असली बोतलों में जहर भरकर गांवों में करते थे सप्लाई, देवास शराब कांड पर ग्रामीण बोले- 40 साल से चल रहा था अवैध कारोबार
Aman Vaishnav | Oct 30, 2026, 08:32 IST
देवास में 6,800 रुपए के थिनर और AI की तरकीब से बनाई गई जहरीली शराब ने ली 13 जानें; पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 11 को पकड़ा।
मध्य प्रदेश के देवास में जहरीली शराब पीने की वजह से 13 लोगों की असमय मौत हो गई थी। इस मामले में अब दिन व दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। जब पुलिस ने इस मामले की तहकीकात शुरू की, तो परत-दर-परत कई ऐसी बातें सामने आई जिन्होंने सबको हैरान कर दिया है। पूरा मामला जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़िए...
देवास जहरीली शराब कांड
AI से खोजा शराब बनाने का नुस्खा
तरीका पता चलने के बाद उसने कबाड़ी से खाली बोतलें खरीदीं। इसके बाद उसने अपने बाकी साथियों को भी इस काले कारोबार में जोड़ लिया। वे असली शराब की बोतलों के बीच अपनी बनाई हुई जहरीली शराब मिला देते थे ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद जैसे ही लोगों की तबीयत बिगड़ने और मौतों की खबर फैली तो आरोपी गांव छोड़कर भाग निकले।
चंदाना गांव बना था अवैध शराब का बड़ा अड्डा
- 40 साल पुराना नेटवर्क: गांव वालों का कहना है कि विनोद के घर से पिछले करीब 40 सालों से अवैध शराब बेची जा रही थी।
- छुट्टी के दिन भी सप्लाई: चाहे कोई त्योहार हो या सरकारी छुट्टी, यहां शराब मिलना कभी बंद नहीं होता था।
- सस्ती शराब का लालच: लाइसेंसी दुकानों से कम दाम में शराब मिलने की वजह से चंदाना और आसपास के कई गांवों के लोग यहीं से शराब खरीदते थे।
लाइसेंसी दुकानों से सांठगांठ और इंदौर से थिनर की खरीद
वे लाइसेंसी दुकानों से शराब की पेटियां बाइक पर लादकर विनोद के घर लाते थे। फिर उसमें अपनी जहरीली शराब मिलाकर सेल्समैन के जरिए गांवों में भेजते थे। इस पूरे लेनदेन का बाकायदा एक डायरी में हिसाब-किताब रखा जाता था।
जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने इंदौर के केमिकल व्यापारी अमन कासलीवाल को धर दबोचा। अमन के पिता आनंद कासलीवाल ने बताया कि 30 अक्टूबर को गोविंद नाम के व्यक्ति ने 6 हजार 800 रुपए देकर 220 किलो का एक थिनर का ड्रम खरीदा था। आनंद का कहना है कि उनकी फर्म कई राज्यों में पेट्रोकेमिकल भेजती है। इसके बाद वे ग्राहकों से यह नहीं पूछते कि वे इसका क्या इस्तेमाल करेंगे। पुलिस को पूरा शक है कि इसी 220 किलो थिनर से वह जानलेवा शराब तैयार की गई थी।
27 सितंबर से शुरू हुआ था मौतों का सिलसिला
शराब पीने के बाद लोगों को अचानक पेट में तेज दर्द, सिर चकराना, घबराहट और लगातार उल्टियां होने लगती थीं। देखते ही देखते उनकी तबीयत इतनी ज्यादा बिगड़ जाती थी कि अस्पताल पहुंचने से पहले या इलाज के दौरान ही वे दम तोड़ देते थे।
मास्टरमाइंड विनोद पहले भी जा चुका है जेल
इस बार जब मौतों (जहरीली शराब पीने से मौत) का आंकड़ा बढ़ा, तो विनोद अपने एक साथी के साथ कार में बैठकर देवास से भागने की फिराक में था। हालांकि पुलिस ने नाकाबंदी करके उसे प्रताप नगर-आंबेडकर नगर इलाके से दबोच लिया। मामले से जुड़ा आरोपी गोविंद फिलहाल फरार है और पुलिस पूरे नेटवर्क की जड़ें तलाशने में जुटी है।
गैस की किल्लत या मुनाफाखोरी का खेल? घरेलू सिलेंडर के लिए मारामारी, बाजार में महंगे-छोटे सिलेंडर भरपूर
By Aman Vaishnav
आज इंदौर में लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव, जबलपुर और नरसिंहपुर का भी करेंगे दौरा
By Aman Vaishnav
करवाचौथ पर एमपी के इकलौते चौथ माता मंदिर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, साल में सिर्फ एक दिन खुलते हैं पट
By Amresh Kushwaha
मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय, 15 नवंबर को होगा मतदान
By Neel Tiwari
दिवाली से पहले साय सरकार का तोहफा, कर्मचारियों-पेंशनरों का DA 2% बढ़ा, नवंबर से मिलेगा फायदा
By VINAY VERMA
भाजपा युवा मोर्चा की किस्तों में नियुक्तियां: 11 महीने बाद 19 जिलाध्यक्ष घोषित, पांच जिलों में महामंत्री के नाम गायब
By Ramanand Tiwari
भोपाल में पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के बंगले में फिर चोरी, विधायक ने खुद पकड़ा, सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाला लड़का निकला चोर
By Amresh Kushwaha