बिजली विभाग में 1501 पदों पर निकली भर्ती, JE और डाटा एंट्री ऑपरेटर के सबसे ज्यादा पद, 26 नवंबर तक करें आवेदन

Harrison Masih | Nov 07, 2026, 12:51 IST
Share
पावर कंपनी भर्ती: इंजीनियर, DEO और मेडिकल स्टाफ समेत 1501 पदों पर निकली वैकेंसी, देखें डिटेल्स
पावर कंपनी भर्ती: इंजीनियर, DEO और मेडिकल स्टाफ समेत 1501 पदों पर निकली वैकेंसी, देखें डिटेल्स

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य की तीनों बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती निकली है। इसमें इंजीनियरिंग, डाटा एंट्री ऑपरेटर और मेडिकल स्टाफ समेत कई पद शामिल हैं। सबसे ज्यादा 609 पद डाटा एंट्री ऑपरेटर के हैं। वहीं, कनिष्ठ अभियंता (JE) के 167 पद रखे गए हैं।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 26 नवंबर 2026 की रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की तीनों कंपनियों में यह भर्ती की जा रही है। भर्ती का विज्ञापन और आवेदन का लिंक आधिकारिक वेबसाइट cspc.co.in पर उपलब्ध है।

कुल 1501 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती में द्वितीय श्रेणी के 195 और तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के 1306 पद शामिल हैं। जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में नियुक्तियां की जाएंगी।

सबसे ज्यादा पद डाटा एंट्री ऑपरेटर के हैं। कुल 609 पदों में जनरेशन कंपनी के 95, ट्रांसमिशन कंपनी के 64 और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के 450 पद शामिल हैं।

वहीं, कनिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रिकल) के 167 पद हैं। इनमें जनरेशन कंपनी के 11, ट्रांसमिशन कंपनी के 32 और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के 124 पद शामिल हैं।

इन पदों पर भी होगी भर्ती

तीनों बिजली कंपनियों में सहायक अभियंता के मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी और सिविल ब्रांच के पद शामिल हैं।

इसके अलावा फायर ऑफिसर, सुरक्षा अधिकारी, शिफ्ट केमिस्ट, प्रोग्रामर, सब फायर ऑफिसर, सुरक्षा निरीक्षक, सुरक्षा उप निरीक्षक, प्लांट अटेंडेंट और फायर अटेंडेंट के पद भी हैं।

अन्य पदों में लेखा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, स्टेनोग्राफर, लैब तकनीशियन, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, रेडियोग्राफर, ड्रेसर और ईसीजी तकनीशियन शामिल हैं।

26 नवंबर तक करें Online Apply

ऑनलाइन आवेदन 6 नवंबर 2026 को शाम 8 बजे से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 26 नवंबर 2026 की रात 11:55 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी यही है।

उम्मीदवार नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या UPI के माध्यम से फीस जमा कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ बिजली विभाग में भर्ती
छत्तीसगढ़ बिजली विभाग में भर्ती

छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए जरूरी शर्त

विज्ञापन के अनुसार, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। प्रत्येक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है।

तीनों कंपनियों के साझा पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कंपनी की प्राथमिकता का क्रम देना होगा। अंतिम चयन मेरिट, उम्मीदवार की प्राथमिकता और कंपनी में उपलब्ध रिक्त पदों के आधार पर होगा।

SSC नवंबर 2026 परीक्षा शेड्यूल जारी: CGEPT, दिल्ली पुलिस SI पेपर-2 और अन्य परीक्षाओं की तारीखें घोषित | SSC November 2026 Exam Schedule Released: CGEPT, Delhi Police SI Paper-2, and Other Exam Dates Announced
SSC Exam Calendar: नवंबर में इन तारीखों पर होंगे एग्जाम, जानें CGEPT और सब-इंस्पेक्टर पेपर-2 की डेट
05 Nov 2026 ,
By Arohi Raj
SSC की अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने नवंबर 2026 में होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग ने इस संबंध में 2 नवंबर 2026 को नोटिस जारी किया है। इसमें तीन प्रमुख परीक्षा श्रेणियों की तारीखें बताई गई हैं।

कहां करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Official Website:https://cspc.co.in

महत्वपूर्ण जानकारी:

