एमपी और राजस्थान में रात में बढ़ी ठंड, छत्तीसगढ़ में चक्रवात मुरासु के असर से बिजली गिरने की संभावना
Aman Vaishnav | Nov 05, 2026, 06:53 IST
मध्य प्रदेश और राजस्थान में खिली धूप के बीच गुलाबी ठंड ने दस्तक दी, वहीं छत्तीसगढ़ में चक्रवाती सिस्टम के असर से हल्की बारिश और बादलों का डेरा बना हुआ है।
नवंबर का महीना शुरू होते ही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। एक तरफ जहां मध्य प्रदेश और राजस्थान के ज्यादातर शहरों में आसमान साफ है और दिन में अच्छी धूप खिल रही है, वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मुरासु के कमजोर पड़ने से बने सिस्टम का असर देखने को मिल रहा है।
मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 05 नवंबर 2026
मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पचमढ़ी प्रदेश के सबसे ठंडे इलाकों में शामिल रहा। यहां रात का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं ग्वालियर और खजुराहो में दिन का तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया।
दमोह में रात का पारा 14.4 डिग्री और रायसेन में 15.4 डिग्री रहा। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल के बैरागढ़ और खजुराहो में रात का तापमान 16.2 डिग्री रहा।
इन आंकड़ों से साफ है कि प्रदेश में रात और सुबह के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है। हालांकि, दिन में अभी भी गर्मी महसूस हो रही है।
ग्वालियर और खजुराहो में दिन का पारा 33 डिग्री
गुना में दिन का पारा 32.8 डिग्री, सागर में 32.7 डिग्री रहा। वहीं धार और उज्जैन में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे साफ है कि प्रदेश में दिन और रात के तापमान में बहुत अंतर बना हुआ है। सुबह-रात हल्की ठंड है, जबकि दोपहर में गर्मी का अहसास हो रहा है।
भोपाल-इंदौर में कैसा रहा मौसम?
उज्जैन में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा। वहीं इंदौर में दिन का पारा 31.3 डिग्री और रात का तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबलपुर में भी दिन के समय गर्मी बनी रही। यहां अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा।
शिवपुरी और मलांजखंड में रातें सामान्य से गर्म
यानी प्रदेश में मौसम का मिजाज अलग-अलग बना हुआ है। कहीं रात में ठंड बढ़ रही है, तो कुछ इलाकों में अभी भी रातें सामान्य से गर्म हैं।
छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 05 नवंबर 2026
मुरासु के कमजोर होने से बदला मौसम
इसके उत्तर दिशा में आगे बढ़ने और अगले कुछ घंटों में कमजोर होकर निम्न दबाव क्षेत्र में बदलने की संभावना जताई गई थी। इसी मौसमी सिस्टम के असर से दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश हो रही है।
5 नवंबर को कहां होगी बारिश?
खासकर दक्षिण छत्तीसगढ़ के लोगों को मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि विभाग ने 5 नवंबर के लिए किसी भी जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है।
अगले 48 घंटे में गिरेगा तापमान
इससे रात और सुबह के समय ठंड का असर बढ़ सकता है। लोगों को सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस होने लगेगी।
6 नवंबर से कम होगी बारिश, फिर साफ रहेगा मौसम
राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 05 नवंबर 2026
बीते 24 घंटे में भी राजस्थान में मौसम साफ रहा। इस दौरान बाड़मेर में सबसे ज्यादा 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप के चलते पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में गर्मी का असर बना हुआ है। वहीं सुबह और रात में तापमान गिरने से हल्की ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के पूर्वानुमान के मुताबिक 5 से 10 नवंबर तक पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में बारिश के आसार नहीं हैं। इस दौरान जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर और जैसलमेर समेत सभी प्रमुख संभागों में मौसम साफ रहेगा।
पूर्वी राजस्थान के जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, सीकर और झुंझुनूं में भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं हाड़ौती क्षेत्र के कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ में भी बारिश की संभावना नहीं है।
दक्षिण राजस्थान के उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद में भी मौसम साफ रहेगा।
पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा, फलौदी, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, पाली और जालौर समेत सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 6 से 10 नवंबर तक भी मौसम का यही रुख बना रह सकता है।
आने वाले दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
दिन में गर्मी, सुबह-शाम हल्की ठंड
बीते 24 घंटे में बाड़मेर में सबसे ज्यादा 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जयपुर में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम 18.2 डिग्री रहा। अजमेर में दिन का पारा 32.8 डिग्री और रात का तापमान 15.2 डिग्री दर्ज हुआ।
कोटा में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम 16.6 डिग्री रहा। जोधपुर में दिन का पारा 35.3 डिग्री, बीकानेर में 33.8 डिग्री, जैसलमेर में 35.5 डिग्री और चूरू में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, सीकर के फतेहपुर में रात का तापमान सबसे कम 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
उज्जैन की गिर गाय राधा बनी प्रदेश में नंबर-1, रोज देती है 19.760 लीटर दूध, पशुपालक को मिलेगा 1 लाख रुपए का पुरस्कार
By Umeshwari Baghel
पब्लिक अगेंस्ट करप्शन की ED में शिकायत, शिखर अग्रवाल के 40 विला मामले में जांच की मांग
By Mukesh Sharma
CG Top News : कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, कोयला लेवी केस में राकेश जैन को जमानत; बिजली विभाग में 1501 पदों पर भर्ती
By Umeshwari Baghel
MP DMF Fund: खनिजों से मिले 3574 करोड़, गांवों को क्या मिला? सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर में होगी जांच
By Ramanand Tiwari
रायपुर में कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, शेयरों की हेराफेरी और जालसाजी के मामले में पूरे परिवार पर FIR
By VINAY VERMA
दीपावली 2026: CM भजनलाल शर्मा बोले- हर घर में खुशहाली, हर मन में सद्भाव का हो उजास
By Jyoti Mahender Bhardwaj
जयपुर में जमीन खरीदने का सपना होगा पूरा: JDA की 5 नई योजनाएं अगले महीने, घर से लेकर कारोबार तक के लिए मिलेंगे प्लॉट
By Jyoti Mahender Bhardwaj