रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड: वारदात को हादसा बनाने की फिराक में था आरोपी, गैस सिलेंडर और प्रेस चालू छोड़ हुआ था फरार
Aman Vaishnav | Nov 04, 2026, 11:12 IST
भोपाल में रिटायर्ड IAS की हत्या के बाद घर में गैस सिलेंडर खोलकर ब्लास्ट की साजिश रचने वाला केयरटेकर आगरा से गिरफ्तार।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या सिर्फ एक कत्ल का मामला नहीं था, बल्कि इसके पीछे पूरे मकान को विस्फोट से उड़ाने की बेहद खतरनाक साजिश छिपी हुई थी। हत्या का आरोपी केयरटेकर वरुण बाल्मीकि वारदात के बाद रिटायर्ड अफसर के पूरे आशियाने को मलबे में तब्दील कर देना चाहता था। पूरा मामला जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़ें...
बता दें कि पुलिस ने इस शातिर आरोपी को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। इस पर डीजीपी ने 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था।
जानकारी के अनुसार जब पुलिस ने रिमांड पर लेकर वरुण से पूछा कि हत्या (रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड) में जिस ब्लेड का इस्तेमाल किया था वह कहां है, तो आरोपी का जवाब सुनकर पुलिस अफसर भी हैरान रह गए। आरोपी ने कहा कि उसने ब्लेड घर के अंदर ही फेंक दिया था। वह आग में जल चुका होगा।
पुलिस ने जब सवाल किया कि घर में आग कैसे लगी, तो आरोपी ने बिना किसी डर के उल्टा पुलिस वालों से ही सवाल दाग दिया। उसने पूछा कि घर में कोई धमाका नहीं हुआ क्या? क्या वहां आग नहीं लगी?
जांच में सामने आया कि वरुण ने हत्या करने के बाद कमरे के दोनों गैस सिलेंडरों के नॉब पूरी तरह खोल दिए थे। रसोई और कमरों में एलपीजी गैस भर जाने के बाद उसने कपड़ों के ढेर पर इलेक्ट्रिक प्रेस रख दी और उसका प्लग लगाकर स्विच चालू छोड़ दिया था।
उसका पूरा प्लान यह था कि जैसे ही प्रेस ज्यादा गर्म होगी, कपड़ों में आग पकड़ेगी और कमरे में फैली एलपीजी गैस से ब्लास्ट हो जाएगा। इससे पूरा घर जलकर खाक हो जाता और पुलिस को लगता कि यह महज एक दर्दनाक हादसा था। हालांकि उसकी यह साजिश पूरी तरह नाकाम रही।
रातीबड़ थाना प्रभारी रासबिहारी शर्मा और एसआई रमेश सिंह की टीम आरोपी को आगरा से लेकर भोपाल के लिए रवाना हुई थी। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे जब पुलिस की गाड़ी मुगालिया छाप के पास रुकी, तो वरुण ने मौके का फायदा उठाने की कोशिश की। उसने अचानक पुलिसकर्मी की सरकारी पिस्टल झपट ली और भागने लगा। एसआई रमेश सिंह की चेतावनी के बाद भी वह नहीं रुका। इस पर पुलिस को अपनी सुरक्षा में फायरिंग करनी पड़ी।
गोली वरुण की दाईं पिंडली में लगी जिससे वह वहीं गिर पड़ा। उसे तुरंत हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। कोर्ट ने उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
इस मामले पर भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार का कहना है कि आरोपी को आगरा से गिरफ्तार किया गया है। भोपाल लाते समय उसने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की थी। इस दौरान हुई फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। विस्तृत पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लिया गया है।
वारदात के बाद आरोपी रात करीब 2:30 बजे सूरज नगर स्थित घर से निकला और सुबह 4:12 बजे केरला एक्सप्रेस पकड़कर फरार हो गया था। वह घर से कुछ नकदी और विदेशी डॉलर भी चुरा ले गया था, जिन्हें उसने ग्वालियर में भारतीय रुपयों में बदलवाकर अपना खर्च चलाया।
एसआईटी (SIT) और क्राइम ब्रांच की टीमों ने उसे पकड़ने के लिए भारी मशक्कत की।
जांच में यह भी पता चला कि वरुण वर्मा होम हेल्थकेयर एजेंसी के जरिए रिटायर्ड आईएएस (Retired IAS Rakesh Agarwal) के घर केयरटेकर बनकर आया था। वह 29 सितंबर को ही भोपाल पहुंचा था और उसी रात उसने दुर्भावना व गुस्से में आकर यह खौफनाक कदम (Retired IAS Murder Case) उठा लिया।
वह पहले से ही काफी सतर्क होकर अपराध की योजना बना रहा था। उसने 18 अगस्त को ही अपना मोबाइल बेच दिया था। वह अनजान लोगों के फोन मांगकर इंस्टाग्राम के जरिए अपनी गर्लफ्रेंड को गालियां और धमकियां भेजता रहा। ब्रेकअप होने की वजह से वह अपनी गर्लफ्रेंड की भी हत्या करना चाहता था, जिसके डर से वह लड़की भी उससे छिप रही थी।
फरारी के दौरान उसने 5 मोबाइल फोन ठिकाने लगाए। उसने रिटायर्ड आईएएस का लूटा हुआ मोबाइल वृंदावन में एक ऐसे मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को थमा दिया था, जो कुछ बोल नहीं सकता था और जिसके हाथ पर परिजनों का नंबर गुदा हुआ था।
आरोपी बोला- घर में धमाका नहीं हुआ क्या?
पुलिस ने जब सवाल किया कि घर में आग कैसे लगी, तो आरोपी ने बिना किसी डर के उल्टा पुलिस वालों से ही सवाल दाग दिया। उसने पूछा कि घर में कोई धमाका नहीं हुआ क्या? क्या वहां आग नहीं लगी?
जांच में सामने आया कि वरुण ने हत्या करने के बाद कमरे के दोनों गैस सिलेंडरों के नॉब पूरी तरह खोल दिए थे। रसोई और कमरों में एलपीजी गैस भर जाने के बाद उसने कपड़ों के ढेर पर इलेक्ट्रिक प्रेस रख दी और उसका प्लग लगाकर स्विच चालू छोड़ दिया था।
उसका पूरा प्लान यह था कि जैसे ही प्रेस ज्यादा गर्म होगी, कपड़ों में आग पकड़ेगी और कमरे में फैली एलपीजी गैस से ब्लास्ट हो जाएगा। इससे पूरा घर जलकर खाक हो जाता और पुलिस को लगता कि यह महज एक दर्दनाक हादसा था। हालांकि उसकी यह साजिश पूरी तरह नाकाम रही।
सरकारी पिस्टल झपटकर भागने की कोशिश
गोली वरुण की दाईं पिंडली में लगी जिससे वह वहीं गिर पड़ा। उसे तुरंत हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। कोर्ट ने उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
इस मामले पर भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार का कहना है कि आरोपी को आगरा से गिरफ्तार किया गया है। भोपाल लाते समय उसने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की थी। इस दौरान हुई फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। विस्तृत पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लिया गया है।
15 दिन से पन्नी बीन रहा था शातिर
एसआईटी (SIT) और क्राइम ब्रांच की टीमों ने उसे पकड़ने के लिए भारी मशक्कत की।
- मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड, कर्नाटक और चंडीगढ़ समेत 9 राज्यों में 2500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए।
- पुलिस जवानों ने ग्वालियर, आगरा, मथुरा और वृंदावन के रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, धर्मशालाओं और मंदिरों में भेष बदलकर दिन-रात पहरा दिया।
- 100 से ज्यादा रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से पूछताछ के बाद आगरा में उसकी बुआ के बेटे से पक्की लोकेशन मिली।
- सोमवार शाम करीब 7 बजे पुलिस ने आगरा-मथुरा हाईवे के रुनकता चौराहे से उसे पकड़ लिया। वह पिछले 15 दिनों से पुलिस से बचने के लिए एक झुग्गी बस्ती में पन्नी बीनने का काम कर रहा था।
गर्लफ्रेंड की भी जान लेने की फिराक में था आरोपी
वह पहले से ही काफी सतर्क होकर अपराध की योजना बना रहा था। उसने 18 अगस्त को ही अपना मोबाइल बेच दिया था। वह अनजान लोगों के फोन मांगकर इंस्टाग्राम के जरिए अपनी गर्लफ्रेंड को गालियां और धमकियां भेजता रहा। ब्रेकअप होने की वजह से वह अपनी गर्लफ्रेंड की भी हत्या करना चाहता था, जिसके डर से वह लड़की भी उससे छिप रही थी।
फरारी के दौरान उसने 5 मोबाइल फोन ठिकाने लगाए। उसने रिटायर्ड आईएएस का लूटा हुआ मोबाइल वृंदावन में एक ऐसे मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को थमा दिया था, जो कुछ बोल नहीं सकता था और जिसके हाथ पर परिजनों का नंबर गुदा हुआ था।
दिवाली पर सिर्फ तीन घंटे चला सकेंगे पटाखे, राजस्थान के 6 जिलों में 7 और 8 नवंबर को छूट
By Jyoti Mahender Bhardwaj
धार में सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा: 65 लाख वेतन, 2.41 करोड़ की संपत्ति और खर्च का चला पता
By Arohi Raj
चुनाव आयोग ने वोटर फॉर्म 6 से SIR डिक्लेरेशन हटाया, आयुक्तों के विरोध के बाद बदला फैसला
By Aman Vaishnav
अमित जोगी के खिलाफ FIR दर्ज, पीएम मोदी और ज्ञानेश कुमार के वीडियो पर माफी के बाद भी नहीं टली मुश्किलें
By Harrison Masih
भोपाल से शहडोल तक बदली पुलिस की कमान, ट्रेनिंग पर जाएंगे 14 IPS अफसर, इनकी जगह दूसरे अधिकारियों को मिला प्रभार
By Aman Vaishnav
सीएम विष्णुदेव साय का आज जशपुर दौरा: कर्मा पूजा महोत्सव और हेलमेट बैंक का करेंगे शुभारंभ, देखें पूरा शेड्यूल
By Harrison Masih
सीएम भजनलाल शर्मा आज डूंगरपुर दौरे पर, बरबुदनिया गांव में स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल
By Ashish Bhardwaj