मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात करते आईएएस एसोसिएशन के पदाधिकारी।
रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड की जांच अब SIT करेगी, CM मोहन यादव के निर्देश पर 5 सदस्यीय टीम गठित
Sumit Kumar | Oct 21, 2026, 23:24 IST
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड की जांच के लिए SIT गठित करने के निर्देश दिए।
भोपाल के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल हत्याकांड की जांच अब SIT करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है। टीम को हत्या की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी का जिम्मा मिला है। हत्या के 21 दिन बाद भी संदिग्ध केयरटेकर वरुण कुमार लापता है। मामले में IAS ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की है।
IAS एसोसिएशन के पदाधिकारी CM से मिले
मुख्यमंत्री ने एक्स पर दी जानकारी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेवानिवृत्त IAS अधिकारी श्री राकेश अग्रवाल की हत्या के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने के निर्देश दिए हैं। प्रकरण की जांच भोपाल पुलिस द्वारा की जा रही है।इस संबंध में आज मध्य प्रदेश IAS ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट भी की।@DrMohanYadav51 @mohdept #CMMadhyaPradesh
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) October 21, 2026
ACP उमेश तिवारी संभालेंगे SIT की कमान
इसमें अपराध शाखा और रातीबड़ थाने के पुलिस अधिकारी भी शामिल किए गए हैं। तकनीकी जांच में मदद के लिए अपराध शाखा के एक आरक्षक को भी रखा गया है। टीम में इन पांच अधिकारियों और कर्मचारियों को शामिल किया गया है।
अधिकारी का नामपद और विभाग
- उमेश तिवारीACP, पुलिस मुख्यालय भोपाल
- पारस सोनीSI, अपराध शाखा भोपाल
- ओपी रघुवंशीSI, रातीबड़ थाना भोपाल
- चंद्रमान सिंह चढ़ारASI, अपराध शाखा भोपाल
- निलेश वर्माआरक्षक, तकनीकी सेल अपराध शाखा
पुलिस आयुक्त के आदेश के मुताबिक टीम हर सप्ताह अपनी जांच की प्रगति बताएगी। इसकी जानकारी संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को देनी होगी।
30 सितंबर की रात हुई थी हत्या
अगली सुबह उनकी पत्नी की नींद खुली तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। उन्होंने घर में मौजूद दूसरे केयरटेकर अमर थापा को बुलाया। दरवाजा खोलने के बाद राकेश अग्रवाल अपने कमरे में मृत मिले। उनका गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव और घटनास्थल से जुड़े जरूरी साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू हुई।
हत्या से कुछ दिन पहले रखा था केयरटेकर
वारदात के बाद वरुण घर से लापता मिला। उसका कुछ सामान भी गायब होने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। हालांकि अब तक उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।
CCTV कैमरों से सुराग तलाश रही पुलिस
लूट या साजिश, हत्या की वजह क्या थी?
इन सभी पहलुओं की जांच अब विशेष जांच दल करेगा। हालांकि किसी साजिश या कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अब SIT के सामने क्या चुनौती होगी?
पुलिस को यह भी पता लगाना होगा कि हत्या में वास्तव में कौन शामिल था। हत्या की वजह और आरोपियों की भूमिका का खुलासा भी करना होगा।
फिलहाल मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। अब देखना होगा कि SIT इस हत्याकांड का खुलासा कब तक कर पाती है।
नरबलि के लिए किडनैप किए गए बच्चे को पुलिस ने मथुरा से छुड़ाया, आरोपी का 150 किमी तक किया पीछा
By Jageshwar prasad
डिंडौरी स्वास्थ्य विभाग में 60 लाख रुपए से अधिक का गबन! दो पूर्व CMHO समेत 6 पर FIR, EOW ने की कार्रवाई
By Amresh Kushwaha
नगर सैनिकों को हर महीने मिलेगा 30,870 रुपए मानदेय, 7900 जवानों को राहत, महंगाई भत्ता 58 फीसदी के हिसाब से जुड़ेगा
By VINAY VERMA
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें...स्कूल शिक्षा विभाग में होंगी 20 हजार नई भर्तियां और MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले...
By Sandeep Kumar
CG Top News : चंडीगढ़ के ताज होटल में रायपुर के कारोबारी की संदिग्ध मौत समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
जयपुर में 100 दिन में 100 करोड़ के काम का लक्ष्य, सफाईकर्मियों की तैनाती में देरी, मेयर को खुद मिले कचरे के ढेर
By Raghvendra Singh Rathore
साड़ी पहनकर AK-47 चलाने वाली IPS अंकिता शर्मा कौन हैं? पूर्व सैन्य अधिकारी ने क्यों बताया खतरनाक?
By Umeshwari Baghel