दिवाली से पहले हड़ताल पर गए एमपी के 1 लाख से ज्यादा सफाईकर्मी, बोले- मांगें नहीं मानीं तो काम पर नहीं लौटेंगे

Aman Vaishnav | Nov 05, 2026, 11:54 IST
Share
दिवाली की खरीदारी के बीच मध्य प्रदेश में सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से सड़कों पर कचरे के ढेर लग गए हैं और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन ठप हो गया है।
दिवाली की खरीदारी के बीच मध्य प्रदेश में सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से सड़कों पर कचरे के ढेर लग गए हैं और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन ठप हो गया है।

दिवाली का त्योहार सिर पर है। पूरे प्रदेश के बाजारों में जबर्दस्त रौनक देखने को मिल रही है। लोग नए कपड़े, सजावट का सामान और मिठाइयां खरीदने के लिए उमड़ रहे हैं। पटाखों की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ लगी हुई है। जब बाजारों में इतनी चहल-पहल होती है, तो दुकानों और घरों से भारी मात्रा में कचरा निकलना बिल्कुल तय है।

वहीं इस बार त्योहार की इस खुशी के बीच एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है। मध्य प्रदेश के 1 लाख से ज्यादा सफाईकर्मी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

इस हड़ताल का असर बुधवार से ही दिखना शुरू हो गया था। भोपाल समेत कई शहरों में सफाई का काम ठप पड़ा रहा। गुरुवार को भी मोहल्लों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाली गाड़ियां नहीं पहुंचीं है। इसका सीधा मतलब यह है कि अब लोगों के घरों से कचरा नहीं उठ पा रहा है।

सिरोंज में विधायक खुद सड़क पर उतरे

कचरा न उठने से सड़कों पर जगह-जगह ढेर लगने लगे हैं। विदिशा जिले के सिरोंज में स्थिति इतनी बिगड़ गई कि सड़कों पर हर तरफ कचरा फैल गया। त्योहार के समय आम लोगों को हो रही भारी परेशानी को देखकर वहां के विधायक उमाकांत शर्मा बुधवार रात को खुद हाथ में झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे। इसके बाद करीब दो घंटे तक सफाई की।

MP सीएम फेलो भर्ती: बिना विज्ञापन, 48 घंटे में आवेदन की अंतिम तिथि, लाखों युवा वंचित | MP CM Fellow Recruitment: Without Advertisement, Application Deadline in 48 Hours, Millions of Youth Deprived
न विज्ञापन निकाला न प्रचार किया, MP में सीएम फेलो भर्ती में अचानक बदली तारीख, आवेदन के लिए मिले सिर्फ 48 घंटे
05 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्य प्रदेश में लोक सेवा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत चलने वाले मुख्यमंत्री यंग प्रोफेशनल फॉर डेवलपमेंट प्रोग्राम में सीएम फेलो की नई भर्ती को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। उद्यमिता विकास केंद्र यानी सैडमैप ने बुधवार, 4 नवंबर को प्रदेश के 9 जिलों के लिए खाली पदों पर ऑनलाइन आवेदन मंगाए।

राजधानी भोपाल में हड़ताल का असर

वहीं राजधानी भोपाल में हड़ताल का असर बहुत गहरा नजर आ रहा है। यहां 10 हजार से ज्यादा सफाईकर्मी काम बंद करके हड़ताल में शामिल हो गए हैं। कचरा उठाने वाली 400 से ज्यादा गाड़ियां शहर के गार्बेज स्टेशनों पर खड़ी हैं। भोपाल के न्यू मार्केट जैसे व्यस्त इलाके में व्यापारियों ने खुद आगे आकर वॉलिंटियर्स की मदद से दुकानों के सामने सफाई कराई है।

व्यापारियों ने गुरुवार, 05 नवंबर को भी इसी तरह अपने स्तर पर सफाई करने की बात कही है। इसके साथ ही व्यापारियों ने सफाईकर्मियों की मांगों का समर्थन किया है और सरकार से अपील की है कि इनकी मांगें जल्द पूरी की जाएं।

सफाईकर्मियों की मुख्य मांगें

सफाईकर्मियों ने साफ कर दिया है कि वे इन चार मांगों के पूरा हुए बिना काम शुरू नहीं करेंगे...

