JEE मेन और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों में टकराव की आशंका, छात्रों की बढ़ी टेंशन, शेड्यूल बदलने की मांग

Umeshwari Baghel | Updated:
Share
<br>अप्रैल में JEE मेन और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखें टकराने की आशंका, छात्र परेशान
अप्रैल में JEE मेन और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखें टकराने की आशंका, छात्र परेशान

रायपुर। इंजीनियर बनने का सपना देख रहे छत्तीसगढ़ के 12वीं के छात्रों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। एक तरफ बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर लाने का दबाव है, तो दूसरी तरफ देश के बड़े इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए JEE मेन की परीक्षा। परेशानी यह है कि अप्रैल में दोनों परीक्षाओं की तारीखें आपस में टकरा सकती हैं।

ऐसे में छात्रों को डर है कि कहीं उन्हें एक ही दिन दो महत्वपूर्ण परीक्षाएं न देनी पड़ जाएं। दरअसल, JEE मेन 2027 के दूसरे सेशन की परीक्षा 2 से 7 अप्रैल के बीच होने की संभावना जताई जा रही है।

वहीं, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च से 8 अप्रैल तक निर्धारित बताई गई हैं। इसके चलते अप्रैल के पहले सप्ताह में दोनों परीक्षाओं के पेपर एक साथ पड़ने की आशंका बढ़ गई है। छात्रों ने परीक्षा की तारीखों में बदलाव करने की मांग उठाई है।

CG Board Exam 2027: बोर्ड परीक्षा से पहले कमजोर बच्चों की होगी खास तैयारी, तिमाही रिजल्ट से पता चलेगा कौन पढ़ाई में पीछे | CG Board Exam 2027: Weak students to get special preparation before board exams, quarterly results will reveal who is lagging behind in studies
CG Board Exam 2027: बोर्ड परीक्षा से पहले कमजोर बच्चों की होगी खास तैयारी, तिमाही रिजल्ट से पता चलेगा कौन पढ़ाई में पीछे
19 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<b>रायपुर। </b>छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए अच्छी खबर है। जो बच्चे पढ़ाई में पीछे रह गए हैं या जिन्हें कुछ विषय समझने में परेशानी हो रही है, उन्हें अब आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। शिक्षा विभाग ऐसे बच्चों की पहचान कर उनकी पढ़ाई पर खास ध्यान देगा। इसके लिए तिमाही परीक्षा के नंबर देखे जाएंगे।

3 से 7 अप्रैल के बीच बढ़ सकती है परेशानी

संभावित कार्यक्रम के मुताबिक, अप्रैल के पहले सप्ताह में JEE मेन और 12वीं बोर्ड के कई पेपर हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार, 5 अप्रैल को 12वीं का भौतिकी का पेपर, 6 अप्रैल को कुछ व्यावसायिक विषयों की और 7 अप्रैल को क्षेत्रीय भाषाओं की परीक्षा बताई जा रही है।
इसी दौरान JEE मेन के पेपर भी होने की संभावना है। अगर किसी छात्र की JEE परीक्षा और बोर्ड का पेपर एक ही तारीख को पड़ गया, तो उसके सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो जाएगी। हालांकि, JEE मेन के दूसरे सेशन की अंतिम तारीखें और छात्रों की अलग-अलग परीक्षा शिफ्ट स्पष्ट होने के बाद ही वास्तविक टकराव की स्थिति सामने आएगी।

बोर्ड की पढ़ाई करें या JEE का रिवीजन?

