बैतूल में ठेकेदार कानून से ऊपर? सरकारी विश्रामगृह में बिना अनुमति लगा दिया मिक्सर प्लांट, सालभर से अफसर खामोश

The Sootr | Nov 04, 2026, 23:46 IST
Share
बैतूल में सरकारी विश्रामगृह की दीवार तोड़कर लगा दिया मिक्सर प्लांट
बैतूल में सरकारी विश्रामगृह की दीवार तोड़कर लगा दिया मिक्सर प्लांट

बैतूल में सरकारी जमीन पर बिना अनुमति मिक्सर प्लांट लगाने का मामला अब सवालों के घेरे में है। सरकारी विश्रामगृह की जमीन पर ठेकेदार ने लोक निर्माण विभाग (PWD) की अनुमति के बिना मिक्सर प्लांट लगा दिया। इसका खुलासा सूचना के अधिकार (RTI) से मिली जानकारी में हुआ है। बड़ा सवाल यह है कि बिना अनुमति लगाए गए इस प्लांट को करीब एक साल से हटाया क्यों नहीं जा रहा?

आखिर इस मामले में कार्रवाई क्यों नहीं हुई? वहीं, शिकायतकर्ता ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

ठेकेदार ने प्लांट लगाने की अनुमति नहीं ली

अब सवाल उठता है कि जब ठेकेदार ने प्लांट लगाने की अनुमति नहीं ली तो साल भर से उसे हटाने की कार्रवाई क्यों नहीं की गई। यही नहीं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी इस प्लांट को पर्यावरण के लिए नुकसानदेह बता चुका है। इसके बावजूद यहां भी कार्रवाई की जगह पल्ला झाड़ लिया गया है। यानी बिना अनुमति सरकारी जमीन पर कब्जा जमाया गया। शहर के बीच बेधड़क प्रदूषण फैलाया गया। फिर भी पीडब्ल्यूडी और एमपीपीसीबी महीनों से चुप्पी साधे हुए हैं।

मध्य प्रदेश में खाद की किल्लत पर कलेक्टर जिम्मेदार, अवैध शराब पर भी सीएम की सख्ती | Collector responsible for fertilizer shortage in Madhya Pradesh, CM's strictness on illegal liquor too
MP में खाद की किल्लत हुई तो नपेंगे कलेक्टर! CM मोहन यादव की दो टूक, अवैध शराब और पटाखों पर भी सख्ती
04 Nov 2026 ,
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में खाद की किल्लत हुई तो अब सीधे जिले के कलेक्टर जिम्मेदार होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार, 04 नवंबर को कलेक्टरों और एसपी के साथ बैठक में यह सख्त निर्देश दिया। उन्होंने किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा। साथ ही दीपावली से पहले अवैध शराब, प्रतिबंधित पटाखों और छोटे दुकानदारों को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

आरटीआई से सामने आई जानकारी

शिकायतकर्ता अधिवक्ता संजय कुमार मिश्रा ने सूचना के अधिकार के तहत यह जानकारी हासिल की। उन्होंने 29 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक बैतूल को लिखित आवेदन देकर पूरी स्थिति सामने रखी।आवेदन में कहा गया है कि विश्रामगृह की बाउंड्रीवॉल को नुकसान पहुंचाया गया। विश्रामगृह की भूमि का स्वरूप बदला गया। और बिना किसी वैध अनुमति के प्लांट स्थापित कर दिया गया। अधिवक्ता का आरोप है कि यह केवल निर्माण का मामला नहीं है। यह लोक संपत्ति को सुनियोजित तरीके से क्षति पहुंचाने का मामला है। यह सरकारी भूमि के स्वरूप को बदलने का मामला भी है।

RTI की जानकारी का पत्र
RTI की जानकारी का पत्र

कानूनी धाराओं का हवाला

शिकायत में लोक संपत्ति को नुकसान के निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 और 4 का उल्लेख किया गया है। साथ ही भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 324(1) के तहत रिष्टी का अपराध बताया गया है। धारा 239 के तहत विश्रामगृह की देखरेख करने वालों के विरुद्ध अपराध का उल्लेख किया गया है। धारा 173 के तहत तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। अधिवक्ता ने यह भी कहा है कि बीएनएस 2023 की धारा 199 को ध्यान में रखकर आवेदन को गंभीरता से लिया जाए। उनका तर्क सीधा है। जब विभाग खुद कह रहा है कि अनुमति नहीं है, तो कार्रवाई में देरी किस बात की है।

किसानों की कर्जमाफी, मंडियों की अव्यवस्था और सूखाग्रस्त इलाकों में बोरवेल पर रोक: सीएम मोहन यादव ने की अहम बैठक | Farmers' Loan Waiver, Mandi Disorder, and Ban on Borewells in Drought-Prone Areas: CM Mohan Yadav Holds Important Meeting
सीएम हाउस में किसान संघ की 48 मांगें, 11 लाख डिफॉल्टर किसानों का ब्याज माफ करने की मांग
04 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
राजधानी भोपाल स्थित सीएम हाउस में उस समय माहौल गरमा-गरम हो गया, जब भारतीय किसान संघ के 20 प्रतिनिधि अपनी 48 मांगों को लेकर पहुंचे। मंगलवार को हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ कृषि विभाग, राजस्व, वन और बिजली विभाग के तमाम बड़े अफसर मौजूद थे। बैठक करीब दो घंटे तक चली, जिसमें किसानों के रोजमर्रा के मुद्दों से लेकर सरकारी नीतियों पर बात हुई।

