डेली कॉलेज बोर्ड में विवाद के बीच लग गई स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा, संघ प्रमुख भागवत नागपुर गए

Sanjay Gupta | Nov 07, 2026, 12:36 IST
Share
इंदौर के डेली कॉलेज में भारी विरोध के बाद भी स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण हुआ और संघ की अहम बैठक शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई।
इंदौर के डेली कॉलेज में भारी विरोध के बाद भी स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण हुआ और संघ की अहम बैठक शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई।

इंदौर के डेली कॉलेज में विवादों के बीच स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण हो गया। वहीं, संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक समेत 28 अक्टूबर से 6 नवंबर तक सभी कार्यक्रम बिना किसी रुकावट के पूरे हुए। डेली कॉलेज में संघ के आयोजन को लेकर बोर्ड मेंबर और पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह खिलचीपुर, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बागड़िया ने आपत्ति जताई थी।

हालांकि, इसका आयोजनों पर कोई असर नहीं पड़ा। बैठक खत्म होने के बाद संघ के सभी पदाधिकारी इंदौर से रवाना हो गए। सबसे आखिर में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत शनिवार सुबह नागपुर के लिए निकले।

कॉलेज में संघ आयोजन और स्वामी विवेकानंद प्रतिमा को लेकर मचे विवाद के बाद भी दोनों आयोजन पूरे हो गए। डेली कॉलेज बोर्ड मेंबर व पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह खिलचीपुर के साथ ही पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बागड़िया सभी ने संघ के आयोजन पर आपत्ति ली थी। वहीं 28 अक्टूबर से 6 नवंबर तक संघ के सभी आयोजन बिना किसी रुकावट के संपन्न हो गए।

स्वामी विवेकानंद प्रतिमा का अनावरण

डेली कॉलेज बोर्ड मेंबर प्रियव्रत सिंह ने परिसर में संघ के आयोजन व अन्य मामलों के साथ ही स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाने का भी विरोध किया था। वहीं विरोध के बीच में 6 अक्टूबर को यहां पर प्रतिमा का अनावरण हो गया। संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने प्रतिमा का अनावरण किया।

डेली कॉलेज में विवेकानंद की प्रतिमा पर विवाद: प्रियव्रत सिंह की इस्तीफे की धमकी, RSS आयोजनों पर सवाल | Controversy over Vivekananda statue at Daly College: Priyavrat Singh threatens resignation, questions RSS events
डेली कॉलेज के कामकाज पर बोर्ड मेंबर प्रियव्रत सिंह ने उठाए सवाल, बोर्ड को लिखा लंबा पत्र
06 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर के डेली कॉलेज में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। बोर्ड मेंबर और कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री रहे प्रियव्रत सिंह ने बोर्ड को ईमेल भेजा है। विवाद RSS के आयोजन और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को लेकर है। इस मामले में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी कांग्रेस और प्रियव्रत सिंह पर निशाना साधा है।

प्रियव्रत ने प्रतिमा पर यह विरोध जताया था

प्रियव्रत ने बोर्ड को पत्र लिखकर प्रतिमा लगाने का विरोध किया था। उनका कहना था कि डेली कॉलेज का 150 साल का इतिहास और लिगेसी है, यहां कभी भी कोई मूर्ति नहीं लगी है। केवल देवी अहिल्या मां की प्रतिमा को मंजूरी से पहले यहां सर हेनरी डेली की केवल प्रतिमा थी। अब स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाई जा रही है। स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव संस्थान की निष्पक्षता और स्कूल की सार्वजनिक पहचान पर सवाल खड़े करता है।

जेन जी को संदेश देने की कोशिश

स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाने के पीछे देश में हो रहे जेन जी आंदोलनों को भी एक वजह माना जा रहा है। इसके जरिए संघ ने युवाओं को संदेश देने की कोशिश की है। स्वामी विवेकानंद किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़े थे। वे युवाओं के आदर्श माने जाते हैं। इसी वजह से उनकी प्रतिमा लगाने का फैसला किया गया।

संघ की बैठक में भी युवाओं को लेकर काफी चर्चा हुई। संघ का कहना था कि जेन जी आंदोलनों में अराजक तत्व भी शामिल थे और इनके पीछे षड्यंत्र भी था। हालांकि संघ ने युवाओं से संवाद करने की जरूरत पर भी जोर दिया। ताकि युवा भटकें नहीं और कोई उनका राजनीतिक इस्तेमाल न कर सके।

सीएम मोहन यादव आज संघ प्रमुख भागवत, दत्तात्रेय, सुरेश सोनी के साथ करेंगे लंच, राजनीतिक चर्चा की संभावना | CM Mohan Yadav to have lunch with Sangh chief Bhagwat, Dattatreya, Suresh Soni today, political discussions likely
सीएम मोहन यादव का आज संघ प्रमुख भागवत, दत्तात्रेय और सुरेश सोनी के साथ लंच
05 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार, 5 नवंबर को इंदौर पहुंचेंगे। वे एयरपोर्ट से सीधे डेली कॉलेज जाएंगे। यहां संघ के सभी बड़े पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। सीएम उनके साथ लंच करेंगे। इसके बाद सीएम मोहन वापस भोपाल रवाना हो जाएंगे। उनका इंदौर में इसके अलावा कोई दूसरा कार्यक्रम नहीं है।

संघ के आयोजन को लेकर लंबा चला विवाद

संघ के डेली कॉलेज में आयोजन के चलते करीब 15 दिन की छुट्टियां दी गई। संघ का आयोजन ही 28 अक्टूबर से 6 नवंबर तक चला। इसके पहले तैयारियों के लिए परिसर लिया गया। वहीं 400 से ज्यादा पदाधिकारी संघ के आयोजन के लिए देश भर से पहुंचे।

ऐसे में डेली कॉलेज का होस्टल भी खाली कराया गया। प्रियव्रत का आरोप है कि यह होस्टल रिनोवेशन के नाम पर खाली कराया गया। बच्चे और अभिभावक परेशान हुए, एकेडमिक कैलेंडर में बेवजह बदलाव किया गया और छुट्टियां बढ़ाई गईं।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी ली थी आपत्ति

इससे पहले संघ के आयोजन को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इस पर आपत्ति ली थी। इसके बाद बोर्ड प्रेसीडेंट विक्रम सिंह पवार के यहां पूर्व सीएम सिंह, प्रियव्रत व अन्य की बैठक हुई थी। इसमें तय हुआ था कि आगे से कोई राजनीतिक आयोजन नहीं होंगे। इसकी जानकारी खुद दिग्विजय सिंह ने इंदौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी थी।

RSS पदाधिकारियों का आज प्रांत के कार्यकर्ताओं के घर जाने का कार्यक्रम, शताब्दी वर्ष और भविष्य की योजनाओं पर होगी चर्चा | RSS Officials to Visit Provincial Workers' Homes Today, Discussion on Centenary Year and Future Plans
सीएम और शहर की हस्तियों के बाद RSS के पदाधिकारी आज प्रांत के पदाधिकारियों के घर जाएंगे
06 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल की बैठक समाप्त होने के बाद संघ के पदाधिकारियों का मिलना-जुलना जारी है। इस मुलाकात में राजनीतिक परिदृश्य, जेन जी के साथ ही संघ के कार्यक्रमों पर बौद्धिक चर्चा हो रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार, 06 नवंबर को अंतिम दिन नया संपर्क हो रहा है।

प्रियव्रत सिंह के ई-मेल में यह सब लिखा है

पूर्व मंत्री और बोर्ड मेंबर प्रियव्रत सिंह ने इस मामले में लंबा ई-मेल लिखा था। उन्होंने कहा कि कॉलेज में राजनीतिक कार्यक्रम, वैचारिक थिंक टैंक और राजनीतिक संगठनों के आयोजन लगातार हो रहे हैं। इनमें आरएसएस के कार्यक्रम भी शामिल हैं। इन आयोजनों को लेकर बोर्ड के पास कोई स्पष्ट नीति नहीं है।

उन्होंने मांग की कि कैंपस में राजनीतिक कार्यक्रमों, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाने और बाहरी राजनीतिक व वैचारिक आयोजनों के लिए स्कूल परिसर के इस्तेमाल को लेकर लिखित नीति बनाई जाए। इसे आधिकारिक तौर पर लागू भी किया जाए। साथ ही, बोर्ड अध्यक्ष और प्रधानाचार्य की ओर से इस मामले में लिखित जवाब दिया जाए।

