राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों का रिपोर्ट कार्ड: राठौड़ के बेटे-बहू जीते, खर्रा परिवार के चारों उम्मीदवार हारे

Raghvendra Singh Rathore | Updated:
Share
राजस्थान पंचायत चुनाव में बड़े नेताओं के परिवारों को अलग-अलग परिणाम मिले।
राजस्थान पंचायत चुनाव में बड़े नेताओं के परिवारों को अलग-अलग परिणाम मिले।

राजस्थान के पंचायत चुनाव में दिग्गज नेताओं की सियासी जमीन का हिसाब सामने आया है। चूरू में राजेंद्र राठौड़ के बेटे और बहू जीत गए, जबकि मंत्री झाबर सिंह खर्रा के परिवार के चारों उम्मीदवार हार गए। किसी नेता की बेटी ने बाजी मारी तो कहीं सांसद और विधायक के रिश्तेदार हार गए। नतीजों ने परिवारों के समीकरण बदले हैं।

जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के नतीजों में भाजपा और कांग्रेस के कई बड़े राजनीतिक परिवारों को अलग-अलग परिणाम मिले। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व उपमुख्यमंत्री, सांसद, मंत्री और विधायकों के परिवारों से कई उम्मीदवार चुनाव जीते, तो कई हार गए। किसी परिवार के दो सदस्य जीते, जबकि कुछ परिवारों के सभी उम्मीदवारों को हार मिली। इन नतीजों के बाद अब 25 नवंबर को जिला प्रमुख और 27 नवंबर को प्रधान के चुनाव पर नजर रहेगी।

दिग्गजों के परिवारों का चुनावी रिपोर्ट कार्ड

बड़े नेता

चुनाव लड़ने वाले परिजन

जीते

हारे

राजेंद्र राठौड़बेटा पराक्रम, पुत्रवधू कनिका20
झाबर सिंह खर्रापत्नी शांति, बेटे अजय व दुर्गा, भाई की पत्नी प्रतिमा04
पूसाराम गोदारापत्नी नानी, पुत्रवधू रितु20
शंभूसिंह खेतासरपत्नी बदन कंवर, पुत्रवधू किरण02
नरेंद्र कुमारपुत्रवधू हर्षिणी और अनामिका11
रमेश खींचीपुत्रवधू दीपिका और बिंदू02
सालेह मोहम्मदभाई अमीन और अमरदीन20
गोविंदराम मेघवालबेटी सरिता और बेटा गौरव20
इस टेबल में केवल वे परिवार हैं जिनके एक से अधिक उम्मीदवारों के परिणाम खबर में शामिल हैं।

राजेंद्र राठौड़ के बेटे-बहू जीते, कांग्रेस विधायक के भाई को हराया

चूरू में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के परिवार ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की। उनके बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ ने जिला परिषद के वार्ड 39 से कांग्रेस के केशरीचंद शर्मा को हराया। यह मुकाबला दो राजनीतिक परिवारों के बीच था। केशरीचंद शर्मा पूर्व विधायक भंवरलाल शर्मा के बेटे और सरदारशहर से कांग्रेस विधायक अनिल शर्मा के भाई हैं। ऐसे में इस सीट पर राठौड़ परिवार की जीत के साथ दूसरे राजनीतिक परिवार को हार मिली।
राठौड़ की पुत्रवधू कनिका सिंह राठौड़ भी जिला परिषद के वार्ड 23 से भाजपा के टिकट पर जीतीं। कनिका को 13,303 और कांग्रेस की आशा स्वामी को 10,919 वोट मिले। इस तरह कनिका ने 2,384 वोटों से जीत दर्ज की। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में तारानगर से हारने वाले राजेंद्र राठौड़ के लिए बेटे और बहू की जीत महत्वपूर्ण है। अब परिवार के दो सदस्य चूरू जिला परिषद में पहुंच गए हैं।

मंत्री झाबर सिंह खर्रा को चार झटके, पत्नी और दोनों बेटे भी हारे

सीकर में नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के परिवार के चारों उम्मीदवार चुनाव हार गए। उनकी पत्नी शांति देवी खर्रा पंचायत समिति के वार्ड 17 से भाजपा प्रत्याशी थीं। उन्हें कांग्रेस की सरिता जाट ने 51 वोटों से हराया। मंत्री के छोटे बेटे अजय सिंह खर्रा श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड 20 से भाजपा के टिकट पर लड़े। कांग्रेस के भैरूराम ने उन्हें 60 वोटों से हराया। बड़े बेटे दुर्गा सिंह खर्रा ने श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड 19 से निर्दलीय चुनाव लड़ा, लेकिन वह भी हार गए।

खर्रा के छोटे भाई महावीर सिंह खर्रा की पत्नी प्रतिमा खर्रा ने सीकर जिला परिषद के वार्ड 23 से निर्दलीय चुनाव लड़ा। उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी प्रमिला देवी ने हराया। इस तरह मंत्री के परिवार में पत्नी, दोनों बेटों और छोटे भाई की पत्नी सहित चारों उम्मीदवारों को हार मिली। दूसरी ओर अजीतगढ़ पंचायत समिति के 17 वार्डों में कांग्रेस ने 13 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया।

ममता भूपेश की बेटी जीतीं, दौसा में कांग्रेस को सफलता

दौसा में पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश की बेटी देवांगना भंडारी ने जिला परिषद के वार्ड 19 से कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की। देवांगना की जीत का अंतर करीब तीन हजार वोट बताया गया है। ममता भूपेश के परिवार के लिए यह परिणाम महत्वपूर्ण है। विधानसभा की राजनीति के बाद अब परिवार की नई पीढ़ी को जिला परिषद में प्रतिनिधित्व मिला है।

इन चर्चित नेताओं के परिजनों ने जीती चुनावी बाजी

बड़े नेता

विजेता उम्मीदवार

सीट / क्षेत्र

ममता भूपेशबेटी देवांगना भंडारीदौसा जिला परिषद, वार्ड 19
दीपेंद्र सिंह शेखावतपुत्रवधू राजराजेश्वरीसीकर जिला परिषद, वार्ड 27
हनुमान बेनीवालबहन दाखू देवीनागौर पंचायत समिति, वार्ड 5
प्रभुलाल सैनीबेटा मनीष सैनीबूंदी जिला परिषद, वार्ड 20
रामेश्वर डूडी परिवारपुत्रवधू निकिता डूडीबीकानेर जिला परिषद, वार्ड 13
अशोक बैरवापत्नी आशा देवीसवाई माधोपुर जिला परिषद, वार्ड 15
बनवारीलाल बैरवाबेटी अलका बैरवाटोंक जिला परिषद, वार्ड 21
प्रशांत बैरवापत्नी सुषमा बैरवाटोंक जिला परिषद
संतोष अहलावतपुत्रवधू दीक्षा अहलावतझुंझुनूं जिला परिषद, वार्ड 18
रूपाराम धनदेवबेटा हरीश धनदेवजैसलमेर जिला परिषद
भैराराम सियोलबेटा आकाशदीपतिंवरी पंचायत समिति, वार्ड 12
खेमराज कटाराबेटा विवेक कटारागिर्वा पंचायत समिति, वार्ड 4
फूल सिंह मीणाबेटी संजना मीणाउदयपुर जिला परिषद
धीरज गुर्जरमां सीता देवीजहाजपुर पंचायत समिति, वार्ड 2
शंकरलाल डेचाबेटी शांतिसागवाड़ा पंचायत समिति, वार्ड 14
सांवरलाल जाटपुत्रवधू सुनीता लाम्बाअजमेर जिला परिषद, वार्ड 13
प्रेम सिंह बाजोरभाई बाबू सिंहपिपराली पंचायत समिति, वार्ड 8

हनुमान बेनीवाल की बहन जीतीं, नागौर में आरएलपी की मौजूदगी

नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल की बहन दाखू देवी ने नागौर पंचायत समिति के वार्ड 5 से जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस की सीता देवी को 54 वोटों से हराया। नागौर पंचायत समिति के 15 वार्डों में कांग्रेस ने छह, आरएलपी ने पांच, भाजपा ने दो और निर्दलीयों ने दो सीटें जीतीं। यहां किसी पार्टी को अकेले बहुमत नहीं मिला।