  • कुल पद: 1501
  • आवेदन शुरू: 6 नवंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 26 नवंबर 2026
  • अंतिम समय: रात 11:55 बजे
  • आवेदन शुल्क की अंतिम तारीख: 26 नवंबर 2026
पावर कंपनी ने अभ्यर्थियों को अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन करने की सलाह दी है। फॉर्म भरने से पहले भर्ती का पूरा नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। इसमें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और अन्य जरूरी नियमों की जानकारी दी गई है।

नागौर में भीषण विस्फोट: दो चचेरे भाइयों की मौत, मकानों में दरारें, पुलिस पर पथराव | Nagaur Blast: Two Cousins Dead, Houses Damaged, Stone Pelting on Police
नागौर के बारूद गोदाम में जबरदस्त ब्लास्ट, दो भाइयों की मौत, 15 फीट दूर बिखरे शवों के टुकड़े
05 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
राजस्थान के नागौर शहर स्थित बड़ली इलाके में गुरुवार सुबह 9:40 बजे एक बेहद भयावह हादसा सामने आया। यहां स्थित एक बारूद गोदाम में अचानक हुए शक्तिशाली विस्फोट से पूरा क्षेत्र दहल उठा। धमाका इतना तेज था कि इसकी गूंज करीब आधा किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और गोदाम की पट्टियों वाली छत पूरी तरह ध्वस्त हो गई।

  1. छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में भर्ती के लिए आवेदन कब से शुरू हुए हैं?
    छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 नवंबर 2026 से शुरू हुए हैं।
  2. भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख क्या है?
    भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 नवंबर 2026 रात 11:55 बजे है।
  3. कितने कुल पदों पर भर्ती की जा रही है, कौन से पद सबसे अधिक संख्या में हैं?
    कुल 1501 पदों पर भर्ती की जा रही है, जिसमें सबसे अधिक संख्या डेटा एंट्री ऑपरेटर की है, कुल 609 पद हैं।
Tags:
  • छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी
  • छत्तीसगढ़ पावर कंपनीज
  • बिजली कंपनी भर्ती
  • बिजली विभाग में भर्ती
  • सरकारी नौकरी
  • CG job news
  • CG govt job
डेली कॉलेज बोर्ड में विवाद के बीच लग गई स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा, संघ प्रमुख भागवत नागपुर गए

By Sanjay Gupta

डेली कॉलेज बोर्ड में विवाद के बीच लग गई स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा, संघ प्रमुख भागवत नागपुर गए
दिवाली पर एमपी के 2 हजार से ज्यादा होमगार्ड जवानों को तोहफा, आठ साल बाद अपने जिले में लौटने का मिला मौका

By Aman Vaishnav

दिवाली पर एमपी के 2 हजार से ज्यादा होमगार्ड जवानों को तोहफा, आठ साल बाद अपने जिले में लौटने का मिला मौका
छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव के मंच पर सियासत, धान खरीदी से पहले पटवारियों से टकराव और 2300 नौकरियों के इंतजार में युवा

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव के मंच पर सियासत, धान खरीदी से पहले पटवारियों से टकराव और 2300 नौकरियों के इंतजार में युवा
नरेश मीणा की गिरफ्तारी पर 25 पैसे का इनाम, बारां पुलिस के इस अनोखे दांव की क्यों हो रही है चर्चा?

By Jageshwar Prasad

नरेश मीणा की गिरफ्तारी पर 25 पैसे का इनाम, बारां पुलिस के इस अनोखे दांव की क्यों हो रही है चर्चा?
रिटायरमेंट से पहले विवादों में डीजीपी कैलाश मकवाना, शासन की मंजूरी पर सवाल, हार्टफुलनेस एमओयू बना गले की फांस!

By Ramanand Tiwari

रिटायरमेंट से पहले विवादों में डीजीपी कैलाश मकवाना, शासन की मंजूरी पर सवाल, हार्टफुलनेस एमओयू बना गले की फांस!
राजस्थान में महंगाई के बावजूद खरीदारी का बना रिकॉर्ड, धनतेरस पर 21 हजार करोड़ का कारोबार

By Jageshwar Prasad

राजस्थान में महंगाई के बावजूद खरीदारी का बना रिकॉर्ड, धनतेरस पर 21 हजार करोड़ का कारोबार
सीएम विष्णुदेव साय आज अपने गृहग्राम बगिया के दौरे पर, देखें पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

By Harrison Masih

सीएम विष्णुदेव साय आज अपने गृहग्राम बगिया के दौरे पर, देखें पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल