चित्तौड़गढ़ में RLP को झटका, शंकरी बाई ने BJP को दिया समर्थन; विधायक आक्या पर लगे जबरन ले जाने के आरोप

Ashish Bhardwaj | Updated:
Share
पंचायत चुनाव के बाद हनुमान बेनीवाल को लगा झटका शंकरी बाई ने भाजपा में हुई शामिल
पंचायत चुनाव के बाद हनुमान बेनीवाल को लगा झटका शंकरी बाई ने भाजपा में हुई शामिल

राजस्थान में पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद अब प्रधान बनाने को लेकर सियासी जोड़तोड़ शुरू हो गई है। चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की एकमात्र सदस्य शंकरी बाई भील ने बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने वार्ड के विकास के लिए अपनी मर्जी से यह फैसला लिया है।

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम ने जिले की राजनीति गर्मा दी है। आरएलपी के जिला प्रभारी बद्रीलाल जाट ने निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और उनके साथ आए लोगों पर शंकरी बाई को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया था। अब शंकरी बाई के बयान के बाद दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

29 सीटों में 14-14 पर BJP-कांग्रेस

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति में कुल 29 सदस्य हैं। चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस ने 14-14 सीटें जीती हैं। बहुमत के लिए 15 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। ऐसे में आरएलपी की एकमात्र सदस्य शंकरी बाई का समर्थन निर्णायक हो गया है।

शंकरी बाई वार्ड नंबर 24 से चुनाव जीती हैं। उन्होंने 1,674 वोट हासिल किए थे। बीजेपी की अंजलि जाट को 882 और कांग्रेस की गीताबाई को 558 वोट मिले थे। शंकरी बाई ने बीजेपी प्रत्याशी को 792 वोटों से हराया था। अब उनका बीजेपी को समर्थन देना प्रधान चुनाव के समीकरण बदल सकता है।

गंगापुर की फैक्ट्री में विधायक से हुई मुलाकात

इस मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें चित्तौड़गढ़ के निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या भीलवाड़ा जिले के गंगापुर में एक फैक्ट्री के बाहर पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। वहां शंकरी बाई और उनके पति रतनलाल भील पहले से मौजूद थे। वीडियो में विधायक और उनके साथ आए लोग शंकरी बाई सहित अन्य लोगों के साथ फैक्ट्री के अंदर जाते नजर आ रहे हैं।

आरएलपी जिला प्रभारी बद्रीलाल जाट के मुताबिक, इस मुलाकात के दौरान विधायक आक्या ने बीजेपी को समर्थन देने की बात कही थी। इसके बदले शंकरी बाई को उपप्रधान बनाने का आश्वासन दिया गया था।

जाट का कहना है कि शंकरी बाई ने उस समय आरएलपी प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल से बातचीत के बाद ही कोई फैसला लेने की बात कही थी। इसके बाद आरोप लगाया गया कि उन्हें अलग-अलग गाड़ियां बदलकर चित्तौड़गढ़ ले जाया गया।

राजस्थान पंचायत चुनाव: दिग्गजों के परिवारों का रिपोर्ट कार्ड - राठौड़ के बेटे-बहू जीते, खर्रा परिवार के चारों उम्मीदवार हारे | Rajasthan Panchayat Elections: Report Card of Stalwarts' Families - Rathore's Son-Daughter-in-law Win, Kharra Family's Four Candidates Lose
राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों का रिपोर्ट कार्ड: राठौड़ के बेटे-बहू जीते, खर्रा परिवार के चारों उम्मीदवार हारे
20 Nov 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान के पंचायत चुनाव में दिग्गज नेताओं की सियासी जमीन का हिसाब सामने आया है। चूरू में राजेंद्र राठौड़ के बेटे और बहू जीत गए, जबकि मंत्री झाबर सिंह खर्रा के परिवार के चारों उम्मीदवार हार गए। किसी नेता की बेटी ने बाजी मारी तो कहीं सांसद और विधायक के रिश्तेदार हार गए। नतीजों ने परिवारों के समीकरण बदले हैं।

शंकरी बाई बोलीं- किसी का दबाव नहीं

विवाद के बीच शंकरी बाई ने वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने वार्ड में विकास कार्य कराने के उद्देश्य से बीजेपी को समर्थन देने का फैसला लिया है। यह फैसला पूरी तरह उनकी मर्जी से लिया गया है। किसी ने उन पर दबाव नहीं बनाया।

उनके पति रतनलाल भील ने भी अलग वीडियो जारी किया। उन्होंने किसी तरह की जबरदस्ती से इनकार किया और कहा कि वे सुरक्षित हैं। दूसरी ओर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने वायरल वीडियो को उन्हें बदनाम करने की साजिश बताया है। उनका कहना है कि इस मामले में बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा है।

गांव की सरकार में नारी शक्ति और युवाओं का दबदबा: 54% से अधिक पदों पर महिलाएं, 25 साल से कम उम्र के 598 युवा बने जनप्रतिनिधि | Women Power and Youth Dominate Village Government: Over 54% Posts Held by Women, 598 Youths Under 25 Become Representatives
गांव की सरकार में नारी शक्ति और युवाओं का बोलबाला: 54% से ज्यादा पदों पर महिलाओं का कब्जा, 25 साल से कम उम्र के 598 युवा जीते
22 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
गांवों को विकास और बदलाव की दौड़ से पीछे समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। राजस्थान के पंचायत चुनाव नतीजों ने यह बात पूरी तरह साबित कर दी है।जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में नारी शक्ति का दबदबा रहा है। महिलाओं ने 54 फीसदी से ज्यादा पदों पर जीत दर्ज की है।

सोमवार को RLP का धरना, बेनीवाल भी पहुंच सकते हैं

शंकरी बाई के बीजेपी को समर्थन देने के बाद आरएलपी ने आंदोलन का ऐलान किया है। जिला प्रभारी बद्रीलाल जाट के मुताबिक, पार्टी सोमवार को चित्तौड़गढ़ के कलेक्ट्रेट चौराहे पर धरना-प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन में शंकरी बाई को बीजेपी से वापस लाने की मांग उठाई जाएगी।

इस मामले में आरएलपी प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के भी चित्तौड़गढ़ पहुंचने की चर्चा है। पार्टी की ओर से विधायक आक्या के आवास का घेराव करने की चेतावनी भी सामने आई है।

अब सभी की नजरें प्रधान चुनाव पर टिकी हैं। शंकरी बाई का समर्थन बीजेपी के लिए बहुमत का रास्ता खोल सकता है। वहीं आरएलपी इस फैसले के खिलाफ विरोध की तैयारी कर रही है। ऐसे में चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति का प्रधान चुनाव अब जिले का बड़ा राजनीतिक मुकाबला बन गया है।

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बीबी फातिमा नर्सिंग इंस्टीट्यूट के एडमिशन से मार्कशीट तक अवैध, पुलिस जांच के आदेश | Rajasthan High Court's Big Decision: BB Fatima Nursing Institute's Admissions to Marksheets Illegal, Police Investigation Ordered
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बीबी फातिमा नर्सिंग इंस्टीट्यूट के एडमिशन से मार्कशीट तक अवैध, पुलिस जांच के आदेश
22 Nov 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान हाईकोर्ट ने नर्सिंग शिक्षा से जुड़े एक मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने बीबी फातिमा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंसेज में शैक्षणिक सत्र 2021-22 और उसके बाद हुए सभी दाखिलों, परीक्षाओं और जारी मार्कशीट को अवैध करार दिया है। अदालत ने मारवाड़ मुस्लिम एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों को राहत देने से इनकार कर दिया। उनकी एफआईआर रद्द करने की याचिका भी खारिज कर दी गई।

Tags:
  • चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति
  • शंकरी बाई भील
  • आरएलपी समर्थन
  • बीजेपी समर्थन
  • चंद्रभान सिंह आक्या
  • बद्रीलाल जाट
  • Chittorgarh panchayat samiti
  • RLP BJP support Chittorgarh
छत्तीसगढ़ की जेलों में अब नहीं चलेगी जाति और रुतबे की धौंस, 58 साल पुराने नियम बदले, कैदियों को लेकर भी बड़ा फैसला

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ की जेलों में अब नहीं चलेगी जाति और रुतबे की धौंस, 58 साल पुराने नियम बदले, कैदियों को लेकर भी बड़ा फैसला
नाक रगड़कर माफी मांगता हूं, श्रीकृष्ण को टेढ़ा-मेढ़ा बताने वाले धीरेंद्र शास्त्री के बदले सुर

By Arohi Raj

नाक रगड़कर माफी मांगता हूं, श्रीकृष्ण को टेढ़ा-मेढ़ा बताने वाले धीरेंद्र शास्त्री के बदले सुर
गांव की सरकार में नारी शक्ति और युवाओं का बोलबाला: 54% से ज्यादा पदों पर महिलाओं का कब्जा, 25 साल से कम उम्र के 598 युवा जीते

By Jageshwar Prasad

गांव की सरकार में नारी शक्ति और युवाओं का बोलबाला: 54% से ज्यादा पदों पर महिलाओं का कब्जा, 25 साल से कम उम्र के 598 युवा जीते
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बीबी फातिमा नर्सिंग इंस्टीट्यूट के एडमिशन से मार्कशीट तक अवैध, पुलिस जांच के आदेश

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बीबी फातिमा नर्सिंग इंस्टीट्यूट के एडमिशन से मार्कशीट तक अवैध, पुलिस जांच के आदेश
JEE मेन और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों में टकराव की आशंका, छात्रों की बढ़ी टेंशन, शेड्यूल बदलने की मांग

By Umeshwari Baghel

JEE मेन और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों में टकराव की आशंका, छात्रों की बढ़ी टेंशन, शेड्यूल बदलने की मांग
लोकायुक्त ने जिला प्रशासन से लिए पुलिस ड्राइवर फिरोज से लिंक 90 करोड़ की जमीन के रिकॉर्ड

By Sanjay Gupta

लोकायुक्त ने जिला प्रशासन से लिए पुलिस ड्राइवर फिरोज से लिंक 90 करोड़ की जमीन के रिकॉर्ड
पैरोल आवेदनों पर अब 2021 के नियम लागू, दोषसिद्धि पुरानी होने से नहीं मिलेगी छूट

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पैरोल आवेदनों पर अब 2021 के नियम लागू, दोषसिद्धि पुरानी होने से नहीं मिलेगी छूट