नेहरू जयंती पर डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- तीन साल में अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ा

Raghvendra Singh Rathore | Published:
Share
नेहरू जयंती पर भाजपा सरकार को घेरा, वोट चोरी और कोटा में मौतों पर उठाए सवाल
नेहरू जयंती पर भाजपा सरकार को घेरा, वोट चोरी और कोटा में मौतों पर उठाए सवाल

राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती पर भजनलाल सरकार पर तीखा हमला बोला। जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा गांधी भवन में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में डोटासरा ने नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, सरकारी अस्पतालों की स्थिति और मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों पर सवाल उठाए।

डोटासरा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के करीब तीन साल के कार्यकाल में जनता की परेशानियां बढ़ी हैं। उन्होंने पंचायत चुनाव के बाद प्रदेशभर में आंदोलन करने का ऐलान भी किया। डोटासरा ने कहा कि भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन प्रदेश में बेरोजगारी, अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सचिवालय में आम जनता के काम नहीं हो रहे हैं। लोग अपनी समस्याएं लेकर सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल रही।

उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि अपराधी खुलेआम धमकियां देकर रंगदारी वसूल रहे हैं। सरकार अपराध रोकने में प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रही है। डोटासरा ने मंत्रियों के कामकाज पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के मंत्री अपने ही विभागों में प्रभावहीन हैं। जिलों में शिक्षा से जुड़ी अनियमितताओं और कथित घोटालों का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने सरकार की जवाबदेही पर सवाल खड़े किए।

कोटा में प्रसूताओं की मौत को लेकर सरकार को घेरा

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कोटा में प्रसव के बाद महिलाओं की लगातार हो रही मौतों का मामला भी उठाया। उन्होंने सीजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं की हालत बिगड़ने और मौत के मामलों को लेकर चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल उठाए। कोटा के सरकारी अस्पतालों में पिछले छह महीनों के दौरान 13 मातृ मृत्यु के मामले सामने आए हैं। मई में पांच महिलाओं की मौत के बाद विशेषज्ञ समितियों ने जांच की थी। इनमें मरीजों की निगरानी, इलाज के रिकॉर्ड और संक्रमण नियंत्रण जैसी व्यवस्थाओं में कमियां सामने आई थीं।

अब नवंबर में एक और प्रसूता की मौत के बाद चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य (RCH) निदेशक डॉ. रोमेल सिंह को कोटा संभाग की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।

राजस्थान में सूखा विकराल: 87 तहसीलें प्रभावित, 73 गंभीर संकट में, 9321 करोड़ का विशेष पैकेज घोषित | Drought Worsens in Rajasthan: 87 Tehsils Affected, 73 in Severe Crisis, Rs 9321 Crore Special Package Announced
राजस्थान में सूखे का दायरा बढ़ा, 80 से 87 हुई प्रभावित तहसीलें; 73 में गंभीर संकट, राहत के लिए 9,321 करोड़
14 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
राजस्थान में कम बारिश के कारण सूखाग्रस्त क्षेत्रों का दायरा बढ़ गया है। अक्टूबर के आखिर में प्रदेश के 14 जिलों की 80 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया था। अब यह संख्या बढ़कर 15 जिलों की 87 तहसीलें हो गई है। इनमें 73 तहसीलें गंभीर और 14 मध्यम सूखाग्रस्त श्रेणी में हैं।

वोट चोरी रोकने के लिए कांग्रेस का नया अभियान

डोटासरा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भी भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि जीवित मतदाताओं को मृत बताकर उनके नाम हटाए जा रहे हैं। इसके पीछे राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश होने का आरोप भी लगाया।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने मतदाता सूचियों की निगरानी के लिए 'वोट रक्षक' अभियान शुरू किया है। इसके तहत प्रदेश में कांग्रेस के 60 हजार से ज्यादा बूथ लेवल एजेंट (BLA) मतदाता सूचियों की जांच करेंगे। पार्टी ने सभी BLA को जरूरी निर्देश जारी किए हैं।

कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर भी अपने वोट रक्षक अभियान को 15 दिसंबर तक चलाने की योजना बनाई है। इसके लिए ऐप और वेबसाइट की मदद से मतदाताओं के नाम जांचने तथा गांवों में चौपाल आयोजित करने की तैयारी है।

विश्व मधुमेह दिवस 2026: राजस्थान में 16.21 लाख डायबिटीज रोगी, समय पर जांच और जीवनशैली बदलाव जरूरी | World Diabetes Day 2026: 16.21 Lakh Diabetes Patients in Rajasthan, Timely Check-ups and Lifestyle Changes Essential
World Diabetes Day: राजस्थान में 16.21 लाख लोग डायबिटीज की चपेट में, बिना लक्षण भी बढ़ सकती है बीमारी, जानें कैसे बचें
14 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
डायबिटीज अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गई है। बदलती जीवनशैली, मोटापा और गलत खानपान के कारण कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। राजस्थान में करीब 16.21 लाख लोग डायबिटीज से प्रभावित हैं, जबकि 1.25 करोड़ से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। चिंता की बात यह है कि टाइप-2 डायबिटीज कई बार बिना साफ लक्षणों के शरीर में बढ़ती रहती है। इसी वजह से 14 नवंबर को मनाए जाने वाले विश्व डायबिटीज दिवस पर इस साल जल्दी जांच और समय पर इलाज का संदेश दिया जा रहा है।

SIR में हटाए गए 26 लाख नामों पर भी विवाद

राजस्थान में मतदाता सूचियों को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। नागरिक अधिकार संगठन पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज (PUCL) के 11 नवंबर के विश्लेषण के अनुसार, SIR के मसौदा चरण में हटाए गए 41.65 लाख मतदाताओं में से 26 लाख से ज्यादा नाम अब भी पंचायत और नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूचियों में मौजूद बताए गए हैं।

इनमें करीब 3.20 लाख ऐसे नाम भी शामिल हैं, जिन्हें भारतीय निर्वाचन आयोग ने मृत चिह्नित किया था। हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, स्थानीय चुनावों की मतदाता सूची SIR से पहले के रिकॉर्ड को आधार बनाकर तैयार की गई थी और बाद में इसमें बदलाव भी किए गए हैं। दोनों सूचियों में अंतर होना अपने आप में वोट चोरी या फर्जी मतदान का प्रमाण नहीं है।

राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2027 पर जनगणना का ग्रहण: शिक्षकों की ड्यूटी से परीक्षा पर संशय, तारीखें बदलने की संभावना | Rajasthan Board Exam 2027 Hit by Census Duty: Uncertainty over Exams Due to Teacher Deployment, Dates Likely to Change
राजस्थान में बोर्ड परीक्षाओं पर जनगणना का संकट, पहले चुनाव और अब जनगणना में शिक्षक; 16 फरवरी से परीक्षा कराने पर संशय
14 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं पर जनगणना का असर पड़ सकता है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 16 फरवरी 2027 से परीक्षाएं शुरू करने की घोषणा की है, लेकिन इसी दौरान प्रदेशभर में जनगणना का काम चलेगा। बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना में लगने से परीक्षा केंद्रों पर स्टाफ की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में बोर्ड के सामने परीक्षाएं तय तारीख पर कराने या जनगणना पूरी होने के बाद आयोजित करने की चुनौती खड़ी हो गई है।

पंचायत चुनाव के बाद प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान

डोटासरा ने कहा कि पंचायत चुनाव समाप्त होने के बाद कांग्रेस प्रदेशभर में आंदोलन करेगी। पार्टी स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज के मुद्दे जनता के बीच लेकर जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करने में विफल रही है। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर सरकार से जवाब मांगेगी।

भजनलाल सरकार दिसंबर में अपने तीन साल पूरे होने पर उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश करने की तैयारी कर रही है। दूसरी ओर कांग्रेस ने सरकार के कामकाज को लेकर विरोध तेज करने के संकेत दिए हैं।

कोटा में मातृ मृत्यु का सिलसिला जारी: 6 महीने में 13 मौतें, जांच के बाद भी नहीं थमा, सरकार ने फिर दिए जांच के आदेश | Maternal Death Continues in Kota: 13 Deaths in 6 Months, Unabated Even After Investigation, Government Orders Fresh Probe
कोटा में 28 दिनों में 7 मातृ मृत्यु, चार जांच समितियों के बाद भी नहीं थमा सिलसिला; सरकार ने फिर दिए जांच के आदेश
14 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
राजस्थान के कोटा में सरकारी अस्पतालों की मातृ स्वास्थ्य सेवाएं एक बार फिर जांच के घेरे में हैं। बीते पिछले 28 दिनों में 7 मातृ मृत्यु के मामले सामने आए हैं। पिछली जांचों में इलाज के रिकॉर्ड, मरीजों की निगरानी और संक्रमण रोकने की व्यवस्था में कमियां बताई गई थीं। अब सरकार ने पूरे संभाग में गर्भवती महिलाओं के इलाज और रेफरल व्यवस्था की समीक्षा कराने का फैसला किया है।

Tags:
  • गोविंद सिंह डोटासरा
  • जवाहरलाल नेहरू जयंती
  • राजस्थान कांग्रेस
  • भजनलाल सरकार
  • राजस्थान राजनीति
  • एसआईआर विवाद
  • कोटा प्रसूता मौत
  • Govind Singh Dotasra
  • Rajasthan Congress
  • Nehru Jayanti 2026
दिग्विजय सिंह ने फिर किया ज्योतिरादित्य सिंधिया को याद, सोनिया के साथ डाली फोटो, बोले- वो भी क्या दिन थे

By Sanjay Gupta

दिग्विजय सिंह ने फिर किया ज्योतिरादित्य सिंधिया को याद, सोनिया के साथ डाली फोटो, बोले- वो भी क्या दिन थे
सोनिया के सियासी सफर के पांच किरदार, अर्जुन सिंह की सलाह, सिंधिया का साथ और दिग्विजय -गहलोत का संगठन कौशल

By Arun Tiwari

पंचायतीराज चुनाव का अंतिम चरण: जयपुर में 4 पंचायत समितियों में 241 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद, 20 नवंबर को नतीजे

By Jageshwar Prasad

पंचायतीराज चुनाव का अंतिम चरण: जयपुर में 4 पंचायत समितियों में 241 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद, 20 नवंबर को नतीजे
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड, 23 लाख कैश, होटल-रिसॉर्ट के पेपर और 700 ग्राम सोना मिला

By Arohi Raj