डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है 3 महीने का एक्सटेंशन! बढ़ा कार्यकाल तो वरुण कपूर रेस से होंगे बाहर, पंकज श्रीवास्तव की होगी एंट्री

Amresh Kushwaha | Updated:
Share
मध्यप्रदेश के मौजूदा डीजीपी कैलाश मकवाना को तीन महीने का एक्सटेंशन मिलने की चर्चा है।
मध्यप्रदेश के मौजूदा डीजीपी कैलाश मकवाना को तीन महीने का एक्सटेंशन मिलने की चर्चा है।

मध्यप्रदेश का अगला पुलिस मुखिया कौन होगा? इस सवाल का जवाब मिलने से पहले ही नया मोड़ आ गया है। मौजूदा डीजीपी कैलाश मकवाना को एक्सटेंशन मिलने की चर्चा तेज हो गई है। अगर ऐसा होता है तो नए डीजीपी की नियुक्ति कुछ महीने आगे बढ़ सकती है। इतना ही नहीं, अभी जिन तीन आईपीएस अफसरों के नाम डीजीपी की दौड़ में हैं, उस पैनल का समीकरण भी बदल सकता है।

एक्सटेंशन की अवधि पूरी होने के बाद वरुण कपूर रेस से बाहर हो सकते हैं और उनकी जगह पंकज श्रीवास्तव को मौका मिल सकता है।

मकवाना को 3 महीने का मिल सकता है एक्सटेंशन

रविवार, 22 नवंबर को डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल बढ़ाए जाने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया। नई दिल्ली में उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, उनका कार्यकाल 3 महीने तक बढ़ाया जा सकता है।

अगर सरकार उन्हें एक्सटेंशन देती है, तो फिलहाल नए डीजीपी की नियुक्ति टल सकती है। इसके बाद जब उनका बढ़ा हुआ कार्यकाल खत्म होगा, तब नए डीजीपी के चयन में पैनल की स्थिति अहम होगी।

वरुण कपूर क्यों हो सकते हैं डीजीपी की दौड़ से बाहर?

दरअसल, नए डीजीपी के चयन के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने यूपीएससी को 12 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के नाम भेजे थे। इनमें से 11 नामों पर विचार किया गया। शुक्रवार, 20 नवंबर को दिल्ली में हुई यूपीएससी की बैठक में तीन अधिकारियों के नामों का Selection Panel तैयार किया गया।

इसमें वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के नाम शामिल हैं।

लेकिन अब मकवाना का कार्यकाल बढ़ने की संभावना से इस पैनल का गणित बदल सकता है। वरुण कपूर मई 2027 में रिटायर होने वाले हैं। ऐसे में अगर मकवाना को 3 से 6 महीने का एक्सटेंशन मिलता है, तो उसके पूरा होने के बाद तैयार होने वाले पैनल से कपूर बाहर हो सकते हैं। उनकी जगह आईपीएस पंकज श्रीवास्तव का नाम शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

यानी अभी पैनल में बदलाव नहीं हुआ है। यह स्थिति मकवाना को एक्सटेंशन मिलने और उसकी अवधि पूरी होने के बाद बन सकती है।

फिलहाल इन तीन अफसरों के नाम डीजीपी की रेस में

यूपीएससी की बैठक में जिन तीन अधिकारियों के नाम चुने गए हैं, वे सभी 1991 बैच के आईपीएस हैं। ये तीनों नाम इस प्रकार हैं...

आईपीएस वरुण कपूर: तीनों दावेदारों में सबसे वरिष्ठ हैं। फिलहाल जेल विभाग के डीजी हैं। जुलाई 2025 में उन्हें यह जिम्मेदारी मिली थी। साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में ब्लैक रिबन इनिशिएटिव और प्रोजेक्ट साइ-कॉप्स जैसी पहल के लिए पहचाने जाते हैं। उनका रिटायरमेंट मई 2027 में है।

आईपीएस उपेंद्र जैन: दिसंबर 2024 से आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) के डीजी हैं। इससे पहले मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक रह चुके हैं। वे अगस्त 2027 में रिटायर होंगे।

आईपीएस प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव: फिलहाल होमगार्ड की डीजी हैं। मई 2025 में वे इस विभाग की पहली महिला प्रमुख बनी थीं। इससे पहले पुलिस मुख्यालय में महिला सुरक्षा शाखा की स्पेशल डीजी रह चुकी हैं। अगर उन्हें डीजीपी बनाया जाता है, तो वे मध्यप्रदेश की पहली महिला डीजीपी होंगी।
Tags:
  • Kailash Makwana extension
  • डीजीपी कैलाश मकवाना एक्सटेंशन
  • Madhya Pradesh DGP race
  • मध्य प्रदेश अगला पुलिस मुखिया
  • Varun Kapoor out of race
  • आईपीएस वरुण कपूर
  • डीजीपी कैलाश मकवाना
  • आईपीएस उपेंद्र जैन
  • आईपीएस प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव
अजमेर के प्रॉपर्टी कारोबारी को गैंगस्टर के नाम से धमकी, 12 करोड़ के लेनदेन का विवाद

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अजमेर के प्रॉपर्टी कारोबारी को गैंगस्टर के नाम से धमकी, 12 करोड़ के लेनदेन का विवाद
डीग में बोर्ड गठन से पहले कांग्रेस में घमासान, विश्वेंद्र सिंह ने पूछा- जीते हुए सदस्य कहां गायब हो गए?

By Ashish Bhardwaj

डीग में बोर्ड गठन से पहले कांग्रेस में घमासान, विश्वेंद्र सिंह ने पूछा- जीते हुए सदस्य कहां गायब हो गए?
GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी सस्पेंड, डेढ़ लाख की रिश्वत लेते ACB ने किया था गिरफ्तार

By Umeshwari Baghel

GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी सस्पेंड, डेढ़ लाख की रिश्वत लेते ACB ने किया था गिरफ्तार
अब मॉल में शॉपिंग-फिल्म से आगे का रोमांच: जयपुर में शुरू हुआ इमर्सिव डेस्टिनेशन, 25 हजार वर्गफीट में बसी अनोखी दुनिया

By Jageshwar Prasad

अब मॉल में शॉपिंग-फिल्म से आगे का रोमांच: जयपुर में शुरू हुआ इमर्सिव डेस्टिनेशन, 25 हजार वर्गफीट में बसी अनोखी दुनिया
चित्तौड़गढ़ में RLP को झटका, शंकरी बाई ने BJP को दिया समर्थन; विधायक आक्या पर लगे जबरन ले जाने के आरोप

By Ashish Bhardwaj

चित्तौड़गढ़ में RLP को झटका, शंकरी बाई ने BJP को दिया समर्थन; विधायक आक्या पर लगे जबरन ले जाने के आरोप
छत्तीसगढ़ की जेलों में अब नहीं चलेगी जाति और रुतबे की धौंस, 58 साल पुराने नियम बदले, कैदियों को लेकर भी बड़ा फैसला

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ की जेलों में अब नहीं चलेगी जाति और रुतबे की धौंस, 58 साल पुराने नियम बदले, कैदियों को लेकर भी बड़ा फैसला
नाक रगड़कर माफी मांगता हूं, श्रीकृष्ण को टेढ़ा-मेढ़ा बताने वाले धीरेंद्र शास्त्री के बदले सुर

By Arohi Raj

नाक रगड़कर माफी मांगता हूं, श्रीकृष्ण को टेढ़ा-मेढ़ा बताने वाले धीरेंद्र शास्त्री के बदले सुर