हालांकि खींवसर और पांचौड़ी पंचायत समितियों में आरएलपी ने बहुमत हासिल किया। खींवसर के 17 वार्डों में आरएलपी को 12 और पांचौड़ी के 15 वार्डों में 11 सीटें मिलीं। ऐसे में बेनीवाल परिवार की जीत के साथ पार्टी का स्थानीय प्रदर्शन भी चर्चा में रहा।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत की पुत्रवधू जीतीं

सीकर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपेंद्र सिंह शेखावत की पुत्रवधू राजराजेश्वरी ने जिला परिषद के वार्ड 27 से चुनाव जीत लिया। राजराजेश्वरी कांग्रेस प्रत्याशी थीं। उनकी जीत से शेखावत परिवार का जिला परिषद में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हुआ। इसी जिले में मंत्री खर्रा के परिवार के चारों उम्मीदवार हार गए, जिससे दोनों प्रमुख राजनीतिक परिवारों को अलग-अलग परिणाम मिले।

चूरू में बुडानिया की पत्नी हारीं, पूसाराम गोदारा की पत्नी-बहू जीतीं

चूरू में कांग्रेस के दो विधायकों के परिवारों को अलग-अलग परिणाम मिले। तारानगर से कांग्रेस विधायक नरेंद्र बुडानिया की पत्नी कनक बुडानिया जिला परिषद के वार्ड 38 से चुनाव हार गईं। कनक बुडानिया का नाम जिला प्रमुख पद की संभावित दावेदारों में लिया जा रहा था, लेकिन उनकी हार से यह संभावना समाप्त हो गई।

दूसरी ओर रतनगढ़ से कांग्रेस विधायक पूसाराम गोदारा के परिवार में दोहरी जीत हुई। उनकी पत्नी नानी देवी ने रतनगढ़ पंचायत समिति के वार्ड 2 से आरएलपी की कमला देवी को 379 वोटों से हराया।

गोदारा की पुत्रवधू रितु गोदारा भी पंचायत समिति के वार्ड 3 से जीतीं। उन्होंने भाजपा के दुलीचंद को 776 वोटों से हराया। इस तरह एक ही जिले में कांग्रेस के एक विधायक की पत्नी हारीं, जबकि दूसरे विधायक की पत्नी और बहू दोनों चुनाव जीत गईं।

जैसलमेर में सालेह मोहम्मद के दोनों भाई और धनदेव का बेटा जीते

जैसलमेर में पूर्व अल्पसंख्यक मामलात मंत्री सालेह मोहम्मद के परिवार को चुनाव में सफलता मिली। उनके भाई अमीन खान फकीर ने जिला परिषद के वार्ड 14 से जीत दर्ज की। दूसरे भाई और कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर भी जिला परिषद के वार्ड 3 से चुनाव जीत गए। दोनों भाई कांग्रेस से जुड़े हैं।

जैसलमेर में ही पूर्व विधायक रूपाराम धनदेव के बेटे हरीश धनदेव ने जिला परिषद के वार्ड 1 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के सांवलाराम को करीब 1,500 वोटों से हराया। इन नतीजों से जैसलमेर की जिला परिषद में कांग्रेस के दो चर्चित राजनीतिक परिवारों के सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

बीकानेर में डूडी और मेघवाल परिवार की नई पीढ़ी जीती

बीकानेर में दिवंगत पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी और नोखा से कांग्रेस विधायक सुशीला डूडी की पुत्रवधू निकिता डूडी ने जिला परिषद के वार्ड 13 से जीत दर्ज की। पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल की बेटी सरिता चौहान भी जिला परिषद के वार्ड 26 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीत गईं।

मेघवाल के बेटे गौरव चौहान की भी पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में जीत की रिपोर्ट सामने आई है। इस तरह डूडी और मेघवाल परिवार के सदस्यों ने स्थानीय राजनीति में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

