मोहन भागवत की मौजूदगी में RSS की बैठक शुरू, 408 पदाधिकारियों के साथ 4 नवंबर तक चलेगा मंथन

Sanjay Gupta | Sootr Creatives | Nov 02, 2026, 12:55 IST
Share
इंदौर में RSS की तीन दिवसीय बैठक शुरू, 408 पदाधिकारी जुटे; संगठन में बदलाव पर चर्चा
इंदौर में RSS की तीन दिवसीय बैठक शुरू, 408 पदाधिकारी जुटे; संगठन में बदलाव पर चर्चा

इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तीन दिवसीय बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक 2 से 4 नवंबर तक चलेगी। इसका शुभारंभ संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने किया। बैठक में देशभर के 408 पदाधिकारी शामिल हुए हैं। इनमें संघ के 11 क्षेत्र और 46 प्रांतों के पदाधिकारी शामिल हैं।

बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा होगी। साथ ही संगठन के विस्तार और आगे की योजनाओं पर चर्चा होगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक, डॉ. भागवत 6 नवंबर तक इंदौर में रहेंगे। इसके बाद 7 नवंबर की सुबह नागपुर रवाना होंगे।

बैठक की यह दी जानकारी

सोमवार सुबह अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र कुमार ने बैठक की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह संघ की नियमित वार्षिक बैठक है। इसमें देशभर से करीब 400 प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। बैठक में सभी सह सरकार्यवाह और अखिल भारतीय पदाधिकारी मौजूद हैं।

इसके अलावा संघ के 11 क्षेत्रों और 46 प्रांतों के प्रमुख पदाधिकारी भी शामिल हुए हैं। संघ से जुड़े 32 संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री और सह संगठन मंत्री भी बुलाए गए हैं। यह बैठक 4 नवंबर की शाम तक चलेगी। इसमें संघ के शताब्दी वर्ष के दौरान हुए कार्यक्रमों की समीक्षा होगी। साथ ही आगे की योजनाओं और उनके क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी।

संघ के संगठनात्मक बदलाव पर लगेगी मुहर

इससे पहले अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि बैठक के आखिरी दिन कई मुद्दों पर चर्चा होगी। इस दौरान जरूरी जानकारी और आंकड़े भी साझा किए जाएंगे। संगठन में बदलाव को लेकर भी चर्चा होगी। संघ अब प्रांत व्यवस्था की जगह संभागीय व्यवस्था अपना रहा है। इसके तहत प्रांतों को अलग-अलग संभागों में बांटा जाएगा। जैसे मालवा प्रांत को इंदौर और उज्जैन संभाग में बांटा जाएगा। इसके बाद निचले स्तर से लेकर ऊपर तक चुनाव होंगे। यह प्रक्रिया मार्च में नागपुर में होने वाली प्रतिनिधि सभा से पहले पूरी होगी।

ओबीसी केस का असर: रिजल्ट और भर्ती विज्ञापन कब तक होल्ड? सरकार की सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद | Impact of OBC Case: When will Results and Recruitment Advertisements be on Hold? Government's Hope from Supreme Court
ओबीसी केस के कारण कब तक होल्ड रहेंगे रिजल्ट और भर्ती विज्ञापन, सरकार क्या सोच रही है
02 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
मध्यप्रदेश में 9 अक्टूबर को ओबीसी केस में फैसले के बाद सारी स्थितियां बदल गई हैं। अभी तक 87 प्रतिशत पर आ रहे रिजल्ट भी होल्ड हो गए हैं। भर्ती विज्ञापन भी रुक गए हैं। हाईकोर्ट ने 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण एक्ट को गैर-संवैधानिक घोषित कर दिया। सरकार सुप्रीम कोर्ट जा चुकी है। सवाल यही है कि रिजल्ट, भर्ती विज्ञापन और 13 प्रतिशत होल्ड पदों का क्या होगा।

देशभर में 1.01 लाख से ज्यादा दैनिक शाखाएं

आंबेकर के मुताबिक, देशभर में संघ की दैनिक शाखाएं बढ़कर 1 लाख 1 हजार 151 हो गई हैं। साप्ताहिक और मासिक मिलन को मिलाकर संघ का काम अब 1 लाख 10 हजार 849 जगहों तक पहुंच गया है। पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले शताब्दी वर्ष में 13 हजार से ज्यादा नई दैनिक शाखाएं जुड़ी हैं।

प्रमुख हस्तियों को श्रद्धांजलि

बैठक की शुरुआत में सरकार्यवाह ने दिवंगत हस्तियों और कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी है। इनमें फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर, गायिका आशा भोसले, एस. जानकी और सुमन कल्याणपुरीकर शामिल हैं। इसके अलावा संत पद्मश्री रमेश बाबा, बालकृष्ण जी, बलवीर पुंज और एस. वेदांतम् को भी याद किया गया। पत्रकार विराग पाचपोर, पराग वेदिक, पूर्व कुलपति देवेंद्र प्रताप सिंह और सच्चिदानंद महंती को भी श्रद्धांजलि दी गई। संघ के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार को भी याद किया गया।

संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर प्रदर्शनी

बैठक स्थल पर संघ के 100 साल के सफर को दिखाने वाली प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें मालवा क्षेत्र में संघ के कामकाज के विकास को भी दिखाया गया है। सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने 31 अक्टूबर को इसका उद्घाटन किया था।

दिवाली पर सफर हुआ महंगा: फ्लाइट से भी ज्यादा बस का किराया, 7 हजार तक पहुंचा दाम | Travel became expensive on Diwali: Bus fare higher than flights, prices reached up to 7 thousand
ट्रेन में वेटिंग, बसों में लूट! दिवाली पर फ्लाइट से भी महंगा होगा सफर, 7 हजार रुपए तक पहुंचा किराया
02 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
दिवाली पर अपने घर जाकर परिवार के साथ खुशियां बांटने की तैयारी कर रहे लोगों को इस बार तगड़ा झटका लगा है। त्योहार के मौके पर बसों में भीड़ बढ़ते ही निजी बस ऑपरेटरों ने मनमाना किराया वसूलना शुरू कर दिया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि कुछ रास्तों पर बस का स्लीपर टिकट हवाई जहाज के टिकट से भी ज्यादा महंगा मिल रहा है।

FAQ

  1. RSS की वार्षिक बैठक कब से कब तक चलेगी?
    RSS की वार्षिक बैठक 2 नवंबर से 4 नवंबर 2026 तक चलेगी।
  2. इंदौर में हो रही RSS की बैठक में कितने प्रतिनिधि शामिल हैं?
    इस बैठक में देशभर से करीब 400 प्रतिनिधि शामिल हुए हैं।
  3. RSS की बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा की जाएगी?
    बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा, संगठन के विस्तार और आगे की योजनाओं पर चर्चा होगी।
Tags:
  • RSS Meeting Indore
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
  • मोहन भागवत
  • दत्तात्रेय होसबाले
  • संघ शताब्दी वर्ष
  • नरेंद्र कुमार
  • सुनील आंबेकर
  • संघ संगठनात्मक बदलाव RSS Centenary Year
  • Madhya Pradesh News
  • RSS Organisation
खातेगांव TI दिलीप पुरी की मौत पर सियासी घमासान: शराब तस्करी में कांग्रेस नेता का नाम आने से गरमाई राजनीति, BJP ने घेरा

By Aman Vaishnav

खातेगांव TI दिलीप पुरी की मौत पर सियासी घमासान: शराब तस्करी में कांग्रेस नेता का नाम आने से गरमाई राजनीति, BJP ने घेरा
बीकानेर में सीवरेज पानी से कमाई, सुपर नेपियर घास से बनेगी बायो-CNG और एथेनॉल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

बीकानेर में सीवरेज पानी से कमाई, सुपर नेपियर घास से बनेगी बायो-CNG और एथेनॉल
बस्तर फाइटर के सैकड़ों पदों पर भर्ती: आज से करें ऑफलाइन आवेदन, जानें पूरी डिटेल्स

By Harrison Masih

बस्तर फाइटर के सैकड़ों पदों पर भर्ती: आज से करें ऑफलाइन आवेदन, जानें पूरी डिटेल्स
ओबीसी केस के कारण कब तक होल्ड रहेंगे रिजल्ट और भर्ती विज्ञापन, सरकार क्या सोच रही है

By Sanjay Gupta

ओबीसी केस के कारण कब तक होल्ड रहेंगे रिजल्ट और भर्ती विज्ञापन, सरकार क्या सोच रही है
रेलवे की 8 भर्तियों में 28,887 पदों पर भर्ती, ALP परीक्षा 3 नवंबर से

By Jyoti Mahender Bhardwaj

रेलवे की 8 भर्तियों में 28,887 पदों पर भर्ती, ALP परीक्षा 3 नवंबर से
राजस्थान पंचायत चुनाव: तीसरे चरण में 27 जिलों में कल वोटिंग, 1 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे फैसला

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पंचायत चुनाव: तीसरे चरण में 27 जिलों में कल वोटिंग, 1 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे फैसला
सीएम भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा, भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

By Jageshwar Prasad

सीएम भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा, भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल