कलेक्ट्रेट पर ताला लगने का डर, फिर भी 15 कार्य दिवस की होशियारी! एक अपर कलेक्टर, दो SDM मनुहार में जुटे, ऐसे सुलझा मामला

Neel Tiwari | Nov 04, 2026, 21:16 IST
Share
जबलपुर कलेक्ट्रेट पर कुर्की का संकट, ताला लगने की नौबत
जबलपुर कलेक्ट्रेट पर कुर्की का संकट, ताला लगने की नौबत

जबलपुर कलेक्ट्रेट में बुधवार को सिर्फ कुर्की की कार्रवाई नहीं चल रही थी। यहां भुगतान की समयसीमा को लेकर भी खूब दांव-पेच चल रहे थे। एक तरफ अधिवक्ता और कोर्ट के नाजिर आदेश का पालन कराने पर अड़े थे। दूसरी तरफ प्रशासनिक अधिकारी किसी तरह मामला टालने की कोशिश कर रहे थे। हालात ऐसे बने कि एक अपर कलेक्टर और दो एसडीएम अधिवक्ताओं को मनाते रहे।

कभी बातचीत हुई, कभी आश्वासन दिए गए तो कभी कागजों में संशोधन की कवायद चली। लेकिन अधिवक्ता इस बार केवल मौखिक भरोसे पर लौटने को तैयार नहीं थे।

मौखिक वादा 15 दिन का, कागज पर बन गए 15 कार्य दिवस

इस पूरे घटनाक्रम में प्रशासन की सबसे दिलचस्प होशियारी लिखित आश्वासन देते समय सामने आई। अधिकारियों ने पहले कहा कि 15 दिन के भीतर भुगतान कर दिया जाएगा। अधिवक्ताओं ने इस आश्वासन को लिखित में देने की मांग की। लेकिन आदेश तैयार होकर आया तो उसमें 15 दिन की जगह 15 कार्य दिवस लिखे थे। यानी मौखिक आश्वासन और सरकारी कागज की भाषा में अंतर था।

दीपावली की छुट्टियों का कैलेंडर देखते ही अधिवक्ताओं को शब्दों का खेल समझ आ गया। छुट्टियां जोड़ने पर 15 कार्य दिवस की अवधि करीब 30 दिन या अधिक हो रही थी। यानी प्रशासन को भुगतान के लिए अतिरिक्त समय मिल जाता। अधिवक्ताओं ने इस बदलाव को पकड़ लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें 15 दिन का वादा चाहिए, 15 कार्य दिवस का नहीं।

कलेक्टर की कुर्सी पर कुर्की का खतरा: 12 लाख के मुआवजे के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे वकील, प्रशासन में हड़कंप | Risk of Auction on Collector's Chair: Lawyers Reach Collectorate for 12 Lakh Compensation, Administration in Turmoil
कलेक्टर की कुर्सी पर कुर्की का खतरा! कोर्ट का वारंट लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे वकील, अधिकारियों में मची हलचल
04 Nov 2026 ,
By Neel Tiwari
जबलपुर में सड़क हादसे के मुआवजे के 12.93 लाख रुपए और ब्याज का भुगतान नहीं करने पर कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की चल-अचल संपत्ति कुर्क करने का आदेश दे दिया है। बुधवार को अधिवक्ता सीपी सिंह, प्रमोद विश्वकर्मा और आत्माराम लखेरा जिला नाजिर के अधिकारियों के साथ कुर्की वारंट लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे तो प्रशासन में हड़कंप मच गया था।

