कम्प्यूटर अनुदेशक और महिला पर्यवेक्षक भर्ती के परिणाम जारी, 12 से 21 नवंबर तक ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म भरने का मौका

Jageshwar Prasad | Nov 05, 2026, 10:28 IST
Share
कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती समेत तीन भर्तियों का रिजल्ट जारी, 510 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित
कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती समेत तीन भर्तियों का रिजल्ट जारी, 510 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने प्रदेश में तीन भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। इनमें बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती, वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती और महिला पर्यवेक्षक सीधी भर्ती शामिल हैं। बोर्ड ने लिखित परीक्षा में मिले अंकों और अभ्यर्थियों की ओर से आवेदन में दी गई जानकारी के आधार पर प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की है।

बोर्ड ने विज्ञापित पदों के मुकाबले करीब दो से तीन गुना अभ्यर्थियों को पात्रता जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को 12 से 21 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन विस्तृत आवेदन और स्क्रूटनी फॉर्म भरना होगा। इसके बाद पात्रता और दस्तावेजों की जांच होगी।

मेटा ग्लासेस से नकल रोकने के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जैमर लगाने का भेजा प्रस्ताव | Rajasthan Staff Selection Board sends proposal for jammers to prevent cheating with Meta Glasses
मेटा ग्लासेस से नकल पर होगी सख्ती, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सरकार को भेजा लो पावर जैमर का प्रस्ताव
01 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
राज्य की भर्ती परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) अब तकनीक के जरिए सुरक्षा का दायरा बढ़ाने जा रहा है। बोर्ड की प्रतियोगी परीक्षाओं में परीक्षा केंद्रों पर हर कक्ष में लो पावर जैमर लगाए जाएंगे। जैमर लगाने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज दिया गया है।

4023 पदों की भर्ती

इन तीन भर्तियों में कुल 4023 पदों पर प्रक्रिया चल रही है। बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 3629 पद हैं, जिनमें गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 2936 और अनुसूचित क्षेत्र के 693 पद शामिल हैं। वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के कुल 322 पद हैं, जिनमें 288 गैर-अनुसूचित और 34 अनुसूचित क्षेत्र के हैं। पर्यवेक्षक (महिला) के कुल 72 पद हैं, जिनमें 57 गैर-अनुसूचित और 15 अनुसूचित क्षेत्र के हैं।

राजस्थान में 140 स्थाई कोचों की भर्ती की तैयारी, 700 अस्थाई कोच भी होंगे नियुक्त | Rajasthan prepares to recruit 140 permanent coaches, 700 temporary coaches will also be appointed
राजस्थान में 140 स्थाई कोचों की भर्ती की तैयारी, 700 अस्थाई कोच भी लगाए जाएंगे
28 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में 140 स्थाई कोचों की भर्ती की तैयारी शुरू हो गई है। स्पोर्ट्स काउंसिल ने कर्मचारी चयन बोर्ड को पत्र भेजा है। इसके अलावा करीब 700 अस्थाई कोच लगाने के लिए निविदा जारी की गई है। प्रस्तावित चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन शामिल होंगे। भर्ती की तारीख और विस्तृत योग्यता संबंधी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन आने पर स्पष्ट होगी।

प्रश्न हटाए, संशोधित आंसर की से अंक तय

परिणाम के साथ बोर्ड ने तीनों परीक्षाओं में कुछ प्रश्न हटाए और संशोधित आंसर की के आधार पर अंकों का आकलन किया। बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा के पेपर-1 के हर सेट से दो-दो प्रश्न हटाए गए। वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा में पेपर-1 के हर सेट से दो-दो और पेपर-2 के हर सेट से एक-एक प्रश्न हटाए गए।

महिला पर्यवेक्षक परीक्षा के हर सेट से चार-चार प्रश्न हटाए गए। सही उत्तर, हटाए गए प्रश्नों और अभ्यर्थियों द्वारा हल न किए गए प्रश्नों को ध्यान में रखकर बोर्ड ने निर्धारित फॉर्मूले से अंक तय किए हैं। इसी संशोधित मूल्यांकन के बाद श्रेणीवार कटऑफ जारी हुई है।

राजस्थान LDC भर्ती 2026: 21 दिसंबर से टाइपिंग टेस्ट शुरू, 30 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल | Rajasthan LDC Recruitment 2026: Typing Test Starts From December 21, Over 30 Thousand Candidates To Appear
राजस्थान LDC भर्ती: 21 दिसंबर से टाइपिंग टेस्ट, 30 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल
23 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान LDC भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा दिसंबर में सात निर्धारित तारीखों पर कम्प्यूटर आधारित होगी। अभ्यर्थियों को हिंदी-अंग्रेजी टाइपिंग और दक्षता के चारों टेस्ट में अलग-अलग न्यूनतम 9 अंक प्राप्त करने होंगे। बोर्ड परीक्षा से करीब 15 दिन पहले मॉक टेस्ट लिंक जारी करेगा, जबकि SC-ST अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंकों में 5% तक छूट मिलेगी।

510 अभ्यर्थी अयोग्य

OMR शीट के नियमों का पालन नहीं करने वाले कुल 510 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया है। नियम के अनुसार 10 प्रतिशत से ज्यादा प्रश्नों में किसी भी विकल्प या गोले को गहरा नहीं किया गया, तो अभ्यर्थी अयोग्य माना गया।

  • बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में 307 अभ्यर्थी अयोग्य
  • वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में 29 अभ्यर्थी अयोग्य
  • महिला पर्यवेक्षक भर्ती में 174 अभ्यर्थी अयोग्य

हाईकोर्ट में लंबित याचिकाओं का असर

बोर्ड ने बेसिक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के परिणाम को राजस्थान हाईकोर्ट में लंबित याचिकाओं के अंतिम निर्णय के अधीन रखा है। बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज के अनुसार, आवेदन में गलत जानकारी देने या परीक्षा में अनुचित साधन इस्तेमाल करने की जानकारी मिलने पर अभ्यर्थी को किसी भी समय परिणाम से बाहर किया जा सकता है। किसी भी विसंगति पर परिणाम में संशोधन का अधिकार भी बोर्ड ने अपने पास रखा है।

अभ्यर्थी परिणाम, कटऑफ और स्क्रूटनी फॉर्म की विस्तृत जानकारी RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं।

जेईएन भर्ती 2027: परीक्षा फरवरी में, पद बढ़ेंगे, आवेदन दोबारा शुरू होंगे | JEN Recruitment 2027: Exam in February, Posts to Increase, Applications to Reopen
जेईएन भर्ती परीक्षा फरवरी 2027 में, 800 से ज्यादा बढ़ेंगे पद ; आवेदन दोबारा शुरू होंगे
12 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की JEN भर्ती में 800 से अधिक पद और बढ़ाए जाएंगे। अभी 874 पदों पर भर्ती चल रही , जो बढ़ने के बाद करीब दोगुनी हो जाएगी। इसके लिए बोर्ड आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू करेगा। अगस्त-सितंबर में 47476 आवेदन आ चुके। आचार संहिता हटने के बाद संशोधित विज्ञप्ति जारी होगी।

वाहन चालक भर्ती में अनुभव प्रमाण पत्रों की सख्त जांच

इसी बीच वाहन चालक भर्ती में अनुभव प्रमाण पत्र के नाम पर फर्जीवाड़े की आशंका को देखते हुए बोर्ड दस्तावेज सत्यापन में सख्ती बरतेगा। अब अभ्यर्थियों को केवल कंपनी या फर्म का अनुभव प्रमाण पत्र देना काफी नहीं होगा। उन्हें यह भी बताना होगा कि किस कंपनी में काम किया, कौन सा वाहन चलाया, वाहन का नंबर क्या था और कितने समय तक चलाया।

वाहन चलाने के बदले मिले मानदेय के भुगतान का प्रमाण भी देना होगा। बैंक खाते में भुगतान हुआ है तो बैंक स्टेटमेंट और नकद भुगतान हुआ है तो रसीद देनी होगी। बोर्ड ने वाहन चालक भर्ती-2024 में 4508 अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। फर्जी प्रमाण पत्र या गलत जानकारी मिलने पर संबंधित अभ्यर्थियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
Tags:
  • कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती
  • पर्यवेक्षक महिला भर्ती
  • RSSB परिणाम
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • स्क्रूटनी फॉर्म
  • प्रोविजनल मेरिट लिस्ट
  • ओएमआर शीट
  • वाहन चालक भर्ती
  • computer instructor recruitment
  • Rajasthan Staff Selection Board
जयपुर में आज CM भजनलाल का व्यस्त कार्यक्रम, अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के बाद जनसभा और पदयात्रा

By Ashish Bhardwaj

जयपुर में आज CM भजनलाल का व्यस्त कार्यक्रम, अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के बाद जनसभा और पदयात्रा
पुराना टैक्स भरो तभी होगा नया शो! दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले निगम का कड़ा अल्टीमेटम

By Aman Vaishnav

पुराना टैक्स भरो तभी होगा नया शो! दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले निगम का कड़ा अल्टीमेटम
आज रायपुर और दुर्ग दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, जानिए कब और कहां होंगे कार्यक्रम

By Harrison Masih

आज रायपुर और दुर्ग दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, जानिए कब और कहां होंगे कार्यक्रम
न विज्ञापन निकाला न प्रचार किया, MP में सीएम फेलो भर्ती में अचानक बदली तारीख, आवेदन के लिए मिले सिर्फ 48 घंटे

By Aman Vaishnav

न विज्ञापन निकाला न प्रचार किया, MP में सीएम फेलो भर्ती में अचानक बदली तारीख, आवेदन के लिए मिले सिर्फ 48 घंटे
एमपी में 10 जनवरी से जनगणना का दूसरा चरण, OBC के लिए नहीं बनेगा अलग कॉलम, ऐसे दर्ज होगी जाति...

By Aman Vaishnav

एमपी में 10 जनवरी से जनगणना का दूसरा चरण, OBC के लिए नहीं बनेगा अलग कॉलम, ऐसे दर्ज होगी जाति...
दिवाली पर चित्रकूट में उमड़ेगी आस्था की भीड़: 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद, नदी पार करने के लिए बनाए दो पीपा पुल

By Arohi Raj

दिवाली पर चित्रकूट में उमड़ेगी आस्था की भीड़: 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद, नदी पार करने के लिए बनाए दो पीपा पुल
आज इंदौर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल, इसके बाद सड़क विकास निगम की बैठक में लेंगे हिस्सा

By Aman Vaishnav

आज इंदौर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल, इसके बाद सड़क विकास निगम की बैठक में लेंगे हिस्सा