08558231-38d
रतलाम में कार से मिला नोटों से भरा बोरा, गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीनें
Sanjay Dhiman | Aug 30, 2026, 22:34 IST
ratlam-car-cash-seizure-namli
रतलाम के नामली में पुलिस ने बिना नंबर की क्रेटा कार से नोटों से भरा बोरा बरामद किया। रकम करीब 70-75 लाख रुपए आंकी जा रही है। पुलिस कार चालक युवक से राशि को लेकर पूछताछ कर रही है।
आमीन हुसैन@रतलाम। जिले के नामली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बिना नंबर प्लेट की क्रेटा कार से नोटों का बोरा बरामद हुआ। बोरे में 100, 200 और 500 रुपए के नोट भरे थे। शुरुआती अनुमान के अनुसार रकम करीब 70 से 75 लाख रुपए है। पुलिस ने कार और नकदी दोनों जब्त कर ली हैं।
शनिवार शाम पुलिस पंचेड़ फंटे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक क्रेटा कार पर पुलिस की नजर पड़ी। इस कार पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने कार को रोककर तलाशी शुरू की।
तलाशी के दौरान कार के अंदर एक बोरा नजर आया। बोरा भारी और फूला हुआ था। जब पुलिसकर्मियों ने उसे खोला तो सभी हैरान रह गए। बोरे में नोटों की मोटी-मोटी गड्डियां भरी थीं। यह देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी चौंक गए।
![08558231-38d]()
इतनी बड़ी रकम को गिनना आसान काम नहीं था। पुलिस कार और बोरा दोनों को सीधे नामली थाने ले आई। रकम की मात्रा ज्यादा होने से हाथ से गिनती संभव नहीं थी। इसलिए पुलिस ने नामली के सराफा व्यापारियों से मदद मांगी।
व्यापारियों ने अपने यहां से दो नोट गिनने वाली मशीनें भिजवाईं। यह मशीनें आमतौर पर सर्राफा दुकानों में बड़ी नकदी गिनने के काम आती हैं। इन्हीं मशीनों की मदद से अब थाने में नोटों की गिनती हो रही है।
गिनती थाना प्रभारी के चैंबर में की जा रही है। इस दौरान पुलिसकर्मियों की सख्त निगरानी रखी गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बाहरी व्यक्तियों का चैंबर में जाना पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि गिनती की प्रक्रिया प्रभावित न हो। साथ ही जब्त रकम को लेकर किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका भी न रहे। पुलिस हर स्तर पर सतर्कता बरत रही है।
जावरा के उमटपालिया निवासी 23 वर्षीय मिजान, पिता रईस खान, कार से लौट रहा था। पुलिस पूछताछ में मिजान ने बताया कि बरामद नकदी उसकी अपनी है। यह रकम उसे जमीन बेचने के बाद प्राप्त हुई थी। वह रतलाम में किसी जरूरी काम से गया था और वापस गांव लौट रहा था। जांच में सामने आया कि मिजान एक बड़े ज्वेलर्स से सोना खरीदने के लिए नकदी लेकर रतलाम पहुंचा था।
हालांकि किसी कारण से खरीदारी का सौदा नहीं हो पाया। इसके बाद वह पैसे लेकर वापस गांव निकल गया। पुलिस अब उसके बयान और रकम के वास्तविक स्रोत की पड़ताल कर रही है। मिजान गांव में ढाबा चलाता है, जबकि कार उसके भाई के नाम पर पंजीकृत है।
एएसपी राकेश पंद्रो के मुताबिक, कार चालक ने पुलिस को नकदी की जानकारी दी। युवक ने बताया कि वह घर से रतलाम निजी काम के लिए पैसे लेकर निकला था। पूछताछ में उसने दावा किया कि बरामद रकम जमीन बेचने के बाद मिली थी।
पुलिस उसके बयान की पुष्टि कर रही है और नकदी से जुड़े दस्तावेजों समेत तथ्यों की पड़ताल जारी है। जांच में नोटों की गड्डियों का विवरण सामने आया। इसमें 500 रुपए के 135 बंडल, 200 रुपए के 15 बंडल और 100 रुपए के 25 बंडल शामिल हैं। साथ ही 500 रुपए के पांच नोट मिले हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
रतलाम लूट का खुलासा, 5.32 करोड़ का सोना-चांदी बरामद, कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
रतलाम में सराफा व्यापारी से लूट, बस रुकवाकर 7.5 करोड़ का सोने से भरा बैग भागे चोर
रतलाम में पदोन्नति के नाम पर रिश्वत का आरोप, BJP सांसद प्रतिनिधि के खिलाफ शिकायत
रतलाम मंडल से गुजरने वाली 10 स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े, यात्रियों को मिलेगा फायदा
72 लाख की नकदी
पंचेड़ फंटे पर हुई कार्रवाई
तलाशी के दौरान कार के अंदर एक बोरा नजर आया। बोरा भारी और फूला हुआ था। जब पुलिसकर्मियों ने उसे खोला तो सभी हैरान रह गए। बोरे में नोटों की मोटी-मोटी गड्डियां भरी थीं। यह देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी चौंक गए।
सराफा बाजार से मंगानी पड़ी मशीनें
व्यापारियों ने अपने यहां से दो नोट गिनने वाली मशीनें भिजवाईं। यह मशीनें आमतौर पर सर्राफा दुकानों में बड़ी नकदी गिनने के काम आती हैं। इन्हीं मशीनों की मदद से अब थाने में नोटों की गिनती हो रही है।
गोपनीयता के चलते चैंबर सील
यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि गिनती की प्रक्रिया प्रभावित न हो। साथ ही जब्त रकम को लेकर किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका भी न रहे। पुलिस हर स्तर पर सतर्कता बरत रही है।
जमीन बेचने पर मिली थी रकम
हालांकि किसी कारण से खरीदारी का सौदा नहीं हो पाया। इसके बाद वह पैसे लेकर वापस गांव निकल गया। पुलिस अब उसके बयान और रकम के वास्तविक स्रोत की पड़ताल कर रही है। मिजान गांव में ढाबा चलाता है, जबकि कार उसके भाई के नाम पर पंजीकृत है।
युवक के बयानों की हो रही जांच
पुलिस उसके बयान की पुष्टि कर रही है और नकदी से जुड़े दस्तावेजों समेत तथ्यों की पड़ताल जारी है। जांच में नोटों की गड्डियों का विवरण सामने आया। इसमें 500 रुपए के 135 बंडल, 200 रुपए के 15 बंडल और 100 रुपए के 25 बंडल शामिल हैं। साथ ही 500 रुपए के पांच नोट मिले हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
रतलाम लूट का खुलासा, 5.32 करोड़ का सोना-चांदी बरामद, कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
रतलाम में सराफा व्यापारी से लूट, बस रुकवाकर 7.5 करोड़ का सोने से भरा बैग भागे चोर
रतलाम में पदोन्नति के नाम पर रिश्वत का आरोप, BJP सांसद प्रतिनिधि के खिलाफ शिकायत
रतलाम मंडल से गुजरने वाली 10 स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े, यात्रियों को मिलेगा फायदा
72 लाख की नकदी
राजस्थान के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात, आउट ऑफ टर्न कोटे से 235 को मिलेगी सरकारी नौकरी
By Jageshwar Prasad
रायपुर में भीम आर्मी का प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष समेत 11 लोगों पर FIR, सड़क पर बैठकर की नारेबाजी
By Harrison Masih
एमपी में बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 63 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार, भोपाल-मंदसौर समेत इन शहरों को मिलेगा फायदा
By Aman Vaishnav
धनतेरस पर सुबह से रात तक खुले रहेंगे बाजार, जयपुर में 6 हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान
By Jageshwar Prasad
आलीराजपुर बना शराब तस्करी का अड्डा, रोज गुजरात जा रही 10 हजार पेटी शराब, ये 5 लोग संभाल रहे सिंडिकेट...
By Aman Vaishnav
महाकाल मंदिर में धनतेरस पर दीपोत्सव की शुरुआत, गणपति-महालक्ष्मी पूजा के बाद होगा रुद्राभिषेक, चढ़ेगा चांदी का सिक्का
By Kaushiki
दिवाली से पहले मायूस हुए 10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के चेहरे: विभागों की सुस्ती से अटका बोनस, सेडमैप का भुगतान से इनकार!
By Aman Vaishnav