समय बढ़ाने की कोशिश पर वकीलों ने फेरा पानी

प्रशासन की कोशिश थी कि लिखित आश्वासन भी मिले और भुगतान के लिए अतिरिक्त समय भी। लेकिन अधिवक्ताओं ने इस बार सरकारी कागज की भाषा को ही मुद्दा बना दिया। उनका सवाल था कि भुगतान 15 दिन में करना है तो कार्य दिवस क्यों जोड़े गए? आखिर छुट्टियों का फायदा उठाकर भुगतान की समयसीमा बढ़ाने का क्या मतलब है? इस मुद्दे पर काफी देर तक बातचीत चलती रही। एक अपर कलेक्टर और दो एसडीएम लगातार अधिवक्ताओं की मनुहार करते रहे। लेकिन अधिवक्ताओं ने आदेश में बदलाव किए बिना कुर्की की कार्रवाई रोकने से इनकार कर दिया।

एमपी में PSU डॉक्टर्स को 30% इन-सर्विस कोटा से बाहर रखना गलत: हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब | MP: PSU Doctors denied 30% In-Service Quota, High Court seeks government's response
एमपी में PSU डॉक्टर्स को क्यों नहीं मिलेगा 30% कोटा? हाई कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब
04 Nov 2026 ,
By Neel Tiwari
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की मुख्य पीठ जबलपुर में NEET-PG 2026 काउंसलिंग से जुड़ा मामला सामने आया है। याचिका में मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षा प्रवेश नियम, 2018 के एक प्रावधान को चुनौती दी गई है। यह प्रावधान इन-सर्विस अभ्यर्थियों की परिभाषा से जुड़ा है। याचिकाकर्ता का कहना है कि प्रदेश के ग्रामीण, जनजातीय और दूरस्थ क्षेत्रों में डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं।

ताला नहीं लगा तो कोर्ट को बताऊंगा दबाव में रोकी कार्रवाई

इस बीच कोर्ट से आए नाजिर ने भी प्रशासन के सामने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के दबाव में कुर्की नहीं हुई तो अदालत को जानकारी देंगे। यानी कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट में प्रशासनिक दबाव की रिपोर्ट पेश की जाती। इससे अधिकारियों की मुश्किलें और बढ़ गईं। अब उनके सामने दो ही रास्ते बचे थे। या तो कुर्की की कार्रवाई होने दें या अदालत में जवाब देने की तैयारी करें।

दफ्तर के सामान तक पहुंची तैयारी

अधिवक्ताओं ने कुर्की की कार्रवाई के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी। कलेक्टर को आवंटित सरकारी गाड़ी की चाबी लेने तक की बात सामने आ गई थी। कलेक्टर न्यायालय के सामान की सूची बनाने की भी तैयारी थी। कार्यालय और कलेक्टर न्यायालय में ताला लगाने की नौबत बन रही थी। जिस कलेक्ट्रेट से रोज सरकारी आदेश जारी होते हैं, उसी पर ताला लग सकता था। वह भी अदालत के आदेश का पालन कराने के लिए। इस स्थिति ने प्रशासन को समझा दिया कि अब केवल बातचीत से काम नहीं चलेगा। लिखित आश्वासन में बदलाव करना ही होगा।

एमपी में 14 IPS अफसरों का ट्रांसफर: मिड-कैरिअर ट्रेनिंग पर जाने वालों की जगह लेंगे नए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किए आदेश | 14 IPS Officers Transferred in MP: New Officers to Take Charge of Those Going for Mid-Career Training, Home Department Issues Orders
भोपाल से शहडोल तक बदली पुलिस की कमान, ट्रेनिंग पर जाएंगे 14 IPS अफसर, इनकी जगह दूसरे अधिकारियों को मिला प्रभार
04 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्य प्रदेश पुलिस सेवा से जुड़े 14 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (MCTP Phase-III) के 28वें बैच के लिए चुना गया है। यह ट्रेनिंग हैदराबाद की मशहूर सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में 26 अक्टूबर से शुरू हो गई है और 20 नवंबर 2026 तक चलेगी। इस ट्रेनिंग में शामिल होने वाले अफसरों में शहडोल रेंज के एक डीआईजी के साथ-साथ सात जिलों के पुलिस अधीक्षक भी मौजूद हैं।

आखिरकार बदला आदेश, 15 दिन में भुगतान का लिखित वादा

लंबी खींचतान और अधिकारियों की मनुहार के बाद प्रशासन को आखिरकार पीछे हटना पड़ा। प्रशासन ने लिखित आश्वासन से 15 कार्य दिवस वाली शर्त हटा दी। इसकी जगह 15 दिनों के भीतर भुगतान करने की बात दर्ज की गई। इसके बाद अधिवक्ताओं ने कुर्की की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाई। कलेक्टर कार्यालय पर ताला लगाने की नौबत भी टल गई। इस तरह पूरा मामला 15 दिन के लिखित भुगतान आश्वासन पर सुलझ गया। हालांकि, अब प्रशासन के सामने अपना वादा निभाने की चुनौती है। क्योंकि इस बार मामला केवल मौखिक भरोसे का नहीं है। अदालत के आदेश का पालन भी सुनिश्चित करना है।

आखिर क्यों पहुंची थी कलेक्ट्रेट की कुर्की की नौबत?

दरअसल, यह मामला 7 अक्टूबर 2019 को कुंडम में हुए सड़क हादसे से जुड़ा है। एसडीएम कार्यालय की बोलेरो की टक्कर से नवाब खान की मौत हो गई थी। उनकी पत्नी नूरजहां, बेटे शब्बीर और बेटी मुस्कान ने अदालत में मुआवजे का दावा किया। तीसवें अपर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने 25 फरवरी 2025 को फैसला सुनाया। इसमें परिवार को 12 लाख 93 हजार रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया गया। साथ ही आवेदन की तारीख से सात प्रतिशत सालाना ब्याज देने के निर्देश दिए गए। समय पर भुगतान नहीं होने से ब्याज और खर्च की राशि बढ़ती गई। इसके बाद कुल बकाया राशि 18 लाख 3 हजार 262 रुपए हो गई। अदालत ने कलेक्टर कार्यालय की चल-अचल संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया। इसी आदेश का पालन कराने अधिवक्ता सीपी सिंह, प्रमोद विश्वकर्मा और आत्माराम लखेरा पहुंचे थे। उनके साथ कोर्ट के नाजिर भी कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।

राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट पर RTI कार्यकर्ताओं का अधिकार, हाई कोर्ट ने राजभवन में निरीक्षण की दी अनुमति | RTI Activists' Right on Governor's Report to Center, High Court Grants Permission for Inspection at Raj Bhavan
राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति
03 Nov 2026 ,
By Neel Tiwari
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने RTI कार्यकर्ता अजय दुबे की याचिका पर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने उन्हें राजभवन में रखे राज्यपाल की रिपोर्टों से जुड़े दस्तावेजों का निरीक्षण करने की अनुमति दी है। ये रिपोर्ट वर्ष 2011 से केंद्र सरकार को भेजी गई थीं। इनमें राज्य की राजनीतिक और प्रशासनिक स्थिति से जुड़ी जानकारी शामिल है। निरीक्षण के बाद वे जरूरी दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां भी मांग सकेंगे।

अब अधारताल के एक और 18 लाख के मामले की चर्चा

कलेक्ट्रेट में कुर्की की कार्रवाई टलने के बाद एक अन्य मामला चर्चा में आ गया है। यह मामला अधारताल से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, नामदेव उपनाम वाले एक व्यक्ति का करीब 18 लाख रुपए का भुगतान अटका है। यह भुगतान लंबे समय से लंबित बताया जा रहा है। चर्चा है कि वित्त विभाग और रेडक्रॉस के बीच भुगतान की फाइल अटकी हुई है। फाइल आगे बढ़ाने में अड़चन आने की बात भी सामने आ रही है। समय रहते निराकरण नहीं हुआ तो कलेक्ट्रेट में फिर ऐसी कानूनी कार्रवाई हो सकती है। हालांकि, इस मामले की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।

