दिग्विजय सिंह ने फिर किया ज्योतिरादित्य सिंधिया को याद, सोनिया के साथ डाली फोटो, बोले- वो भी क्या दिन थे

Sanjay Gupta | Published:
Share
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस में शामिल होने के समय की पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस में शामिल होने के समय की पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

INDORE. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की एक पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। यह तस्वीर उस समय की है, जब सिंधिया कांग्रेस में शामिल हुए थे। फोटो में वे सोनिया गांधी के साथ नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता माधवराव सिंधिया के निधन के बाद की है।

हाल ही में सोनिया गांधी की किताब में भी माधवराव सिंधिया का जिक्र किया गया है।

दिग्विजय और सिंधिया के बीच पहले भी हो चुकी है बयानबाजी

दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच राजनीतिक बयानबाजी कोई नई बात नहीं है। दोनों नेता कई बार एक-दूसरे पर निशाना साध चुके हैं। मार्च 2020 में जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था, तब इसके पीछे दिग्विजय और सिंधिया के बीच अनबन को भी एक वजह बताया गया था।

हालांकि, दिग्विजय सिंह ने एक इंटरव्यू में इन बातों को खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि विवाद उनके और सिंधिया के बीच नहीं था, बल्कि कमलनाथ और सिंधिया के बीच था। दिग्विजय ने यह भी दावा किया था कि उन्होंने दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की थी।

अब दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर सिंधिया की कांग्रेस के समय की पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

यह है फोटो में, सिंह ने यह लिखा-

दिग्विजय सिंह ने लिखा कि यह ऐतिहासिक फोटो उन्हें सिंधिया के एक शुभचिंतक ने भेजी है। यह तस्वीर उस समय की है, जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई थी। उस समय मैं मुख्यमंत्री था और राधाकिशन मालवीय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष थे।

फोटो में तीन पूर्व मुख्यमंत्री श्यामाचरण शुक्ल, अर्जुन सिंह और मोतीलाल वोरा भी मौजूद थे। इनके अलावा इंदिरा गांधी की कैबिनेट में मंत्री रहे नरसिंहगढ़ के महाराजा भानु प्रकाश सिंह भी थे।

दिग्विजय सिंह ने पुराने दिनों को याद करते हुए लिखा, वो भी क्या दिन थे! बम बम भोले, जय सिया राम।

दिग्विजय सिंह की सोशल मीडिया (एक्स) पोस्ट
दिग्विजय सिंह की सोशल मीडिया (एक्स) पोस्ट

कब की है यह फोटो

माधवराव सिंधिया का 30 सितंबर 2001 को विमान दुर्घटना में निधन हुआ था। इस भावुक पल के बाद 17 दिसंबर 2001 को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस की औपचारिक सदस्यता ली। फिर फरवरी 2002 में गुना से सांसद निर्वाचित हुए थे। इसके बाद वह 10 मार्च 2020 तक लगातार कांग्रेस के साथ बने रहे। लेकिन मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार बनने के बाद संबंधों में तनाव आया और सिंधिया अपने समर्थक विधायकों के साथ बीजेपी में चले गए थे। इसके बाद कमलनाथ सरकार गिर गई थी।

सोनिया गांधी की किताब में 55 तथ्यात्मक गलतियां: RSS, कारगिल युद्ध, चुनावी आंकड़े और राज्यसभा पर उठे सवाल | Sonia Gandhi's Book Faces Allegations of 55 Factual Errors: Questions Raised on RSS, Kargil War, Election Data, and Rajya Sabha
सोनिया गांधी की किताब ने छेड़ी नई बहस, 55 गलतियों का दावा; RSS, कारगिल युद्ध और चुनावी आंकड़ों में बड़ी चूक!
12 Nov 2026 ,
By Sumit Kumar
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब <b>बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव</b> रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में है। अब किताब में दर्ज जानकारियों को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। दावा किया जा रहा है कि इसमें 55 तथ्यात्मक गलतियां और अधूरी जानकारियां हैं। इनमें RSS की स्थापना, कारगिल युद्ध, लोकसभा चुनाव के नतीजे और बड़े नेताओं से जुड़ी घटनाएं शामिल हैं।

हाल ही में सोनिया की किताब में माधवराव को किया गया याद

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव में दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया के साथ अपने आत्मीय रिश्तों को याद किया है। उन्होंने माधवराव सिंधिया को अपना सच्चा हितैषी बताते हुए लिखा है कि उनके शुरुआती राजनीतिक सफर में सिंधिया ने एक मजबूत सहारे और मार्गदर्शक की भूमिका निभाई थी। मुश्किल समय में वे चट्टान की तरह उनके साथ खड़े रहे।

सोनिया गांधी की किताब में अर्जुन सिंह की जमकर तारीफ, एमपी के दिग्गज नेता रहे भरोसेमंद | Sonia Gandhi's book praises Arjun Singh immensely, MP's veteran leader remained trustworthy
कांग्रेस छोड़ने के बाद भी सोनिया गांधी के भरोसेमंद रहा एमपी का ये दिग्गज नेता, किताब में की जमकर तारीफ
12 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा <b>Belonging: A Journey of Love </b>में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की जमकर तारीफ की है। उन्होंने अर्जुन सिंह को बेहद बुद्धिमान और भरोसेमंद नेता बताया है। खास बात यह है कि अर्जुन सिंह कुछ सालों के लिए कांग्रेस से अलग हो गए थे, लेकिन बाद में पार्टी में लौटकर उन्होंने फिर अपनी मजबूत जगह बना ली थी।

संसद में माधवराव ने किया सहयोग

सोनिया गांधी ने आत्मकथा में वर्ष 1999 के शुरुआती राजनीतिक दौर का जिक्र किया है। उस समय वे पहली बार चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं और नेता प्रतिपक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रही थीं। सोनिया के मुताबिक संसदीय राजनीति उनके लिए नई थी और कई मौकों पर वे असहज या अनिश्चित महसूस करती थीं। ऐसे समय में माधवराव सिंधिया उनकी मनोदशा को समझ लेते थे।

वे उनकी घबराहट पहचानकर उन्हें भरोसा दिलाते और एक वरिष्ठ सहयोगी की तरह हौसला बढ़ाते थे। किताब में लिखा है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और माधवराव सिंधिया के बीच गहरी दोस्ती थी। दोनों नेताओं के संबंध केवल राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक स्तर तक आत्मीय थे। राजीव गांधी के निधन के बाद भी गांधी परिवार और माधवराव सिंधिया के बीच ये अपनत्व बना रहा। सक्रिय राजनीति में आने के बाद माधवराव सिंधिया ने उन्हें सहयोग और मार्गदर्शन दिया था।
Tags:
  • पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • माधवराव सिंधिया
  • सोनिया गांधी
  • पूर्व मुख्यमंत्री श्यामाचरण शुक्ल
  • कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी
  • बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव
  • सोनिया गांधी की किताब
नेहरू जयंती पर डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- तीन साल में अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ा

By Raghvendra Singh Rathore

नेहरू जयंती पर डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- तीन साल में अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ा
सोनिया के सियासी सफर के पांच किरदार, अर्जुन सिंह की सलाह, सिंधिया का साथ और दिग्विजय -गहलोत का संगठन कौशल

By Arun Tiwari

पंचायतीराज चुनाव का अंतिम चरण: जयपुर में 4 पंचायत समितियों में 241 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद, 20 नवंबर को नतीजे

By Jageshwar Prasad

पंचायतीराज चुनाव का अंतिम चरण: जयपुर में 4 पंचायत समितियों में 241 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद, 20 नवंबर को नतीजे
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड, 23 लाख कैश, होटल-रिसॉर्ट के पेपर और 700 ग्राम सोना मिला

By Arohi Raj

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड, 23 लाख कैश, होटल-रिसॉर्ट के पेपर और 700 ग्राम सोना मिला
कोटा में 28 दिनों में 7 मातृ मृत्यु, चार जांच समितियों के बाद भी नहीं थमा सिलसिला; सरकार ने फिर दिए जांच के आदेश

By Jageshwar Prasad

कोटा में 28 दिनों में 7 मातृ मृत्यु, चार जांच समितियों के बाद भी नहीं थमा सिलसिला; सरकार ने फिर दिए जांच के आदेश