इन दिग्गजों के परिवारों को चुनाव में मिली हार

बड़े नेता

पराजित उम्मीदवार

सीट / क्षेत्र

नरेंद्र बुडानियापत्नी कनक बुडानियाचूरू जिला परिषद, वार्ड 38
संजना जाटवजेठ श्रीनिवास जाटवकठूमर पंचायत समिति
अजय सिंह किलकभाभी मनदीप चौधरीडेगाना पंचायत समिति, वार्ड 13
बद्रीराम जाखड़पोता दीपक जाखड़भोपालगढ़ पंचायत समिति, वार्ड 5
नानालाल अहारीबेटा सोनू अहारीऋषभदेव पंचायत समिति, वार्ड 4
भंवरलाल शर्माबेटा केशरीचंद शर्माचूरू जिला परिषद, वार्ड 39
विक्रम बंशीवालमां कौशल्या बंशीवालदौसा जिला परिषद, वार्ड 21
मनोज बाटड़पत्नी गणपतिसीकर जिला परिषद, वार्ड 3
रामेश्वर मीणापत्नी आशा मीणाबूंदी जिला परिषद, वार्ड 24
आईएएस सुमेर सिंह गुर्जरपत्नी पिंकी गुर्जरसिकंदरा पंचायत समिति, वार्ड 13

झुंझुनूं में पूर्व सांसद की एक बहू जीती, दूसरी हारी

झुंझुनूं में पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार के परिवार को मिले-जुले परिणाम मिले। उनकी पुत्रवधू और निवर्तमान जिला प्रमुख हर्षिणी कुलहरी ने भाजपा के टिकट पर जिला परिषद के वार्ड 5 से जीत दर्ज की। लेकिन परिवार की दूसरी पुत्रवधू अनामिका पूनिया जिला परिषद के वार्ड 6 से चुनाव हार गईं। दोनों को भाजपा ने टिकट दिया था।

इसी जिले में पूर्व सांसद संतोष अहलावत की पुत्रवधू दीक्षा अहलावत ने जिला परिषद के वार्ड 18 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की। दीक्षा पूर्व भाजपा विधायक शुभकरण चौधरी की बेटी भी हैं। उनकी जीत से दो राजनीतिक परिवारों का नाम जुड़ा है। झुंझुनूं जिला प्रमुख का पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। ऐसे में निर्वाचित महिला सदस्यों के नाम आगामी जिला प्रमुख चुनाव में महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

अलवर में सांसद के जेठ और विधायक की दोनों बहुएं हारीं

अलवर जिले की कठूमर पंचायत समिति में भरतपुर से कांग्रेस सांसद संजना जाटव के जेठ श्रीनिवास जाटव चुनाव हार गए। इसी पंचायत समिति में कठूमर से कांग्रेस विधायक रमेश खींची की दोनों पुत्रवधुओं को भी हार मिली। विधायक की पुत्रवधू दीपिका ने वार्ड 12 और बिंदू ने वार्ड 11 से चुनाव लड़ा था। इस तरह कठूमर पंचायत समिति में सांसद और विधायक के परिवारों से चुनाव लड़ने वाले तीन उम्मीदवार जीत हासिल नहीं कर सके।

टोंक में पूर्व उपमुख्यमंत्री की बेटी और पूर्व विधायक की पत्नी जीतीं

टोंक में कांग्रेस के दो पुराने राजनीतिक परिवारों के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। पूर्व उपमुख्यमंत्री बनवारीलाल बैरवा की बेटी अलका बैरवा ने जिला परिषद के वार्ड 21 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की। वहीं निवाई के पूर्व कांग्रेस विधायक प्रशांत बैरवा की पत्नी सुषमा बैरवा भी जिला परिषद के वार्ड 22 से चुनाव जीत गईं। दोनों महिलाओं की जीत से टोंक की जिला परिषद में कांग्रेस के पुराने राजनीतिक परिवारों का प्रतिनिधित्व बढ़ा है।

सवाई माधोपुर में पूर्व मंत्री अशोक बैरवा की पत्नी जीतीं

सवाई माधोपुर में पूर्व मंत्री अशोक बैरवा की पत्नी आशा देवी बैरवा ने जिला परिषद के वार्ड 15 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की। आशा देवी का नाम जिला प्रमुख पद के संभावित दावेदारों में भी शामिल रहा है। हालांकि जिला प्रमुख बनने के लिए 25 नवंबर को होने वाले चुनाव में सदस्यों का समर्थन जरूरी होगा।

