एमपी के एक्सीलेंस कॉलेजों में छात्रों को दिखाया बस का सपना, पैसे भी वसूले, अब 2 लाख से ज्यादा छात्र अपने खर्च पर जा रहे कॉलेज

Aman Vaishnav | Nov 06, 2026, 14:25 IST
Share
एमपी के पीएम एक्सीलेंस कॉलेजों में 2.86 लाख छात्रों से बस फीस के 8.58 करोड़ रुपए वसूले गए, लेकिन सिर्फ 48 बसें मिलने से 99% बच्चे सुविधा से वंचित हैं।
एमपी के पीएम एक्सीलेंस कॉलेजों में 2.86 लाख छात्रों से बस फीस के 8.58 करोड़ रुपए वसूले गए, लेकिन सिर्फ 48 बसें मिलने से 99% बच्चे सुविधा से वंचित हैं।

मध्य प्रदेश सरकार ने जब प्रदेश में 55 पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शुरू किए थे, तब छात्रों को एक बड़ा सपना दिखाया गया था। कहा गया था कि हर छात्र को उसके घर या हॉस्टल के पास से कॉलेज लाने और छोड़ने के लिए बस मिलेगी। इसके बदले में सिर्फ एक रुपया रोज यानी साल भर का 300 रुपया शुल्क तय किया गया था।

इस वादे के भरोसे उच्च शिक्षा विभाग ने 2.86 लाख छात्र-छात्राओं से कुल मिलाकर 8 करोड़ 58 लाख रुपए एडवांस में जमा करवा लिए। अब सत्र शुरू होने के बाद जमीनी हकीकत सामने आई है। हालत यह है कि 99 फीसदी छात्र आज भी अपने खर्च पर जैसे-तैसे कॉलेज पहुंचने को मजबूर हैं।

48 बसों के भरोसे 2.86 लाख छात्र

वहीं जानकारी के अनुसार पूरे प्रदेश के 55 एक्सीलेंस कॉलेजों के पास कुल मिलाकर सिर्फ 48 बसें ही मौजूद हैं। एक सामान्य बस में 55 सीटें होती हैं। रास्ते और समय के नियमों की वजह से हर बस दिन में सिर्फ एक ही चक्कर लगा पाती है। सभी 48 बसों को पूरी क्षमता से भी चलाया जाए, तो एक दिन में ज्यादा से ज्यादा 2 हजार 640 छात्र ही कॉलेज आ पाते हैं। बाकी के 2.83 लाख से ज्यादा छात्रों के हिस्से सिर्फ इंतजार और मायूसी आई है।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि प्रदेश के 11 जिलों में तो आज तक एक भी बस नहीं पहुंची है। इन जिलों में शामिल हैं...

भिंड, हरदा, शिवपुरी, मंदसौर, बुरहानपुर, शाजापुर, कटनी, रतलाम, नीमच, मैहर, उमरिया

इन 11 जिलों के 39 हजार 745 विद्यार्थियों से विभाग ने 1 करोड़ 19 लाख रुपए की भारी-भरकम राशि काट ली है। जब कॉलेज के पास एक भी गाड़ी नहीं है, तो फिर यह पैसा किस नियम से लिया गया।

कहीं 11 हजार बच्चों पर एक बस

जहां बसें दी भी गई हैं, वहां की स्थिति किसी मजाक से कम नहीं दिखती है। कॉलेजों में छात्रों की संख्या हजारों में है, लेकिन बस सिर्फ एक या दो देकर खानापूर्ति कर दी गई है।

  • गुना जिला: यहां के कॉलेज (PM College of Excellence) में 11 हजार 748 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इनसे 35.24 लाख रुपए बस शुल्क वसूला गया है, लेकिन कॉलेज के पास 55 सीटों वाली सिर्फ 1 बस है।
  • दतिया जिला: यहां 7 हजार 500 विद्यार्थियों से 22.50 लाख रुपए लिए गए, लेकिन बस यहां भी सिर्फ एक ही चल रही है।
  • टीकमगढ़ जिला: यहां 6 हजार छात्रों से 18 लाख रुपए वसूले गए, मगर कॉलेज को केवल एक बस मिली है।
कॉलेजों के प्राचार्य भी इस व्यवस्था के आगे खुद को बेबस बता रहे हैं। नर्मदापुरम के पीएमश्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामकुमार चौकसे का कहना है कि उन्होंने 6 हजार 500 विद्यार्थियों से बस का शुल्क जमा करवाया है। उनके पास 2 बसें हैं जो माखननगर और इटारसी रूट से आती हैं। इसका फायदा सिर्फ 110 बच्चों को मिल पा रहा है।