अब 15 दिन का वादा पूरा करना प्रशासन की असली परीक्षा

बुधवार को कलेक्ट्रेट पर ताला नहीं लगा। अधिकारी भी राहत की सांस लेकर अपने कार्यालयों में लौट गए। लेकिन पूरे घटनाक्रम ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए। आखिर पीड़ित परिवार को भुगतान के लिए अदालत का दरवाजा क्यों खटखटाना पड़ा? इसके बाद कुर्की वारंट लेकर कलेक्ट्रेट तक क्यों पहुंचना पड़ा? भुगतान के लिए छुट्टियों और कार्य दिवसों का गणित क्यों लगाया गया? अब प्रशासन ने 15 दिन के भीतर भुगतान करने का लिखित आश्वासन दिया है। देखना होगा कि इस बार भुगतान की फाइल वास्तव में आगे बढ़ती है या नहीं। या फिर वकील दोबारा कलेक्ट्रेट पर ताला लगाने की तैयारी के साथ पहुंचेंगे।
Tags:
  • जबलपुर कलेक्ट्रेट कुर्की
  • मुआवजा भुगतान 15 दिन
  • जबलपुर अधिवक्ता
  • Jabalpur collectorate attachment
  • Jabalpur court order
  • MP administration compensation
  • कलेक्ट्रेट में कुर्की की कार्रवाई
किसानों की खाद फैक्ट्रियों में पहुंची तो अधिकारियों पर भी कार्रवाई, राजस्थान में यूरिया-DAP की कालाबाजारी रोकने के सख्त निर्देश

By Raghvendra Singh Rathore

किसानों की खाद फैक्ट्रियों में पहुंची तो अधिकारियों पर भी कार्रवाई, राजस्थान में यूरिया-DAP की कालाबाजारी रोकने के सख्त निर्देश
जयपुर से अमेरिका पहुंचे परिवार की बेटी पिया डांडिया ने जीता US कांग्रेस चुनाव, फ्लोरिडा से बनीं सांसद

By Ashish Bhardwaj

जयपुर से अमेरिका पहुंचे परिवार की बेटी पिया डांडिया ने जीता US कांग्रेस चुनाव, फ्लोरिडा से बनीं सांसद
दिवाली से पहले जयपुर नगर निगम में 11 हजार शिकायतें लंबित, 1087 स्ट्रीट लाइट खराब, सफाई के दावों पर सवाल

By Raghvendra Singh Rathore

दिवाली से पहले जयपुर नगर निगम में 11 हजार शिकायतें लंबित, 1087 स्ट्रीट लाइट खराब, सफाई के दावों पर सवाल
सौरभ के बाद अब रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, महादेव सट्टा ऐप के दूसरे मास्टरमाइंड पर शिकंजा

By Arun Tiwari

सौरभ के बाद अब रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, महादेव सट्टा ऐप के दूसरे मास्टरमाइंड पर शिकंजा
इंदौर निगमायुक्त क्षितिज सिंघल को राहत, 1 लाख की कॉस्ट हटी, हाईकोर्ट ने कहा- गलतियां हो जाती हैं

By Sanjay Gupta

इंदौर निगमायुक्त क्षितिज सिंघल को राहत, 1 लाख की कॉस्ट हटी, हाईकोर्ट ने कहा- गलतियां हो जाती हैं
सेजेस शिक्षक भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी 5 नवंबर को होगी जारी, 8 नवंबर तक 100 रुपए देकर दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

By VINAY VERMA

सेजेस शिक्षक भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी 5 नवंबर को होगी जारी, 8 नवंबर तक 100 रुपए देकर दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
राजस्थान सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर जयपुर में होगा भव्य आयोजन, जिलों में भी कार्यक्रम

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर जयपुर में होगा भव्य आयोजन, जिलों में भी कार्यक्रम