संदेहास्पद पीडब्ल्यूडी की भूमिका

सबसे गंभीर सवाल पीडब्ल्यूडी की भूमिका पर उठता है। कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग बैतूल का जवाब इस मामले की रीढ़ है। इस जवाब ने साफ कर दिया कि प्लांट लगाने की कोई परमिशन विभाग के पास नहीं है। यह जवाब एक साथ दो बातें साबित करता है। पहली बात। निर्माण अवैध है। दूसरी बात। विभाग को यह पता था या पता होना चाहिए था। फिर भी उसने समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया। एक सरकारी विभाग अपनी ही संपत्ति की रक्षा नहीं कर पाया। यह उसकी निष्क्रियता का प्रमाण है। यदि विभाग समय पर एक नोटिस भी जारी कर देता तो दीवार न टूटती। और भूमि का स्वरूप भी न बदलता।

sp से की गई शिकायत
sp से की गई शिकायत

एफआईआर और जांच की मांग

अधिवक्ता मिश्रा की शिकायत में प्लांट लगाने वाले व्यक्तियों और प्लांट के मालिकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर अन्वेषण की मांग की गई है। उनका कहना है कि केवल निर्माण हटाना पर्याप्त नहीं होगा। जिन्होंने लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। जिन्होंने सरकारी जमीन पर कब्जे जैसी स्थिति बनाई, उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। और जिन्होंने देखरेख की जिम्मेदारी निभाने के बजाय आंखें मूंद लीं, उन्हें भी नहीं बख्शा जाना चाहिए। अन्यथा यह संदेश जाएगा कि सरकारी संपत्ति पर अवैध निर्माण करो। कुछ दिन विवाद होगा। फिर सब सामान्य हो जाएगा।

प्रशासनिक रवैये पर भी सवाल

इस पूरे प्रकरण ने बैतूल के प्रशासनिक रवैये पर भी प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। क्योंकि मामला चर्चित ठेकेदार के मिक्सर प्लांट से जुड़ा है। शिकायत की प्रतिलिपि पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय भोपाल को भी भेजी गई है। इसका अर्थ साफ है। शिकायतकर्ता को स्थानीय स्तर पर त्वरित न्याय की उम्मीद कम दिख रही है। इसलिए उन्होंने उच्च स्तर को भी अवगत कराया है।जब एक नागरिक को अपनी ही सरकार की संपत्ति बचाने के लिए आरटीआई लगानी पड़े, शिकायत लिखनी पड़े, और फिर भी कार्रवाई के लिए भोपाल तक पत्र भेजना पड़े, तो यह व्यवस्था की विफलता ही कहलाएगी।

किसान आंदोलन के बाद मध्य प्रदेश में बड़ा फेरबदल: कलेक्टरों के बाद अब इन जिलों के SP बदले | Major Reshuffle in Madhya Pradesh After Farmer Protests: SPs of These Districts Changed After Collectors
किसान आंदोलन नहीं संभाल पाने वाले अफसरों पर एक्शन, कलेक्टरों के बाद अब इन जिलों के SP बदले
29 Oct 2026 ,
By Sumit Kumar
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलनों के बाद अफसरों के तबादलों का सिलसिला जारी है। राज्य सरकार ने अब 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें पांच जिलों के एसपी शामिल हैं। खास बात यह है कि नर्मदापुरम, पन्ना और हरदा में किसान आंदोलनों के बाद पहले कलेक्टर बदले गए थे। अब इन तीनों जिलों के एसपी भी बदल दिए गए हैं।

अफसर मौत, नहीं दे रहे जवाब

सवाल अब केवल प्लांट का नहीं है। सवाल यह है कि बिना अनुमति के सरकारी विश्रामगृह में निर्माण कैसे हो गया। बाउंड्रीवॉल को नुकसान पहुंचाने की अनुमति किसने दी। विभाग ने मौके पर जाकर निरीक्षण क्यों नहीं किया। और अनुमति न होने का लिखित जवाब मिलने के बाद भी पुलिस ने एफआईआर क्यों नहीं दर्ज की। इन सवालों का जवाब न देना भी एक तरह का जवाब है। इससे यही संकेत मिलता है कि सिस्टम अपने ही लोगों को बचाने में लगा है।

बैतूल में सरकारी विश्रामगृह की दीवार तोड़कर लगा दिया मिक्सर प्लांट
बैतूल में सरकारी विश्रामगृह की दीवार तोड़कर लगा दिया मिक्सर प्लांट

