RBSE 2027: बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र ध्यान दें! अब नई कॉपियों में लिखने होंगे जवाब, फॉर्मेट बदला

Jyoti Mahender Bhardwaj | Nov 07, 2026, 13:55 IST
Share
राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2027 में पुरानी आंसर कॉपी पर रोक<br>
राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2027 में पुरानी आंसर कॉपी पर रोक

राजस्थान में 2027 में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर है। इस बार जब छात्र परीक्षा देने पहुंचेंगे, तो उन्हें पहले जैसी उत्तर पुस्तिका नहीं मिलेगी। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आंसर कॉपी का फॉर्मेट बदल दिया है। अब छात्रों को 40 प्रश्नों की कैजिंग वाली नई उत्तर पुस्तिका दी जाएगी। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि परीक्षा केंद्रों पर पुरानी मुख्य कॉपियों का इस्तेमाल नहीं होगा। इसके साथ ही नई कॉपियों के वितरण और परीक्षा के बाद बचने वाली कॉपियों को सुरक्षित रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

2027 की बोर्ड परीक्षा में नहीं चलेंगी पुरानी Answer Sheets

राजस्थान बोर्ड ने साफ कर दिया है कि 2027 में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में छात्रों को सिर्फ नई Answer Sheets ही दी जाएंगी। परीक्षा केंद्रों पर पिछले सालों की बची हुई मुख्य कॉपियों का इस्तेमाल नहीं होगा।

पिछले साल 10वीं के छात्रों को 20 पेज और 12वीं के छात्रों को 28 पेज की मुख्य Answer Sheets दी गई थीं। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर 8 पेज की सप्लीमेंट्री कॉपी भी मिलती थी। परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बारकोड सिस्टम भी लागू किया गया था। अब बोर्ड ने मुख्य Answer Sheets के फॉर्मेट में बदलाव किया है।

नागौर में भीषण विस्फोट: दो चचेरे भाइयों की मौत, मकानों में दरारें, पुलिस पर पथराव | Nagaur Blast: Two Cousins Dead, Houses Damaged, Stone Pelting on Police
नागौर के बारूद गोदाम में जबरदस्त ब्लास्ट, दो भाइयों की मौत, 15 फीट दूर बिखरे शवों के टुकड़े
05 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
राजस्थान के नागौर शहर स्थित बड़ली इलाके में गुरुवार सुबह 9:40 बजे एक बेहद भयावह हादसा सामने आया। यहां स्थित एक बारूद गोदाम में अचानक हुए शक्तिशाली विस्फोट से पूरा क्षेत्र दहल उठा। धमाका इतना तेज था कि इसकी गूंज करीब आधा किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और गोदाम की पट्टियों वाली छत पूरी तरह ध्वस्त हो गई।

40 प्रश्नों की कैजिंग वाली कॉपियां मिलेंगी

बोर्ड के मुख्य परीक्षा नियंत्रक राजेश निर्वाण के अनुसार, 2027 की परीक्षाओं के लिए 40 प्रश्नों की कैजिंग वाली नई उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाई जाएंगी। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक की कॉपियां संबंधित ट्रांसपोर्ट स्टेशन के माध्यम से भेजी जाएंगी।

प्रवेशिका और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षाओं के लिए भी नई उत्तर पुस्तिकाएं निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपलब्ध कराई जाएंगी। नई कॉपियों में पेजों की संख्या बढ़ाने के साथ एकरूपता रखी गई है और प्रश्नों के अनुसार उत्तर लिखने के लिए निर्धारित प्रारूप होगा।

कंप्यूटर अनुदेशक और महिला पर्यवेक्षक भर्ती परिणाम जारी: 4023 पदों पर भर्ती, 510 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित | Computer Instructor and Female Supervisor Recruitment Results Released: Recruitment for 4023 posts, 510 candidates declared ineligible
कम्प्यूटर अनुदेशक और महिला पर्यवेक्षक भर्ती के परिणाम जारी, 12 से 21 नवंबर तक ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म भरने का मौका
05 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने प्रदेश में तीन भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। इनमें बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती, वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती और महिला पर्यवेक्षक सीधी भर्ती शामिल हैं। बोर्ड ने लिखित परीक्षा में मिले अंकों और अभ्यर्थियों की ओर से आवेदन में दी गई जानकारी के आधार पर प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की है।

सप्लीमेंट्री कॉपी की पुरानी व्यवस्था जारी रहेगी

मुख्य उत्तर पुस्तिका पूरी होने के बाद अतिरिक्त पेजों की जरूरत पड़ने पर विद्यार्थियों को पहले से उपलब्ध 8 पेज की सप्लीमेंट्री कॉपी दी जाएगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पिछले वर्ष बची हुई 8 पेज की अतिरिक्त उत्तर पुस्तिकाओं का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। यानी मुख्य कॉपी के प्रारूप में बदलाव हुआ है, लेकिन सप्लीमेंट्री कॉपी की व्यवस्था फिलहाल पहले जैसी रहेगी।

पुरानी मुख्य कॉपियां परीक्षा केंद्रों पर जमा होंगी

परीक्षा केंद्रों पर पिछले वर्षों की बची हुई सभी मुख्य उत्तर पुस्तिकाओं के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। इसमें बारकोड वाली और बिना बारकोड वाली दोनों प्रकार की कॉपियां शामिल हैं।

परीक्षा समाप्त होने के बाद इन अनुपयोगी कॉपियों को उपस्थिति पत्रकों के साथ 300-300 के पैकेट में तैयार किया जाएगा। इसके बाद इन्हें 'अनुपयोगी रिक्त उत्तर पुस्तिकाएं' लिखे बोरों में भरकर निर्धारित संग्रहण केंद्रों पर जमा कराना होगा।

राजस्थान यूथ कांग्रेस में नई शुरुआत: अभिषेक चौधरी बने प्रदेशाध्यक्ष, अनिल चोपड़ा वरिष्ठ उपाध्यक्ष | New Beginning in Rajasthan Youth Congress: Abhishek Chaudhary becomes State President, Anil Chopra Senior Vice President
राजस्थान यूथ कांग्रेस में नई शुरुआत, अभिषेक चौधरी बने प्रदेश अध्यक्ष, अनिल चोपड़ा वरिष्ठ उपाध्यक्ष
05 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
राजस्थान की राजनीति में युवा विंग को मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) ने बड़ी घोषणा की है। पिछले महीने संपन्न हुए यूथ कांग्रेस चुनावों के परिणामों और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इंटरव्यू के बाद अभिषेक चौधरी को राजस्थान यूथ कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है।

बची हुई नई कॉपियां अगले साल भी काम आएंगी

बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों को निर्देश दिए हैं कि इस वर्ष प्राप्त नई मुख्य उत्तर पुस्तिकाओं को वापस बोर्ड कार्यालय नहीं भेजना होगा। बची हुई कॉपियों को स्टॉक रजिस्टर में दर्ज करके अगले वर्ष के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। इसी तरह 8 पेज वाली सप्लीमेंट्री उत्तर पुस्तिकाओं का बचा हुआ स्टॉक भी अगले साल के इस्तेमाल के लिए रखा जाएगा।

यह खबर क्यों जरूरी है

RBSE के इस फैसले का सीधा असर 2027 की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों और परीक्षा केंद्रों पर पड़ेगा। नई उत्तर पुस्तिकाओं के प्रारूप, पुरानी कॉपियों के इस्तेमाल पर रोक और स्टॉक प्रबंधन के निर्देशों से परीक्षा व्यवस्था में एकरूपता बनाए रखने का प्रयास किया गया है।