जोधपुर में विधायक का बेटा जीता, पूर्व मंत्री की पत्नी-बहू हारीं

जोधपुर जिले की तिंवरी पंचायत समिति के वार्ड 12 से ओसियां के भाजपा विधायक भैराराम सियोल के बेटे आकाशदीप चुनाव जीत गए। हालांकि तिंवरी पंचायत समिति में कांग्रेस को बहुमत मिला। इसी जिले की ओसियां पंचायत समिति में पूर्व कैबिनेट मंत्री शंभूसिंह खेतासर के परिवार को दोहरी हार मिली। उनकी पत्नी और निवर्तमान प्रधान बदन कंवर खेतासर वार्ड 6 से चुनाव हार गईं।

खेतासर की पुत्रवधू किरण कंवर भी वार्ड 15 से हार गईं। ओसियां पंचायत समिति की 15 सीटों में कांग्रेस ने 13 जीतीं, जबकि भाजपा और आरएलपी को एक-एक सीट मिली। जोधपुर जिले की भोपालगढ़ पंचायत समिति के वार्ड 5 से पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ के पोते और एनएसयूआई के पूर्व उपाध्यक्ष दीपक जाखड़ को भी हार मिली। निर्दलीय शैतान सिंह ने उन्हें 274 वोटों से हराया।

उदयपुर में पूर्व मंत्री का बेटा और भाजपा विधायक की बेटी जीतीं

उदयपुर जिले की गिर्वा पंचायत समिति के वार्ड 4 से कांग्रेस के विवेक कटारा चुनाव जीत गए। विवेक पूर्व मंत्री स्वर्गीय खेमराज कटारा और पूर्व विधायक सज्जन कटारा के बेटे हैं। विवेक कटारा खुद भी उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रह चुके हैं। पंचायत समिति चुनाव में उन्होंने 400 से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

उदयपुर ग्रामीण से भाजपा विधायक फूल सिंह मीणा की बेटी संजना मीणा भी जिला परिषद चुनाव जीत गईं। उनकी जीत का अंतर करीब 1,800 वोट रहा। दूसरी ओर पूर्व भाजपा विधायक नानालाल अहारी के बेटे सोनू अहारी ऋषभदेव पंचायत समिति के वार्ड 4 से चुनाव हार गए। सोनू मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उदयपुर में पूर्व विधायक दलीचंद डांगी ने भी जिला परिषद के वार्ड 46 से जीत दर्ज की।

बूंदी में प्रभुलाल सैनी के बेटे जीते, भाजपा जिलाध्यक्ष की पत्नी हारीं

बूंदी में पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी के बेटे मनीष सैनी ने जिला परिषद के वार्ड 20 से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत लिया। उन्होंने कांग्रेस के जमनालाल सैनी को 2,528 वोटों से हराया। मतगणना के शुरुआती दौर में मनीष पीछे चल रहे थे, लेकिन अंतिम परिणाम उनके पक्ष में रहा। इसी जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा की पत्नी आशा मीणा को जिला परिषद के वार्ड 24 से हार मिली। कांग्रेस के मोजीराम गुर्जर ने उन्हें 5,209 वोटों से हराया।

डूंगरपुर में भाजपा विधायक की बेटी और भीलवाड़ा में कांग्रेस नेता की मां जीतीं

डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा पंचायत समिति के वार्ड 14 से भाजपा विधायक शंकरलाल डेचा की बेटी शांति ने जीत दर्ज की। उन्होंने भारत आदिवासी पार्टी की शीला डामोर को 774 वोटों से हराया। भीलवाड़ा जिले की जहाजपुर पंचायत समिति के वार्ड 2 से कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर की मां सीता देवी चुनाव जीत गईं। दोनों जिलों में प्रमुख राजनीतिक नेताओं के परिवार की महिला उम्मीदवारों को सफलता मिली।

अजमेर में पूर्व केंद्रीय मंत्री की बहू 19 वोट से जीतीं

अजमेर जिला परिषद के वार्ड 13 से दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री सांवरलाल जाट की पुत्रवधू सुनीता लाम्बा ने बेहद करीबी मुकाबले में जीत हासिल की। उनकी जीत का अंतर महज 19 वोट रहा। पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुर्जर की पत्नी कमलेश गुर्जर भी अजमेर जिला परिषद के वार्ड 7 से चुनाव जीत गईं।

दूसरी ओर अजमेर की पूर्व जिला प्रमुख और पूर्व विधायक सुशील कंवर पलाड़ा को जिला परिषद के वार्ड 2 से हार मिली। कांग्रेस की लक्ष्मी कंवर ने उन्हें 1,843 वोटों से हराया।

नागौर में भाजपा विधायक की भाभी 1,539 वोटों से हारीं

नागौर जिले की डेगाना पंचायत समिति में भाजपा विधायक अजय सिंह किलक की भाभी मनदीप चौधरी चुनाव हार गईं। मनदीप ने वार्ड 13 से चुनाव लड़ा था। कांग्रेस की प्रियंका चौधरी ने उन्हें 1,539 वोटों से हराया। इस तरह नागौर में एक तरफ आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल की बहन चुनाव जीतीं, जबकि भाजपा विधायक के परिवार की उम्मीदवार को हार मिली।

सीकर में बाजोर के भाई जीते, भाजपा जिलाध्यक्ष की पत्नी हारीं

सीकर जिले की पिपराली पंचायत समिति के वार्ड 8 से सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर के भाई बाबू सिंह ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के रजत को 735 वोटों से हराया। वहीं सीकर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ की पत्नी गणपति जिला परिषद के वार्ड 3 से चुनाव हार गईं। उन्हें कांग्रेस की रजनी ने हराया।

सीकर में कांग्रेस का जलवा: मंत्री खर्रा की पत्नी सहित भाजपा को बड़ा झटका, अजीतगढ़ और पाटन में जीत | Congress's Splendor in Sikar: Big Blow to BJP including Minister Kharra's Wife, Victory in Ajitgarh and Patan
सीकर और जयपुर में कांग्रेस ने किया बड़ा सियासी उलटफेर, मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी के साथ दोनों बेटें भी हारें
20 Nov 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान में पंचायत समिति चुनावों के नतीजों ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। नतीजों ने यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा को बड़ा सियासी झटका दिया है। सीकर में मंत्री खर्रा का परिवार ही चुनाव हार गया। भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं उनकी पत्नी शांतिदेवी और बेटे अजय खर्रा को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, निर्दलीय चुनाव लड़ीं दुर्गा खर्रा भी अपनी सीट नहीं बचा सकीं।
राजस्थान में पंचायत समिति चुनावों के नतीजों ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। नतीजों ने यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा को बड़ा सियासी झटका दिया है। सीकर में मंत्री खर्रा का परिवार ही चुनाव हार गया। भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं उनकी पत्नी शांतिदेवी और बेटे अजय खर्रा को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, निर्दलीय चुनाव लड़ीं दुर्गा खर्रा भी अपनी सीट नहीं बचा सकीं।

जयपुर की निवर्तमान जिला प्रमुख भी हारीं

जयपुर में भाजपा की निवर्तमान जिला प्रमुख रमा चोपड़ा जिला परिषद के वार्ड 18 से चुनाव हार गईं। उन्हें कांग्रेस के सुनील कुमावत ने हराया। जयपुर के पूर्व उप जिला प्रमुख मोहन डागर को भी जिला परिषद के वार्ड 12 से हार मिली। भाजपा के मोहन दादरवाल ने उन्हें हराया।

