पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर समर्थन में उतरे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, कही ये बात

Sandeep Kumar | Nov 05, 2026, 22:38 IST
Share
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर अनिरुद्धाचार्य उतरे समर्थन में
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर अनिरुद्धाचार्य उतरे समर्थन में

Bageshwar Baba News: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण पर दिए बयान को लेकर विवाद जारी है। अब प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य उनके समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ने जो बात कही थी, वह केवल हंसी-मजाक में कही गई थी। इसका गलत मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए।

संतों और भक्तों के बीच इस तरह की बातें अक्सर विनोद का हिस्सा होती हैं।

अनिरुद्धाचार्य ने किया धीरेंद्र शास्त्री का बचाव

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने धीरेंद्र शास्त्री के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि बागेश्वर धाम सरकार ने जो कुछ भी कहा, वह केवल मजाक के अंदाज में था। इसका मतलब यह नहीं है कि वे भगवान राम और श्रीकृष्ण को अलग मानते हैं या दोनों में कोई भेद करते हैं। अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि भगवान राम और श्रीकृष्ण एक ही हैं। दोनों के बीच कोई अंतर नहीं है। भगवान राम ने त्रेतायुग में अवतार लिया था, जबकि भगवान श्रीकृष्ण द्वापरयुग में आए थे। दोनों की लीलाएं अलग-अलग हैं, लेकिन उनका मूल स्वरूप एक ही है।

राम और कृष्ण के भक्तों का दिया उदाहरण

अनिरुद्धाचार्य ने भक्तों के बीच होने वाले हंसी-मजाक का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या और वृंदावन के भक्तों के बीच अक्सर इस तरह की बातें होती हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या के भक्त कहते हैं कि हमारे भगवान राम सीधे-साधे हैं। वहीं, वृंदावन के भक्त भगवान कृष्ण की बांसुरी और उनकी अलग-अलग लीलाओं की बात करते हैं। कृष्ण के त्रिभंगी स्वरूप को लेकर भी मजाक किया जाता है। अनिरुद्धाचार्य ने इसे दो भाइयों के बीच होने वाली हंसी-मजाक जैसी बातचीत बताया। उन्होंने सनातन धर्म के अनुयायियों से इस मामले को बेवजह विवाद का रूप नहीं देने की अपील की।

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विवाद: क्या प्रदीप मिश्रा की तरह मांगनी पड़ेगी माफी? | Controversy over Dhirendra Shastri's statement: Will he have to apologize like Pradeep Mishra?
धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान: लोगों को याद आया कथावाचक प्रदीप मिश्रा का किस्सा, जब नाक रगड़कर मांगनी पड़ी थी माफी
02 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर माहौल एक बार फिर गरमा गया है। शिवपुरी में चल रही श्रीराम कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण की तुलना करते हुए कुछ ऐसी बातें कह दीं, जिस पर अब लोग सवाल उठा रहे हैं। इस बयान के सामने आते ही लोगों को कथावाचक प्रदीप मिश्रा का पुराना मामला याद आने लगा है।

आखिर कैसे शुरू हुआ विवाद?

दरअसल, शिवपुरी में कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए एक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि हमारे भगवान राम सीधे खड़े होते हैं, जबकि तुम्हारे भगवान कृष्ण का नाम भी टेढ़ा है, वे चलते भी टेढ़े हैं और खड़े भी टेढ़े होते हैं। उनके इस बयान का Video सोशल मीडिया पर तेजी से Viral हुआ। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद शुरू हो गया।

धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी थी माफी

विवाद बढ़ने के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने बयान पर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर उनकी बात से किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो वे क्षमा मांगते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की थी कि उनकी बातों का गलत अर्थ न निकालें और छोटी-सी बात को विवाद न बनाएं। धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी स्पष्ट किया था कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण एक ही हैं। दोनों में कोई अंतर नहीं है। उनके बयान को विरोध के बजाय भक्तिभाव और हंसी-मजाक के संदर्भ में समझा जाना चाहिए। अब अनिरुद्धाचार्य के Support में आने के बाद इस मामले में एक और कथावाचक की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने साफ कहा है कि भक्तों के बीच होने वाले विनोद को धार्मिक विवाद नहीं बनाना चाहिए।
Tags:
  • पंडित धीरेंद्र शास्त्री
  • Dhirendra Shastri controversy
  • अनिरुद्धाचार्य
  • Bageshwar Dham
  • बागेश्वर धाम
  • Aniruddhacharya statement
  • धीरेंद्र शास्त्री की श्रीकृष्ण पर टिप्पणी
  • धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ीं: महू कोर्ट ने चेक बाउंस केस में जारी किया गिरफ्तारी वारंट

By Amresh Kushwaha

अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ीं: महू कोर्ट ने चेक बाउंस केस में जारी किया गिरफ्तारी वारंट
रायपुर में बवाल, 400 से ज्यादा D.Ed कैंडिडेट्स ने घेरा शिक्षा मंत्री का बंगला, पुलिस ने परिजनों संग घसीटकर बस में ठूंसा

By Umeshwari Baghel

रायपुर में बवाल, 400 से ज्यादा D.Ed कैंडिडेट्स ने घेरा शिक्षा मंत्री का बंगला, पुलिस ने परिजनों संग घसीटकर बस में ठूंसा
MPPSC को हाई कोर्ट ने दिखाया आईना, नौकरी देने वाली सरकार है, आयोग नहीं, फिर कैसे दायर की अपील?

By Neel Tiwari

MPPSC को हाई कोर्ट ने दिखाया आईना, नौकरी देने वाली सरकार है, आयोग नहीं, फिर कैसे दायर की अपील?
राजस्थान यूथ कांग्रेस में नई शुरुआत, अभिषेक चौधरी बने प्रदेश अध्यक्ष, अनिल चोपड़ा वरिष्ठ उपाध्यक्ष

By Jageshwar Prasad

राजस्थान यूथ कांग्रेस में नई शुरुआत, अभिषेक चौधरी बने प्रदेश अध्यक्ष, अनिल चोपड़ा वरिष्ठ उपाध्यक्ष
जहरीली शराब कांड में होटल सील कर प्रशासन ने लूटी वाहवाही, HC में नहीं दिखा पाए सीलिंग का आदेश

By Neel Tiwari

जहरीली शराब कांड में होटल सील कर प्रशासन ने लूटी वाहवाही, HC में नहीं दिखा पाए सीलिंग का आदेश
MP में SIR को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, हेमंत खंडेलवाल ने राहुल गांधी पर लगाए आरोप, कांग्रेस ने मांगा हिसाब

By Ramanand Tiwari

MP में SIR को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, हेमंत खंडेलवाल ने राहुल गांधी पर लगाए आरोप, कांग्रेस ने मांगा हिसाब
CG Top News: छत्तीसगढ़ में D.Ed अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, शराब घोटाले में दो आरोपियों को जमानत समेत पढ़ें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News: छत्तीसगढ़ में D.Ed अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, शराब घोटाले में दो आरोपियों को जमानत समेत पढ़ें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें