भोपाल के VIP इलाके में आईएएस विवेक पोरवाल के घर चोरी, DGP के बंगले के पास स्थित है मकान

Amresh Kushwaha | Oct 27, 2026, 22:09 IST
Share
आईएएस विवेक पोरवाल के घर से चोरी हुआ चंदन का पेड़।
आईएएस विवेक पोरवाल के घर से चोरी हुआ चंदन का पेड़।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले VIP इलाके में चोरी का मामला सामने आया है। यहां चार इमली में रहने वाले IAS अधिकारी विवेक पोरवाल के घर से चोर चंदन का पेड़ काटकर ले गए। खास बात यह है कि उनका बंगला मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना के बंगले के ठीक बगल में है।

चोरी के समय घर पर सुरक्षा गार्ड भी मौजूद था, लेकिन उसे वारदात की भनक तक नहीं लगी।

तीन लोगों के घर में घुसने की आशंका

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक, घटना सोमवार रात की है। यह इलाका हबीबगंज थाना क्षेत्र में आता है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि करीब तीन लोग आईएएस विवेक पोरवाल के घर में घुसे थे। आरोपियों ने परिसर में लगा चंदन का पेड़ काटा और उसे अपने साथ ले गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हबीबगंज थाना पुलिस के साथ Crime Branch की टीम भी आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलहाल चोरों की पहचान नहीं हो सकी है।
रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड: CM के निर्देश पर SIT गठित, ACP उमेश तिवारी करेंगे जांच का नेतृत्व | Retired IAS Rakesh Agrawal Murder Case: SIT Formed on CM's Instructions, ACP Umesh Tiwari to Lead Investigation
रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड की जांच अब SIT करेगी, CM मोहन यादव के निर्देश पर 5 सदस्यीय टीम गठित
21 Oct 2026 ,
By Sumit Kumar
भोपाल के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल हत्याकांड की जांच अब SIT करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है। टीम को हत्या की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी का जिम्मा मिला है। हत्या के 21 दिन बाद भी संदिग्ध केयरटेकर वरुण कुमार लापता है। मामले में IAS ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की है।

क्या चोरी के समय सो रहा था गार्ड?

इस मामले में सबसे बड़ा सवाल घर की सुरक्षा को लेकर उठ रहा है। वारदात के समय बंगले पर गार्ड तैनात था। इसके बावजूद चोर पेड़ काटकर ले गए और उसे कुछ पता नहीं चला।

शुरुआती जानकारी में आशंका जताई गई है कि चोरी के दौरान गार्ड सो गया होगा। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी घर में कहां से घुसे और पेड़ काटकर ले जाने में उन्हें कितना समय लगा।

कौन हैं आईएएस विवेक पोरवाल ?

विवेक पोरवाल मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वे वर्तमान में खनिज साधन विभाग के प्रमुख सचिव के पद पर तैनात हैं। इससे पहले वे राजस्व विभाग और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में भी प्रमुख सचिव रह चुके हैं।

उनका सरकारी आवास भोपाल के चार इमली इलाके में है। इसी इलाके में प्रदेश के कई बड़े प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अफसर और नेताओं के बंगले भी हैं।

भागीरथपुरा कांड के आरोपी IAS रोहित सिसोनिया रायसेन कलेक्टर बने, कांग्रेस हमलावर | IAS Rohit Sisodia, accused in Bhagirathpura case, becomes Raisen Collector, Congress attacks
जिस पर भागीरथपुरा कांड में थे लापरवाही के आरोप, उस आईएएस रोहित सिसोनिया को बनाया रायसेन कलेक्टर, कांग्रेस हमलावर
14 Oct 2026 ,
By CHAKRESH
मोहन सरकार ने 13 अक्टूबर 2026 की रात आईएएस रोहित सिसोनिया को रायसेन कलेक्टर बनाया है। सिसोनिया भागीरथपुरा कांड के समय इंदौर नगर निगम में अपर आयुक्त थे। भागीरथपुरा जांच रिपोर्ट में उनके नाम पर बड़ी लापरवाही दर्ज है। लेकिन यह अकेला मामला नहीं है, जब अफसर कांड करने के बाद भी पुरस्कृत होते रहे हैं।

पहले भी VIP बंगलों में हो चुकी हैं चोरियां

भोपाल के VIP Area में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी बड़े अधिकारियों और नेताओं के सरकारी आवासों में चोरी के मामले सामने आ चुके हैं।

इनमें आईजी इंटेलिजेंस के आवास के आसपास चोरी, भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के सरकारी बंगले में चोरी और हाल ही में मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में हुई चोरी की घटना शामिल है।