बोर्ड में अभी ये मेंबर हैं

प्रेसीडेंट विक्रम सिंह पवार, मेंबर हरपाल सिंह भाटिया, प्रियव्रत सिंह, रिटायर जस्टिस सुभाष काकाड़े, एएजी राहुल सेठी, संजय पाहवा, करण नरसरिया, नवनीज बागरी, नीलेश अग्रवाल व निपुण अग्रवाल व सचिव प्रिंसीपल डॉक्टर गुणमीत बिंद्रा।

संघ पदाधिकारियों की प्रमुख वर्गों के साथ डिनर पर चर्चा: जेन जी आंदोलन और राजनीतिक परिदृश्य पर हुई बात | Discussion between Sangh officials and prominent sections over dinner: Talk on 'Jen Ji' movement and political landscape
RSS की बैठक के बाद शहर के प्रमुख वर्ग के साथ डिनर पर पहुंचे संघ के पदाधिकारी, Gen Z पर भी की चर्चा
05 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक खत्म होने के बाद 4 नवंबर की रात संघ के बड़े पदाधिकारी शहर की कई जानी-मानी हस्तियों के यहां डिनर पर पहुंचे। इसका मुख्य उद्देश्य संघ के शताब्दी वर्ष में किए गए कामों की जानकारी देना और वर्तमान परिदृश्य को लेकर चर्चा करना था। इस दौरान जेन जी को लेकर भी बात हुई।

Tags:
  • डेली कॉलेज इंदौर
  • स्वामी विवेकानंद प्रतिमा
  • पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह
  • पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
  • वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बागड़िया
  • स्वामी विवेकानंद प्रतिमा का अनावरण
  • संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत
दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट को महापौर की हरी झंडी, लेकिन चार गानों पर लगी रोक, बम धमाके की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट

By Aman Vaishnav

दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट को महापौर की हरी झंडी, लेकिन चार गानों पर लगी रोक, बम धमाके की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट
बिजली विभाग में 1501 पदों पर निकली भर्ती, JE और डाटा एंट्री ऑपरेटर के सबसे ज्यादा पद, 26 नवंबर तक करें आवेदन

By Harrison Masih

बिजली विभाग में 1501 पदों पर निकली भर्ती, JE और डाटा एंट्री ऑपरेटर के सबसे ज्यादा पद, 26 नवंबर तक करें आवेदन
दिवाली पर एमपी के 2 हजार से ज्यादा होमगार्ड जवानों को तोहफा, आठ साल बाद अपने जिले में लौटने का मिला मौका

By Aman Vaishnav

दिवाली पर एमपी के 2 हजार से ज्यादा होमगार्ड जवानों को तोहफा, आठ साल बाद अपने जिले में लौटने का मिला मौका
छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव के मंच पर सियासत, धान खरीदी से पहले पटवारियों से टकराव और 2300 नौकरियों के इंतजार में युवा

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव के मंच पर सियासत, धान खरीदी से पहले पटवारियों से टकराव और 2300 नौकरियों के इंतजार में युवा
नरेश मीणा की गिरफ्तारी पर 25 पैसे का इनाम, बारां पुलिस के इस अनोखे दांव की क्यों हो रही है चर्चा?

By Jageshwar Prasad

नरेश मीणा की गिरफ्तारी पर 25 पैसे का इनाम, बारां पुलिस के इस अनोखे दांव की क्यों हो रही है चर्चा?
रिटायरमेंट से पहले विवादों में डीजीपी कैलाश मकवाना, शासन की मंजूरी पर सवाल, हार्टफुलनेस एमओयू बना गले की फांस!

By Ramanand Tiwari

रिटायरमेंट से पहले विवादों में डीजीपी कैलाश मकवाना, शासन की मंजूरी पर सवाल, हार्टफुलनेस एमओयू बना गले की फांस!
राजस्थान में महंगाई के बावजूद खरीदारी का बना रिकॉर्ड, धनतेरस पर 21 हजार करोड़ का कारोबार

By Jageshwar Prasad

राजस्थान में महंगाई के बावजूद खरीदारी का बना रिकॉर्ड, धनतेरस पर 21 हजार करोड़ का कारोबार