एमपी में लुढ़का रात का पारा, राजस्थान में गर्मी अब भी बरकरार, छत्तीसगढ़ में आज बारिश के आसार

Aman Vaishnav | Nov 06, 2026, 06:51 IST
Share
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बदला मौसम, दिन में तेज धूप और रात में गिरते तापमान से सुबह-शाम ठंडक का अहसास बढ़ने लगा है।
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बदला मौसम, दिन में तेज धूप और रात में गिरते तापमान से सुबह-शाम ठंडक का अहसास बढ़ने लगा है।

नवंबर का महीना शुरू होते ही मौसम ने अपनी करवट बदल ली है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में दिन और रात के तापमान में बहुत अंतर आ चुका है। कहीं रातें तेजी से ठंडी हो रही हैं, तो कहीं दिन की तपिश अभी भी लोगों को परेशान कर रही है। आइए जानते हैं कि आपके शहर और राज्य में मौसम का क्या हाल रहने वाला है।

मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 06 नवंबर 2026

MP Weather update: (मध्यप्रदेश का मौसम): मध्य प्रदेश में नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम बदलने लगा है। दिन में तेज धूप निकल रही है, जबकि रात में ठंड बढ़ रही है। ऐसे में दिन और रात के तापमान में बहुत अंतर देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग के 6 नवंबर 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश के कई शहरों में रात का तापमान तेजी से गिरा है। भोपाल, इंदौर और दमोह में रातें ठंडी होने लगी हैं। वहीं छिंदवाड़ा में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

भोपाल में 13.5 और इंदौर में 12.7 डिग्री तापमान

राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में रात का पारा 2.8 डिग्री गिरा है। इंदौर में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री रहा। यहां भी एक दिन में रात का पारा 3.2 डिग्री नीचे आया है। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया।

दमोह में रात का तापमान 12 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

MP, CG, Rajasthan Weather: नवंबर में बदला मौसम का मिजाज, कहीं ठंड तो कहीं बारिश का अलर्ट | MP, CG, Rajasthan Weather: Weather changes in November, cold in some places, rain alert in others
एमपी और राजस्थान में रात में बढ़ी ठंड, छत्तीसगढ़ में चक्रवात मुरासु के असर से बिजली गिरने की संभावना
05 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
नवंबर का महीना शुरू होते ही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। एक तरफ जहां मध्य प्रदेश और राजस्थान के ज्यादातर शहरों में आसमान साफ है और दिन में अच्छी धूप खिल रही है, वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मुरासु के कमजोर पड़ने से बने सिस्टम का असर देखने को मिल रहा है।

छिंदवाड़ा सबसे गर्म, पचमढ़ी में दिन सबसे ठंडा

प्रदेश के मौसम केंद्रों के आंकड़ों के मुताबिक छिंदवाड़ा सबसे गर्म रहा है। यहां अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में दिन का पारा 7.2 डिग्री बढ़ गया है।

गुना में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री, उज्जैन में 33.5 डिग्री, सागर में 33.3 डिग्री और ग्वालियर में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर पचमढ़ी में दिन का तापमान सबसे कम 26.2 डिग्री रहा।

कई जिलों में दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर

प्रदेश के कई शहरों में दिन और रात के तापमान में बहुत अंतर देखने को मिल रहा है। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री, जबलपुर में 15 डिग्री, रीवा में 14.4 डिग्री और सतना में 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम के आंकड़ों से साफ है कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। दिन में धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह और रात में ठंड बढ़ रही है। आने वाले दिनों में भी मौसम का यही मिजाज देखने को मिल सकता है।

CG Weather update: (छत्तीसगढ़ का मौसम): छत्तीसगढ़ में नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम बदलने लगा है। प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 6 नवंबर को एक-दो जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि किसी भी जिले के लिए बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

राहत की बात यह है कि 7 नवंबर से प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं अगले 3 दिनों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

6 नवंबर को कहां होगी बारिश?

मौसम विभाग ने 5 नवंबर को जारी रिपोर्ट में बताया कि 6 नवंबर को छत्तीसगढ़ के एक-दो इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ऐसे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

MP, CG, Rajasthan Weather: चक्रवात मुरासु का असर खत्म, धनतेरस-दिवाली पर साफ रहेगा मौसम, ठंड की दस्तक | MP, CG, Rajasthan Weather: Cyclone Murasu's effect ends, clear weather for Dhanteras-Diwali, onset of cold
MP-CG में थमा तूफान मुरासु का असर, राजस्थान में भी गिरा पारा, अब तीनों राज्यों में सताएगी रात की ठंड
04 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मुरासु का असर अब कमजोर पड़ गया है। दोनों राज्यों में धनतेरस और दिवाली के दौरान आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। वहीं राजस्थान में भी अगले एक हफ्ते तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। दिन में अच्छी धूप खिली रहेगी।

नवंबर से मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के मुताबिक 7 नवंबर से प्रदेश में बारिश का दौर थम सकता है। 7 से 11 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। यानी आने वाले दिनों में लोगों को बारिश से राहत मिल सकती है।

अगले 3 दिनों में बढ़ेगी ठंड

मौसम में बदलाव के साथ ही अब ठंड का असर भी बढ़ने लगेगा। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान जताया है। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। ऐसे में सुबह और रात के समय ठंड ज्यादा महसूस हो सकती है।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के एक-दो इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, रायपुर में सबसे ज्यादा 30.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान जगदलपुर में 1.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

