CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम

Umeshwari Baghel | Updated:
Share
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

छत्तीसगढ़ में आज कई बड़ी खबरें सामने आईं। 40 दिन से हड़ताल कर रहे पटवारियों ने CM विष्णुदेव साय से मुलाकात के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया। रायपुर के अस्पताल से नवजातों की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है। पलक सिंह और महक नरवसे का भारतीय अंडर-19 टीम में चयन हुआ। जेलों में 58 साल पुराने नियम बदले गए।

छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 40 दिन से चल रही हड़ताल स्थगित, CM साय से मुलाकात के बाद बनी बात, अब काम पर लौटेंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 40 दिनों से राजस्व संबंधी कामकाज के लिए परेशान हो रहे लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेशभर में 13 अक्टूबर से हड़ताल पर बैठे पटवारियों ने आखिरकार अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात और मांगों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद राजस्व पटवारी संघ ने यह बड़ा फैसला लिया है। यह खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

एक मैडम को बचाने में जुटे तीन अफसर, दीपक की लौ जलाएगी किस-किस का घर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं जिनसे पूरी नौकरशाही की नजरें टिक गई हैं। एक मैडम हैं जिनको बचाने में तीन बड़े अफसर लग गए हैं। मामला और आरोप दोनों गंभीर हैं लेकिन कुछ साहबों की मेहरबानी से गंभीर मामले को भी बेहद कमजोर बना दिया गया है। यह खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और महक नरवसे का भारतीय टीम में चयन, 26 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगी टी-20 सीरीज

रायपुर। क्रिकेट के मैदान पर अब छत्तीसगढ़ की दो होनहार बेटियां इंग्लैंड को चुनौती देती नजर आएंगी। अपनी तेज गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करने वाली पलक सिंह और बल्ले के साथ गेंद से भी कमाल दिखाने वाली महक नरवसे ने भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में जगह बनाकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। यह खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

रायपुर में एक लाख रुपए किराए पर अस्पताल लेकर बच्चों का सौदा, 8 राज्यों तक फैला नेटवर्क, 100 से ज्यादा नवजात बेचने का शक

रायपुर। जिस अस्पताल में मां अपने बच्चे को सुरक्षित जन्म देने की उम्मीद लेकर पहुंचती है, वहीं नवजातों की खरीद-फरोख्त का खेल चलने का मामला सामने आया है। रायपुर के दिवाकर मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल से जुड़े इस मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। यह खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

छत्तीसगढ़ की जेलों में अब नहीं चलेगी जाति और रुतबे की धौंस, 58 साल पुराने नियम बदले, कैदियों को लेकर भी बड़ा फैसला

Chhattisgarh Jail New Rules 2026 : छत्तीसगढ़ की जेलों में अब किसी कैदी का रसूख, जाति या सामाजिक हैसियत यह तय नहीं करेगी कि उसे क्या काम करना है। राज्य सरकार ने करीब छह दशक पुराने जेल नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए बंदियों के बीच भेदभाव को बढ़ावा देने वाले प्रावधानों को हटा दिया है। यह खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

JEE मेन और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों में टकराव की आशंका, छात्रों की बढ़ी टेंशन, शेड्यूल बदलने की मांग


रायपुर। इंजीनियर बनने का सपना देख रहे छत्तीसगढ़ के 12वीं के छात्रों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। एक तरफ बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर लाने का दबाव है, तो दूसरी तरफ देश के बड़े इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए JEE मेन की परीक्षा। परेशानी यह है कि अप्रैल में दोनों परीक्षाओं की तारीखें आपस में टकरा सकती हैं। यह खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी सस्पेंड, डेढ़ लाख की रिश्वत लेते ACB ने किया था गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में GST विभाग की एक बड़ी अधिकारी को रिश्वत लेना महंगा पड़ गया। कबाड़ से भरी गाड़ी छोड़ने के बदले डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में गिरफ्तार असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी को अब नौकरी से निलंबित कर दिया गया है। ACB ने कल शनिवार को उन्हें रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। यह खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

बिजली बिल ने उड़ाए उपभोक्ताओं के होश : औसत खपत बढ़ने से 2 से 8 हजार तक का अतिरिक्त भार, बिगड़ा घर का बजट

गर्मी गई, एसी-कूलर बंद हो गए, घरों में बिजली की खपत भी कम हो गई। लोगों को उम्मीद थी कि अब बिजली बिल में राहत मिलेगी और महीने का घरेलू बजट कुछ संभलेगा। लेकिन अक्टूबर का बिजली बिल हाथ में आते ही हजारों परिवारों की यह उम्मीद टूट गई। किसी के बिल में दो हजार तो किसी के बिल में आठ हजार रुपए तक की अतिरिक्त राशि जुड़कर आ गई। यह खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Tags:
  • CG Top News
  • Patwari Strike Chhattisgarh
  • पटवारी हड़ताल छत्तीसगढ़
  • Newborn Trafficking Raipur
  • नवजात शिशु खरीद फरोख्त रायपुर
  • Chhattisgarh Jail Rules
  • जीईई मेन 12वीं बोर्ड परीक्षा टकराव
  • जीएसटी सहायक आयुक्त गिरफ्तार
  • छत्तीसगढ़ जेल नियम
  • पलक सिंह महक नरवसे
अनुशासनहीनता पर हटाए गए थे अभय चौधरी, अब उन्हें ही बना दिया अनुशासन समिति का सदस्य, हेमंत खंडेलवाल बोले- मुझे नहीं पता था

By Ramanand Tiwari

अनुशासनहीनता पर हटाए गए थे अभय चौधरी, अब उन्हें ही बना दिया अनुशासन समिति का सदस्य, हेमंत खंडेलवाल बोले- मुझे नहीं पता था
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण

By Jageshwar Prasad

दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद

By Amresh Kushwaha

MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार

By Jageshwar Prasad

उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार
मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा टली, 7.50 लाख उम्मीदवारों को अब करना होगा इतना इंतजार

By Sanjay Gupta

मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा टली, 7.50 लाख उम्मीदवारों को अब करना होगा इतना इंतजार
डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है 3 महीने का एक्सटेंशन! बढ़ा कार्यकाल तो वरुण कपूर रेस से होंगे बाहर, पंकज श्रीवास्तव की होगी एंट्री

By Amresh Kushwaha

डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है 3 महीने का एक्सटेंशन! बढ़ा कार्यकाल तो वरुण कपूर रेस से होंगे बाहर, पंकज श्रीवास्तव की होगी एंट्री
अजमेर के प्रॉपर्टी कारोबारी को गैंगस्टर के नाम से धमकी, 12 करोड़ के लेनदेन का विवाद

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अजमेर के प्रॉपर्टी कारोबारी को गैंगस्टर के नाम से धमकी, 12 करोड़ के लेनदेन का विवाद