रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड: 3 दिन बाद भी आरोपी केयरटेकर फरार, 50 हजार का इनाम घोषित

Amresh Kushwaha | Oct 04, 2026, 08:24 IST
Share
रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या करने वाला आरोपी अब भी फरार।
रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या करने वाला आरोपी अब भी फरार।

भोपाल में रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के तीन दिन बाद भी आरोपी केयरटेकर फरार है। पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। आरोपी की तलाश दिल्ली और यूपी समेत 5 राज्यों में जारी है। ग्वालियर रेलवे स्टेशन से उसका आखिरी सीसीटीवी फुटेज मिला है। पुलिस आगे के कैमरों की कड़ियों को जोड़ रही है।

रिटायर्ड IAS की गला रेतकर हत्या

रातीबड़ के सूरज नगर में यह सनसनीखेज वारदात हुई थी। रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल की 29-30 सितंबर की रात हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप उनके केयरटेकर वरुण कुमार पर लगा है। आरोपी ने सर्जिकल नाइफ से गला रेतकर हत्या की थी। वारदात के तीन दिन बीत चुके हैं। वहीं, आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

आरोपी केयरटेकर पर 50 हजार का इनाम

मध्यप्रदेश पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी पर 50 हजार का इनाम रखा है। पुलिस की कई टीमें अलग-अलग शहरों में दबिश दे रही हैं। आरोपी की तलाश ग्वालियर, मथुरा, आगरा, पटियाला, दिल्ली, यूपी और राजस्थान में की जा रही है। पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड: 1.5 करोड़ का विवाद और केयरटेकर की खौफनाक साजिश का खुलासा | Former IAS Rakesh Agrawal Murder Case: Rs 1.5 Crore Dispute and Caretaker's Terrifying Conspiracy Revealed
पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, 1.5 करोड़ का विवाद आया सामने, उधर केयरटेकर ने घर ब्लास्ट की रची थी साजिश
02 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
भोपाल में पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के 48 घंटे बाद भी मकसद साफ नहीं है। आरोपी केयरटेकर वरुण कपूर घटना के बाद से फरार चल रहा है। पुलिस ने अब मामले में हत्या और लूट का केस दर्ज किया है। जांच में 1.5 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी का नया एंगल भी सामने आया है।

ग्वालियर स्टेशन से मिला आखिरी सीसीटीवी फुटेज

वारदात के बाद आरोपी सुबह 4.12 बजे केरला एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंचा था। ग्वालियर रेलवे स्टेशन से उसका आखिरी सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिला था। स्टेशन से बाहर निकलने के बाद वह किसी अन्य कैमरे में नहीं दिखा। पुलिस का मुख्य फोकस आखिरी फुटेज के बाद की गतिविधियों पर है। पुलिस राजस्थान जाने वाले रास्तों के कैमरे भी खंगाल रही है।

वारदात के बाद सिम चालू कर किया बंद

वरुण ने वारदात को अंजाम देने के बाद अपना मोबाइल बंद कर दिया। वारदात के बाद उसका पुराना सिम कुछ समय के लिए एक्टिव हुआ था। इसके बाद उसने उस सिम को दोबारा बंद कर दिया। पुलिस को अब तक उसकी मोबाइल लोकेशन नहीं मिल सकी है। रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल का मोबाइल भी अभी तक बरामद नहीं हुआ है।

रिश्तेदारों से पूछताछ में नहीं मिला सुराग

पुलिस ग्वालियर में आरोपी के पिता और बहन से पूछताछ कर चुकी है। उसकी दो सौतेली माताओं और रिश्तेदारों से भी सवाल किए गए। सभी ने आरोपी के बारे में किसी भी जानकारी से इनकार कर दिया है। वरुण करीब 8-9 महीने पहले ग्वालियर अपने पिता के घर आया था। वह आगरा में रहने वाले रिश्तेदारों के संपर्क में भी रहा है।

1982 बैच के आईएएस अफसर थे राकेश अग्रवाल

राकेश अग्रवाल मध्य प्रदेश कैडर के 1982 बैच के आईएएस अफसर थे। अपने लंबे प्रशासनिक सफर में उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं थी। वे कलेक्टर भी रहे और अलग-अलग विभागों में उप-सचिव से लेकर सचिव तक के पदों पर काम किया था। उन्होंने संयुक्त सचिव अतिरिक्त सचिव प्रबंध निदेशक और निदेशक की जिम्मेदारी भी संभाली थी।

उनका आखिरी दर्ज पद भोपाल की आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के महानिदेशक का था। पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने एलएलबी की थी। इसके साथ ही उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में पोस्टग्रेजुएशन और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में एमबीए किया था। कानून राजनीति विज्ञान और मैनेजमेंट की पढ़ाई के साथ रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल ने प्रशासनिक सेवा में लंबा करियर बनाया था।

FAQs

  1. रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या कब हुई थी और उन पर हमला कैसे किया गया?
    रेटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या 29-30 सितंबर की रात हुई थी। उन पर सर्जिकल नाइफ से गला रेतकर हमला किया गया था।
  2. राकेश अग्रवाल के बारे में कुछ जानकारी दें, जैसे उनकी प्रशासनिक पृष्ठभूमि और शिक्षा?
    राकेश अग्रवाल 1982 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी थे। उन्होंने कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालीं, और उनके पास कानून, राजनीति विज्ञान और प्रबंधन में उच्च शिक्षा थी। उनका अंतिम पद भोपाल की आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी का महानिदेशक था।
Tags:
  • रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल
  • आईएएस राकेश अग्रवाल
  • आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड
  • भोपाल
  • मध्यप्रदेश पुलिस
  • ग्वालियर रेलवे स्टेशन
एम्स भोपाल में पहली बार ट्रांसजेंडर सर्जरी: 8 घंटे चला ऑपरेशन, 5 और मरीज इलाज के लिए पहुंचे

By Arohi Raj

एम्स भोपाल में पहली बार ट्रांसजेंडर सर्जरी: 8 घंटे चला ऑपरेशन, 5 और मरीज इलाज के लिए पहुंचे
इंदौर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, स्वामित्व योजना में काम नहीं करने पर सात प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

By Sanjay Gupta

इंदौर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, स्वामित्व योजना में काम नहीं करने पर सात प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त
गहलोत बोले- तीन बार CM बनना कम है क्या, चौथी बार के नारे मत लगाओ; पंचायत चुनाव से पहले फिर दी नसीहत

By Saurabh Mishra

गहलोत बोले- तीन बार CM बनना कम है क्या, चौथी बार के नारे मत लगाओ; पंचायत चुनाव से पहले फिर दी नसीहत
रायपुर में रवि किशन का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं

By Harrison Masih

रायपुर में रवि किशन का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं
छत्तीसगढ़ में SI भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक तय था CGPSC का शेड्यूल, नए तारीख पर अभ्यर्थियों को रखनी होगी नजर

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में SI भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक तय था CGPSC का शेड्यूल, नए तारीख पर अभ्यर्थियों को रखनी होगी नजर
दिवाली पर ट्रेन में सीट मिलने की बढ़ेगी उम्मीद, 13 जोड़ी नई स्पेशल ट्रेन चलेगी; 824 फेरे होंगे

By Jyoti Mahender Bhardwaj

दिवाली पर ट्रेन में सीट मिलने की बढ़ेगी उम्मीद, 13 जोड़ी नई स्पेशल ट्रेन चलेगी; 824 फेरे होंगे
झालावाड़ में तस्करी के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार, 14 लाख रुपए नकद मिले

By Ashish Bhardwaj

झालावाड़ में तस्करी के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार, 14 लाख रुपए नकद मिले