छात्रों की परेशानी केवल एक ही दिन दो परीक्षाएं होने की नहीं है। उनका कहना है कि लगातार पेपर होने से तैयारी पर भी असर पड़ेगा। बोर्ड परीक्षा के दौरान उन्हें अपने विषयों की पढ़ाई करनी होगी, जबकि JEE मेन के लिए गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान का रिवीजन भी जरूरी है।

इसके अलावा JEE की तैयारी में मॉक टेस्ट और पुराने प्रश्नपत्र हल करने के लिए समय चाहिए। ऐसे में दोनों परीक्षाओं के बीच पर्याप्त अंतर नहीं मिलने से छात्रों का प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है।

बोर्ड परीक्षा कॉपियों की जांच में लापरवाही: 141 व्याख्याताओं पर कार्रवाई, वेतनवृद्धि रोकने का प्रस्ताव | Board Exam Copy Checking Negligence: Action Against 141 Lecturers, Proposal to Withhold Salary Increment
बोर्ड परीक्षा की कॉपियां जांचने में लापरवाही, 141 व्याख्याताओं पर गिरेगी गाज, माशिमं ने वेतनवृद्धि रोकने का भेजा प्रस्ताव
19 Nov 2026 ,
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लापरवाही बरतने वाले 141 व्याख्याताओं और मूल्यांकनकर्ताओं पर कार्रवाई की तैयारी है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने वर्ष 2024 और 2025 की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं की कॉपियां जांचने में गंभीर गड़बड़ी पाई जाने के बाद इनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव लोक शिक्षण संचालनालय को भेजा है।

एक परीक्षा के कारण दूसरी पर असर पड़ने का डर

इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दोनों परीक्षाएं काफी महत्वपूर्ण हैं। बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाना जरूरी है, वहीं JEE मेन के स्कोर के आधार पर इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश का अवसर मिलता है।

छात्रों को चिंता है कि यदि परीक्षाएं लगातार हुईं या एक ही दिन पड़ गईं, तो उनकी महीनों की मेहनत प्रभावित हो सकती है। परीक्षा की तैयारी के साथ तारीखों को लेकर बनी अनिश्चितता भी उनका तनाव बढ़ा रही है।

छात्रों ने कहा – ऐसा शेड्यूल बने कि किसी का नुकसान न हो

छात्रों ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) से परीक्षा कार्यक्रम में तालमेल बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि दोनों संस्थाओं को तारीखें तय करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बड़ी संख्या में विद्यार्थी बोर्ड और JEE मेन, दोनों परीक्षाओं में शामिल होते हैं।

CG Board Exam 2027: 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 1 जनवरी से, अंक अपलोड में देरी पर लगेगा ₹1000 प्रतिदिन जुर्माना | CG Board Exam 2027: 10th-12th Practical Exams from Jan 1, ₹1000 Daily Fine for Delayed Marks Upload
CG Board Practical Exam 2027 : 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 1 जनवरी से, 31 तक अंक अपलोड नहीं किए तो लगेगा जुर्माना
18 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<b>रायपुर। </b>छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीख तय कर दी है। प्रदेश के स्कूलों में 1 जनवरी से 20 जनवरी 2027 तक प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसी दौरान विद्यार्थियों का प्रोजेक्ट वर्क भी पूरा कराया जाएगा।

छात्र चाहते हैं कि दोनों परीक्षाओं के बीच इतना अंतर रखा जाए कि उन्हें तैयारी करने का समय मिल सके और किसी भी छात्र को एक परीक्षा छोड़ने जैसी स्थिति का सामना न करना पड़े।

फिलहाल छात्रों की नजर JEE मेन सेशन-2 के अंतिम परीक्षा कार्यक्रम और संभावित टकराव को लेकर दोनों परीक्षा एजेंसियों के फैसले पर टिकी है।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027: 12 मार्च से शुरू, जानें पूरा टाइम टेबल और परीक्षा का समय | Chhattisgarh Board 10th-12th Exam 2027: Starts March 12, Know Full Timetable and Exam Timing
छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का बिगुल बजा, 12 मार्च से शुरू होंगे पेपर, जारी हुआ पूरा टाइम टेबल
18 Nov 2026 ,
By VINAY VERMA
<b>रायपुर।</b> छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ा अपडेट है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने साल 2027 की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक 12वीं की परीक्षा 12 मार्च से और 10वीं की परीक्षा 13 मार्च से शुरू होगी।

FAQs

सवाल 1: JEE मेन और बोर्ड परीक्षा कब एक साथ पड़ सकती हैं?

