मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से, अनुपूरक बजट के साथ आएंगे दो अहम संशोधन विधेयक

Aman Vaishnav | Nov 06, 2026, 08:03 IST
Share
मध्य प्रदेश विधानसभा का 5 दिवसीय शीत सत्र 7 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा, जिसमें डिजिटल कामकाज के साथ बजट और संशोधन विधेयक पेश होंगे।
मध्य प्रदेश विधानसभा का 5 दिवसीय शीत सत्र 7 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा, जिसमें डिजिटल कामकाज के साथ बजट और संशोधन विधेयक पेश होंगे।

मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों और आम जनता से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश विधानसभा का शीत सत्र 7 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है, जो 11 दिसंबर तक चलेगा। पिछली बार की तरह ही इस बार भी सत्र केवल 5 दिनों का ही रखा गया है। बताया जा रहा है कि आज शुक्रवार को इसकी आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की जा सकती है।

पिछले साल 2025 की बात करें, तो तब भी यह सत्र 1 दिसंबर से 5 दिसंबर के बीच आयोजित किया गया था।

मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र

इस 5 दिन की अवधि में कई जरूरी काम निपटाए जाने हैं। सत्र के दौरान राज्य सरकार अपना द्वितीय अनुपूरक बजट यानी लेखानुदान सदन के पटल पर रखेगी। इसके जरिए सरकार राज्य के जरूरी खर्चों और विकास कार्यों के लिए जरूरी वित्तीय मंजूरी लेगी।

इन दो बड़े कानूनों में संशोधन की तैयारी

सत्र के दौरान सरकार दो महत्वपूर्ण बदलाव करने जा रही है, जिसका सीधा असर गांव और शहर दोनों पर पड़ेगा...

  • पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (Panchayat and Rural Development Department) की तरफ से पंचायत राज अधिनियम में संशोधन का विधेयक पेश किया जाएगा।
  • नगरीय विकास एवं आवास विभाग (Urban Development and Housing Department) की ओर से कॉलोनाइजर एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव लाया जाएगा, ताकि कॉलोनियों से जुड़े नियमों को और बेहतर बनाया जा सके।
मध्य प्रदेश विधानसभा में नेवा लागू: अब टैबलेट पर मिलेगी सदन की कार्यसूची, कागज का खर्च घटेगा | MP Assembly to implement NEVA: House agenda will be available on tablets, paper costs to reduce
एमपी विधानसभा में पेपरलेस सिस्टम की तैयारी, 230 विधायकों को मिलेगी डिजिटल ट्रेनिंग, दिसंबर से टैबलेट पर होंगे सवाल-जवाब
24 Oct 2026 ,
By Kaushiki
मध्य प्रदेश विधानसभा में अब कागजों की जगह डिजिटल सिस्टम से काम होगा। दिसंबर के शीतकालीन सत्र से नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। इसके लिए सभी 230 विधायकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग 28 से 30 अक्टूबर तक चलेगा। विधायक ऑनलाइन सवाल पूछ सकेंगे और विभागों के जवाब देख सकेंगे।

पूरी तरह डिजिटल होगा विधानसभा का कामकाज

इस बार के शीत सत्र की सबसे खास बात यह रहने वाली है कि इसमें नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन को पूरी तरह से लागू किया जा रहा है। नेवा सिस्टम के शुरू होने से अब कागजी काम की जगह सब कुछ ऑनलाइन स्क्रीन पर दिखेगा।

विधायकों को डिजिटल कामकाज की ट्रेनिंग

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने नेवा लागू करने की तैयारी पहले से ही शुरू कर दी है। इसके लिए विधायकों को डिजिटल कामकाज भी सिखाया गया है। इसकी ट्रेनिंग 28, 29 और 30 अक्टूबर हुई थी।

दिसंबर से पेपरलेस विधानसभा

विधानसभा के शीतकालीन सत्र से विधायी कामकाज डिजिटल करने की योजना है। अभी विधानसभा में कई काम पेपर डाक्यूमेंट्स के जरिए होते हैं। विधायकों को सवालों और जवाबों की प्रतियां दी जाती हैं।

बिल्स और कार्यसूची भी छपवानी पड़ती है। इसके बाद डाक्यूमेंट संबंधित लोगों तक पहुंचाए जाते हैं। नेवा लागू होने से यह प्रक्रिया बदल जाएगी। ज्यादातर जरूरी डाक्यूमेंट डिजिटल माध्यम से उपलब्ध होंगे। MP Assembly Digital System के जरिए कागजों पर निर्भरता घटाने की तैयारी है।

मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यवाही अब YouTube पर लाइव, विधायकों की ट्रेनिंग शुरू | Madhya Pradesh Assembly Proceedings Now Live on YouTube, MLAs Training Begins
अब YouTube पर सीधे देख सकेंगे मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यवाही, प्रश्नकाल का होगी लाइव स्ट्रीमिंग, विधायकों की ट्रेनिंग शुरु
29 Oct 2026 ,
By Manya Jain
मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यवाही आम लोगों तक पहुंचाने की तैयारी है। जल्द ही लोग घर बैठे विधानसभा के सवाल-जवाब देख सकेंगे। इसके लिए नई व्यवस्था शुरू करने की तैयारी चल रही है। लोग मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर पर सीधा स्ट्रीमिंग देख सकेंगे। विधानसभा के YouTube चैनल से स्ट्रीमिंग करने पर काम चल रहा है।

विधायक ऑनलाइन पूछ सकेंगे सवाल

नई व्यवस्था में विधायक विधानसभा के सवाल ऑनलाइन रिकॉर्ड कर सकेंगे। ध्यानाकर्षण और स्थगन की सूचनाएं (Notices of Adjournment) भी एप्लिकेशन से भेजी जा सकेंगी।

इसके अलावा संकल्प पत्र और याचिकाएं पेश करने की सुविधा मिलेगी। विधायक प्राइवेट मेंबर बिल से जुड़े डॉक्यूमेंट भी डिजिटल माध्यम से जमा कर सकेंगे।

प्राइवेट मेंबर बिल वह विधेयक होता है जिसे मंत्री के बजाय कोई दूसरा विधायक पेश करता है। इस तरह विधायकों को कई कामों के लिए अलग-अलग कागजी डाक्यूमेंट तैयार नहीं करने पड़ेंगे।

टैबलेट पर मिलेगी जरूरी जानकारी

नेवा एप्लिकेशन से विधायकों को सदन की कार्यसूची मिलेगी। इसमें दिनभर होने वाले विधायी कामकाज की जानकारी रहती है। किस विषय पर चर्चा होगी और कौन सा विधेयक पेश होगा। इसकी जानकारी टैबलेट पर देखी जा सकेगी। संबंधित विभागों के जवाब भी डिजिटल रूप में उपलब्ध होंगे।

विधायक पुराने सवालों और कार्यवाही का रिकॉर्ड भी खोज सकेंगे। इससे पहले की बैठकों और सरकारी जवाबों की जानकारी हासिल करना आसान होगा।

देश के 21 सदनों में लागू नेवा

केंद्र सरकार के उपलब्ध आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक नेवा 21 सदनों में लागू हो चुका है। ये सदन 19 राज्यों और क्षेत्रों से जुड़े हैं। इनमें पंजाब, ओडिशा, बिहार और नागालैंड भी शामिल हैं।

मणिपुर और तमिलनाडु में भी इसका इस्तेमाल हो रहा है। सिक्किम, त्रिपुरा, हरियाणा और मेघालय भी इस लिस्ट में हैं। मिजोरम, उत्तर प्रदेश, गुजरात और पुडुचेरी में भी नेवा लागू है।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम और राजस्थान भी इसमें शामिल हैं। दिल्ली में भी इस एप्लिकेशन को लागू किए जाने की जानकारी दी गई है।