राजस्थान में 20 नवंबर से फार्मर ID से मिलेगा खाद, 18 जिलों में लागू होगी नई व्यवस्था | Rajasthan to get fertilizer from Farmer ID from November 20, new system to be implemented in 18 districts
राजस्थान के 18 जिलों में 20 नवंबर से फार्मर ID के जरिए मिलेगा खाद, पंचायत चुनाव के बाद सरकार ने फिर लागू की व्यवस्था
20 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में पंचायत चुनाव खत्म होते ही कृषि विभाग ने किसानों के लिए खाद वितरण को लेकर नया आदेश जारी कर दिया है। अब प्रदेश के पहले चरण में 18 जिलों में किसानों को फार्मर ID के आधार पर ही उर्वरक मिलेगा। यह व्यवस्था 20 नवंबर से लागू होगी। इससे पहले किसानों के विरोध के चलते सरकार ने इस व्यवस्था को स्थगित कर दिया था। अब चुनाव खत्म होने के बाद इसे फिर लागू किया जा रहा है। विभाग ने खाद विक्रेताओं और किसानों के रिकॉर्ड में जरूरी सुधार करने के निर्देश भी दिए हैं।
राजस्थान में पंचायत चुनाव खत्म होते ही कृषि विभाग ने किसानों के लिए खाद वितरण को लेकर नया आदेश जारी कर दिया है। अब प्रदेश के पहले चरण में 18 जिलों में किसानों को फार्मर ID के आधार पर ही उर्वरक मिलेगा। यह व्यवस्था 20 नवंबर से लागू होगी। इससे पहले किसानों के विरोध के चलते सरकार ने इस व्यवस्था को स्थगित कर दिया था। अब चुनाव खत्म होने के बाद इसे फिर लागू किया जा रहा है। विभाग ने खाद विक्रेताओं और किसानों के रिकॉर्ड में जरूरी सुधार करने के निर्देश भी दिए हैं।

आईएएस अधिकारी की पत्नी भी पंचायत चुनाव हारीं

दौसा जिले की सिकंदरा पंचायत समिति के वार्ड 13 से वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुमेर सिंह गुर्जर की पत्नी पिंकी गुर्जर चुनाव हार गईं। पिंकी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही थीं। इस सीट से निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश भट्ट ने जीत दर्ज की।

SC-ST एक्ट: जातिगत अपमान का इरादा और पब्लिक व्यू जरूरी, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का अहम फैसला | SC-ST Act: Intent of Caste Insult and Public View Necessary, Important Decision by Punjab-Haryana High Court
मंशा, पब्लिक व्यू और जाति की जानकारी पर कोर्ट की टिप्पणी, महेंद्रगढ़ केस में झुंझुनू के युवक को मिली अग्रिम जमानत
20 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 पर स्पष्टीकरण दिया है। कोर्ट ने कहा कि इस कानून के तहत अपराध के लिए जातिगत अपमान की साफ मंशा जरूरी है। घटना का पब्लिक व्यू में होना भी अनिवार्य है। यदि एफआईआर से प्रथम दृष्टया ऐसा अपराध नहीं बनता, तो धारा 18 लागू नहीं होगी। यह धारा अग्रिम जमानत पर कानूनी रोक लगाती है।
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 पर स्पष्टीकरण दिया है। कोर्ट ने कहा कि इस कानून के तहत अपराध के लिए जातिगत अपमान की साफ मंशा जरूरी है। घटना का पब्लिक व्यू में होना भी अनिवार्य है। यदि एफआईआर से प्रथम दृष्टया ऐसा अपराध नहीं बनता, तो धारा 18 लागू नहीं होगी। यह धारा अग्रिम जमानत पर कानूनी रोक लगाती है।

अब जिला प्रमुख और प्रधान की कुर्सी पर अगला मुकाबला

इन चुनाव परिणामों में भाजपा, कांग्रेस और आरएलपी के नेताओं के परिवारों को अलग-अलग सफलता मिली है। चूरू में राठौड़ परिवार के दो सदस्य जीते, जबकि सीकर में मंत्री खर्रा के परिवार के चारों उम्मीदवार हार गए।

रतनगढ़ में पूसाराम गोदारा की पत्नी और बहू दोनों जीतीं, लेकिन ओसियां में शंभूसिंह खेतासर की पत्नी और बहू हार गईं। झुंझुनूं में एक ही परिवार की दो बहुओं को अलग-अलग परिणाम मिले।

इन नतीजों से स्पष्ट है कि बड़े नेताओं के परिवारों में भी मतदाताओं का समर्थन एक जैसा नहीं रहा। हालांकि किसी उम्मीदवार की जीत या हार को पूरे विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति का अंतिम पैमाना नहीं माना जा सकता। अब 25 नवंबर को जिला प्रमुख और 27 नवंबर को प्रधान के चुनाव होंगे। जहां किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं है, वहां निर्दलीय और छोटे दलों के निर्वाचित सदस्यों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