चुप्पी उठा रही मंशा पर सवाल

बैतूल का यह मामला बताता है कि भ्रष्टाचार हमेशा पैसे के लेन-देन से नहीं होता। कई बार वह चुप्पी से होता है। फाइल दबाने से होता है। निरीक्षण न करने से होता है। यहां भी वही हुआ। विभाग ने अनुमति नहीं दी। लेकिन अवैध निर्माण को रोका भी नहीं। पुलिस के पास शिकायत पहुंची। लेकिन कार्रवाई की गति अब तक सुस्त है।

श्रीगंगानगर: सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज, हाईवे जाम की चेतावनी | Shri Ganganagar: Farmers' protest intensifies over irrigation water demand, highway jam warning
किसानों का आंदोलन: हनुमान बेनीवाल का 24 घंटे का अल्टीमेटम, पानी की मांग को लेकर हो रहा है महापड़ाव
11 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
श्रीगंगानगर में किसान आंदोलन शुरु हो गया है। ये आंदोलन किसान चार प्रमुख मांगों को लेकर कर रहे हैं। ये मांगें पानी के वितरण और फसल के नुकसानों के मुआवजे से संबंधित हैं। शनिवार रात किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 911 को अवरुद्ध कर दिया। रविवार को किसानों की एक बड़ी सभा और प्रशासन के साथ बातचीत की उम्मीद की जा रही है।

अब गेंद पुलिस और प्रशासन के पाले में

पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री की चुप्पी और टालमटोल के बाद अब शिकायतकर्ता को पुलिस से उम्मीद है। यानी अब गेंद पुलिस और प्रशासन के पाले में है। यदि इस मामले में शीघ्र एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष अन्वेषण नहीं हुआ तो यह मान लिया जाएगा कि सरकारी संपत्ति की सुरक्षा केवल कागजों तक सीमित है। बैतूल की जनता यह देख रही है कि कानून किताबों में रहेगा या जमीन पर भी उतरेगा।

जिम्मेदार मौन

इस मामले में कार्यपालन यंत्री मनीष कुमार मरकाम चुप हैं। उन्होंने ठेकेदार पर अब तक कोई कार्रवाई प्रस्तावित नहीं की है और न ही विश्राम गृह की जमीन को खाली कराने का नोटिस जारी किया है। द सूत्र ने उन्हें कई बार कॉल किया और मैसेज भी भेजा लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
Tags:
  • बैतूल मिक्सर प्लांट
  • सरकारी विश्रामगृह अवैध निर्माण
  • मिक्सर प्लांट
  • PWD
  • Betul mixer plant
  • Betul PWD permission
  • बैतूल पुलिस एफआईआर मांग
  • सरकारी जमीन कब्जा
एमपी पुलिस हाउसिंग: निर्माण कार्यों में 63.20 करोड़ के कथित नुकसान का मामला, जिम्मेदारों से कब होगी वसूली?

By Ramanand Tiwari

एमपी पुलिस हाउसिंग: निर्माण कार्यों में 63.20 करोड़ के कथित नुकसान का मामला, जिम्मेदारों से कब होगी वसूली?
113 करोड़ की साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: डीएन चक्रधारी एजुकेशन एसोसिएशन का डायरेक्टर देवनारायण गिरफ्तार

By Umeshwari Baghel

113 करोड़ की साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: डीएन चक्रधारी एजुकेशन एसोसिएशन का डायरेक्टर देवनारायण गिरफ्तार
MP में खाद की किल्लत हुई तो नपेंगे कलेक्टर! CM मोहन यादव की दो टूक, अवैध शराब और पटाखों पर भी सख्ती

By Ramanand Tiwari

MP में खाद की किल्लत हुई तो नपेंगे कलेक्टर! CM मोहन यादव की दो टूक, अवैध शराब और पटाखों पर भी सख्ती
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के काम बदले: 5 DIG और 3 AIG को नई जिम्मेदारी

By Amresh Kushwaha

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के काम बदले: 5 DIG और 3 AIG को नई जिम्मेदारी
लाड़ली बहना योजना बंद कराने की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट से खारिज, खर्च और कर्ज पर उठे थे सवाल

By Amresh Kushwaha

लाड़ली बहना योजना बंद कराने की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट से खारिज, खर्च और कर्ज पर उठे थे सवाल
Rajasthan Top News: राजस्थान की 3 हजार 716 पंचायतों में कल सरपंच-पंच चुनाव, 1.06 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे वोट

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: राजस्थान की 3 हजार 716 पंचायतों में कल सरपंच-पंच चुनाव, 1.06 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे वोट
अब नक्शे से चलेगा छत्तीसगढ़ का विकास, AI चैटबॉट बताएगा कहां चाहिए बैंक, कहां लगेगा उद्योग और कहां पहुंचेंगी सरकारी योजनाएं।

By VINAY VERMA

अब नक्शे से चलेगा छत्तीसगढ़ का विकास, AI चैटबॉट बताएगा कहां चाहिए बैंक, कहां लगेगा उद्योग और कहां पहुंचेंगी सरकारी योजनाएं।