किसान आंदोलन नहीं संभाल पाने वाले अफसरों पर एक्शन, कलेक्टरों के बाद अब इन जिलों के SP बदले

Sumit Kumar | Oct 29, 2026, 17:08 IST
Share
मध्य प्रदेश कलेक्टरों के बाद अब एसपी के तबादले।
मध्य प्रदेश कलेक्टरों के बाद अब एसपी के तबादले।

मध्य प्रदेश में किसान आंदोलनों के बाद अफसरों के तबादलों का सिलसिला जारी है। राज्य सरकार ने अब 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें पांच जिलों के एसपी शामिल हैं। खास बात यह है कि नर्मदापुरम, पन्ना और हरदा में किसान आंदोलनों के बाद पहले कलेक्टर बदले गए थे। अब इन तीनों जिलों के एसपी भी बदल दिए गए हैं।

किसान आंदोलनों के बाद अब एसपी भी बदले

बता दें कि मध्य प्रदेश में पिछले कुछ महीनों के दौरान कई जिलों में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किए हैं। कहीं मूंग की खरीदी का मुद्दा उठा, तो कहीं केन-बेतवा परियोजना को लेकर किसान सड़कों पर उतरे। हरदा और नर्मदापुरम के किसान अपनी मांगें लेकर भोपाल तक पहुंच गए थे। इन आंदोलनों के दौरान स्थानीय प्रशासन की तैयारियों और किसानों की समस्याओं को सुलझाने के तरीके पर सवाल उठे थे।

इसी बीच 13 अक्टूबर को सरकार ने 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। इसमें 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए। अब पुलिस विभाग में भी बड़ा फेरबदल किया गया है। नई तबादला सूची में नर्मदापुरम, पन्ना और हरदा के पुलिस अधीक्षकों को दूसरी जिम्मेदारी दी गई है। इन तीनों जिलों में कलेक्टर भी बदले जा चुके हैं।

नर्मदापुरम में मूंग किसानों का आंदोलन, छह महीने में बदले कलेक्टर

नर्मदापुरम में मूंग उत्पादक किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर जिला स्तर पर आवाज उठाई थी। इसके बाद वे भोपाल भी पहुंच गए थे। इस दौरान किसानों की मांगों और आंदोलन को लेकर जिला प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठे थे।

नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा को 11 अप्रैल 2026 को जिले की जिम्मेदारी मिली थी। लेकिन करीब छह महीने बाद ही उनका तबादला कर दिया गया था। 13 अक्टूबर को जारी आईएएस तबादला सूची में उनका नाम शामिल था।

अब नर्मदापुरम के एसपी साईकृष्ण एस. थोटा का भी तबादला हो गया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। उनकी जगह दीपक कुमार शुक्ला नर्मदापुरम के नए एसपी होंगे। वे अभी तक उज्जैन की 32वीं वाहिनी में कमांडेंट थे।

इस तरह किसान आंदोलन के बाद नर्मदापुरम में जिले के दोनों प्रमुख प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं।

इंदौर में एक ही पद पर दो IPS अफसरों की नियुक्ति! कुछ घंटों में सुधारनी पड़ी गलती, आदेश रद्द | Two IPS officers appointed to the same post in Indore! Mistake had to be corrected in a few hours, order cancelled
इंदौर में एक ही पद पर दो IPS अफसरों की नियुक्ति! कुछ घंटों में सुधारनी पड़ी गलती, आदेश रद्द
29 Oct 2026 ,
By Manya Jain
इंदौर में पुलिस अफसरों के तबादले को लेकर गृह विभाग की बड़ी चूक सामने आई है। विभाग ने एक ही पद पर दो आईपीएस अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। इंदौर के पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में 2014 बैच की आईपीएस अधिकारी वाहिनी सिंह पहले से पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं।
इंदौर में पुलिस अफसरों के तबादले को लेकर गृह विभाग की बड़ी चूक सामने आई है। विभाग ने एक ही पद पर दो आईपीएस अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। इंदौर के पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में 2014 बैच की आईपीएस अधिकारी वाहिनी सिंह पहले से पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं।