MP-छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान में खिली रहेगी धूप; 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं | MP-Chhattisgarh Alert for Storm and Rain, Rajasthan to have Sunny Weather; Winds to blow at 50 kmph
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान में खिली रहेगी धूप; 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
03 Nov 2026 ,
By Sourabh Bhatnagar
<strong>भोपाल/रायपुर/जयपुर।</strong>दीपावली से पहले मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम के तीन अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। चक्रवाती तूफान 'मुरासु' के असर से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश त्योहार की तैयारियों में खलल डाल सकती है, जबकि राजस्थान में लोगों को राहत मिलेगी। एमपी के 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। वहीं, छत्तीसगढ़ में बारिश की चेतावनी दी गई है।

राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 06 नवंबर 2026

Rajasthan weather update: (राजस्थान का मौसम): राजस्थान में नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। 6 नवंबर को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी बनी रहेगी, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस होगी।

प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में दिन का पारा अब भी 37 डिग्री के आसपास बना हुआ है। वहीं पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान के कुछ शहरों में रात का तापमान गिरने से ठंड का असर बढ़ने लगा है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक, प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल बारिश की गतिविधियां कमजोर हैं। आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश के कोई संकेत नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 6 से 12 नवंबर के दौरान प्रदेश में बारिश सामान्य से कम रह सकती है। वहीं 13 से 19 नवंबर के बीच भी बारिश कम होने का अनुमान है। ऐसे में नवंबर के दूसरे सप्ताह में भी लोगों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है।

अगले 3 से 4 दिन तापमान में नहीं होगा बड़ा बदलाव

मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 4 डिग्री ज्यादा चल रहा है। वहीं अधिकतम तापमान भी सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है।

अगले 3 से 4 दिनों तक तापमान में खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद भी दिन के तापमान में बड़े उतार-चढ़ाव के संकेत नहीं हैं। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी बनी रह सकती है, जबकि सुबह और रात में धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगेगी।

चक्रवाती तूफान अर्नब का असर: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल | Cyclone Arnab's Impact: Heavy Rain Alert in Madhya Pradesh, Chhattisgarh, and Rajasthan, Know Your District's Status
चक्रवाती तूफान अर्नब का तीनों राज्यों में कहर, MP-CG और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, ओले गिरने की भी आशंका
30 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
अक्टूबर महीने के आखिरी दिनों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्नब और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। आइए तीनो राज्यों का मौसम विस्तार से जनते हैं...

Tags:
  • मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट
  • MP Weather update
  • मध्यप्रदेश का मौसम
  • छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट
  • CG Weather update
  • छत्तीसगढ़ का मौसम
  • राजस्थान मौसम रिपोर्ट
  • Rajasthan weather update
  • राजस्थान का मौसम
  • weather update
भोपाल मास्टर प्लान-2047 पर 16 नवंबर से सुनवाई, सड़क और कारोबार से जुड़ी 13 हजार आपत्तियों पर होगा फैसला

By Amresh Kushwaha

भोपाल मास्टर प्लान-2047 पर 16 नवंबर से सुनवाई, सड़क और कारोबार से जुड़ी 13 हजार आपत्तियों पर होगा फैसला
MP में सरकारी फाइलों को लेकर सख्ती, बिना जांच और बड़े अधिकारियों की मंजूरी के GAD नहीं भेज सकेंगे प्रस्ताव

By Ramanand Tiwari

MP में सरकारी फाइलों को लेकर सख्ती, बिना जांच और बड़े अधिकारियों की मंजूरी के GAD नहीं भेज सकेंगे प्रस्ताव
छत्तीसगढ़ में RTE की फीस बढ़ाने की तैयारी, सरकार ने बनाई 7 सदस्यीय कमेटी, निजी स्कूलों के खर्च का होगा आकलन

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में RTE की फीस बढ़ाने की तैयारी, सरकार ने बनाई 7 सदस्यीय कमेटी, निजी स्कूलों के खर्च का होगा आकलन
महाकाल मंदिर में सबसे पहले मनेगी दीपावली, चारों आरतियों में जलाई जाएगी फुलझड़ी, मंदिर में आतिशबाजी पर रहेगी रोक

By Amresh Kushwaha

महाकाल मंदिर में सबसे पहले मनेगी दीपावली, चारों आरतियों में जलाई जाएगी फुलझड़ी, मंदिर में आतिशबाजी पर रहेगी रोक
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर समर्थन में उतरे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, कही ये बात

By Sandeep Kumar

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर समर्थन में उतरे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, कही ये बात
अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ीं: महू कोर्ट ने चेक बाउंस केस में जारी किया गिरफ्तारी वारंट

By Amresh Kushwaha

अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ीं: महू कोर्ट ने चेक बाउंस केस में जारी किया गिरफ्तारी वारंट
रायपुर में बवाल, 400 से ज्यादा D.Ed कैंडिडेट्स ने घेरा शिक्षा मंत्री का बंगला, पुलिस ने परिजनों संग घसीटकर बस में ठूंसा

By Umeshwari Baghel

रायपुर में बवाल, 400 से ज्यादा D.Ed कैंडिडेट्स ने घेरा शिक्षा मंत्री का बंगला, पुलिस ने परिजनों संग घसीटकर बस में ठूंसा