झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 लड़ रहे हैं जिंदगी और मौत से

Jageshwar Prasad | Published:
Share
झुंझुनूं में दर्दनाक हादसा, 11 KV लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत
झुंझुनूं में दर्दनाक हादसा, 11 KV लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र के छापोली गांव में सड़क निर्माण के दौरान भीषण हादसा हो गया। कदम कुंड मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य में जुटी रोड़ी मिलाने वाली मशीन अचानक ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई। मशीन में करंट फैलते ही वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

हादसा इतना भीषण था कि आठ मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। एक साथ आठ मजदूरों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और हालात संभालने में जुट गईं।

उदयपुरवाटी एसएचओ रामपाल ने बताया कि बजरी मिलाने के काम में लगी एक मशीन ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई थी। इससे मशीन में करंट दौड़ गया और वहां काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए।

जयपुर: खाटूश्यामजी से लौट रहे 4 दोस्तों की भीषण सड़क हादसे में मौत, 2 घायल | Jaipur: 4 friends returning from Khatushyamji die in a horrific road accident, 2 injured
जयपुर में भीषण सड़क हादसा, 4 दोस्तों की मौत; खाटूश्यामजी से लौट रहे थे
23 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
जयपुर जिले के रायसर में स्विफ्ट कार का टायर फटने से कार खाई में गिर गई। हादसे में आगरा के चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो घायल निम्स हॉस्पिटल में भर्ती हैं। सभी दोस्त खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम जैसे हालात रहे।

ग्रामीणों का धरना

हादसे के बाद ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया है। जांच और मुआवजे की मांग के साथ लोग मौके पर डटे हैं। इस मामले में आगे की कार्रवाई और जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

भीलवाड़ा में विस्फोटकों से भरी पिकअप में भीषण धमाका, चालक की मौत, 10 फीट दूर गिरा इंजन | Massive explosion in a pickup truck full of explosives in Bhilwara, driver dead, engine fell 10 feet away
भीलवाड़ा में विस्फोटकों से भरी पिकअप में धमाका, चालक की मौत; 10 फीट दूर जा गिरा इंजन
19 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
भीलवाड़ा के आगूंचा गांव में विस्फोटकों से भरी पिकअप में धमाके से चालक रामअवतार की मौत हो गई। विस्फोट से पिकअप के परखच्चे उड़ गए, परिसर की चारदीवारी ढह गई और आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और विस्फोट की वजह पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया दुख

सीएम भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) ने एक्स पर लिखा कि झुंझुनूं में हुए हादसे में करंट लगने से श्रमिकों की असामयिक मृत्यु का समाचार दुखद है। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावित परिवारों को तत्काल हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने तथा घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ तथा शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने का संबल प्रदान करें। ॐ शांति!

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुख

पूर्व सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में छापोली में कई मजदूरों की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत बेहद दुखद और मार्मिक है। इस पूरे प्रकरण की जांच आवश्यक है कि सड़क निर्माण के समय हुआ यह हादसा कैसे हुआ और इन मौतों के लिए कौन जिम्मेदार है।

जयपुर ज्वेलरी फैक्ट्री में भीषण आग: दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल | Jaipur Jewellery Factory Fire: 2 Employees Dead Due to Suffocation, 5 Critically Injured
जयपुर में ज्वेलरी फैक्ट्री में भीषण आग, दम घुटने से दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत; पांच की हालत गंभीर
22 Oct 2026 ,
By Jageshwar prasad
जयपुर के सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया में सोने की ज्वेलरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दम घुटने से दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। पांच अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। जांच जारी है।

इस हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों पर क्या बीत रही होगी ये सोच कर मन व्यथित है। सरकार को मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा और हर संभव सहायता उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करना चाहिए। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति दें।

Tags:
  • हाईटेंशन बिजली लाइन
  • सड़क निर्माण के दौरान भीषण हादसा
  • 8 मजदूरों की मौत
  • 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन
  • ग्रामीणों का धरना
  • सीएम भजनलाल शर्मा
  • Bhajanlal Sharma
  • Ashok Gehlot
गांधीसागर में मोहन कैबिनेट की बैठक: 11,500 करोड़ के प्रोजेक्ट को मिलेगी मंजूरी, 1920 MW बिजली समेत 4 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

By Amresh Kushwaha

गांधीसागर में मोहन कैबिनेट की बैठक: 11,500 करोड़ के प्रोजेक्ट को मिलेगी मंजूरी, 1920 MW बिजली समेत 4 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
धान बेचने वाले किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ देने का ऐलान, कम धान बेचने पर भी पूरी रकम मिलेगी, नए नियम लागू

By VINAY VERMA

धान बेचने वाले किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ देने का ऐलान, कम धान बेचने पर भी पूरी रकम मिलेगी, नए नियम लागू
30 लाख का एजुकेशन लोन, 15 लाख का पर्सनल लोन और दोस्तों का उधार, कर्ज के दलदल में फंसकर लुटेरा बना कॉर्पोरेट कर्मी

By Jageshwar Prasad

30 लाख का एजुकेशन लोन, 15 लाख का पर्सनल लोन और दोस्तों का उधार, कर्ज के दलदल में फंसकर लुटेरा बना कॉर्पोरेट कर्मी
राजस्थान में सोलर-विंड प्रोजेक्ट के लिए जमीन कन्वर्जन जरूरी, 2014 की छूट खत्म; किसानों पर भी असर

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में सोलर-विंड प्रोजेक्ट के लिए जमीन कन्वर्जन जरूरी, 2014 की छूट खत्म; किसानों पर भी असर
महादेव ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को 7 दिन की न्यायिक हिरासत: सेंट्रल जेल भेजा गया, ED की अर्जी खारिज

By Umeshwari Baghel

महादेव ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को 7 दिन की न्यायिक हिरासत: सेंट्रल जेल भेजा गया, ED की अर्जी खारिज
पुलिस को चकमा देकर चुनावी सभा में पहुंचा फरार नरेश मीणा, बड़ोदिया गांव में ग्रामीणों से मांगे वोट

By Jageshwar Prasad

पुलिस को चकमा देकर चुनावी सभा में पहुंचा फरार नरेश मीणा, बड़ोदिया गांव में ग्रामीणों से मांगे वोट
एक्शन मोड में चीफ सेक्रेटरी अशोक बर्णवाल, अफसरों को फटकारते हुए बोले- एक महीने में निपटाओ जनता के काम वरना…

By Aman Vaishnav

एक्शन मोड में चीफ सेक्रेटरी अशोक बर्णवाल, अफसरों को फटकारते हुए बोले- एक महीने में निपटाओ जनता के काम वरना…