बाड़मेर मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में बड़ा एक्शन, 80 MBBS छात्रों पर कार्रवाई; 13 हॉस्टल से बाहर

Ashish Bhardwaj | Nov 02, 2026, 17:56 IST
Share
बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में 80 छात्रों पर एक्शन
बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में 80 छात्रों पर एक्शन

राजस्थान के बाड़मेर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों की रैगिंग के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। कॉलेज प्रशासन ने एंटी-रैगिंग कमेटी की जांच के बाद 80 एमबीबीएस छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। इनमें 15 छात्राएं भी शामिल बताई गई हैं। सबसे गंभीर संलिप्तता वाले 13 छात्रों को हॉस्टल से स्थायी रूप से निकाल दिया गया है। अन्य छात्रों पर भी क्लास, प्रैक्टिकल, वार्ड पोस्टिंग, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को लेकर अलग-अलग प्रतिबंध लगाए गए हैं।

मामले में 2025 बैच के सीनियर छात्रों पर 2026 बैच के जूनियर विद्यार्थियों को परेशान करने और उन पर दबाव बनाने के आरोप हैं। शिकायतों के मुताबिक, जूनियर छात्रों से छोटे बाल रखने, फॉर्मल कपड़े पहनने और सीनियर्स को एक तय तरीके से संबोधित करने को कहा गया। कुछ शिकायतों में आपत्तिजनक मैसेज, अश्लील सामग्री और गाली-गलौज का भी जिक्र है।

ऐसे खुला रैगिंग का मामला

कॉलेज में कई जूनियर छात्रों के बाल बेहद छोटे दिखाई देने के बाद फैकल्टी सदस्यों को शक हुआ। प्रशासन ने छात्रों से गोपनीय तरीके से बातचीत की। इस दौरान कुछ विद्यार्थियों ने बताया कि सीनियर छात्रों के दबाव में उन्हें बाल कटवाने पड़े।

इसके बाद एंटी-रैगिंग कमेटी ने शिकायतों की जांच शुरू की। कॉलेज प्रशासन ने संबंधित विद्यार्थियों के मोबाइल फोन, वाट्सऐप चैट, वीडियो और दूसरे डिजिटल साक्ष्यों की जांच की। प्राचार्य डॉ. अनूप सिंह गुर्जर के मुताबिक, जांच में जूनियर छात्रों से परिचय पूछने के लिए दबाव बनाने, आपत्तिजनक सामग्री साझा करने और अभद्र भाषा के इस्तेमाल से जुड़े साक्ष्य मिले।

प्राचार्य ने यह भी कहा कि जांच में जूनियर छात्रों के साथ शारीरिक मारपीट का मामला सामने नहीं आया। ‘व्हाइट हाउस’ नाम की जगह पर इस साल बाल काटने की घटना से भी उन्होंने इनकार किया है। हालांकि, जूनियर छात्रों की शिकायतों में इस जगह का जिक्र किया गया था।

13 छात्रों को हॉस्टल से स्थायी छुट्टी

जांच के बाद कॉलेज प्रशासन ने आरोपों की गंभीरता के आधार पर अलग-अलग सजा तय की। रिपोर्टों के मुताबिक, छह छात्रों को 60 कार्यदिवसों के लिए शैक्षणिक गतिविधियों से बाहर किया गया है। सात अन्य छात्रों को 30 कार्यदिवसों के लिए क्लास और दूसरी शैक्षणिक गतिविधियों से प्रतिबंधित किया गया है। इन सभी 13 छात्रों को हॉस्टल से स्थायी रूप से निष्कासित किया गया है।

इसके अलावा 11 छात्रों को 30 दिनों के लिए हॉस्टल से बाहर किया गया है। उन्हें 15 कार्यदिवसों तक लेक्चर, प्रैक्टिकल, वार्ड पोस्टिंग और परीक्षा जैसी शैक्षणिक गतिविधियों में शामिल होने से भी रोका गया है।

इन 24 छात्रों पर एक साल तक खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेने पर भी रोक लगाई गई है।

बाकी छात्रों को चेतावनी और प्रतिबंध

अन्य छात्रों को भी कार्रवाई के दायरे में रखा गया है। रिपोर्टों के अनुसार, करीब 49 छात्रों को चेतावनी देते हुए सात कार्यदिवसों के लिए शैक्षणिक गतिविधियों से प्रतिबंधित किया गया है। उन्हें एक साल तक खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने की अनुमति भी नहीं होगी। दोबारा ऐसी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर हॉस्टल से स्थायी निष्कासन की चेतावनी दी गई है।

पांच अन्य छात्रों को भी चेतावनी जारी की गई है। उन्हें तीन दिन के भीतर अपने माता-पिता को कॉलेज प्रशासन के सामने उपस्थित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

राजस्थान के 11 मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग का कहर: जूनियर छात्रों पर सीनियर्स के अत्याचार, NMC की कार्रवाई पर सवाल | Ragging Havoc in 11 Medical Colleges of Rajasthan: Seniors' Atrocities on Junior Students, Questions on NMC's Action
राजस्थान के 11 मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग की शिकायतें, जयपुर में जूनियर्स पर सीनियर्स के नियम थोपने का आरोप, कार्रवाई का हिसाब बाकी
28 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान के मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग की 11 शिकायतें सामने आई हैं। जयपुर, पाली और जोधपुर से आई नई शिकायतों में जूनियर छात्रों को देर रात हॉस्टल में बुलाने, अपमानित करने और धमकाने के आरोप हैं। NMC ने जांच और छात्रों की सुरक्षा के निर्देश दिए हैं। अब सवाल है कि कितने मामलों में कार्रवाई हुई।

