RSS की बैठक के बाद शहर के प्रमुख वर्ग के साथ डिनर पर पहुंचे संघ के पदाधिकारी, Gen Z पर भी की चर्चा

Sanjay Gupta | Nov 05, 2026, 11:21 IST
Share
इंदौर में संघ की बैठक के बाद पदाधिकारियों ने शहर के दिग्गजों के घर डिनर कर शताब्दी वर्ष के कामों और देश के मौजूदा मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
इंदौर में संघ की बैठक के बाद पदाधिकारियों ने शहर के दिग्गजों के घर डिनर कर शताब्दी वर्ष के कामों और देश के मौजूदा मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक खत्म होने के बाद 4 नवंबर की रात संघ के बड़े पदाधिकारी शहर की कई जानी-मानी हस्तियों के यहां डिनर पर पहुंचे। इसका मुख्य उद्देश्य संघ के शताब्दी वर्ष में किए गए कामों की जानकारी देना और वर्तमान परिदृश्य को लेकर चर्चा करना था। इस दौरान जेन जी को लेकर भी बात हुई।

इस तरह हुआ डिनर का आयोजन

बता दें कि यह डिनर खास तरीके से आयोजित किया गया था। आयोजन यदि किसी उद्योगपति के यहां है तो वहां मकसद अन्य उद्योगपतियों को भी बुलाना और साथ में बौद्धिक चर्चा करना था। इस तरह एक व्यक्ति के यहां उन्हीं के प्रोफेशन से जुड़े अन्य वर्ग के साथ डिनर पर चर्चा की गई। इस कैटेगरी में अधिवक्ता, डॉक्टर, आर्किटेक्ट, बिजनेसमैन इस तरह अलग-अलग व्यक्ति का चयन हुआ और फिर उनके यहां डिनर का आयोजन किया गया।

इन सभी के यहां हुए डिनर

यह डिनर आयोजन राहुल पाराशर, अंकित अग्रवाल, पुनीत पांडे, संजय अग्रवाल, दिनेश पाटीदार, अमर सिंह राठौर, देवी अहिल्या कुलपति आवास व अन्य जगहों पर आयोजित किए गए।

भागवत, दत्तात्रेय यहां गए

जानकारी के अनुसार संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत शक्ति पंप के मालिक दिनेश पाटीदार के यहां डिनर के लिए गए थे। इसी तरह दत्तात्रेय होसबाले व अन्य सभी प्रमुख पदाधिकारी अलग-अलग स्थलों पर डिनर के लिए पहुंचे थे।

सीएम मोहन यादव आज संघ प्रमुख भागवत, दत्तात्रेय, सुरेश सोनी के साथ करेंगे लंच, राजनीतिक चर्चा की संभावना | CM Mohan Yadav to have lunch with Sangh chief Bhagwat, Dattatreya, Suresh Soni today, political discussions likely
सीएम मोहन यादव का आज संघ प्रमुख भागवत, दत्तात्रेय और सुरेश सोनी के साथ लंच
05 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार, 5 नवंबर को इंदौर पहुंचेंगे। वे एयरपोर्ट से सीधे डेली कॉलेज जाएंगे। यहां संघ के सभी बड़े पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। सीएम उनके साथ लंच करेंगे। इसके बाद सीएम मोहन वापस भोपाल रवाना हो जाएंगे। उनका इंदौर में इसके अलावा कोई दूसरा कार्यक्रम नहीं है।

इस तरह हुई बौद्धिक चर्चा

डिनर के दौरान हुई चर्चा में संघ (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के पदाधिकारियों ने बताया कि शताब्दी वर्ष में संगठन किस तरह काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि संघ की शाखाओं की संख्या बढ़कर एक लाख तक पहुंच गई है। वहीं, एक साल में संघ 10 करोड़ घरों तक पहुंचा है। इस दौरान पदाधिकारियों ने संघ के काम करने के तरीके और उसके उद्देश्यों के बारे में भी जानकारी दी।

फिर राजनीतिक परिदृश्य, जेन जी पर चर्चा

इसके बाद मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। लोकतंत्र, अराजकता, सत्ता में बदलाव और देश में चल रही राजनीतिक उठापटक जैसे मुद्दों पर लंबी बातचीत हुई। इस दौरान जेन जी युवाओं की नाराजगी पर भी बात की गई। संघ के पदाधिकारियों ने माना कि शुरुआत में जेन जी का आंदोलन सही दिशा में था, लेकिन बाद में वोट चोरी और दूसरे राजनीतिक मुद्दों के कारण यह भटक गया।

उनका कहना था कि आंदोलन में अब अराजक तत्व शामिल हो गए हैं। बाहरी ताकतों की दखल के कारण भी आंदोलन अपनी दिशा से भटक गया है।

इंदौर में शशि थरूर की RSS नेता सुरेश सोनी से गुप्त मुलाकात, मोहन भागवत से नहीं हो सकी बात | Shashi Tharoor's secret meeting with RSS leader Suresh Soni in Indore, couldn't talk to Mohan Bhagwat
इंदौर में कांग्रेस नेता सांसद शशि थरूर की संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी से गुप्त मुलाकात
04 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अहम बैठक के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर की एक मुलाकात ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। <b>द सूत्र </b>को मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार थरूर अचानक वहां (RSS की बैठक वाली जगह) पहुंचे थे। हालांकि बात हो रही थी कि मुलाकात संघ प्रमुख मोहन भागवत से होगी लेकिन वह नहीं हो सकी। वह सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी से मिलकर लौट गए।

जेन जी आंदोलन का आगे क्या असर

इस दौरान यह भी चर्चा हुई कि जेन जी आंदोलन का आगे क्या असर हो सकता है। इस पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इसका ज्यादा प्रभाव पड़ने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने बताया कि संघ लगातार युवाओं से बातचीत कर रहा है और उनसे संपर्क बनाए हुए है। पदाधिकारियों का मानना है कि दूसरे आंदोलन को लेकर भी लोगों में ज्यादा उत्साह नहीं है। ऐसे में इसका कोई बड़ा असर पड़ने की संभावना नहीं है।

सभी इलेक्ट्रिक व्हीकल में ही गए

वहीं संघ के सभी पदाधिकारियों ने ई व्हीकल में ही सफर किया। डेली कॉलेज में करीब 30 वाहन विविध लोगों द्वारा लगाए गए थे। सभी ने शहर में भी सफर इन्हीं से किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रात को संघ के पदाधिकारी अर्चना कार्यालय भी गए और यहां चल रही प्रदर्शनी को देखा। आयोजन के बाद अब पदाधिकारी वापस लौट रहे हैं।

RSS में प्रांत व्यवस्था खत्म, 88 संभाग बनेंगे; आरक्षण पर वोट बैंक की राजनीति नहीं: दत्तात्रेय होसबाले | RSS to abolish provincial system, 88 divisions to be formed; No vote bank politics on reservation: Dattatreya Hosabale
संघ ने कहा आरक्षण पर वोट बैंक की राजनीति सही नहीं, RSS में अब प्रांत व्यवस्था खत्म, 88 संभाग बनेंगे
04 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
Indore. संघ की सालाना अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक इंदौर के डेली कॉलेज में हुई। यह बैठक दो से चार नवंबर तक आयोजित की गई। इसमें संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित सभी पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक समाप्त होने के बाद बुधवार को होसबाले ने विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर भी उपस्थित थे।

Tags:
  • संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत
  • दिनेश पाटीदार
  • दत्तात्रेय होसबाले
  • संह की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
  • जेन जी आंदोलन
इंदौर की हवा में फेफड़ों में जाने वाले घातक कण अधिकतम स्तर पर, महापौर ने सनातन धर्म का दिया वास्ता

By Sanjay Gupta

इंदौर की हवा में फेफड़ों में जाने वाले घातक कण अधिकतम स्तर पर, महापौर ने सनातन धर्म का दिया वास्ता
इंदौर की सबसे बड़ी गौशाला पर खर्च हुए 24 करोड़, जानिए विनोद अग्रवाल, कॉलोनी सेल और स्मार्ट सिटी ने कितने दिए

By Sanjay Gupta

इंदौर की सबसे बड़ी गौशाला पर खर्च हुए 24 करोड़, जानिए विनोद अग्रवाल, कॉलोनी सेल और स्मार्ट सिटी ने कितने दिए
CG Top News : हादसे में चार की मौत, मासूम की हत्या, बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : हादसे में चार की मौत, मासूम की हत्या, बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं में डिलीट हो रहे सवालों पर बवाल: छह भर्तियों में 93 प्रश्न हटे, बोर्ड अध्यक्ष बोले- तय होगी जवाबदेही

By Jageshwar Prasad

राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं में डिलीट हो रहे सवालों पर बवाल: छह भर्तियों में 93 प्रश्न हटे, बोर्ड अध्यक्ष बोले- तय होगी जवाबदेही
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: देवास शराब सिंडिकेट का मुख्य आरोपी मनीष जायसवाल गिरफ्तार

By Amresh Kushwaha

टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: देवास शराब सिंडिकेट का मुख्य आरोपी मनीष जायसवाल गिरफ्तार
जज बनने के लिए दृष्टिबाधित महिला को करना पड़ा डेढ़ साल संघर्ष: मेडिकल बोर्ड ने 40% दिव्यांगता को बताया 30%, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

By Raghvendra Singh Rathore

जज बनने के लिए दृष्टिबाधित महिला को करना पड़ा डेढ़ साल संघर्ष: मेडिकल बोर्ड ने 40% दिव्यांगता को बताया 30%, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत
MP में गाय ने 19.760 लीटर दूध देकर जीता पहला इनाम, CM मोहन यादव ने गौवंश को लेकर किया बड़ा ऐलान

By Sandeep Kumar

MP में गाय ने 19.760 लीटर दूध देकर जीता पहला इनाम, CM मोहन यादव ने गौवंश को लेकर किया बड़ा ऐलान