रतलाम में GST अफसर की कार का एक्सीडेंट, रेस्क्यू के दौरान बैग से निकले 54.50 लाख कैश और गहने, हादसे में पत्नी बच्चे भी घायल
Aman Vaishnav | Nov 06, 2026, 11:37 IST
रतलाम में एक्सप्रेस-वे पुल से नीचे गिरी जीएसटी अफसर की कार, हादसे में परिवार घायल और तलाशी में मिले 54.50 लाख कैश व जेवरात।
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां गुरुवार शाम दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जावरा औद्योगिक क्षेत्र में नीमन और नागदी के बीच एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे ब्रिज से नीचे गिर गई और पलट गई।
कार में गुजरात के जीएसटी अधिकारी प्रवीण पूंजीलाल अपने परिवार के साथ सवार थे। चारों लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं इलाके में इस दुर्घटना से ज्यादा हादसे के बाद ली गई कार की तलाशी की हो रही है।
दरअसल, दीपावली की छुट्टियां मनाने के लिए प्रवीण पूंजीलाल अपने परिवार के साथ कार से सूरत से राजस्थान के गंगानगर जा रहे थे। प्रवीण मूल रूप से गंगानगर के रहने वाले हैं और गुजरात के वापी में GST विभाग में पदस्थ हैं। इस सफर के दौरान ही रतलाम के पास उनकी कार अचानक हादसे का शिकार हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने कार में बुरी तरह फंसे प्रवीण, उनकी पत्नी और दोनों बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद चारों को तुरंत जावरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल चारों का वहां इलाज चल रहा है।
दूसरी ओर हादसे के बाद जब स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार की जांच की, तो उसमें से भारी मात्रा में नकदी और जेवरात देखकर सब हैरान रह गए।
कार से बरामद सामान का ब्योरा इस प्रकार है...
पुलिस को कुल 54.50 लाख रुपए नकद मिले हैं। इसमें 500 रुपए के नोटों की 92 गड्डियां और 200 रुपए के नोटों की 10 गड्डियां शामिल हैं। सारा कैश दो अलग-अलग बैग में रखा गया था। इसके अलावा बैग और कार से कीमती आभूषण भी मिले हैं। पुलिस ने नकदी और सभी आभूषणों को अपने कब्जे में ले लिया है।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर ऐसी चर्चा थी कि कार में करीब एक करोड़ रुपए हैं, लेकिन अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।
एडिशनल एसपी विवेक कुमार ने बताया कि कार की तलाशी के दौरान करीब 50 लाख रुपए से अधिक कैश और गहने मिले हैं। उन्होंने साफ किया कि फिलहाल पुलिस और प्रशासन की पहली प्राथमिकता सभी घायलों की जान बचाना और उनका सही इलाज कराना है। चोटें ज्यादा होने की वजह से अभी तक घायलों के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। अस्पताल में उनके बयान दर्ज होने और पूरी जांच पड़ताल के बाद ही इतनी बड़ी रकम को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।
क्या है पूरा मामला?
हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने कार में बुरी तरह फंसे प्रवीण, उनकी पत्नी और दोनों बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद चारों को तुरंत जावरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल चारों का वहां इलाज चल रहा है।
कार की तलाशी में मिले लाखों रुपए और आभूषण
कार से बरामद सामान का ब्योरा इस प्रकार है...
पुलिस को कुल 54.50 लाख रुपए नकद मिले हैं। इसमें 500 रुपए के नोटों की 92 गड्डियां और 200 रुपए के नोटों की 10 गड्डियां शामिल हैं। सारा कैश दो अलग-अलग बैग में रखा गया था। इसके अलावा बैग और कार से कीमती आभूषण भी मिले हैं। पुलिस ने नकदी और सभी आभूषणों को अपने कब्जे में ले लिया है।
रकम को लेकर अभी स्थिति साफ होना बाकी
एडिशनल एसपी विवेक कुमार ने बताया कि कार की तलाशी के दौरान करीब 50 लाख रुपए से अधिक कैश और गहने मिले हैं। उन्होंने साफ किया कि फिलहाल पुलिस और प्रशासन की पहली प्राथमिकता सभी घायलों की जान बचाना और उनका सही इलाज कराना है। चोटें ज्यादा होने की वजह से अभी तक घायलों के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। अस्पताल में उनके बयान दर्ज होने और पूरी जांच पड़ताल के बाद ही इतनी बड़ी रकम को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।
राजस्थान के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात, आउट ऑफ टर्न कोटे से 235 को मिलेगी सरकारी नौकरी
By Jageshwar Prasad
रायपुर में भीम आर्मी का प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष समेत 11 लोगों पर FIR, सड़क पर बैठकर की नारेबाजी
By Harrison Masih
एमपी में बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 63 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार, भोपाल-मंदसौर समेत इन शहरों को मिलेगा फायदा
By Aman Vaishnav
धनतेरस पर सुबह से रात तक खुले रहेंगे बाजार, जयपुर में 6 हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान
By Jageshwar Prasad
आलीराजपुर बना शराब तस्करी का अड्डा, रोज गुजरात जा रही 10 हजार पेटी शराब, ये 5 लोग संभाल रहे सिंडिकेट...
By Aman Vaishnav
महाकाल मंदिर में धनतेरस पर दीपोत्सव की शुरुआत, गणपति-महालक्ष्मी पूजा के बाद होगा रुद्राभिषेक, चढ़ेगा चांदी का सिक्का
By Kaushiki
दिवाली से पहले मायूस हुए 10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के चेहरे: विभागों की सुस्ती से अटका बोनस, सेडमैप का भुगतान से इनकार!
By Aman Vaishnav