एमपी में सरकारी खजाने में बड़ा खेल! 66 तरह की गड़बड़ियां उजागर, स्कूटी से लेकर विवाह योजना तक में नियमों की अनदेखी

Aman Vaishnav | Nov 05, 2026, 12:34 IST
Share
सरकारी ट्रेजरी में योजनाओं, मुआवजे और अफसरों के एलटीसी भुगतान में 66 तरह की बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों का खुलासा हुआ है।
सरकारी ट्रेजरी में योजनाओं, मुआवजे और अफसरों के एलटीसी भुगतान में 66 तरह की बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों का खुलासा हुआ है।

सरकारी खजाने से जनता और कर्मचारियों को मिलने वाले पैसों में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। साल 2025-26 में जिला ट्रेजरी के जरिए सरकारी योजनाओं के भुगतान में कई नियमों को नजरअंदाज किया गया। स्टेट फाइनेंशियल इंटेलिजेंस सेल (SFIC) की जांच में इसका खुलासा हुआ है। जांच टीम को कुल 66 तरह की गड़बड़ियां मिली हैं। इस खुलासे के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।

किन योजनाओं के पैसों में हुआ खेल?

जांच रिपोर्ट बताती है कि आम जनता से जुड़ी कई जरूरी योजनाओं के पैसे बांटने में गड़बड़ी की गई है। इनमें ये मुख्य योजनाएं शामिल हैं...

  • मुख्यमंत्री स्कूटी योजना (Mukhyamantri Scooty Scheme): इसके तहत होने वाले भुगतानों में नियमों को अनदेखा किया गया है।
  • मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता स्कीम (Kalyani Vivah Sahayata Scheme): इस योजना के फंड ट्रांसफर में भी भारी लापरवाही सामने आई है।
  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना (Kanya Vivah/Nikah Scheme): गरीब बेटियों के विवाह के लिए मिलने वाली सहायता राशि के वितरण में भी खामियां मिलीं है।
इसके अलावा, अखिल भारतीय सेवा के बड़े अफसरों को मिलने वाले अवकाश यात्रा रियायत यानी एलटीसी (LTC) में तय सीमा से अधिक पैसे दे दिए गए। रिजर्व बैंक का साफ नियम है कि अधिकारी-कर्मचारी की दो पासबुक होनी चाहिए। कई जगहों पर इस नियम को भी नजरअंदाज कर दिया गया।

एमपी में बाल विवाह पर लगाम लगाने की कोशिशें तेज: देवउठनी ग्यारस पर प्रशासन अलर्ट, 5 साल में 47% बढ़े मामले | Efforts to curb child marriage in MP intensify: Administration on alert for Dev Uthani Gyaras, cases increased by 47% in 5 years
एमपी में बाल विवाह पर नहीं लग रही लगाम! पांच साल में 47% बढ़े मामले, देवउठनी ग्यारस पर अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन
05 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्य प्रदेश में कम उम्र में बच्चों की शादी कराने का चलन थमने के बजाय और तेजी से बढ़ रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले पांच सालों में प्रदेश के अंदर बाल विवाह के दर्ज मामलों में लगभग 47 प्रतिशत का उछाल आया है। यह आंकड़ा बताता है कि कानून होने के बावजूद कई जगहों पर नाबालिग बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा है।

मुआवजे और बैंक खातों में हेरफेर

ट्रेजरी से पैसे निकालने के तरीकों में सीधे तौर पर नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं।

  • एक खाते में कई नाम: जांच में पता चला कि एक ही बैंक खाते में अलग-अलग नामों से पैसे भेजे गए। वहीं कई मामलों में एक ही व्यक्ति के अलग-अलग बैंक खातों में भी पैसे ट्रांसफर किए गए।
  • सिक्योरिटी डिपॉजिट और फंड ट्रांसफर: एक कंस्ट्रक्शन एजेंसी को 8.35 करोड़ रुपए की सुरक्षा निधि लौटाने में नियमों का उल्लंघन हुआ। पुराने अटके मामलों का 1.45 करोड़ रुपया ट्रेजरी से धार जिला पंचायत की ग्रामीण विकास निधि के खाते में डाल दिया गया।
  • आपदा का मुआवजा: कई जिलों में बाढ़, प्राकृतिक आपदा और सांप काटने से हुई मौतों के मामलों में मिलने वाले मुआवजे के वितरण में भी भारी गड़बड़ी की गई।

पेंशन, टैक्स और बिलों के भुगतान में भारी लापरवाही

जांच दल को सिर्फ योजनाओं में ही नहीं, बल्कि दफ्तरों के अंदरूनी खर्चों और टैक्स में भी कई कमियां मिली हैं।

  • पेंशन और बीमा में चूक: नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) के तहत सरकार का 14% अंशदान कटना था, लेकिन उसे कम काटा गया। 1 जनवरी 2005 और उसके बाद भर्ती हुए कर्मचारियों की पेंशन व्यवस्था में भी नियम तोड़े गए। समूह बीमा का पैसा एनपीएस फंड से निकाल कर दे दिया गया।
  • टैक्स और जीएसटी का अंतर: जीएसटी (GST) से मिली रकम और आरबीआई (RBI) में जमा कराई गई रकम के आंकड़ों में फर्क मिला है। ठेकेदारों को बिल देते समय इनकम टैक्स और जीएसटी की जरूरी कटौती नहीं की गई।
  • बिना इजाजत खाते और खरीदारी: वित्त विभाग की मंजूरी लिए बिना एक से ज्यादा पर्सनल डिपॉजिट खाते खोले गए। तय सीमा से ज्यादा स्टांप जमा करके रखे गए। विभागाध्यक्ष (HOD) को बताए बिना मनमर्जी से सामान खरीदा गया और टेंडर में घालमेल करके गाड़ियां किराए पर ली गईं।
  • दोहरा भुगतान: एक ही बिजली बिल का दो-दो बार भुगतान कर दिया गया। साथ ही सामान्य भविष्य निधि और विभागीय भविष्य निधि के एक ही लेटर पर दो बार पैसे निकाल लिए गए।

सॉफ्टवेयर की खामियां और कैग को रिपोर्ट

जानकारी के अनुसार ट्रेजरी डायरेक्टर राजीव सक्सेना ने सभी जिलों की ट्रेजरी को इन सभी गड़बड़ियों की जानकारी भेज दी है। इसके साथ ही पूरी रिपोर्ट नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक यानी कैग (CAG) को भी सौंप दी गई है। जांच में यह बात भी सामने आई है कि ट्रेजरी के कंप्यूटर सॉफ्टवेयर में कई तकनीकी कमियां थीं। इनका फायदा उठाकर या लापरवाही के कारण ये गड़बड़ियां हुईं। अब इन कमियों को ठीक किया जा रहा है।

MP सीएम फेलो भर्ती: बिना विज्ञापन, 48 घंटे में आवेदन की अंतिम तिथि, लाखों युवा वंचित | MP CM Fellow Recruitment: Without Advertisement, Application Deadline in 48 Hours, Millions of Youth Deprived
न विज्ञापन निकाला न प्रचार किया, MP में सीएम फेलो भर्ती में अचानक बदली तारीख, आवेदन के लिए मिले सिर्फ 48 घंटे
05 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्य प्रदेश में लोक सेवा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत चलने वाले मुख्यमंत्री यंग प्रोफेशनल फॉर डेवलपमेंट प्रोग्राम में सीएम फेलो की नई भर्ती को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। उद्यमिता विकास केंद्र यानी सैडमैप ने बुधवार, 4 नवंबर को प्रदेश के 9 जिलों के लिए खाली पदों पर ऑनलाइन आवेदन मंगाए।

Tags:
  • मुख्यमंत्री स्कूटी योजना
  • Mukhyamantri Scooty Scheme
  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
  • मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता स्कीम
  • नेशनल पेंशन स्कीम
  • नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक
नागौर के बारूद गोदाम में जबरदस्त ब्लास्ट, 2 युवकों की मौत, 15 फीट दूर बिखरे शवों के टुकड़े

By Jageshwar Prasad

नागौर के बारूद गोदाम में जबरदस्त ब्लास्ट, 2 युवकों की मौत, 15 फीट दूर बिखरे शवों के टुकड़े
अब गलत पोस्ट के लिए जिम्मेदार होंगी कंपनियां, Facebook-Instagram और X के नियम बदलने की तैयारी

By Harrison Masih

अब गलत पोस्ट के लिए जिम्मेदार होंगी कंपनियां, Facebook-Instagram और X के नियम बदलने की तैयारी
जेल में कैद हत्यारा 5 दिन तक थाईलैंड में मनाता रहा छुट्टियां, इधर जेल में सुबह-शाम लगती रही फर्जी हाजिरी

By Ashish Bhardwaj

जेल में कैद हत्यारा 5 दिन तक थाईलैंड में मनाता रहा छुट्टियां, इधर जेल में सुबह-शाम लगती रही फर्जी हाजिरी
दिवाली से पहले हड़ताल पर गए एमपी के 1 लाख से ज्यादा सफाईकर्मी, बोले- मांगें नहीं मानीं तो काम पर नहीं लौटेंगे

By Aman Vaishnav

दिवाली से पहले हड़ताल पर गए एमपी के 1 लाख से ज्यादा सफाईकर्मी, बोले- मांगें नहीं मानीं तो काम पर नहीं लौटेंगे
RSS की बैठक के बाद शहर के प्रमुख वर्ग के साथ डिनर पर पहुंचे संघ के पदाधिकारी, Gen Z पर भी की चर्चा

By Sanjay Gupta

RSS की बैठक के बाद शहर के प्रमुख वर्ग के साथ डिनर पर पहुंचे संघ के पदाधिकारी, Gen Z पर भी की चर्चा
राजस्थान के IAS शिखर अग्रवाल केस में CBI जांच की चर्चा तेज, मंत्री खर्रा और डिप्टी CM ने कह दी ये बात