लाड़ली बहना योजना ने बदली महिलाओं की जिंदगी, 61% बहनें घर के साथ संभाल रहीं कारोबार, इस सर्वे में हुआ खुलासा...
Aman Vaishnav | Nov 02, 2026, 08:30 IST
लाड़ली बहना योजना की मदद से मध्य प्रदेश की महिलाएं अब गृहिणी से कारोबारी बन रही हैं। इससे परिवारों की कमाई और बचत दोनों में बढ़ोतरी हुई है।
मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना अब महिलाओं को आर्थिक मदद देने तक सीमित नहीं है। सर्वे में दावा किया गया है कि इस योजना से महिलाएं कारोबार की तरफ भी बढ़ रही हैं। सर्वे में योजना शुरू होने से पहले और बाद के हालात की तुलना की गई है। इसके आंकड़े महिलाओं की आर्थिक स्थिति में आए बदलाव को समझने में मदद करते हैं।
लाड़ली बहना योजना से कारोबार की राह कैसे खुली
यह खुलासा अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (AIGGPA) के सेंटर फॉर इकोनॉमी, ट्रेड एंड इनोवेशन (CETI) द्वारा किए गए सर्वे में हुआ है। सर्वे के मुताबिक योजना शुरू होने से पहले 44% महिलाएं कारोबार करती थीं। अब यह आंकड़ा बढ़कर 61% हो गया है। यानी इसमें 17 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई है।
गृहिणियों से उद्यमी तक
सर्वे में क्या सामने आया
बचत की नई आदत
योजना की राशि और कुल खर्च
सर्वे रिपोर्ट में दावा किया गया है कि योजना की 41 किस्तों के जरिए अब तक 67 हजार 270 करोड़ रुपए महिलाओं के खातों में भेजे जा चुके हैं।
लाड़ली बहना योजना का मकसद?
इस योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। सरकार चाहती है कि महिलाएं अपनी जरूरतों के लिए दूसरों पर कम निर्भर रहें। साथ ही, परिवार के फैसलों में भी उनकी भागीदारी बढ़े।
किन महिलाओं को मिलता है योजना का लाभ?
आवेदन वाले साल की 01 जनवरी को महिला की उम्र कम से कम 21 साल और 60 साल से कम होनी चाहिए। इसके अलावा परिवार की आय और दूसरी जरूरी शर्तें भी पूरी करनी होती हैं।
योजना की जानकारी कहां मिलेगी?
वेबसाइट: https://cmladlibahna.mp.gov.in/
यहां योजना से जुड़ी जरूरी जानकारी मिल सकती है।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26: मध्य प्रदेश के 9 शहरों ने जीते 8 अवॉर्ड, भोपाल इन कारणों से टॉप लिस्ट से हुआ बाहर...
By Aman Vaishnav
NEWS STRIKE: BJP नेताओं के करीबियों की दबंगई पर कौन लगाएगा लगाम? दो घटनाओं ने खड़े किए बड़े सवाल
By Harish Divekar
Weather Update: दिन में गर्मी और रात में सिहरन, एमपी-सीजी में साफ रहेगा आसमान, राजस्थान में इस दिन बरसेंगे बादल
By Aman Vaishnav
डेढ़ लाख देकर लाए दुल्हन, 4 महीने बाद घर से गायब! ससुर बोले- 50 हजार कैश और जेवर भी ले गई
By Sandeep Kumar
सिर्फ मोटे लोगों को ही नहीं, दुबले-पतले लोगों को भी हाई BP का खतरा, नई स्टडी में बड़ा खुलासा
By Amresh Kushwaha
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ को 3 पुरस्कार: बिल्हा देश में नंबर-1, जानें रायपुर और बिलासपुर को कौन सा नंबर मिला
By Sandeep Kumar
MP में डेढ़ लाख पदों पर होगी सरकारी भर्ती, 2027 में दो बार होगी PSC परीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
By Amresh Kushwaha