दिवाली से पहले मायूस हुए 10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के चेहरे: विभागों की सुस्ती से अटका बोनस, सेडमैप का भुगतान से इनकार!

Aman Vaishnav | Nov 06, 2026, 08:49 IST
Share
मध्य प्रदेश में सरकारी विभागों की लेटलतीफी से 10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों का दिवाली बोनस अटका
मध्य प्रदेश में सरकारी विभागों की लेटलतीफी से 10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों का दिवाली बोनस अटका

बाजारों में दिवाली की रौनक और खरीदारी का दौर शुरू हो चुका है, लेकिन मध्य प्रदेश के करीब 10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के घरों में इस बार त्योहार की खुशियों पर सन्नाटा पसरा है। सरकारी विभागों की बेरुखी और बजट की खींचतान के चलते कर्मचारियों का दिवाली बोनस ऐन मौके पर अटक गया है।

इससे हजारों परिवारों की दिवाली फीकी रहने की नौबत आ गई है। प्रदेश की प्रमुख मैनपावर सप्लाई एजेंसी सेडमैप ने साफ कर दिया है कि वह अपनी जेब से भुगतान नहीं करेगी। जब तक विभाग लिखित सहमति और बजट मंजूर नहीं करेंगे, तब तक त्योहार से पहले कर्मचारियों के खातों में बोनस की राशि पहुंचना मुश्किल है।

कैसे अटका हुआ है बोनस का पैसा?

सेडमैप ने विभागों से बोनस के बिल बनाने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। एजेंसी ने अपनी तरफ से बोनस का भुगतान करने से भी इनकार कर दिया है। उसका कहना है कि पहले विभागों को लिखित सहमति देनी होगी और अपने बजट से पैसे की व्यवस्था करनी होगी। इसके बाद ही बोनस का बिल तैयार होगा। यानी जब तक विभाग मंजूरी नहीं देंगे, तब तक कर्मचारियों को बोनस मिलने का रास्ता साफ नहीं होगा।

MP में 8 लाख आउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों को मिलेगा बोनस, 5 हजार एजेंसियां दायरे में | MP: 8 Lakh Outsourced and Contract Employees to Get Bonus, 5 Thousand Agencies Covered
8 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! MP में आउटसोर्स और ठेका कर्मियों को भी अब देना होगा बोनस, 5 हजार एजेंसियां दायरे में
15 Oct 2026 ,
By Amresh Kushwaha
श्रम विभाग ने श्रमायुक्त को पत्र जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मध्यप्रदेश के आठ लाख आउटसोर्स कर्मचारी और ठेका कर्मचारी अब बोनस के हकदार होंगे। यानी आउटसोर्स कर्मचारियों को बोनस देना जरूरी होगा। आदेश के दायरे में करीब 5 हजार एजेंसियां आएंगी। इससे सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।

सेडमैप ने साफ कहा- विभाग उठाएं बोनस का खर्च

सेडमैप ने साफ कर दिया है कि बोनस का खर्च संबंधित विभागों को ही उठाना होगा। एजेंसी ने इसके लिए एक प्रक्रिया भी बताई है। विभागों को कर्मचारियों की अलग-अलग सूची और लिखित सहमति पत्र देना होगा। इसके साथ बोनस की गणना का पूरा ब्योरा भी देना होगा। इसी जानकारी के आधार पर सेडमैप बिल तैयार करके भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी।

3 दिन की मोहलत दी, लेकिन 8 दिन बाद भी जवाब नहीं

सेडमैप ने सभी विभागों और कार्यालय प्रमुखों को पत्र भेजकर 3 दिन के अंदर सहमति मांगी थी। तय समय-सीमा खत्म होने के 8 दिन बाद भी ज्यादातर विभागों ने कोई जवाब नहीं दिया है। माइनिंग विभाग को छोड़कर किसी दूसरे विभाग ने अब तक अपनी सहमति नहीं भेजी है। सेडमैप ने बोनस का हिसाब तैयार करने के लिए कैलकुलेशन शीट भी जल्द भेजने को कहा है। इसके बिना बोनस का बिल बनाना संभव नहीं है।

माइनिंग विभाग ने दिखाई तेजी, बाकी विभागों की चुप्पी

बोनस के मामले में माइनिंग विभाग ने समय पर अपनी सहमति भेज दी है। वहीं, बाकी विभागों की तरफ से अब तक कोई मंजूरी नहीं मिली है। ऐसे में कर्मचारियों को बोनस मिलने में हो रही देरी की एक बड़ी वजह विभागों की सुस्ती बन रही है।

कर्मचारी संगठन ने श्रम विभाग से की शिकायत

बोनस में हो रही देरी को लेकर सेमी गवर्नमेंट एम्प्लाइज फेडरेशन ने शिकायत की थी। इसके बाद श्रम विभाग ने 29 सितंबर को श्रमायुक्त को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। फिर 23 अक्टूबर को उप श्रमायुक्त ने करीब 10 लाख कर्मचारियों को बोनस अधिनियम का लाभ नहीं मिलने पर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बावजूद बोनस का मामला अब तक नहीं सुलझा है। दिवाली के मौके पर बोनस में देरी से कर्मचारियों के परिवारों का बजट भी प्रभावित हो रहा है।

