इंदौर में कांग्रेस नेता सांसद शशि थरूर की संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी से गुप्त मुलाकात
Sanjay Gupta | Nov 04, 2026, 11:49 IST
इंदौर में कांग्रेस सांसद शशि थरूर आरएसएस की बैठक के बीच सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी से गोपनीय रूप से मिले।
इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अहम बैठक के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर की एक मुलाकात ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। द सूत्र को मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार थरूर अचानक वहां (RSS की बैठक वाली जगह) पहुंचे थे। हालांकि बात हो रही थी कि मुलाकात संघ प्रमुख मोहन भागवत से होगी लेकिन वह नहीं हो सकी। वह सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी से मिलकर लौट गए।
दरअसल कांग्रेस नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) दो दिन पहले सोमवार को इंदौर आए थे। वे डेली कॉलेज बिजनेस स्कूल में कैंसर जागरूकता से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे वहां से निकल गए, लेकिन कुछ देर बाद दूसरे गेट से दोबारा अंदर आए। इसके बाद वे उसी परिसर में पहुंचे, जहां आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक चल रही थी। बता दें कि यह दोनों कार्यक्रम डेली कॉलेज बिजनेस स्कूल परिसर में ही हो रहे थे।
आरएसएस की बैठक वाली जगह पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चारों तरफ सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। यहां सिर्फ उन्हीं लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा है, जिनका कार्यक्रम पहले से तय है या जिन्हें आने की अनुमति मिली है। शशि थरूर भी इंदौर के एक अन्य व्यक्ति के साथ संघ के पदाधिकारियों से मिलने पहुंचे थे। हालांकि संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का पूरे दिन का कार्यक्रम पहले से तय था। इस वजह से थरूर की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।
हालांकि पुख्ता सूत्रों के मुताबिक थरूर की संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी से मुलाकात हुई। दोनों के बीच बहुत देर तक चर्चा चली। यह बातचीत बंद कमरे में नहीं बल्कि खुले बैठक कक्ष में हुई। इस दौरान वहां कोई दूसरा व्यक्ति मौजूद नहीं था।
शशि थरूर के विचार कई बार पार्टी लाइन से अलग होते हैं। ऐसे में उन्हें लेकर लगातार यह खबरें आती हैं कि वह बीजेपी में जा सकते हैं। हालांकि थरूर लगातार इन खबरों का खंडन करते रहे हैं। साथ ही बीजेपी पर उन्होंने राजनीतिक हमले भी किए हैं। शशि थरूर को संसद की विदेश मामलों की स्थायी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शशि थरूर को आतंकवाद जैसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भारत का रुख स्पष्ट करने के लिए विदेश जाने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का प्रमुख भी नामित किया गया था।
शशि थरूर वर्तमान में केरल के तिरुवनंतपुरम से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के लोकसभा सांसद हैं। वे तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथे कार्यकाल के लोकसभा सांसद हैं। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) के सदस्य हैं। राजनीति के अलावा वे एक जाने-माने लेखक हैं, जो अपनी अंग्रेजी शब्दावली और विभिन्न विषयों पर बेबाक बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं।
सुरेश सोनी से हुई लंबी मुलाकात
हालांकि पुख्ता सूत्रों के मुताबिक थरूर की संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी से मुलाकात हुई। दोनों के बीच बहुत देर तक चर्चा चली। यह बातचीत बंद कमरे में नहीं बल्कि खुले बैठक कक्ष में हुई। इस दौरान वहां कोई दूसरा व्यक्ति मौजूद नहीं था।
Delighted to support an event at @dcindore in aid of the Indore Cancer Foundation, which provides high- quality cancer treatment for poor patients. Spent an hour and a quarter being grilled on stage before a full house about an astonishing variety of topics! All in a good cause… https://t.co/CJVr5XLxnu
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) November 2, 2026
थरूर को लेकर लगातार चलती हैं अटकलें
कौन हैं शशि थरूर?
बिना हाजिरी बंट गया 275 करोड़ का वेतन, आरटीआई से हुआ बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी में घोटाले का खुलासा
By Arohi Raj
PM आवास योजना में 2.83 करोड़ की गड़बड़ी के आरोपी को हाईकोर्ट से राहत, निलंबन पर रोक
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान हाईकोर्ट की वेबसाइट पर फर्जी जमानत आदेश अपलोड, एनडीपीएस आरोपी की रिहाई की आशंका
By Jyoti Mahender Bhardwaj
रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड: वारदात को हादसा बनाने की फिराक में था आरोपी, गैस सिलेंडर और प्रेस चालू छोड़ हुआ था फरार
By Aman Vaishnav
दिवाली पर सिर्फ तीन घंटे चला सकेंगे पटाखे, राजस्थान के 6 जिलों में 7 और 8 नवंबर को छूट
By Jyoti Mahender Bhardwaj
धार में सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा: 65 लाख वेतन, 2.41 करोड़ की संपत्ति और खर्च का चला पता
By Arohi Raj
चुनाव आयोग ने वोटर फॉर्म 6 से SIR डिक्लेरेशन हटाया, आयुक्तों के विरोध के बाद बदला फैसला
By Aman Vaishnav