जयपुर पंचायत चुनाव: CM भजनलाल और मंत्री राठौड़ के गढ़ में BJP को झटका, सांगानेर में RLP और झोटवाड़ा में कांग्रेस का परचम | Jaipur Panchayat Elections: BJP Suffers Setback in CM Bhajanlal and Minister Rathore's Strongholds, RLP Triumphs in Sanganer and Congress in Jhotwara
जयपुर में CM भजनलाल और मंत्री राठौड़ के क्षेत्र में BJP को झटका, सांगानेर में RLP और झोटवाड़ा में कांग्रेस का बोर्ड
20 Nov 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान पंचायत चुनाव में जयपुर जिले के नतीजों ने राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में भाजपा तीसरे नंबर पर रही। यहां RLP ने 15 में से 8 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। वहीं, कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के क्षेत्र झोटवाड़ा में कांग्रेस ने 8 सीटें जीतकर बोर्ड बनाया।
राजस्थान पंचायत चुनाव में जयपुर जिले के नतीजों ने राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में भाजपा तीसरे नंबर पर रही। यहां RLP ने 15 में से 8 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। वहीं, कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के क्षेत्र झोटवाड़ा में कांग्रेस ने 8 सीटें जीतकर बोर्ड बनाया।
Tags:
  • राजस्थान राजनीति
  • राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम
  • राजस्थान पंचायत चुनाव 2026
  • राजेंद्र राठौड़
  • झाबर सिंह खर्रा
  • पंचायत चुनाव परिणाम
  • जिला परिषद चुनाव
  • Rajasthan Panchayat Election Results
  • Rajendra Rathore
  • Jhabar Singh Kharra
बैलाडीला की खदानों से एनएमडीसी, मित्तल और रुंगटा ने निकाला लोहा, पीछे छूट रहा तबाही का मलबा, दर्जनों गांवों पर संकट

By Arun Tiwari

बैलाडीला की खदानों से एनएमडीसी, मित्तल और रुंगटा ने निकाला लोहा, पीछे छूट रहा तबाही का मलबा, दर्जनों गांवों पर संकट
जयपुर में CM भजनलाल और मंत्री राठौड़ के क्षेत्र में BJP को झटका, सांगानेर में RLP और झोटवाड़ा में कांग्रेस का बोर्ड

By Ashish Bhardwaj

जयपुर में CM भजनलाल और मंत्री राठौड़ के क्षेत्र में BJP को झटका, सांगानेर में RLP और झोटवाड़ा में कांग्रेस का बोर्ड
स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू, जानें कैसे करना है अप्लाई

By VINAY VERMA

स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू, जानें कैसे करना है अप्लाई
मंशा, पब्लिक व्यू और जाति की जानकारी पर कोर्ट की टिप्पणी, महेंद्रगढ़ केस में झुंझुनू के युवक को मिली अग्रिम जमानत

By Jageshwar Prasad

मंशा, पब्लिक व्यू और जाति की जानकारी पर कोर्ट की टिप्पणी, महेंद्रगढ़ केस में झुंझुनू के युवक को मिली अग्रिम जमानत
स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन, बिल्डर मालपानी ने टेंडर की गोपनीयता ही खोल दी, मामला पहुंचा कोर्ट

By Sanjay Gupta

स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन, बिल्डर मालपानी ने टेंडर की गोपनीयता ही खोल दी, मामला पहुंचा कोर्ट
आम आदमी के मकान पर हथौड़ा, पांच सितारा होटल पर मेहरबानी? नाहरगढ़ में ट्राइडेंट के निर्माण पर सवाल

By Mukesh Sharma

आम आदमी के मकान पर हथौड़ा, पांच सितारा होटल पर मेहरबानी? नाहरगढ़ में ट्राइडेंट के निर्माण पर सवाल
मेंटोर इंडिया केस: जिंदा गवाह को जांच में मृत बताया, 9 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में पुलिस पर सवाल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

मेंटोर इंडिया केस: जिंदा गवाह को जांच में मृत बताया, 9 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में पुलिस पर सवाल