मंत्रालय में बैठक करने के बाद जबलपुर जाएंगे सीएम मोहन यादव, लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल

Aman Vaishnav | Nov 02, 2026, 07:17 IST
Share
सीएम मोहन यादव आज भोपाल में बैठकों और सिवनी के किसान महोत्सव से जुड़ेंगे। इसके बाद जबलपुर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में शामिल होंगे।
सीएम मोहन यादव आज भोपाल में बैठकों और सिवनी के किसान महोत्सव से जुड़ेंगे। इसके बाद जबलपुर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सोमवार, 2 नवंबर भोपाल और जबलपुर में कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दोपहर के समय सीएम मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सिवनी में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव से जुड़ेंगे। इसके बाद सीएम मोहन जबलपुर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में भी शामिल होंगे

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव का दौरा सुबह 10:45 बजे समत्व में एक जरूरी बैठक से शुरू होगा। इसमें एडीजी इंटेलीजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ ब्रीफिंग रखी गई है।

इसके बाद सीएम 11:15 से 11:25 बजे के बीच मंत्रालय पहुंचेंगे। मंत्रालय में उनका समय पूरी तरह बैठकों और मुलाकातों में बीतेगा।

  • सुबह 11:30 बजे: मंत्रालय में पहली अहम बैठक आयोजित होगी।
  • दोपहर 12:00 बजे: मंत्रालय में दूसरी विभागीय बैठक का आयोजन होगा।
  • दोपहर 12:30 बजे: कृषि विभाग द्वारा सिवनी में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे।
  • दोपहर 12:50 बजे: मंत्रालय में मुलाकात का कार्यक्रम तय किया गया है।
जबलपुर में भाजपा की महा-पदयात्रा: सीएम मोहन यादव और अर्जुनराम मेघवाल के साथ उमड़ेगा जनसैलाब, एक लाख लोगों के जुटने का दावा | BJP's Maha-Padayatra in Jabalpur: Huge Crowd Expected with CM Mohan Yadav and Arjunram Meghwal, Claim of One Lakh People Gathering
जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा
01 Nov 2026 ,
By Ramanand Tiwari
JABALPUR. मध्यप्रदेश में भाजपा सोमवार, 2 नवंबर को जबलपुर में बड़ी पदयात्रा निकालने जा रही है। लोकतंत्र के मुद्दे पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल शामिल होंगे। भाजपा इस आयोजन के जरिए बड़ा राजनीतिक संदेश देने की तैयारी में है।

दोपहर में जबलपुर के लिए रवानगी

मंत्रालय के काम निपटाने के बाद मुख्यमंत्री जबलपुर के लिए रवाना होंगे।

  • दोपहर 02:30 से 02:50 बजे: मुख्यमंत्री स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे।
  • दोपहर 02:55 से 03:30 बजे: सीएम स्टेट हैंगर भोपाल से जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • दोपहर 04:00 बजे: डुमना एयरपोर्ट से सीएम मोहन यादव सीधे जबलपुर के शहीद स्मारक ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा

बता दें कि जबलपुर में आज भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाली जाएगी। इस पदयात्रा में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत कई मंत्री और बड़े नेता शामिल होंगे।

कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पदयात्रा दोपहर 3 बजे शुरू होगी। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सुबह 9:20 बजे जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे तीन पत्ती चौक पर लगी लोकतंत्र बचाओ, आपातकाल हटाओ प्रदर्शनी देखने जाएंगे। इस दौरान वे अलग-अलग बैठकों में भी शामिल होंगे।

दोपहर 3 बजे अर्जुन राम मेघवाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ पदयात्रा में शामिल होंगे।

मध्य प्रदेश में छोटे कारोबारियों के लिए नई एमएसएमई कंपनी: जमीन आवंटन और विकास में तेजी | New MSME Company for Small Businesses in Madhya Pradesh: Speeding up Land Allotment and Development
MP में MSME के लिए बनेगी नई सरकारी कंपनी: जमीन से लेकर इंसेंटिव तक की मिलेगी सुविधाएं, जानें सरकार का प्लान
01 Nov 2026 ,
By Arohi Raj
मध्य प्रदेश सरकार छोटे और मझोले कारोबारियों के लिए अलग कंपनी बनाने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसी जरूरत को ध्यान में रखकर बड़ी घोषणाएं की है। इस नई कंपनी के जरिए छोटे कारोबारियों को फैक्ट्री लगाने के लिए जमीन और दूसरी जरूरी सुविधाएं मिल सकेंगी। यह कंपनी MPIDC की तर्ज पर काम करेगी। इसके तहत जमीन, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंसेंटिव से जुड़े काम संभाले जाएंगे।

यहां से शुरू होगी भाजपा की पदयात्रा

भाजपा की पदयात्रा गोल बाजार से शुरू होगी। यहां से यात्रा मालवीय चौक, गंजीपुरा और कमानिया होते हुए वापस गोल बाजार पहुंचेगी। इसमें केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