जवाब: अप्रैल के पहले हफ्ते में दोनों परीक्षाएं एक साथ पड़ने का डर है। JEE मेन 2027 का दूसरा सेशन 2 से 7 अप्रैल के बीच हो सकता है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा 12 मार्च से 8 अप्रैल तक बताई गई है।

सवाल 2: क्या एक ही दिन दोनों परीक्षाएं पक्की हैं?

जवाब: यह अभी पक्का नहीं है। JEE मेन की आखिरी तारीखें और छात्रों की परीक्षा शिफ्ट साफ होने के बाद ही पता चलेगा।

सवाल 3: छात्र क्या मांग कर रहे हैं?

जवाब: छात्रों ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) से परीक्षा का कार्यक्रम मिलाने की मांग की है। वे चाहते हैं कि दोनों परीक्षाओं के बीच इतना समय हो कि वे तैयारी कर सकें। उनका कहना है कि लगातार पेपर होने से तैयारी पर असर पड़ेगा।
Tags:
  • 12वीं बोर्ड परीक्षा
  • JEE Main 2027
  • जेईई मेन 2027
  • 12th Board Exams
  • Exam Date Clash
  • परीक्षा शेड्यूल
  • Student Concerns
  • परीक्षा की तारीखों में टकराव
लोकायुक्त ने जिला प्रशासन से लिए पुलिस ड्राइवर फिरोज से लिंक 90 करोड़ की जमीन के रिकॉर्ड

By Sanjay Gupta

लोकायुक्त ने जिला प्रशासन से लिए पुलिस ड्राइवर फिरोज से लिंक 90 करोड़ की जमीन के रिकॉर्ड
पैरोल आवेदनों पर अब 2021 के नियम लागू, दोषसिद्धि पुरानी होने से नहीं मिलेगी छूट

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पैरोल आवेदनों पर अब 2021 के नियम लागू, दोषसिद्धि पुरानी होने से नहीं मिलेगी छूट
पंचायत चुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, केंद्रीय नेतृत्व ने मांगा हिसाब, CM भजनलाल ने बुलाई समीक्षा बैठक

By Ashish Bhardwaj

पंचायत चुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, केंद्रीय नेतृत्व ने मांगा हिसाब, CM भजनलाल ने बुलाई समीक्षा बैठक
रात हो गई फोन मत चलाओ... नींद टूटने से भड़का पति, नहीं मानी पत्नी तो कर दी हत्या, फिर घरवालों को फोन कर कहा अचानक...

By Arohi Raj

रात हो गई फोन मत चलाओ... नींद टूटने से भड़का पति, नहीं मानी पत्नी तो कर दी हत्या, फिर घरवालों को फोन कर कहा अचानक...
राजस्थान पंचायत चुनाव में पलटी सियासी बाजी, कांग्रेस भाजपा से करीब 14 लाख वोट आगे

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान पंचायत चुनाव में पलटी सियासी बाजी, कांग्रेस भाजपा से करीब 14 लाख वोट आगे
छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 40 दिन से चल रही हड़ताल स्थगित, CM साय से मुलाकात के बाद बनी बात, अब काम पर लौटेंगे

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 40 दिन से चल रही हड़ताल स्थगित, CM साय से मुलाकात के बाद बनी बात, अब काम पर लौटेंगे
नौकरी जाने का डर खत्म! मध्य प्रदेश में मार्च 2027 तक नहीं हटेंगे आउटसोर्स कर्मचारी, CM को लिखा गया खास पत्र

By Arohi Raj

नौकरी जाने का डर खत्म! मध्य प्रदेश में मार्च 2027 तक नहीं हटेंगे आउटसोर्स कर्मचारी, CM को लिखा गया खास पत्र