पन्ना में केन-बेतवा प्रोजेक्ट का विरोध, कलेक्टर के बाद एसपी बदले

पन्ना जिले में केन-बेतवा परियोजना को लेकर किसानों ने विरोध किया था। इस परियोजना से जुड़ी जमीन और भू-अर्जन के मुद्दों पर किसान नाराज थे। किसानों की समस्याओं को सुलझाने और उन्हें समझाने को लेकर जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। इसके बाद सरकार ने पन्ना कलेक्टर उषा परमार का तबादला कर दिया था।

अब पन्ना की एसपी निवेदिता नायडू को भी दूसरी जगह भेज दिया गया है। उन्हें सागर की 10वीं वाहिनी विसबल का कमांडेंट बनाया गया है। निवेदिता नायडू की जगह सव्यसाची सराफ को पन्ना का नया एसपी बनाया गया है। वे अब तक इंदौर में साइबर एसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

पन्ना में हुए इन बदलावों को भी किसान आंदोलन के बाद के प्रशासनिक घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है।

हरदा के किसान भोपाल पहुंचे थे, अब एसपी का तबादला

हरदा में भी किसानों का आंदोलन चर्चा में रहा था। करीब दो महीने पहले हरदा और नर्मदापुरम के किसान अपनी मांगों को लेकर राजधानी भोपाल पहुंच गए थे। बड़ी संख्या में किसानों के भोपाल पहुंचने से यातायात प्रभावित हुआ था। शहर के सामान्य जनजीवन पर भी असर पड़ा था। इस पूरे घटनाक्रम में किसानों को स्थानीय स्तर पर ही समझाने और उनकी समस्याओं का समाधान करने को लेकर सवाल उठे थे।

अब हरदा एसपी शशांक का तबादला कर दिया गया है। उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है। उनकी जगह अंकित जायसवाल को हरदा का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल: 5 जिलों को मिले नए एसपी, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी | Major Police Reshuffle in Madhya Pradesh: 5 Districts Get New SPs, Know Who Got What Responsibility
एमपी में देर रात 12 IPS अधिकारियों के तबादले, नर्मदापुरम और बैतूल समेत 5 जिलों के SP भी बदले
29 Oct 2026 ,
By Sourabh Bhatnagar
मध्य प्रदेश प्रदेश सरकार ने देर रात 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें पांच पुलिस अधीक्षक (SP) भी शामिल हैं। अब नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना, हरदा और आलीराजपुर में नए एसपी तैनात होंगे। वहीं भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में भी तीन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृह विभाग ने 28 अक्टूबर को तबादलों का आदेश जारी किया है।
मध्य प्रदेश प्रदेश सरकार ने देर रात 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें पांच पुलिस अधीक्षक (SP) भी शामिल हैं। अब नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना, हरदा और आलीराजपुर में नए एसपी तैनात होंगे। वहीं भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में भी तीन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृह विभाग ने 28 अक्टूबर को तबादलों का आदेश जारी किया है।

पांच जिलों के एसपी बदले, बैतूल और आलीराजपुर में भी फेरबदल

नई तबादला सूची में कुल पांच जिलों के एसपी बदले गए हैं। इनमें नर्मदापुरम, पन्ना और हरदा के अलावा बैतूल और आलीराजपुर भी शामिल हैं।

बैतूल के एसपी विरेंद्र जैन को डीसीपी ट्रैफिक, भोपाल बनाया गया है। वहीं, बैतूल के नए एसपी अमित सक्सेना होंगे। सक्सेना अब तक सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर तैनात थे।

आलीराजपुर के एसपी रघुवंश कुमार सिंह को पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। उनकी जगह समर वर्मा को आलीराजपुर जिले की जिम्मेदारी दी गई है। वे उज्जैन में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के एसपी थे।

इन तबादलों के साथ ही पांच जिलों में पुलिस की कमान नए अधिकारियों के हाथों में आ गई है।

वीरेंद्र जैन बने भोपाल के नए डीसीपी ट्रैफिक

सरकार ने भोपाल, इंदौर और उज्जैन में पदस्थ कुछ अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली हैं। बैतूल में एसपी रहे वीरेंद्र जैन को भोपाल का नया डीसीपी ट्रैफिक बनाया गया है।

भोपाल रेलवे में एसपी के पद पर काम कर रहे अंकित जायसवाल को हरदा का एसपी बनाया गया है। वहीं, हरदा एसपी रहे शशांक को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।

इंदौर में प्रथम वाहिनी के कमांडेंट अभिषेक आनंद को 15वीं वाहिनी विसबल, इंदौर का कमांडेंट बनाया गया है। इसके साथ उन्हें एसपी पीटीसी इंदौर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

जानिए किस आईपीएस अधिकारी को कहां भेजा गया?

अधिकारीनई पदस्थापना
वीरेंद्र जैनडीसीपी ट्रैफिक, भोपाल
दीपक कुमार शुक्लाएसपी, नर्मदापुरम
साईकृष्ण एस. थोटासहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय
सव्यसाची सराफएसपी, पन्ना
अमित सक्सेनाएसपी, बैतूल
अंकित जायसवालएसपी, हरदा
शशांकसहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल
समर वर्माएसपी, आलीराजपुर
रघुवंश कुमार सिंहउप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय
निवेदिता नायडूकमांडेंट, 10वीं वाहिनी विसबल, सागर
अभिषेक आनंदकमांडेंट, 15वीं वाहिनी विसबल, इंदौर; अतिरिक्त प्रभार एसपी पीटीसी इंदौर
शृतकीर्ति सोमवंशीकमांडेंट, 21वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर

तबादलों को लेकर उठ रहे सवाल

मध्य प्रदेश में पहले कलेक्टरों और अब एसपी के तबादलों ने प्रशासनिक कामकाज को लेकर चर्चा बढ़ा दी है। खासकर नर्मदापुरम, पन्ना और हरदा के बदलाव ध्यान खींच रहे हैं। इन जिलों में किसानों ने अलग-अलग मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन किए थे।

किसान आंदोलनों के बाद कलेक्टर और एसपी दोनों का बदलना महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। हालांकि, सरकार ने यह साफ नहीं किया है कि इन अधिकारियों को आंदोलनों के कारण हटाया गया है।
Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • आईपीएस अधिकारी
  • किसान आंदोलन
  • IPS फेरबदल
  • प्रशासनिक फेरबदल
  • भोपाल
  • mp ips transfer
  • mp police transfer
  • आईएएस अफसर
चक्रवाती तूफान अर्णब से मौसम ने ली करवट, पूर्वी राजस्थान में तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

By Jageshwar Prasad

चक्रवाती तूफान अर्णब से मौसम ने ली करवट, पूर्वी राजस्थान में तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
मप्र में वकीलों की फौज पर हर माह 2 करोड़ खर्च के बीच हाईकोर्ट की टिप्पणी- सार्वजनिक धन से मुकदमेबाजी करते हैं अधिकारी

By Sanjay Gupta

मप्र में वकीलों की फौज पर हर माह 2 करोड़ खर्च के बीच हाईकोर्ट की टिप्पणी- सार्वजनिक धन से मुकदमेबाजी करते हैं अधिकारी
राजस्थान में कर्मचारियों-पेंशनर्स का DA 3% बढ़ाने की तैयारी, 63% हो सकता है महंगाई भत्ता

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में कर्मचारियों-पेंशनर्स का DA 3% बढ़ाने की तैयारी, 63% हो सकता है महंगाई भत्ता
छत्तीसगढ़ में अर्नब तूफान के बीच लाल हुआ आसमान, डराने वाले नजारे के पीछे क्या है विज्ञान?

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में अर्नब तूफान के बीच लाल हुआ आसमान, डराने वाले नजारे के पीछे क्या है विज्ञान?
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर वकीलों की मौखिक मेंशनिंग पर रोक, अब जूनियर्स को मिलेगा मौका

By Neel Tiwari

सुप्रीम कोर्ट में सीनियर वकीलों की मौखिक मेंशनिंग पर रोक, अब जूनियर्स को मिलेगा मौका
स्कूल में आसाराम की किताब बांटने पर हटाए गए प्रिंसिपल, पेरेंट्स की शिकायत के बाद कार्रवाई

By Harrison Masih

स्कूल में आसाराम की किताब बांटने पर हटाए गए प्रिंसिपल, पेरेंट्स की शिकायत के बाद कार्रवाई
कांग्रेस की एक नवंबर की रैली, कांग्रेस जिला अध्यक्षों के लिए भीड़ जुटाओ, कुर्सी बचाओ!

By Mukesh Sharma

कांग्रेस की एक नवंबर की रैली, कांग्रेस जिला अध्यक्षों के लिए भीड़ जुटाओ, कुर्सी बचाओ!