भाजपा नेताओं का कहना है कि इस पदयात्रा के जरिए जबलपुर से देश को संदेश दिया जाएगा कि अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेतृत्व में देश में अराजकता फैलाई जा रही है। संवैधानिक संस्थाओं का मजाक उड़ाने वालों को जवाब दिया जाएगा।

6 घंटे तक लोडिंग-अनलोडिंग पर रोक

पदयात्रा के चलते शहर में मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर भी रोक रहेगी। बल्देवबाग से पांडे चौक और बल्देवबाग से रानीताल चौक के बीच दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक छोटे मालवाहक और लोडिंग वाहन नहीं चल सकेंगे। इस दौरान सामान की लोडिंग और अनलोडिंग भी बंद रहेगी।

शाम को भोपाल वापसी

जबलपुर में कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव शाम को ही राजधानी वापस लौटेंगे।

  • शाम 06:20 बजे: सीएम दोबारा डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचेंगे।
  • शाम 06:30 से 07:05 बजे: जबलपुर से भोपाल के स्टेट हैंगर के लिए रवाना होंगे।
  • शाम 07:20 बजे: स्टेट हैंगर से मुख्यमंत्री अपने निवास पहुंचेंगे।
मध्यप्रदेश में IAS की भारी कमी: 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका, कब भरे जाएंगे पद? | Madhya Pradesh Faces Severe IAS Shortage: 68 Posts Vacant, 4 Officers Denied Delhi Deputation, When Will Vacancies Be Filled?
मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?
01 Nov 2026 ,
By Ramanand Tiwari
BHOPAL. मध्यप्रदेश में आईएएस अधिकारियों की कमी के बीच सरकार ने चार अफसरों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जाने की अनुमति नहीं दी है। सरकार का कहना है कि प्रदेश में पहले से ही अधिकारियों की कमी है, इसलिए फिलहाल इनकी सेवाओं की राज्य में जरूरत है। प्रदेश में आईएएस के कुल 459 पद स्वीकृत हैं, लेकिन इनमें से 68 पद खाली बताए जा रहे हैं।

Tags:
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव
  • बलराम कृषि महोत्सव
  • लोकतंत्र बचाओ
  • अराजकता हटाओ पदयात्रा
  • केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
इंदौर की सबसे बड़ी गौशाला पर खर्च हुए 24 करोड़, जानिए विनोद अग्रवाल, कॉलोनी सेल और स्मार्ट सिटी ने कितने दिए

By Sanjay Gupta

इंदौर की सबसे बड़ी गौशाला पर खर्च हुए 24 करोड़, जानिए विनोद अग्रवाल, कॉलोनी सेल और स्मार्ट सिटी ने कितने दिए
CG Top News : हादसे में चार की मौत, मासूम की हत्या, बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : हादसे में चार की मौत, मासूम की हत्या, बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं में डिलीट हो रहे सवालों पर बवाल: छह भर्तियों में 93 प्रश्न हटे, बोर्ड अध्यक्ष बोले- तय होगी जवाबदेही

By Jageshwar Prasad

राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं में डिलीट हो रहे सवालों पर बवाल: छह भर्तियों में 93 प्रश्न हटे, बोर्ड अध्यक्ष बोले- तय होगी जवाबदेही
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: देवास शराब सिंडिकेट का मुख्य आरोपी मनीष जायसवाल गिरफ्तार

By Amresh Kushwaha

टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: देवास शराब सिंडिकेट का मुख्य आरोपी मनीष जायसवाल गिरफ्तार
जज बनने के लिए दृष्टिबाधित महिला को करना पड़ा डेढ़ साल संघर्ष: मेडिकल बोर्ड ने 40% दिव्यांगता को बताया 30%, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

By Raghvendra Singh Rathore

जज बनने के लिए दृष्टिबाधित महिला को करना पड़ा डेढ़ साल संघर्ष: मेडिकल बोर्ड ने 40% दिव्यांगता को बताया 30%, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत
MP में गाय ने 19.760 लीटर दूध देकर जीता पहला इनाम, CM मोहन यादव ने गौवंश को लेकर किया बड़ा ऐलान

By Sandeep Kumar

MP में गाय ने 19.760 लीटर दूध देकर जीता पहला इनाम, CM मोहन यादव ने गौवंश को लेकर किया बड़ा ऐलान
महामंडलेश्वर इंद्रदेव ही नहीं, देश के इन बाबाओं की करतूतें हैं शर्मनाक, शिष्याओं को ही बनाया शिकार

By Amresh Kushwaha

महामंडलेश्वर इंद्रदेव ही नहीं, देश के इन बाबाओं की करतूतें हैं शर्मनाक, शिष्याओं को ही बनाया शिकार