डेली कॉलेज के कामकाज पर बोर्ड मेंबर प्रियव्रत सिंह ने उठाए सवाल, बोर्ड को लिखा लंबा पत्र

Sanjay Gupta | Nov 06, 2026, 13:44 IST
Share
इंदौर के डेली कॉलेज में आरएसएस बैठक और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाने को लेकर बढ़ा विवाद।
इंदौर के डेली कॉलेज में आरएसएस बैठक और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाने को लेकर बढ़ा विवाद।

इंदौर के डेली कॉलेज में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। बोर्ड मेंबर और कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री रहे प्रियव्रत सिंह ने बोर्ड को ईमेल भेजा है। विवाद RSS के आयोजन और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को लेकर है। इस मामले में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी कांग्रेस और प्रियव्रत सिंह पर निशाना साधा है।

डेली कॉलेज बोर्ड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल की बैठक के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। बोर्ड मेंबर और कांग्रेस सरकार में ऊर्जा मंत्री रह चुके प्रियव्रत सिंह खिंची ने बोर्ड को ई-मेल भेजा है।

प्रियव्रत सिंह ने यह मुद्दे उठाए

पूर्व मंत्री और बोर्ड मेंबर प्रियव्रत संह ने लंबा-चौड़ा पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है कि कॉलेज में लगातार राजनीतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। यहां वैचारिक संगठनों, थिंक टैंकों और RSS के कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे कार्यक्रमों को लेकर बोर्ड की कोई स्पष्ट नीति नहीं है।

प्रियव्रत सिंह ने कहा कि डेली कॉलेज का 150 साल पुराना इतिहास और अपनी अलग पहचान है। यहां पहले कभी कोई मूर्ति नहीं लगाई गई थी। देवी अहिल्या की प्रतिमा को मंजूरी मिलने से पहले यहां सिर्फ सर हेनरी डेली की प्रतिमा थी। अब कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाने की तैयारी है। प्रियव्रत सिंह का कहना है कि इससे संस्थान की निष्पक्षता और उसकी सार्वजनिक पहचान पर सवाल खड़े हो सकते हैं।

सीएम मोहन यादव आज संघ प्रमुख भागवत, दत्तात्रेय, सुरेश सोनी के साथ करेंगे लंच, राजनीतिक चर्चा की संभावना | CM Mohan Yadav to have lunch with Sangh chief Bhagwat, Dattatreya, Suresh Soni today, political discussions likely
सीएम मोहन यादव का आज संघ प्रमुख भागवत, दत्तात्रेय और सुरेश सोनी के साथ लंच
05 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार, 5 नवंबर को इंदौर पहुंचेंगे। वे एयरपोर्ट से सीधे डेली कॉलेज जाएंगे। यहां संघ के सभी बड़े पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। सीएम उनके साथ लंच करेंगे। इसके बाद सीएम मोहन वापस भोपाल रवाना हो जाएंगे। उनका इंदौर में इसके अलावा कोई दूसरा कार्यक्रम नहीं है।

आयोजनों के लिए स्पष्ट नीति बनाए बोर्ड

प्रियव्रत सिंह ने पत्र में आगे लिखा है कि कॉलेज कैंपस में राजनीतिक कार्यक्रमों, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाने और बाहरी संगठनों के आयोजनों को लेकर स्पष्ट नियम बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि इन नियमों को लिखित रूप में तैयार कर आधिकारिक मंजूरी दी जाए। साथ ही, कॉलेज अध्यक्ष और प्रिंसिपल इस पूरे मामले पर लिखित में अपना जवाब दें।

बोर्ड ने नहीं दी थी तवज्जो

प्रियव्रत सिंह ने सितंबर में भी बोर्ड को पत्र लिखा था और बोर्ड की बैठक में यह मुद्दा उठाया था। वहीं बाद में बैठक के जो मिनट्स सामने आए, उनमें उनकी बातों को पूरी तरह शामिल नहीं किया गया। इस पर उन्होंने ई-मेल के जरिए आपत्ति जताई। साथ ही कॉलेज में होने वाले आयोजनों के लिए स्पष्ट नीति बनाने की मांग भी की।

यह बोले प्रियव्रत सिंह

प्रियव्रत सिंह ने इस संबंध में द सूत्र से पत्र लिखने की पुष्टि करते हुए कहा कि, हमारा 150 साल का इतिहास रहा है। कांग्रेस इतने समय सत्ता में रही है लेकिन कोई राजनीतिक आयोजन नहीं हुआ है। कोई प्रतिमा नहीं लगी और ना ही राजनीतिक आयोजन हुए। तत्कालीन सीएम दिग्विजय सिंह ने भी कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन पचमढ़ी में कराया था, वह चाहते तो इसे डेली कॉलेज में करा सकते थे। हमें शैक्षणिक संस्थानों को इससे दूर रखना चाहिए। संघ के आयोजन के लिए स्कूल का पूरा एकेडमिक कैलेंडर बदल दिया गया। उनसे होस्टल खाली कराया गया। यह गलत परंपरा है।

दिग्विजय सिंह का सिंधिया पर सवाल: 'RSS का आयोजन ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में क्यों नहीं कराते?' | Digvijaya Singh's question to Scindia: 'Why don't you organize RSS events at Gwalior's Scindia School?'
दिग्विजय सिंह बोले- ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर स्कूल में क्यों नहीं कराते संघ के आयोजन, कैलाश मेरे मित्र
18 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
Indore. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इन दिनों अपनी सनातन यात्रा की तैयारियों में जुटे हैं। इसी सिलसिले में वे इंदौर भी पहुंचे। यहां उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। खास तौर पर उन्होंने डेली कॉलेज में होने वाले आरएसएस के आयोजन पर सवाल उठाए हैं। इसे लेकर उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी आपत्ति जताई है।

इधर महापौर ने कांग्रेस और प्रियव्रत को घेरा

वहीं, इस मामले में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्श हैं। वे किसी राजनीतिक दल या संगठन से जुड़े नहीं हैं। भार्गव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का विरोध करना प्रियव्रत सिंह के साथ-साथ पूरी कांग्रेस की सोच को दिखाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा से महापुरुषों का अपमान करती आई है। इस विरोध से एक बार फिर उनकी राष्ट्रविरोधी सोच सामने आ गई है।

पूर्व सीएम सिंह के साथ हुई थी पवार की बैठक

इससे पहले संघ के आयोजन को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इस पर आपत्ति ली थी। साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बागड़िया ने भी विरोध जताया था। इसके बाद बोर्ड प्रेसीडेंट विक्रम पवार के यहां पूर्व सीएम सिंह, प्रियव्रत व अन्य की बैठक हुई थी। इसमें तय हुआ था कि आगे से कोई राजनीतिक आयोजन नहीं होंगे। इसकी जानकारी खुद दिग्विजय सिंह ने इंदौर में एक प्रेस कांफ्रेंस में दी थी।

बोर्ड में अभी यह है मेंबर

प्रेसीडेंट विक्रम सिंह पवार, मेंबर हरपाल सिंह भाटिया, प्रियव्रत सिंह, रिटायर जस्टिस सुभाष काकाड़े, एएजी राहुल सेठी, संजय पाहवा, करण नरसरिया, नवनीज बागरी, नीलेश अग्रवाल व निपुण अग्रवाल व सचिव प्रिंसीपल डॉक्टर गुणमीत बिंद्रा।
Tags:
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
  • भारतीय कार्यकारिणी मंडल की बैठक
  • प्रियव्रत सिंह
  • स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा
  • दिग्विजय सिंह
  • कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • डेली कॉलेज इंदौर
  • इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव
सिलाई मशीन चलाने वाली शारदा राणा बनीं सरपंच, करोड़ों की संपत्ति वाली प्रत्याशी हारीं

By Jageshwar Prasad

सिलाई मशीन चलाने वाली शारदा राणा बनीं सरपंच, करोड़ों की संपत्ति वाली प्रत्याशी हारीं
एमपी के एक्सीलेंस कॉलेजों में छात्रों को दिखाया बस का सपना, पैसे भी वसूले, अब 2 लाख से ज्यादा छात्र अपने खर्च पर जा रहे कॉलेज

By Aman Vaishnav

एमपी के एक्सीलेंस कॉलेजों में छात्रों को दिखाया बस का सपना, पैसे भी वसूले, अब 2 लाख से ज्यादा छात्र अपने खर्च पर जा रहे कॉलेज
आईपीएस मलय जैन को बालाघाट की कमान, ग्वालियर से उज्जैन तक इन 5 अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी

By Sourabh Bhatnagar

आईपीएस मलय जैन को बालाघाट की कमान, ग्वालियर से उज्जैन तक इन 5 अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी
जयपुर में महालक्ष्मी का अनोखा मंदिर, सिंहद्वार के ऊपर विराजमान हैं माता

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में महालक्ष्मी का अनोखा मंदिर, सिंहद्वार के ऊपर विराजमान हैं माता
एक तरफ बिड़ला का सीमेंट प्लांट, दूसरी तरफ 15 हजार एकड़ खेतों का भविष्य, किसानों की रोजी-रोटी पर संकट

By Arun Tiwari

एक तरफ बिड़ला का सीमेंट प्लांट, दूसरी तरफ 15 हजार एकड़ खेतों का भविष्य, किसानों की रोजी-रोटी पर संकट
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक धमाका: आतंकी साजिश, RDX कनेक्शन और ट्रायल ब्लास्ट की आशंका; जांच जारी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक धमाका: आतंकी साजिश, RDX कनेक्शन और ट्रायल ब्लास्ट की आशंका; जांच जारी
रायपुर सेंट्रल जेल में रामगोपाल अग्रवाल से मिले भूपेश बघेल, बोले- गलत तरीके से बंद रखा गया है

By Harrison Masih

रायपुर सेंट्रल जेल में रामगोपाल अग्रवाल से मिले भूपेश बघेल, बोले- गलत तरीके से बंद रखा गया है