सीएम और शहर की हस्तियों के बाद RSS के पदाधिकारी आज प्रांत के पदाधिकारियों के घर जाएंगे
Sanjay Gupta | Nov 06, 2026, 12:03 IST
इंदौर में आरएसएस बैठक के बाद मोहन भागवत और पदाधिकारियों ने शुरू किया बड़ा संपर्क अभियान, युवाओं और शताब्दी वर्ष पर हुई चर्चा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल की बैठक समाप्त होने के बाद संघ के पदाधिकारियों का मिलना-जुलना जारी है। इस मुलाकात में राजनीतिक परिदृश्य, जेन जी के साथ ही संघ के कार्यक्रमों पर बौद्धिक चर्चा हो रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार, 06 नवंबर को अंतिम दिन नया संपर्क हो रहा है।
बता दें कि RSS की कार्यकारिणी बैठक 4 नवंबर को खत्म हो गई थी। इसके बाद संघ ने हर स्तर पर लोगों से संपर्क करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में 4 नवंबर की रात संघ के बड़े पदाधिकारी इंदौर की प्रमुख हस्तियों के घर डिनर पर पहुंचे। इनमें सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, दत्तात्रेय होसबाले और सुरेश सोनी समेत अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
वहीं, 5 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से इंदौर पहुंचे। यहां उन्होंने संघ के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ लंच किया। इस दौरान उनके साथ कोई अन्य नेता मौजूद नहीं था।
संघ के पदाधिकारियों के इंदौर दौरे का शुक्रवार को आखिरी दिन है। इस दिन पदाधिकारी नए लोगों से संपर्क करेंगे। इसके लिए मालवा प्रांत के अलग-अलग पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के घर जाने का कार्यक्रम बनाया गया है। संघ के बड़े पदाधिकारी टोली के साथ उनके घर पहुंचेंगे। यहां भोजन के साथ बौद्धिक चर्चा भी होगी। इस दौरान खासतौर पर संघ के शताब्दी वर्ष में किए गए कामों पर बात होगी।
इस कार्यक्रम के तहत करीब 250 पदाधिकारी मालवा प्रांत के अलग-अलग पदाधिकारियों के घर पहुंचेंगे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद प्रांतीय पदाधिकारी इन मेहमानों को ट्रेन और बस तक छोड़ने जाएंगे। इसके बाद सभी अपने-अपने शहरों के लिए रवाना होंगे।
इन मुलाकातों में मुख्य रूप से संघ के शताब्दी वर्ष के दौरान हुए कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। साथ ही, भविष्य में संघ कैसे काम करेगा और अपना विस्तार किस तरह करेगा इस पर भी बात होगी। इसके अलावा मौजूदा राजनीतिक हालात को लेकर लोगों की क्या राय है और संघ इस दिशा में क्या काम कर रहा है, इस पर भी चर्चा होगी।
इस बार संघ के एजेंडे में जेन-जी भी शामिल है। संघ पहले ही कह चुका है कि युवाओं की बात सुनी जानी चाहिए, ताकि कोई बाहरी ताकत उनका गलत इस्तेमाल न कर सके। संघ जेन-जी के आंदोलनों के पीछे किसी साजिश की आशंका भी जता चुका है।
इससे पहले संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत, दत्तात्रेय होसबाले, सुरेश सोनी समेत संघ के अन्य बड़े पदाधिकारी इंदौर की प्रमुख हस्तियों के घर डिनर पर पहुंच चुके हैं। इनमें राहुल पाराशर, पुनीत पांडे, दिनेश पाटीदार, कुलपति राकेश सिंघई, अंकित अग्रवाल और संजय अग्रवाल समेत अन्य लोग शामिल हैं।
वहीं सीएम मोहन यादव ने भी पांच नवंबर को डेली कॉलेज में पहुंचकर डॉ. भागवत, दत्तात्रेय होसबाले और सुरेश सोनी व अन्य के साथ अलग से लंच किया था। इस दौरान अन्य नेता, महापौर सभी को वेटिंग हॉल में बैठाया गया था। लंच में केवल सीएम और संघ का शीर्ष नेतृत्व शामिल था।
वहीं, 5 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से इंदौर पहुंचे। यहां उन्होंने संघ के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ लंच किया। इस दौरान उनके साथ कोई अन्य नेता मौजूद नहीं था।
अब 6 नवंबर को यह कर रहा संघ
इस कार्यक्रम के तहत करीब 250 पदाधिकारी मालवा प्रांत के अलग-अलग पदाधिकारियों के घर पहुंचेंगे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद प्रांतीय पदाधिकारी इन मेहमानों को ट्रेन और बस तक छोड़ने जाएंगे। इसके बाद सभी अपने-अपने शहरों के लिए रवाना होंगे।
इस तरह की चर्चा हो रही है
इस बार संघ के एजेंडे में जेन-जी भी शामिल है। संघ पहले ही कह चुका है कि युवाओं की बात सुनी जानी चाहिए, ताकि कोई बाहरी ताकत उनका गलत इस्तेमाल न कर सके। संघ जेन-जी के आंदोलनों के पीछे किसी साजिश की आशंका भी जता चुका है।
डिनर में इनके यहां जा चुके संघ पदाधिकारी
सीएम ने भी किया था लंच
मध्य प्रदेश ने बचत में बनाया नया रिकॉर्ड, बैंकों में जमा हुए 8.17 लाख करोड़, बचत के मामले में देश से आगे निकला प्रदेश
By Kaushiki
रतलाम में GST अफसर की कार का एक्सीडेंट, रेस्क्यू के दौरान बैग से निकले 54.50 लाख कैश और गहने, हादसे में पत्नी बच्चे भी घायल
By Aman Vaishnav
राजस्थान के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात, आउट ऑफ टर्न कोटे से 235 को मिलेगी सरकारी नौकरी
By Jageshwar Prasad
रायपुर में भीम आर्मी का चक्काजाम, एंबुलेंस-स्कूल बसें जाम में फंसीं, प्रदेश अध्यक्ष समेत 11 पर FIR
By Harrison Masih
एमपी में बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 63 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार, भोपाल-मंदसौर समेत इन शहरों को मिलेगा फायदा
By Aman Vaishnav
धनतेरस पर सुबह से रात तक खुले रहेंगे बाजार, जयपुर में 6 हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान
By Jageshwar Prasad
आलीराजपुर बना शराब तस्करी का अड्डा, रोज गुजरात जा रही 10 हजार पेटी शराब, ये 5 लोग संभाल रहे सिंडिकेट...
By Aman Vaishnav