ट्रेन में वेटिंग, बसों में लूट! दिवाली पर फ्लाइट से भी महंगा होगा सफर, 7 हजार रुपए तक पहुंचा किराया

Aman Vaishnav | Nov 02, 2026, 10:03 IST
Share
दिवाली पर घर लौटने की भीड़ के बीच प्राइवेट बसों का किराया बेतहाशा बढ़ा, कई रूटों पर टिकट के दाम फ्लाइट से भी महंगे हुए।<br>
दिवाली पर घर लौटने की भीड़ के बीच प्राइवेट बसों का किराया बेतहाशा बढ़ा, कई रूटों पर टिकट के दाम फ्लाइट से भी महंगे हुए।

दिवाली पर अपने घर जाकर परिवार के साथ खुशियां बांटने की तैयारी कर रहे लोगों को इस बार तगड़ा झटका लगा है। त्योहार के मौके पर बसों में भीड़ बढ़ते ही निजी बस ऑपरेटरों ने मनमाना किराया वसूलना शुरू कर दिया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि कुछ रास्तों पर बस का स्लीपर टिकट हवाई जहाज के टिकट से भी ज्यादा महंगा मिल रहा है।

भोपाल से जबलपुर, रायपुर, इंदौर, ग्वालियर और दूसरे राज्यों के शहरों के लिए भी आम दिनों के मुकाबले बसों के किराए में करीब 25% तक बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर कई रूटों का किराया तो सामान्य से कई गुना ऊपर दिख रहा है। त्योहार के कारण भोपाल से हर रूट पर जाने वाले यात्रियों की संख्या आम दिनों से तीन गुना तक बढ़ चुकी है। इसी भीड़ का फायदा निजी बस वाले उठा रहे हैं।

कई रूटों पर फ्लाइट सस्ती और बस का सफर महंगा

आप हवाई जहाज और बस के किराए की तुलना करेंगे तो आंकड़े चौंकाने वाले हैं। जानकारी के अनुसार ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म पर मध्य प्रदेश से लंबी दूरी तय करने वाली बसों के टिकट बेहद महंगे बिक रहे हैं।

  • भोपाल से रीवा रूट: इस रूट पर फ्लाइट का टिकट करीब 3 हजार 700 रुपए में मिल रहा है। जबकि प्राइवेट स्लीपर बस का किराया 5 हजार रुपए तक वसूला जा रहा है।
  • भोपाल से अहमदाबाद रूट: यहां फ्लाइट का टिकट 5 हजार 500 से 6 हजार 500 रुपए के बीच उपलब्ध है। वहीं बीआर ट्रैवल्स की लग्जरी बस का किराया 7 हजार रुपए तक पहुंच गया है।
  • भोपाल से ग्वालियर रूट: इस रूट पर जय भवानी ट्रैवल्स की बस का टिकट 10 हजार रुपए तक दिखाई दे रहा है।
काम और पढ़ाई के सिलसिले में बाहर रहने वाले लोगों के पास घर जाने के सीमित विकल्प हैं। ट्रेन में लंबी वेटिंग होने के कारण उन्हें मजबूरी में यह भारी-भरकम किराया देकर बस की सीट बुक करनी पड़ रही है।

कैसे तय हो रहा है यह बढ़ा हुआ किराया?

निजी बस ऑपरेटर इसके लिए फ्लेक्सी फेयर सिस्टम का सहारा ले रहे हैं। इस व्यवस्था में जैसे-जैसे सीटों की मांग और यात्रियों की संख्या बढ़ती है, वैसे-वैसे टिकट के दाम भी अपने आप बढ़ जाते हैं। आमतौर पर यह तरीका एयरलाइंस कंपनियां अपनाती हैं।

हालांकि मध्यप्रदेश प्राइवेट बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन का दावा है कि बस संचालक सरकार का तय किराया ही ले रहे हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष जय कुमार जैन का कहना है कि स्टेट कैरिज बसों के ऑपरेटर तय किराया ही लेते हैं। जबकि ऑल इंडिया परमिट वाली बसों के ऑपरेटर चक्कर के हिसाब से खुद किराया तय करते हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म भी अपना चार्ज अलग से जोड़ देते हैं। इससे यात्रियों को टिकट बहुत महंगा पड़ता है।

छतरपुर और इंदौर से भी सामने आई ऐसी ही मार

यह परेशानी सिर्फ भोपाल तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश के दूसरे शहरों में भी यात्री परेशान हैं।

इंदौर से बैंकॉक सीधी उड़ान जल्द शुरू, सप्ताह में 4 दिन मिलेगी सुविधा | Direct flight from Indore to Bangkok to start soon, facility available 4 days a week
अब इंदौर से बैंकॉक जाना होगा आसान: 2 दिसंबर से शुरू होगी डायरेक्ट फ्लाइट, हफ्ते में चार दिन मिलेगी उड़ान
01 Nov 2026 ,
By Arohi Raj
मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए अंतरराष्ट्रीय हवाई सफर आसान होने वाला है। अब इंदौर से बैंकॉक जाने के लिए दूसरे शहरों में रुकना नहीं पड़ेगा। एयर इंडिया एक्सप्रेस इंदौर से बैंकॉक के बीच सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है। इस सेवा का संचालन 2 दिसंबर 2026 से शुरू होना निर्धारित है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के अंतिम विंटर शेड्यूल में इस उड़ान को शामिल किया गया है।

छतरपुर में तीन से चार गुना तक उछला किराया

छतरपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली बसों का ऑनलाइन किराया 7 नवंबर के लिए 3 हजार 109 से 3 हजार 599 रुपए तक पहुंच गया है। वहीं दिल्ली से छतरपुर आने वाली बस का स्लीपर किराया 4 हजार 89 रुपए तक दिख रहा है। सामान्य दिनों में यह किराया लगभग 1050 रुपए रहता है। यानी त्योहार के नाम पर किराया तीन से चार गुना बढ़ा दिया गया है।

इस मामले में परिवहन विभाग का कहना है कि उनकी तरफ से किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। आरटीओ प्रभारी मधु सिंह के मुताबिक सभी बसों में आधिकारिक किराया सूची लगाने के आदेश दिए गए हैं। वहीं अगर किसी बस वाले द्वारा तय सीमा से अधिक किराया लेने की पुष्टि होती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इंदौर आने-जाने वाले यात्रियों की भी बढ़ी परेशानी

इंदौर से बाहर काम करने वाले लोगों के लिए भी इस बार घर लौटना बहुत महंगा पड़ रहा है। दिवाली से पहले 5 से 7 नवंबर के दौरान मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों से इंदौर आने वाले मुसाफिरों की भारी भीड़ रहने वाली है।

  • 8 नवंबर को मुंबई-पुणे रूट पर एसी बस का किराया 6 हजार 500 से 7 हजार 500 रुपए तक पहुंच गया है। यह आम दिनों में हवाई सफर से भी अधिक है।
  • सामान्य दिनों में नॉन-एसी बस का टिकट 1000 से 1300 रुपए का रहता है, जो अब दिवाली पर 3 हजार 500 से 5 हजार रुपए तक बिक रहा है।
  • एसी बस का सामान्य किराया 1300 से 1800 रुपए होता है। इसके लिए यात्रियों को अब 5 हजार 500 से 7 हजार 500 रुपए तक चुकाने पड़ रहे हैं।
त्योहार पर हवाई किराया ढाई गुना महंगा: हैदराबाद-पटना का टिकट 22 हजार, जानें किस रूट पर कितना बढ़ा रेट | Festival Flight Fare 2.5 Times Expensive: Hyderabad-Patna Ticket 22 Thousand, Know How Much Rates Increased on Which Route
Flight Ticket Rate: त्योहार पर हवाई किराया हुआ ढाई गुना महंगा, हैदराबाद-पटना का टिकट 22 हजार, जानें किस रूट पर कितना बढ़ा रेट
20 Oct 2026 ,
By Kaushiki
<b>Flight Ticket Rate: </b>केंद्र सरकार हवाई किराए पर नियंत्रण नहीं करेगी। नए नियमों में मांग और आपूर्ति के हिसाब से किराया तय होगा। आपदा या आपातकाल में सरकार किराया तय कर सकेगी। एयरलाइंस को किराए एक महीने पहले डीजीसीए से मंजूर कराने होंगे। इधर त्योहारी सीजन में हवाई किराया कुछ रूटों पर ढाई गुना तक बढ़ा है। फ्लाइट टिकट महंगे होने की वजह एटीएफ की बढ़ी कीमतें और कम उड़ानें बताई गई हैं।

Tags:
  • बस के किराए में उछाल
  • बीआर ट्रैवल्स
  • लग्जरी बस का किराया
  • फ्लेक्सी फेयर सिस्टम
  • मध्यप्रदेश प्राइवेट बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन
  • जय कुमार जैन
  • बसों का ऑनलाइन किराया
राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, दिन में धूप तो रात में हल्की ठंड; 3-4 दिन साफ रहेगा आसमान

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, दिन में धूप तो रात में हल्की ठंड; 3-4 दिन साफ रहेगा आसमान
आज दिल्ली दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ सदन में करेंगे रात्रि विश्राम, जानिए पूरा शेड्यूल

By Harrison Masih

आज दिल्ली दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ सदन में करेंगे रात्रि विश्राम, जानिए पूरा शेड्यूल
ट्विशा शर्मा केस: मौत के अगले दिन ब्यूटी पार्लर से घर तक सास ने जुटाए CCTV, सीबीआई ने किया खुलासा

By Aman Vaishnav

ट्विशा शर्मा केस: मौत के अगले दिन ब्यूटी पार्लर से घर तक सास ने जुटाए CCTV, सीबीआई ने किया खुलासा
लाड़ली बहना योजना ने बदली महिलाओं की जिंदगी, 61% बहनें घर के साथ संभाल रहीं कारोबार, इस सर्वे में हुआ खुलासा...

By Aman Vaishnav

लाड़ली बहना योजना ने बदली महिलाओं की जिंदगी, 61% बहनें घर के साथ संभाल रहीं कारोबार, इस सर्वे में हुआ खुलासा...
देवास में शराब माफिया की दबंगई! अवैध शराब रोकने पहुंचे TI को ट्रक से कुचला, मौत

By Aman Vaishnav

देवास में शराब माफिया की दबंगई! अवैध शराब रोकने पहुंचे TI को ट्रक से कुचला, मौत
मंत्रालय में बैठक करने के बाद जबलपुर जाएंगे सीएम मोहन यादव, लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

मंत्रालय में बैठक करने के बाद जबलपुर जाएंगे सीएम मोहन यादव, लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल
अर्नब के बाद मुरासु का अटैक, एमपी में 5 नवंबर तक आंधी-बारिश का अलर्ट, CG में भी दिखेगा असर, जानें राजस्थान के हाल

By Aman Vaishnav

अर्नब के बाद मुरासु का अटैक, एमपी में 5 नवंबर तक आंधी-बारिश का अलर्ट, CG में भी दिखेगा असर, जानें राजस्थान के हाल