गहलोत का भजनलाल पर पलटवार: 'तिलमिला मैं नहीं, आप हैं, मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाए' | Gehlot's retort to Bhajanlal: 'I am not agitated, you are, you made baseless allegations against me'
गहलोत बोले- मैं नहीं सीएम भजनलाल तिलमिला गए हैं, तिलमिलाहट में मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाए
06 Nov 2026 ,
By Mukesh Sharma
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि अशोक गहलोत तिलमिला गए हैं। गहलोत ने मुख्यमंत्री को जवाब देते हुए कहा कि तिलमिलाया मैं नहीं तिलमिलाए आप हैं। गहलोत के मुताबिक उनके लगाए आरोपों से मुख्यमंत्री असहज हुए हैं।

आगे क्या?

RBSE की ओर से नई उत्तर पुस्तिकाएं राज्यभर के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाई जाएंगी। परीक्षा केंद्रों को पुरानी कॉपियां अलग करके जमा कराने और नई कॉपियों का स्टॉक रिकॉर्ड रखने की जिम्मेदारी निभानी होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान नई उत्तर पुस्तिका के प्रारूप के अनुसार उत्तर लिखने होंगे।
Tags:
  • RBSE बोर्ड परीक्षा 2027
  • राजस्थान बोर्ड नई कॉपी
  • उत्तर पुस्तिका नया प्रारूप
  • 10वीं बोर्ड परीक्षा राजस्थान
  • 12वीं बोर्ड परीक्षा RBSE
  • 40 सवालों की कैजिंग
  • सप्लीमेंट्री कॉपी नियम
  • राजस्थान बोर्ड परीक्षा अपडेट
  • RBSE Exam 2027
  • Rajasthan Board Answer Sheet
दिवाली और छठ पूजा पर ट्रेन टिकटों की चिंता खत्म! उत्तर पश्चिम रेलवे ने चलाईं 111 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

By Jageshwar Prasad

दिवाली और छठ पूजा पर ट्रेन टिकटों की चिंता खत्म! उत्तर पश्चिम रेलवे ने चलाईं 111 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल
राजस्थान की नदियों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: लूनी, बांडी और जोजरी क्षेत्र में नई औद्योगिक इकाइयों पर रोक

By Jageshwar Prasad

राजस्थान की नदियों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: लूनी, बांडी और जोजरी क्षेत्र में नई औद्योगिक इकाइयों पर रोक
दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट को महापौर की हरी झंडी, लेकिन चार गानों पर लगी रोक, बम धमाके की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट

By Aman Vaishnav

दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट को महापौर की हरी झंडी, लेकिन चार गानों पर लगी रोक, बम धमाके की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट
बिजली विभाग में 1501 पदों पर निकली भर्ती, JE और डाटा एंट्री ऑपरेटर के सबसे ज्यादा पद, 26 नवंबर तक करें आवेदन

By Harrison Masih

बिजली विभाग में 1501 पदों पर निकली भर्ती, JE और डाटा एंट्री ऑपरेटर के सबसे ज्यादा पद, 26 नवंबर तक करें आवेदन
डेली कॉलेज बोर्ड में विवाद के बीच लग गई स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा, संघ प्रमुख भागवत नागपुर गए

By Sanjay Gupta

डेली कॉलेज बोर्ड में विवाद के बीच लग गई स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा, संघ प्रमुख भागवत नागपुर गए
दिवाली पर एमपी के 2 हजार से ज्यादा होमगार्ड जवानों को तोहफा, आठ साल बाद अपने जिले में लौटने का मिला मौका

By Aman Vaishnav

दिवाली पर एमपी के 2 हजार से ज्यादा होमगार्ड जवानों को तोहफा, आठ साल बाद अपने जिले में लौटने का मिला मौका
छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव के मंच पर सियासत, धान खरीदी से पहले पटवारियों से टकराव और 2300 नौकरियों के इंतजार में युवा

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव के मंच पर सियासत, धान खरीदी से पहले पटवारियों से टकराव और 2300 नौकरियों के इंतजार में युवा