NMC ने भी मांगी रिपोर्ट

बाड़मेर का मामला राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) तक पहुंच चुका है। आयोग को राजस्थान के मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग और जूनियर छात्रों के उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतें मिली हैं। बाड़मेर और कोटा मेडिकल कॉलेज से शिकायतों पर जवाब और विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी गई है।

NMC ने कॉलेज प्रशासन से जांच, एंटी-रैगिंग कमेटी की भूमिका और छात्रों की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी है। आयोग ने शिकायतों की निष्पक्ष जांच करने और सबूत सुरक्षित रखने पर जोर दिया है।

IAS टीना डाबी को बड़ी राहत: हाईकोर्ट ने अवमानना मामले में अपील खारिज की, जानें क्या है पूरा मामला | IAS Tina Dabi Gets Major Relief: High Court Rejects Appeal in Contempt Case, Know the Full Story
IAS टीना डाबी को हाईकोर्ट से राहत, अवमानना मामले में कोर्ट ने अपील की खारिज
02 Nov 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
टोंक जिला कलेक्टर आईएएस टीना डाबी से जुड़े अवमानना मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने अपील के अधिकार को लेकर कानूनी स्थिति स्पष्ट की है। कोर्ट ने सुखलाल धाकड़ की अपील को खारिज कर दिया है। खंडपीठ ने कहा कि केवल अवमानना याचिका खारिज होने से कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट्स एक्ट की धारा 19 के तहत अपील का अधिकार नहीं मिल जाता। इसके लिए अवमानना अदालत की ओर से दोषसिद्धि होना जरूरी है।

प्राचार्य बोले- रैगिंग पर जीरो टॉलरेंस

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनूप सिंह गुर्जर ने कहा है कि संस्थान में रैगिंग, दुर्व्यवहार और अनुशासनहीनता को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति है। किसी भी छात्र को जूनियर के साथ गलत व्यवहार करने की छूट नहीं दी जाएगी।

बाड़मेर की यह कार्रवाई मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग रोकने की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। नए विद्यार्थी पढ़ाई के लिए कॉलेज आते हैं, लेकिन सीनियर छात्रों का दबाव उनके लिए डर और मानसिक परेशानी का कारण बन सकता है। ऐसे मामलों में शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना कॉलेज प्रशासन की जिम्मेदारी है।

झुंझुनूं: करंट से 8 मजदूरों की मौत, 5 की हालत गंभीर, प्रशासन और ग्रामीणों में तनाव | Jhunjhunu: 8 laborers dead due to electrocution, 5 in critical condition, tension between administration and villagers
झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 लड़ रहे हैं जिंदगी और मौत से
02 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र के छापोली गांव में सड़क निर्माण के दौरान भीषण हादसा हो गया। कदम कुंड मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य में जुटी रोड़ी मिलाने वाली मशीन अचानक ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई। मशीन में करंट फैलते ही वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

Tags:
  • बाड़मेर मेडिकल कॉलेज
  • रैगिंग
  • फ्रेशर्स रैगिंग
  • एंटी-रैगिंग कमेटी
  • जीरो टॉलरेंस
  • रैगिंग के खिलाफ कार्रवाई
  • Barmer medical college ragging
  • MBBS ragging action
दिल्ली में जुटे कांग्रेस के ओबीसी नेता, पहली बैठक में आरक्षण और राजनीतिक भागीदारी के मुद्दों पर मंथन

By Neel Tiwari

दिल्ली में जुटे कांग्रेस के ओबीसी नेता, पहली बैठक में आरक्षण और राजनीतिक भागीदारी के मुद्दों पर मंथन
Census 2027: अब घर बैठे होगी जनगणना की शुरुआत, मोबाइल से खुद दर्ज कर सकेंगे परिवार का पूरा ब्योरा

By Umeshwari Baghel

Census 2027: अब घर बैठे होगी जनगणना की शुरुआत, मोबाइल से खुद दर्ज कर सकेंगे परिवार का पूरा ब्योरा
कहीं नोटों की माला तो कहीं सोने-चांदी के गहने, रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में ऐसे होता है मां लक्ष्मी का अनोखा श्रृंगार

By Arohi Raj

कहीं नोटों की माला तो कहीं सोने-चांदी के गहने, रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में ऐसे होता है मां लक्ष्मी का अनोखा श्रृंगार
राजस्थान में मूंग, मूंगफली, उड़द और सोयाबीन की एमएसपी खरीद की तैयारी शुरू, 2 नवंबर से रजिस्ट्रेशन

By Jageshwar Prasad

राजस्थान में मूंग, मूंगफली, उड़द और सोयाबीन की एमएसपी खरीद की तैयारी शुरू, 2 नवंबर से रजिस्ट्रेशन
जोधपुर में कांग्रेस को जवाब देने उतरेगी भाजपा, तीन नवंबर को CM भजनलाल की पदयात्रा और सभा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जोधपुर में कांग्रेस को जवाब देने उतरेगी भाजपा, तीन नवंबर को CM भजनलाल की पदयात्रा और सभा
IAS टीना डाबी को हाईकोर्ट से राहत, अवमानना मामले में कोर्ट ने अपील की खारिज

By Ashish Bhardwaj

IAS टीना डाबी को हाईकोर्ट से राहत, अवमानना मामले में कोर्ट ने अपील की खारिज
एमपी राज्यसभा उपचुनाव: कांग्रेस ने निर्दलीय राजकुमार लोहानी को दिया समर्थन, मंत्री हरदीप सिंह पुरी को देंगे टक्कर

By Amresh Kushwaha

एमपी राज्यसभा उपचुनाव: कांग्रेस ने निर्दलीय राजकुमार लोहानी को दिया समर्थन, मंत्री हरदीप सिंह पुरी को देंगे टक्कर