अब मध्य प्रदेश विधानसभा भी इसी व्यवस्था को अपनाएगी।

भोपाल मास्टर प्लान-2047: 16 नवंबर से 13 हजार आपत्तियों पर सुनवाई, किसानों-व्यापारियों के सवाल अहम | Bhopal Master Plan-2047: Hearing on 13,000 objections from November 16, farmers-traders' questions are important
भोपाल मास्टर प्लान-2047 पर 16 नवंबर से सुनवाई, सड़क और कारोबार से जुड़ी 13 हजार आपत्तियों पर होगा फैसला
06 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर लोगों की आपत्तियों की सुनवाई 16 नवंबर से शुरू होगी। करीब 13 हजार आपत्तियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से सुना जाएगा। इसे लेकर गुरुवार को भोपाल कलेक्टोरेट में बैठक हुई। इसमें सांसद आलोक शर्मा, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों ने सुनवाई की तैयारियों पर चर्चा की।

Tags:
  • मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र
  • पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
  • Panchayat and Rural Development Department
  • नगरीय विकास एवं आवास विभाग
  • Urban Development and Housing Department
  • मध्य प्रदेश विधानसभा
  • MP Assembly Digital System
  • MP Assembly
अब नहीं कटेगा गैस सिलेंडर का कनेक्शन, 90 दिन के नोटिस के बाद भी चालू रहेगी सप्लाई, एमपी हाई कोर्ट का आदेश

By Aman Vaishnav

अब नहीं कटेगा गैस सिलेंडर का कनेक्शन, 90 दिन के नोटिस के बाद भी चालू रहेगी सप्लाई, एमपी हाई कोर्ट का आदेश
एमपी में लुढ़का रात का पारा, राजस्थान में गर्मी अब भी बरकरार, छत्तीसगढ़ में आज बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

एमपी में लुढ़का रात का पारा, राजस्थान में गर्मी अब भी बरकरार, छत्तीसगढ़ में आज बारिश के आसार
भोपाल मास्टर प्लान-2047 पर 16 नवंबर से सुनवाई, सड़क और कारोबार से जुड़ी 13 हजार आपत्तियों पर होगा फैसला

By Amresh Kushwaha

भोपाल मास्टर प्लान-2047 पर 16 नवंबर से सुनवाई, सड़क और कारोबार से जुड़ी 13 हजार आपत्तियों पर होगा फैसला
MP में सरकारी फाइलों को लेकर सख्ती, बिना जांच और बड़े अधिकारियों की मंजूरी के GAD नहीं भेज सकेंगे प्रस्ताव

By Ramanand Tiwari

MP में सरकारी फाइलों को लेकर सख्ती, बिना जांच और बड़े अधिकारियों की मंजूरी के GAD नहीं भेज सकेंगे प्रस्ताव
छत्तीसगढ़ में RTE की फीस बढ़ाने की तैयारी, सरकार ने बनाई 7 सदस्यीय कमेटी, निजी स्कूलों के खर्च का होगा आकलन

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में RTE की फीस बढ़ाने की तैयारी, सरकार ने बनाई 7 सदस्यीय कमेटी, निजी स्कूलों के खर्च का होगा आकलन
महाकाल मंदिर में सबसे पहले मनेगी दीपावली, चारों आरतियों में जलाई जाएगी फुलझड़ी, मंदिर में आतिशबाजी पर रहेगी रोक

By Amresh Kushwaha

महाकाल मंदिर में सबसे पहले मनेगी दीपावली, चारों आरतियों में जलाई जाएगी फुलझड़ी, मंदिर में आतिशबाजी पर रहेगी रोक
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर समर्थन में उतरे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, कही ये बात

By Sandeep Kumar

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर समर्थन में उतरे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, कही ये बात