एमपी हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: 90 दिन के नोटिस के बाद भी नहीं कटेगा गैस सिलेंडर कनेक्शन, सप्लाई जारी रहेगी | MP High Court's Big Decision: Gas Cylinder Connection Will Not Be Cut Even After 90 Days' Notice, Supply Will Continue
अब नहीं कटेगा गैस सिलेंडर का कनेक्शन, 90 दिन के नोटिस के बाद भी चालू रहेगी सप्लाई, एमपी हाई कोर्ट का आदेश
06 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
त्योहार के बीच मध्यप्रदेश के लाखों रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर आई है। जिन इलाकों में पीएनजी की लाइन डल चुकी है, वहां अब एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई जबरन बंद नहीं होगी। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार के उस फैसले पर 1 दिसंबर 2026 तक के लिए रोक लगा दी है, जिसमें पीएनजी वाले क्षेत्रों में एलपीजी कनेक्शन ब्लॉक करने को कहा गया था।

विभागों की लेटलतीफी से बढ़ रही कर्मचारियों की परेशानी

बोनस मिलने में देरी की सबसे बड़ी वजह विभागों की मंजूरी और बजट का इंतजार है। हर विभाग की तरफ से सहमति और पैसे की व्यवस्था होनी बाकी है।

अब विभागों के फैसले पर टिकी बोनस की उम्मीद

अब सभी की नजर विभागों की मंजूरी पर है। विभाग बजट को मंजूरी देकर सहमति भेजते हैं, तो सेडमैप बोनस का बिल तैयार करेगी और भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। वहीं अगर विभागों की तरफ से देरी जारी रही, तो कर्मचारियों को बोनस के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसे में उनकी दिवाली की खुशियां भी प्रभावित हो सकती हैं।

MP में सरकारी फाइलों पर सख्ती: बिना जांच और बड़े अधिकारियों की मंजूरी के GAD नहीं भेज सकेंगे प्रस्ताव | MP Government Tightens Grip on Files: GAD Cannot Send Proposals Without Investigation and Approval of Senior Officials
MP में सरकारी फाइलों को लेकर सख्ती, बिना जांच और बड़े अधिकारियों की मंजूरी के GAD नहीं भेज सकेंगे प्रस्ताव
05 Nov 2026 ,
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में सरकारी विभागों की फाइलों को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। अब कोई भी विभाग बिना नियमों की जांच किए शासन से मार्गदर्शन नहीं मांग सकेगा। इसके लिए पहले पुराने आदेश और नियम देखने होंगे। साथ ही प्रमुख सचिव या सचिव की मंजूरी लेना भी जरूरी होगा।

Tags:
  • सेमी गवर्नमेंट एम्प्लाइज फेडरेशन
  • आउटसोर्स कर्मचारियों का दिवाली बोनस अटका
  • आउटसोर्स कर्मचारी
  • माइनिंग विभाग
  • मैनपावर सप्लाई एजेंसी सेडमैप
  • सेडमैप
आज मुरैना, भिंड और अशोकनगर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

आज मुरैना, भिंड और अशोकनगर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल
मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से, अनुपूरक बजट के साथ आएंगे दो अहम संशोधन विधेयक

By Aman Vaishnav

मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से, अनुपूरक बजट के साथ आएंगे दो अहम संशोधन विधेयक
अब नहीं कटेगा गैस सिलेंडर का कनेक्शन, 90 दिन के नोटिस के बाद भी चालू रहेगी सप्लाई, एमपी हाई कोर्ट का आदेश

By Aman Vaishnav

अब नहीं कटेगा गैस सिलेंडर का कनेक्शन, 90 दिन के नोटिस के बाद भी चालू रहेगी सप्लाई, एमपी हाई कोर्ट का आदेश
एमपी में लुढ़का रात का पारा, राजस्थान में गर्मी अब भी बरकरार, छत्तीसगढ़ में आज बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

एमपी में लुढ़का रात का पारा, राजस्थान में गर्मी अब भी बरकरार, छत्तीसगढ़ में आज बारिश के आसार
भोपाल मास्टर प्लान-2047 पर 16 नवंबर से सुनवाई, सड़क और कारोबार से जुड़ी 13 हजार आपत्तियों पर होगा फैसला

By Amresh Kushwaha

भोपाल मास्टर प्लान-2047 पर 16 नवंबर से सुनवाई, सड़क और कारोबार से जुड़ी 13 हजार आपत्तियों पर होगा फैसला
MP में सरकारी फाइलों को लेकर सख्ती, बिना जांच और बड़े अधिकारियों की मंजूरी के GAD नहीं भेज सकेंगे प्रस्ताव

By Ramanand Tiwari

MP में सरकारी फाइलों को लेकर सख्ती, बिना जांच और बड़े अधिकारियों की मंजूरी के GAD नहीं भेज सकेंगे प्रस्ताव
छत्तीसगढ़ में RTE की फीस बढ़ाने की तैयारी, सरकार ने बनाई 7 सदस्यीय कमेटी, निजी स्कूलों के खर्च का होगा आकलन

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में RTE की फीस बढ़ाने की तैयारी, सरकार ने बनाई 7 सदस्यीय कमेटी, निजी स्कूलों के खर्च का होगा आकलन