अब DGP के बंगले के पास ही IAS अधिकारी के घर से चंदन का पेड़ चोरी होने के बाद एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान करने और चोरी की पूरी घटना का पता लगाने में जुटी है। जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि चोरों ने वारदात को कैसे अंजाम दिया और सुरक्षा गार्ड को इसकी जानकारी क्यों नहीं मिली।

कलेक्टर V/s कलेक्टर: श्योपुर में आदिवासियों की जमीन का रिकॉर्ड बदलने का मामला, दो IAS अफसरों की रिपोर्ट में 151 केस का अंतर, हाईकोर्ट नाराज | Collector V/s Collector: Case of changing tribal land records in Sheopur, 151 case difference in reports of two IAS officers, High Court angry
दो कलेक्टरों के अलग-अलग आंकड़ों से गरमाया आदिवासियों की जमीन का मामला, 151 केस का हिसाब नहीं, हाईकोर्ट नाराज
08 Oct 2026 ,
By Sourabh Bhatnagar
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में आदिवासियों और अनुसूचित जाति के लोगों की जमीनों पर कब्जे का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। इस मामले में अब दो कलेक्टरों की रिपोर्ट पर सवाल उठ रहे हैं। पूर्व कलेक्टर ने जमीन से जुड़े 600 मामले लंबित बताए थे। वहीं वर्तमान कलेक्टर की रिपोर्ट में केवल 449 मामले सामने आए हैं। दोनों रिपोर्टों में 151 मामलों का अंतर है।

FAQs

  1. आईएएस विवेक पोरवाल कौन हैं और वे किस पद पर काम कर रहे हैं?
    आईएएस विवेक पोरवाल मध्य प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं और वर्तमान में वे खनिज साधन विभाग के प्रमुख सचिव के पद पर तैनात हैं।
  2. भोपाल में VIP बंगलों में चोरी की घटनाएं क्यों हो रही हैं?
    भोपाल के VIP Area में चोरी की घटनाएं नई नहीं हैं, इससे पहले भी कई बड़े अधिकारियों और नेताओं के सरकारी आवासों में चोरी के मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
Tags:
  • dgp
  • आईएएस विवेक पोरवाल
  • आईएएस विवेक पोरवाल के घर चोरी
  • डीजीपी कैलाश मकवाना
  • Crime Branch
  • हबीबगंज थाना पुलिस
  • अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान
  • मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस
  • VIP Area
  • मंत्री विश्वास सारंग
एमपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर सीएम मोहन यादव देंगे ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर

By Sumit Kumar

एमपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर सीएम मोहन यादव देंगे ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर
कैबिनेट की बैठक में बदली दोनों डिप्टी सीएम की कुर्सी, सीएम के बगल से हटकर मंत्रियों की कतार में शामिल

By Arun Tiwari

कैबिनेट की बैठक में बदली दोनों डिप्टी सीएम की कुर्सी, सीएम के बगल से हटकर मंत्रियों की कतार में शामिल
छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल में पूर्णकालिक रजिस्ट्रार की नियुक्ति न होने पर IAS अमित कटारिया समेत तीन अफसरों को अवमानना नोटिस

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल में पूर्णकालिक रजिस्ट्रार की नियुक्ति न होने पर IAS अमित कटारिया समेत तीन अफसरों को अवमानना नोटिस
हाई कोर्ट ने रद्द हो चुके आदेश के आधार पर दोबारा फैसला देने वाले तहसीलदार को किया तलब, कल खुद देना होगा जवाब

By Neel Tiwari

हाई कोर्ट ने रद्द हो चुके आदेश के आधार पर दोबारा फैसला देने वाले तहसीलदार को किया तलब, कल खुद देना होगा जवाब
Rajasthan Top News: राजस्थान पुलिस के 31 RPS अफसरों को प्रमोशन का तोहफा, डीएसपी से बने एएसपी

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: राजस्थान पुलिस के 31 RPS अफसरों को प्रमोशन का तोहफा, डीएसपी से बने एएसपी
इंदौर में एलआईजी से नौलखा तक एलिवेटेड कॉरिडोर को हाईकोर्ट की हरी झंडी, तकनीकी निगरानी के लिए हाईलेवल कमेटी गठित

By Sanjay Gupta

इंदौर में एलआईजी से नौलखा तक एलिवेटेड कॉरिडोर को हाईकोर्ट की हरी झंडी, तकनीकी निगरानी के लिए हाईलेवल कमेटी गठित
CG Top News : छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी समेत साय कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, ED रेड, किसान प्रदर्शन और स्कूलों पर अलर्ट

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी समेत साय कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, ED रेड, किसान प्रदर्शन और स्कूलों पर अलर्ट