MP-CG में थमा तूफान मुरासु का असर, राजस्थान में भी गिरा पारा, अब तीनों राज्यों में सताएगी रात की ठंड

Aman Vaishnav | Nov 04, 2026, 06:53 IST
Share
तूफान मुरासु का असर खत्म होने से एमपी, सीजी और राजस्थान में धनतेरस-दिवाली पर मौसम साफ रहेगा, जबकि रात के पारे में गिरावट से ठंड बढ़ेगी।
तूफान मुरासु का असर खत्म होने से एमपी, सीजी और राजस्थान में धनतेरस-दिवाली पर मौसम साफ रहेगा, जबकि रात के पारे में गिरावट से ठंड बढ़ेगी।

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मुरासु का असर अब कमजोर पड़ गया है। दोनों राज्यों में धनतेरस और दिवाली के दौरान आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। वहीं राजस्थान में भी अगले एक हफ्ते तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। दिन में अच्छी धूप खिली रहेगी।

मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 04 नवंबर 2026

MP Weather update: (मध्यप्रदेश का मौसम): मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में चक्रवाती तूफान मुरासु का असर देखने को मिल रहा है। मंगलवार को कई जिलों में आसमान पर बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई, तो कहीं आंधी चली। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार, 04 नवंबर से तूफान का असर कम होने लगेगा।

अगले 24 घंटे में प्रदेश के 5 जिलों में ही आंधी-बारिश का अलर्ट है। इनमें सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर शामिल हैं। वहीं, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर समेत बाकी हिस्सों में धूप खिलेगी।

धनतेरस-दीपावली पर साफ रहेगा मौसम

5, 6 और 7 नवंबर को प्रदेश में आंधी-बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में धनतेरस और दीपावली पर मौसम त्योहार में खलल नहीं डालेगा। दोनों ही दिनों में आसमान साफ रहने का अनुमान है।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिन में रात के तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। बीती रात प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में सबसे कम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाजापुर के गिरवर में पारा 14.4 डिग्री, भोपाल में 15.1 डिग्री, नीमच के मरुखेड़ा में 15.4 डिग्री और कटनी के करौंदी में 15.5 डिग्री रहा।

पचमढ़ी में दिन के समय भी ठंड का असर बना हुआ है। यहां महज दो दिन में अधिकतम तापमान गिरकर 22 डिग्री तक पहुंच गया है। अमरकंटक, मलाजखंड, बैतूल, नरसिंहपुर और सिवनी भी प्रदेश के सबसे ठंडे इलाकों में शामिल हैं।

वहीं, मंडला में दिन का सबसे ज्यादा तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आई है।

MP-छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान में खिली रहेगी धूप; 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं | MP-Chhattisgarh Alert for Storm and Rain, Rajasthan to have Sunny Weather; Winds to blow at 50 kmph
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान में खिली रहेगी धूप; 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
03 Nov 2026 ,
By Sourabh Bhatnagar
<strong>भोपाल/रायपुर/जयपुर।</strong>दीपावली से पहले मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम के तीन अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। चक्रवाती तूफान 'मुरासु' के असर से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश त्योहार की तैयारियों में खलल डाल सकती है, जबकि राजस्थान में लोगों को राहत मिलेगी। एमपी के 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। वहीं, छत्तीसगढ़ में बारिश की चेतावनी दी गई है।

अब जानिए नवंबर में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड और बढ़ेगी। खासकर ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में तापमान तेजी से गिरेगा। यहां उत्तरी हवाएं सीधे पहुंचती हैं, जिससे ठंड का असर ज्यादा रहता है।

CG Weather update: (छत्तीसगढ़ का मौसम): बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मुरासु (Cyclone Murasu) का असर अब छत्तीसगढ़ में लगभग खत्म हो गया है। पिछले कुछ दिनों में तूफान के असर से प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। हालांकि अब मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को एक-दो जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 5 नवंबर से मौसम साफ रहने का अनुमान है।

इसका मतलब है कि धनतेरस और दिवाली पर बारिश से कोई परेशानी नहीं होगी। मौसम विभाग ने दोनों ही दिनों के लिए प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है।

रायपुर में छाए रहेंगे बादल

राजधानी रायपुर में अगले 24 घंटे तक आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

एक-दो जगह हल्की बारिश

मंगलवार को प्रदेश के एक-दो इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रायपुर में सबसे ज्यादा 30.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में रात का सबसे कम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

अरनब और मुरसु तूफान का असर: मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में बारिश और आंधी, राजस्थान में मौसम साफ | Arnab and Murasu Storm Impact: Rain and Storm in Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Clear Weather in Rajasthan
अर्नब के बाद मुरासु का अटैक, एमपी में 5 नवंबर तक आंधी-बारिश का अलर्ट, CG में भी दिखेगा असर, जानें राजस्थान के हाल
02 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
अर्नब तूफान के गुजरने के बाद अब नए चक्रवाती तूफान के चलते मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मौसम तेजी से बदल गया है। मध्यप्रदेश में 5 नवंबर तक कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव बनने से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की आशंका है। राजस्थान में अगले 3 से 4 दिनों तक आसमान बिल्कुल साफ रहेगा ।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक प्रदेश के दिन और रात के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

बुधवार और शुक्रवार को कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके बाद अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहेगा।

कुल मिलाकर, तूफान मुरासु के असर से हुई बारिश के बाद अब छत्तीसगढ़ में मौसम सामान्य होने की उम्मीद है। धनतेरस और दिवाली पर लोगों को बारिश से राहत मिलेगी।

राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 04 नवंबर 2026

Rajasthan weather update: (राजस्थान का मौसम): राजस्थान में नवंबर की शुरुआत के साथ ही ठंड बढ़ने लगी है। खासकर शेखावाटी के इलाकों में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। सीकर और फतेहपुर में रात का पारा 12.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह माउंट आबू के 11.9 डिग्री तापमान के करीब है। उदयपुर और चित्तौड़गढ़ में भी तापमान गिरने से रात और सुबह ठंड बढ़ गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। दिन में धूप निकलेगी जबकि रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। फिलहाल प्रदेश में आंधी-तूफान का भी कोई अलर्ट नहीं है।

शेखावाटी में रात का पारा 15 डिग्री से नीचे

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के सभी शहरों में मौसम साफ रहा। दिन में धूप निकली। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मंगलवार को बाड़मेर 36.6 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा।

रात में ठंड बढ़ने का असर शेखावाटी में सबसे ज्यादा दिख रहा है। सीकर और फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं माउंट आबू में रात का पारा 11.9 डिग्री रहा।

इसके अलावा भीलवाड़ा में 14.7 डिग्री, उदयपुर में 14.9 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 15.2 डिग्री और अजमेर में 15.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। पिलानी और सिरोही में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री, जबकि करौली में 15.9 डिग्री रहा।

चक्रवाती तूफान अर्नब का असर: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल | Cyclone Arnab's Impact: Heavy Rain Alert in Madhya Pradesh, Chhattisgarh, and Rajasthan, Know Your District's Status
चक्रवाती तूफान अर्नब का तीनों राज्यों में कहर, MP-CG और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, ओले गिरने की भी आशंका
30 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
अक्टूबर महीने के आखिरी दिनों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्नब और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। आइए तीनो राज्यों का मौसम विस्तार से जनते हैं...

जयपुर सहित इन शहरों में भी गिरेगा रात का तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक राजधानी जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में आने वाले दिनों में रात का तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

जयपुर में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह और देर रात हल्की ठंड महसूस होगी। वहीं, दिन में धूप निकलने से मौसम गर्म बना रह सकता है।

कोटा और हाड़ौती में मौसम रहेगा शुष्क

कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ में भी फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। यहां दिन का तापमान सामान्य के आसपास रह सकता है। वहीं रात में ठंडी हवाओं के चलते सर्दी बढ़ेगी। हाड़ौती क्षेत्र में रात का तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

उदयपुर और मेवाड़ में भी बढ़ेगी ठंडक

उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद में रात के तापमान में गिरावट जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में इन इलाकों में सुबह और रात के समय ठंड और बढ़ सकती है। शेखावाटी और भरतपुर संभाग में भी तापमान गिरने से सर्दी का असर बढ़ेगा।

राजस्थान में बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट, दिन में बढ़ी ठिठुरन, अब निकलेगी तेज धूप | Temperature drops significantly in Rajasthan after rain, increased chill during the day, now bright sunshine expected
राजस्थान में बारिश के बाद 8 डिग्री तक गिरा तापमान, दिन में बढ़ी ठिठुरन; अब निकलेगी तेज धूप
31 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने सर्दी का अहसास बढ़ा दिया है। अर्नब तूफान के असर से हुई बारिश और उसके बाद चली ठंडी हवाओं के कारण शुक्रवार को प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और उदयपुर संभाग के कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हुई। तापमान में गिरावट के चलते लोगों को दिन में भी सर्दी महसूस हुई। हालांकि, अब प्रदेश में मौसम साफ होने और धूप निकलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

Tags:
  • MP Weather update
  • मध्यप्रदेश का मौसम
  • मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट
  • छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट
  • CG Weather update
  • छत्तीसगढ़ का मौसम
  • राजस्थान मौसम रिपोर्ट
  • Rajasthan weather update
  • राजस्थान का मौसम
  • Cyclone Murasu
पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

By Sumit Kumar

पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी

By Ramanand Tiwari

MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी
भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?

By Ramanand Tiwari

भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?
IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज

By Ramanand Tiwari

IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज
भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर

By Ramanand Tiwari

भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर
राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति

By Neel Tiwari

राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति
सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?

By Ram Krishna Gautam

सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?