सीहोर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योनिश खान बताते हैं कि 3 हजार 500 बच्चों से फीस ली गई है, लेकिन सफर सिर्फ 55 छात्र ही कर पा रहे हैं। राजगढ़ जिले के कॉलेज में भी यही स्थिति बनी हुई है।

उच्च शिक्षा मंत्री का बयान

इस पूरे मामले पर मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का कहना है कि कॉलेजों में बस चलाने के लिए सरकार की तरफ से कोई अलग अनुदान नहीं मिलता है। उन्होंने माना कि अभी कॉलेजों में बसों की भारी कमी है। मंत्री के मुताबिक आने वाले समय में बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई: 80 MBBS छात्रों पर एक्शन, 13 हॉस्टल से निष्कासित | Major Action on Ragging at Barmer Medical College: Action on 80 MBBS Students, 13 Expelled from Hostel
बाड़मेर मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में बड़ा एक्शन, 80 MBBS छात्रों पर कार्रवाई; 13 हॉस्टल से बाहर
02 Nov 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान के बाड़मेर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों की रैगिंग के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। कॉलेज प्रशासन ने एंटी-रैगिंग कमेटी की जांच के बाद 80 एमबीबीएस छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। इनमें 15 छात्राएं भी शामिल बताई गई हैं। सबसे गंभीर संलिप्तता वाले 13 छात्रों को हॉस्टल से स्थायी रूप से निकाल दिया गया है। अन्य छात्रों पर भी क्लास, प्रैक्टिकल, वार्ड पोस्टिंग, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को लेकर अलग-अलग प्रतिबंध लगाए गए हैं।

Tags:
  • उच्च शिक्षा विभाग
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस
  • पीएमश्री कॉलेज
  • मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार
  • मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री
  • PM College of Excellence
आईपीएस मलय जैन को बालाघाट की कमान, ग्वालियर से उज्जैन तक इन 5 अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी

By Sourabh Bhatnagar

आईपीएस मलय जैन को बालाघाट की कमान, ग्वालियर से उज्जैन तक इन 5 अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी
जयपुर में महालक्ष्मी का अनोखा मंदिर, सिंहद्वार के ऊपर विराजमान हैं माता

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में महालक्ष्मी का अनोखा मंदिर, सिंहद्वार के ऊपर विराजमान हैं माता
एक तरफ बिड़ला का सीमेंट प्लांट, दूसरी तरफ 15 हजार एकड़ खेतों का भविष्य, किसानों की रोजी-रोटी पर संकट

By Arun Tiwari

एक तरफ बिड़ला का सीमेंट प्लांट, दूसरी तरफ 15 हजार एकड़ खेतों का भविष्य, किसानों की रोजी-रोटी पर संकट
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक धमाका: आतंकी साजिश, RDX कनेक्शन और ट्रायल ब्लास्ट की आशंका; जांच जारी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक धमाका: आतंकी साजिश, RDX कनेक्शन और ट्रायल ब्लास्ट की आशंका; जांच जारी
डेली कॉलेज के कामकाज पर बोर्ड मेंबर प्रियव्रत सिंह ने उठाए सवाल, बोर्ड को लिखा लंबा पत्र

By Sanjay Gupta

डेली कॉलेज के कामकाज पर बोर्ड मेंबर प्रियव्रत सिंह ने उठाए सवाल, बोर्ड को लिखा लंबा पत्र
रायपुर सेंट्रल जेल में रामगोपाल अग्रवाल से मिले भूपेश बघेल, बोले- गलत तरीके से बंद रखा गया है

By Harrison Masih

रायपुर सेंट्रल जेल में रामगोपाल अग्रवाल से मिले भूपेश बघेल, बोले- गलत तरीके से बंद रखा गया है
सोने और चांदी से सजी बाइक, कबाड़ से बनी धरोहर, उदयपुर के रवि कंधार की अनोखी विरासत

By Jageshwar Prasad

सोने और चांदी से सजी बाइक, कबाड़ से बनी धरोहर, उदयपुर के रवि कंधार की अनोखी विरासत