  • सफाईकर्मियों को नियमित सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।
  • सेवा के दौरान पति या पत्नी की मृत्यु होने पर परिवार को अनुकंपा नियुक्ति की पात्रता मिले।
  • सभी सफाई कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 25 हजार रुपए महीना तय किया जाए।
  • ठेका व्यवस्था को पूरी तरह बंद करके सभी सफाईकर्मियों को स्थायी किया जाए।
सरकारी विश्रामगृह की दीवार तोड़कर मिक्सर प्लांट: PWD की मौन सहमति, अफसर बेखबर! | Mixer Plant Built by Breaking Govt. Rest House Wall: PWD's Silent Consent, Officials Unaware!
बैतूल में ठेकेदार कानून से ऊपर? सरकारी विश्रामगृह में बिना अनुमति लगा दिया मिक्सर प्लांट, सालभर से अफसर खामोश
05 Nov 2026 ,
By The Sootr
बैतूल में सरकारी जमीन पर बिना अनुमति मिक्सर प्लांट लगाने का मामला अब सवालों के घेरे में है। सरकारी विश्रामगृह की जमीन पर ठेकेदार ने लोक निर्माण विभाग (PWD) की अनुमति के बिना मिक्सर प्लांट लगा दिया। इसका खुलासा सूचना के अधिकार (RTI) से मिली जानकारी में हुआ है। बड़ा सवाल यह है कि बिना अनुमति लगाए गए इस प्लांट को करीब एक साल से हटाया क्यों नहीं जा रहा?

राजधानी में ठप पड़ी सफाई व्यवस्था

राजधानी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप होने से हालात बिगड़ने लगे हैं। भोपाल शहर से रोजाना लगभग 850 टन कचरा निकलता है। नगर निगम की 400 से ज्यादा गाड़ियां दिन में दो से तीन बार कॉलोनियों के चक्कर लगाकर घर-घर से कचरा लाती हैं। इस कचरे को शहर के 17 अलग-अलग गार्बेज स्टेशनों पर जमा किया जाता है। इसके बाद बड़े कैप्सूल टैंकरों से आदमपुर छावनी निस्तारण केंद्र भेजा जाता है। हड़ताल होने की वजह से कचरा घरों से उठाने से लेकर प्रोसेसिंग प्लांट तक पहुंचाने का पूरा चक्र रुक गया है।

अफसरों से बातचीत रही बेनतीजा

हड़ताल खत्म कराने के लिए यूनियन के नेताओं ने नगरीय प्रशासन विभाग (Urban Administration Department) के एसीएस संजय दुबे से मुलाकात की थी। दोनों पक्षों के बीच लंबी चर्चा हुई, लेकिन कोई ठोस हल नहीं निकला। इसके बाद कर्मचारियों ने अपना आंदोलन जारी रखने का ऐलान कर दिया।

अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन (7262) के प्रदेश अध्यक्ष मगनलाल झांझोट ने बताया कि संगठन के सभी पदाधिकारियों ने मिलकर यह फैसला लिया है। यूनियन का कहना है कि प्रदेश के 16 नगर निगमों और 374 नगर परिषदों के 1 लाख से अधिक कर्मचारी इस हड़ताल में जुटे हैं। जब तक उनकी सभी मांगें मान नहीं ली जातीं, तब तक कोई भी कर्मचारी काम पर वापस नहीं लौटेगा।

कलेक्ट्रेट पर ताला लगने से बचा: 15 दिन में भुगतान का लिखित वादा, अधिवक्ताओं की जीत | Collectorate Saved from Lockout: Written Promise of Payment in 15 Days, Victory for Lawyers
कलेक्ट्रेट पर ताला लगने का डर, फिर भी 15 कार्य दिवस की होशियारी! एक अपर कलेक्टर, दो SDM मनुहार में जुटे, ऐसे सुलझा मामला
04 Nov 2026 ,
By Neel Tiwari
जबलपुर कलेक्ट्रेट में बुधवार को सिर्फ कुर्की की कार्रवाई नहीं चल रही थी। यहां भुगतान की समयसीमा को लेकर भी खूब दांव-पेच चल रहे थे। एक तरफ अधिवक्ता और कोर्ट के नाजिर आदेश का पालन कराने पर अड़े थे। दूसरी तरफ प्रशासनिक अधिकारी किसी तरह मामला टालने की कोशिश कर रहे थे। हालात ऐसे बने कि एक अपर कलेक्टर और दो एसडीएम अधिवक्ताओं को मनाते रहे।

जहांगीराबाद चौराहे पर लगाया था जाम

यह गुस्सा अचानक नहीं भड़का है। हड़ताल शुरू करने से पहले मंगलवार को सफाईकर्मियों ने भोपाल की सड़कों पर प्रदर्शन किया था। वे मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपना चाहते थे। उनके मुताबिक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उनका ज्ञापन लेने सामने नहीं आया।

अधिकारियों के इस रवैये से नाराज होकर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने की तैयारी कर ली। हालांकि पुलिस ने जहांगीराबाद चौराहे पर मजबूत बैरिकेडिंग करके उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। इसके विरोध में सफाईकर्मी करीब दो घंटे तक चौराहे पर ही धरने पर बैठ गए, जिससे लंबा जाम लग गया। बाद में पुलिस-प्रशासन की समझाइश पर उन्होंने रास्ता खोला और फिर शाहजहांनी पार्क पहुंचकर अपना धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से न्याय मांग रहे हैं। अब तक कोई पक्का समाधान नहीं निकाला गया है।
Tags:
  • एमपी के सफाईकर्मी हड़ताल पर
  • विधायक उमाकांत शर्मा
  • सफाईकर्मी काम बंद करके हड़ताल में शामिल
  • नगरीय प्रशासन विभाग
  • Urban Administration Department
  • एसीएस संजय दुबे
  • भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
RSS की बैठक के बाद शहर के प्रमुख वर्ग के साथ डिनर पर पहुंचे संघ के पदाधिकारी, Gen Z पर भी की चर्चा

By Sanjay Gupta

RSS की बैठक के बाद शहर के प्रमुख वर्ग के साथ डिनर पर पहुंचे संघ के पदाधिकारी, Gen Z पर भी की चर्चा
राजस्थान के IAS शिखर अग्रवाल केस में CBI जांच की चर्चा तेज, मंत्री खर्रा और डिप्टी CM ने कह दी ये बात

By Jageshwar Prasad

राजस्थान के IAS शिखर अग्रवाल केस में CBI जांच की चर्चा तेज, मंत्री खर्रा और डिप्टी CM ने कह दी ये बात
एमपी में बाल विवाह पर नहीं लग रही लगाम! पांच साल में 47% बढ़े मामले, देवउठनी ग्यारस पर अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन

By Aman Vaishnav

एमपी में बाल विवाह पर नहीं लग रही लगाम! पांच साल में 47% बढ़े मामले, देवउठनी ग्यारस पर अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन
रायपुर में D.Ed अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, नियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बंगला घेरा

By Harrison Masih

रायपुर में D.Ed अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, नियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बंगला घेरा
कम्प्यूटर अनुदेशक और महिला पर्यवेक्षक भर्ती के परिणाम जारी, 12 से 21 नवंबर तक ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म भरने का मौका

By Jageshwar Prasad

कम्प्यूटर अनुदेशक और महिला पर्यवेक्षक भर्ती के परिणाम जारी, 12 से 21 नवंबर तक ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म भरने का मौका
सीएम मोहन यादव का आज संघ प्रमुख भागवत, दत्तात्रेय और सुरेश सोनी के साथ लंच

By Sanjay Gupta

सीएम मोहन यादव का आज संघ प्रमुख भागवत, दत्तात्रेय और सुरेश सोनी के साथ लंच
जयपुर में आज CM भजनलाल का व्यस्त शेड्यूल: अश्विनी वैष्णव से बैठक, SIR पर जनसभा और पदयात्रा

By Ashish Bhardwaj

जयपुर में आज CM भजनलाल का व्यस्त शेड्यूल: अश्विनी वैष्णव से बैठक, SIR पर जनसभा और पदयात्रा