देवास में शराब माफिया की दबंगई! अवैध शराब रोकने पहुंचे TI को ट्रक से कुचला, मौत

Aman Vaishnav | Nov 02, 2026, 08:10 IST
Share
देवास के खातेगांव में अवैध शराब से भरे वाहन को रोकने के दौरान टीआई दिलीप पुरी की कुचलकर हुई मौत के बाद हाईवे पर जांच करती पुलिस।
देवास के खातेगांव में अवैध शराब से भरे वाहन को रोकने के दौरान टीआई दिलीप पुरी की कुचलकर हुई मौत के बाद हाईवे पर जांच करती पुलिस।

देवास में शराब माफिया के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब खाकी भी सुरक्षित नहीं है। अवैध शराब की तस्करी रोकने पहुंचे खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे आयशर वाहन से कुचल दिया गया। गंभीर रूप से घायल टीआई ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

यह सनसनीखेज घटना ऐसे वक्त सामने आई है, जब देवास में संदिग्ध जहरीली शराब से 13 लोगों की मौत का मामला पहले ही प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर चुका है। इस मामले के बाद एसपी और कलेक्टर तक बदले गए थे।

क्या है पूरा माजरा?

दरअसल रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक आयशर गाड़ी में अवैध शराब भरकर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही टीआई दिलीप पुरी अपनी पुलिस टीम के साथ इंदौर-बैतूल हाईवे पर पहुंचे। इसी गाड़ी का पीछा नेमावर थाने की पुलिस भी कर रही थी।

घेराबंदी के दौरान पुलिस को वह गाड़ी हाईवे के डिवाइडर के किनारे खड़ी मिल गई। टीआई दिलीप पुरी गाड़ी के पास पहुंचे और उन्होंने ड्राइवर को तुरंत नीचे उतरने के लिए कहा।

देवास जहरीली शराब कांड: असली बोतलों में जहर भरकर गांवों में सप्लाई, 40 साल से चल रहा था अवैध धंधा | Dewas Poisonous Liquor Case: Poison Filled in Real Bottles and Supplied to Villages, Illegal Business Running for 40 Years
असली बोतलों में जहर भरकर गांवों में करते थे सप्लाई, देवास शराब कांड पर ग्रामीण बोले- 40 साल से चल रहा था अवैध कारोबार
30 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्य प्रदेश के देवास में जहरीली शराब पीने की वजह से 13 लोगों की असमय मौत हो गई थी। इस मामले में अब दिन व दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। जब पुलिस ने इस मामले की तहकीकात शुरू की, तो परत-दर-परत कई ऐसी बातें सामने आई जिन्होंने सबको हैरान कर दिया है। पूरा मामला जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़िए...

डिवाइडर पर गाड़ी चढ़ाकर टीआई को रौंदा

जानकारी के अनुसार ड्राइवर नीचे उतरने के बजाय गाड़ी को डिवाइडर पर चढ़ाने लगा ताकि वह वहां से भाग सके। इसी दौरान गाड़ी का पिछला पहिया सीधे टीआई दिलीप पुरी के ऊपर चढ़ गया। इस भयानक टक्कर से उनके शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं और काफी ज्यादा खून बह गया।

घटना के तुरंत बाद साथी पुलिसकर्मी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों की टीम ने करीब दो घंटे तक सीपीआर देकर उनकी सांसें लौटाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी जान चली गई।

संदलपुर में गाड़ी छोड़कर भागा ड्राइवर

टीआई को कुचलने के बाद आरोपी ड्राइवर गाड़ी को डिवाइडर के दूसरी तरफ ले गया। इसके बाद वह गाड़ी को संदलपुर में ही सड़क किनारे छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने उस वाहन को जब्त कर संदलपुर थाने में खड़ा करवा दिया है। साथ ही फरार ड्राइवर की तलाश तेज कर दी है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही देवास के एसपी आदित्य मिश्रा सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे खातेगांव पहुंचे। वहीं, टीआई दिलीप पुरी के परिवार के लोग भी खातेगांव पहुंच गए हैं।

चंदाना और बिंजाना में जहरीली शराब से 13 मौतें

बता दें कि देवास जिले में अवैध शराब का मामला काफी समय से गरमाया हुआ है। इससे पहले जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर बसे चंदाना और बिंजाना गांव में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से हड़कंप मचा था।

ग्रामीणों ने दावा किया था कि दोनों गांवों में 20 दिनों के भीतर 13 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। कई लोगों की आंखों की रोशनी चले जाने की बात भी सामने आई थी। ग्रामीणों के अनुसार मौतों का यह सिलसिला 27 सितंबर को शुरू हुआ था। शराब पीने के बाद लोगों को उल्टी, पेट दर्द, चक्कर और घबराहट की शिकायत हुई थी और कुछ ही घंटों में उन्होंने दम तोड़ दिया था।

देवास शराबकांड: AI से सीखा शराब बनाना, इंदौर से केमिकल खरीदकर गांवों में बेचा, 13 की मौत | Dewas Hooch Tragedy: Learned to make liquor from AI, bought chemicals from Indore and sold in villages, 13 dead
देवास शराब कांड: कांग्रेस प्रवक्ता का बेटा हिरासत में, जहरीली शराब के लिए केमिकल बेचने का आरोप
29 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्य प्रदेश के देवास जिले में शराब कांड अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। अब तक जिला प्रशासन नमूनों की जांच का हवाला देकर शराब को पीने योग्य बता रहा था। लेकिन पुलिस की जांच में प्रशासन के इस दावे पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि चंदाना और बिंजाना गांव में केमिकल से बनी मिलावटी शराब बेची जा रही थी।

बड़े स्तर पर प्रशासनिक कार्रवाई

जहरीली शराब कांड के सामने आने के बाद शासन स्तर पर बड़ी कार्रवाई हुई थी। देवास और सागर दोनों जिलों के कलेक्टर और एसपी बदल दिए गए थे। इसके साथ ही देवास की जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया और 3 अन्य आबकारी अफसरों को निलंबित कर दिया गया था। अब पुलिस अधिकारी की इस तरह हुई मौत के बाद जिले में हड़कंप मच गया है।
Tags:
  • जहरीली शराब
  • जहरीली शराब से 13 लोगों की मौत
  • अवैध शराब का कारोबार
  • टीआई दिलीप पुरी
  • जहरीली शराब कांड
मंत्रालय में बैठक करने के बाद जबलपुर जाएंगे सीएम मोहन यादव, लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

मंत्रालय में बैठक करने के बाद जबलपुर जाएंगे सीएम मोहन यादव, लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल
अर्नब के बाद मुरासु का अटैक, एमपी में 5 नवंबर तक आंधी-बारिश का अलर्ट, CG में भी दिखेगा असर, जानें राजस्थान के हाल

By Aman Vaishnav

अर्नब के बाद मुरासु का अटैक, एमपी में 5 नवंबर तक आंधी-बारिश का अलर्ट, CG में भी दिखेगा असर, जानें राजस्थान के हाल
जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा

By Ramanand Tiwari

जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा
प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास

By Amresh Kushwaha

प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास
एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता

By Ramanand Tiwari

एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता
पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक

By Mukesh Sharma

पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक
मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?