कांग्रेस की एक नवंबर की रैली, कांग्रेस जिला अध्यक्षों के लिए भीड़ जुटाओ, कुर्सी बचाओ!

Mukesh Sharma | Published:
Share
रामलीला मैदान रैली में 10-10 हजार भीड़ का टारगेट। दीपावली और पंचायत चुनाव के बीच जिला अध्यक्ष पर दबाव।
रामलीला मैदान रैली में 10-10 हजार भीड़ का टारगेट। दीपावली और पंचायत चुनाव के बीच जिला अध्यक्ष पर दबाव।

कांग्रेस की एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली राजस्थान के कांग्रेस जिला अध्यक्षों के लिए मुसीबत और परीक्षा दोनों साबित हो रही है।रैली की तैयारी के लिए पिछले दिनों कांग्रेस महासचिव संगठन के.सी.वेणुगोपाल पिछले सप्ताह जयपुर आए थे। उन्होंने कांग्रेस के जिला अध्यक्षों को रैली में 10-10 हजार की भीड़ लाने का टारगेट दिया है।

इसके बाद जिला अध्यक्षों ने प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) को इतनी भीड़ लाने में परेशानी बताई, लेकिन डोटासरा ने पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने कहा कि यह जिला अध्यक्षों और के.सी.वेणुगोपाल के बीच की बात है और वह कुछ नहीं कर सकते।

​हर दिन भेजनी होती है रिपोर्ट

कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं, विधायक व अन्य नेताओं की सहमति से जिला अध्यक्ष नियुक्त किए थे। इन जिला अध्यक्षों को हर दिन एक ऐप के जरिए अपनी हर दिन की गतिविधियों की रिपोर्ट फोटो या वीडियो के साथ एआईसीसी को भेजनी होती है। इसमें उन्हें हर दिन किए गए कार्यक्रम व गतिविधियों की जानकारी देनी होती है।

पार्टी इस रिपोर्ट के आधार पर हर जिला अध्यक्ष की तिमाही रिपोर्ट बनाकर रिव्यू करती है और उसी के आधार पर उन्हें पद पर बनाए रखने या हटाने के बारे में राय बनाती है। बताया जा रहा है कि इसी आधार पर कुछ राज्यों में कई जिला अध्यक्षों को हटाया गया है।

राजस्थान कांग्रेस के दिग्गजों के लिए पंचायत चुनाव और दीपावली के बीच दिल्ली महारैली में भीड़ जुटाना बड़ी चुनौती | Rajasthan Congress stalwarts face a major challenge in gathering crowds for the Delhi Maharely amidst Panchayat elections and Diwali
राजस्थान कांग्रेस के नेताओं की दिल्ली में अग्निपरीक्षा, गहलोत-पायलट की साख दांव पर; राहुल गांधी को जाएगी रिपोर्ट
26 Oct 2026 ,
By Mukesh Sharma
राजस्थान में चल रहे पंचायत चुनाव के बीच और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार के ऐन पहले इंडिया गठबंधन की एक नवंबर को नई दिल्ली में प्रस्तावित वोट बचाओ देश बचाओ महारैली ने राजस्थान के कांग्रेस नेताओं सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की नींद उड़ा दी है। रैली में भीड़ ही नेताओं का भविष्य तय करेगा।

रैली के लिए भीड़ जुटाना चुनौती

राजस्थान में फिलहाल पंचायत चुनाव (Panchayat Election) चल रहे हैं और यह नवंबर महीने के अंत तक चलेंगे। 8 नवंबर को दीपावली जैसा बड़ा त्यौहार है। ऐसे में जिला अध्यक्षों के लिए रैली के लिए भीड़ जुटाना न केवल बड़ी चुनौती है बल्कि बेहद मुश्किल साबित हो रहा है।

हालांकि पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि सिर्फ उन्हीं जिलों के कार्यकर्ताओं को रैली में ले जाया जाएगा जहां मतदान हो चुका है और दीपावली के सात दिन एक दिन के लिए जाने में किसी को परेशानी नहीं है।

राजस्थान में बीजेपी का सियासी वार: राहुल गांधी पर राठौड़ का हमला, भाटिया ने संभाली चुनावी रणनीति | BJP's Political Offensive in Rajasthan: Rathore Attacks Rahul Gandhi, Bhatia Takes Charge of Election Strategy
कांग्रेस की दिल्ली रैली से पहले राजस्थान में बीजेपी का सियासी मोर्चा, राहुल गांधी पर राठौड़ का हमला, भाटिया ने संभाली चुनावी रणनीति
27 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान में पंचायत चुनावों के बीच बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ सियासी मोर्चा खोल दिया है। मदन राठौड़ ने राहुल गांधी के विदेश दौरों पर सवाल उठाए, जबकि संजय भाटिया ने कांग्रेस की दिल्ली रैली पर निशाना साधा। बीजेपी ने 5 नवंबर तक प्रदेशभर में पदयात्राओं और संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति बनाई है।

फिर विधायक व विधायक प्रत्याशी क्या करेंगे?

कांग्रेस के कुछ जिला अध्यक्षों का कहना है कि रैली जैसे आयोजन में कार्यकर्ताओं को ले जाना सिर्फ जिला अध्यक्षों की ही जिम्मेदारी नहीं है। इस काम में विधायक और विधायक प्रत्याशियों की अहम भूमिका होती है। इसलिए विधायक व सांसद तथा विधायक व सांसद प्रत्याशियों का प्रत्यक्ष के बिना रैली में इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को ले जाना संभव नहीं होगा।

राहुल गांधी की 'वोट बचाओ-देश बचाओ' रैली: राजस्थान से एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य, नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी | Rahul Gandhi's 'Vote Bachao-Desh Bachao' Rally: Target to gather one lakh people from Rajasthan, responsibility assigned to leaders
राहुल गांधी की 'वोट बचाओ-देश बचाओ' रैली के लिए राजस्थान से एक लाख लोगों को जुटाने का टारगेट, नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
25 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
दिल्ली में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की 'वोट बचाओ-देश बचाओ' रैली को लेकर राजस्थान में तैयारियां तेज हो गई हैं। राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली में देशभर से 10 लाख से ज्यादा लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें अकेले राजस्थान से कम से कम एक लाख लोगों को दिल्ली ले जाने की तैयारी है।

देना होगा सबूत

कांग्रेस जिला अध्यक्षों के लिए बड़ी परेशानी रैली में जाने वाले वाहनों और कार्यकर्ताओं का सबूत देना बना हुआ है। दरअसल पार्टी ने सभी जिला अध्यक्षों को रैली में जाने वाले वाहनों की फोटो और वीडियो भेजने को कहा है।

क्यों कि अब तक 200-500 लोगों ले जाने वाले बसों के आगे फोटो खिंचवाकर हजारों की भीड़ ले जाने का दावा करते थे। लेकिन, इस बार पार्टी की कोशिश है कि ऐसे फर्जी दावे करने वालों की पहचान ​की जाए।

फेल जिला अध्यक्षों को हटाया जाएगा

पार्टी के एक उच्च पदाधिकारी के अनुसार जिला अध्यक्षों की नियुक्ति संबंधित जिले के ​विधायक व सांसद के साथ ही विधायक व सांसद प्रत्याशियों सहित कार्यकर्ताओं की सर्वसम्मति और पसंद के आधार पर हुई है। इसलिए अब यह सभी की जिम्मेदारी है कि वह अपनी पसंद के जिला अध्यक्ष की हर संभव मदद करें और पार्टी के हर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

लेकिन, यह भी तय है कि रैली के बाद सभी जिला अध्यक्षों के अब तक के कार्यकाल की समीक्षा होगी। इसके बाद कसौटी पर खरे नहीं उतरने वाले जिला अध्यक्षों पर पुर्नविचार किया जाएगा और जहां जरुरत होगी वहां नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी।
Tags:
  • गोविंद सिंह डोटासरा
  • Govind Singh Dotasra
  • रामलीला मैदान
  • के.सी.वेणुगोपाल
  • भीड़ जुटाना चुनौती
  • पंचायत चुनाव
  • Panchayat Election
  • संगठन सृजन अभियान
  • कांग्रेस
राजस्थान में सोलर-विंड प्रोजेक्ट के लिए जमीन कन्वर्जन जरूरी, 2014 की छूट खत्म; किसानों पर भी असर

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में सोलर-विंड प्रोजेक्ट के लिए जमीन कन्वर्जन जरूरी, 2014 की छूट खत्म; किसानों पर भी असर
महादेव ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को 7 दिन की न्यायिक हिरासत: सेंट्रल जेल भेजा गया, ED की अर्जी खारिज

By Umeshwari Baghel

महादेव ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को 7 दिन की न्यायिक हिरासत: सेंट्रल जेल भेजा गया, ED की अर्जी खारिज
पुलिस को चकमा देकर चुनावी सभा में पहुंचा फरार नरेश मीणा, बड़ोदिया गांव में ग्रामीणों से मांगे वोट

By Jageshwar Prasad

पुलिस को चकमा देकर चुनावी सभा में पहुंचा फरार नरेश मीणा, बड़ोदिया गांव में ग्रामीणों से मांगे वोट
एक्शन मोड में चीफ सेक्रेटरी अशोक बर्णवाल, अफसरों को फटकारते हुए बोले- एक महीने में निपटाओ जनता के काम वरना…

By Aman Vaishnav

एक्शन मोड में चीफ सेक्रेटरी अशोक बर्णवाल, अफसरों को फटकारते हुए बोले- एक महीने में निपटाओ जनता के काम वरना…
काम पर नहीं लौटे पटवारी तो प्रशासन ने दिखाया कड़ा तेवर : 99 की ब्रेक इन सर्विस घोषित, 17 निलंबित

By Umeshwari Baghel

काम पर नहीं लौटे पटवारी तो प्रशासन ने दिखाया कड़ा तेवर : 99 की ब्रेक इन सर्विस घोषित, 17 निलंबित
राजस्थान में सोलर कंपनियों के लिए बदले जमीन के नियम, 2024 की नीति में थी छूट, अब पुराने प्रोजेक्ट्स पर भी उलझन

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में सोलर कंपनियों के लिए बदले जमीन के नियम, 2024 की नीति में थी छूट, अब पुराने प्रोजेक्ट्स पर भी उलझन
छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

By Ashish Bhardwaj

छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन