देवास शराब कांड: 9 दिन से फरार मुख्य आरोपी विनोद समेत 10 गिरफ्तार, आज देवास कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस

Aman Vaishnav | Oct 27, 2026, 10:06 IST
Share
देवास के गांवों में 13 मजदूरों की मौत के बाद अवैध शराब बेचने वाला मुख्य आरोपी विनोद जायसवाल और शराब दुकानों के मैनेजर समेत 10 लोग गिरफ्तार।
देवास के गांवों में 13 मजदूरों की मौत के बाद अवैध शराब बेचने वाला मुख्य आरोपी विनोद जायसवाल और शराब दुकानों के मैनेजर समेत 10 लोग गिरफ्तार।

देवास जिले के चंदाना और बिंजाना गांवों में 20 दिन के अंदर 13 मजदूरों की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि इन मजदूरों की मौत शराब पीने की वजह से हुई थी। इस मामले में पुलिस ने 9 दिन तक फरार रहने के बाद अवैध शराब बेचने के मुख्य आरोपी विनोद जायसवाल को पकड़ लिया है।

पुलिस ने विनोद के अलावा दो वाइन शॉप मैनेजर और दो सेल्समैन समेत कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

देवास शराब कांड

बता दें कि इस मामले में परिजनों ने बताया था कि शराब पीने के तुरंत बाद लोगों को उल्टियां होने लगी थीं। कुछ लोगों की आंखों की रोशनी चली गई और कुछ ही घंटों में उनकी मौत हो गई। हालांकि तीन परिवारों का कहना था कि उनके घर के लोगों ने उस दिन शराब नहीं पी थी।

जानकारी के अनुसार 15 और 18 अक्टूबर को चंदाना के दो लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद पुलिस ने सिविल लाइन थाने में मर्ग कायम किया। जांच के दौरान परिजनों ने पुलिस को बताया कि विनोद जायसवाल नाम का शख्स गांव में अवैध शराब बेचता था। इसके बावजूद पुलिस को उसे पकड़ने में 9 दिन लग गए। आखिरकार 26 अक्टूबर को पुलिस ने विनोद और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मामले में बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।

इंदौर से लेकर उत्तर प्रदेश तक जुड़े तार

पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, अवैध शराब की कड़ियां खुलती चली गईं। पुलिस ने मुख्य आरोपी विनोद जायसवाल के साथ कुल 10 लोगों को पकड़ा है।

पकड़े गए आरोपियों में ये नाम शामिल हैं...

  • विनोद जायसवाल (मुख्य आरोपी)
  • अजय राठौर
  • रामेश्वर सोनगरा
  • नितिन सोलंकी (भाड़ा पिपल्या वाइन शॉप का मैनेजर)
  • चन्द्रशेखर बैरागी (क्षिप्रा वाइन शॉप का मैनेजर)
  • सत्येन्द्र ओझा (अरबिंदो इंदौर वाइन शॉप का सेल्समैन)
  • राजदेव पटेल (क्षिप्रा वाइन शॉप का सेल्समैन)
  • जुगल सिंह
  • राजेन्द्र निनामा
  • विशाल चौहान
पुलिस पूछताछ में यह बात भी निकलकर सामने आई है कि आरोपियों के नेटवर्क के तार इंदौर से लेकर उत्तर प्रदेश तक जुड़े हुए हैं।

देवास में 13 मौतों से हड़कंप: जहरीली शराब का शक, प्रशासन इनकार | Dewas in uproar over 13 deaths: Suspicion of poisonous liquor, administration denies
देवास में 20 दिन में 13 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, परिजन बोले-जहरीली शराब पीने से पहले आंखों की रोशनी गई, फिर जान, प्रशासन का आरोपों से इनकार
24 Oct 2026 ,
By Manya Jain
मध्य प्रदेश के देवास जिले में 13 लोगों की मौत पर सवाल उठ रहे हैं। ये मौतें दो गांवों में महज 20 दिनों के अंदर हुई हैं। दस मृतकों के परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शराब पीने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ी। कुछ लोगों को उल्टियां हुईं और आंखों की रोशनी चली गई। इसके बाद उनकी मौत हो गई।

7.25 लाख का सामान जब्त

पुलिस ने इन सभी आरोपियों के पास से सामान भी बरामद किया है। जब्त किए गए सामान में...

  • 54 लीटर देशी शराब
  • एक चार पहिया कार
  • 10 मोबाइल फोन
  • 10 हजार रुपए नकद
इस पूरे सामान की कुल कीमत करीब 7.25 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी विनोद जायसवाल के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

डायरी का राज कब खुलेगा और शराब कहां से आई?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि दो वाइन शॉप के मैनेजर और सेल्समैन पकड़े जाने के बाद भी पुलिस ने यह नहीं बताया कि विनोद किस दुकान या ठेकेदार से शराब लाकर गांव में बेचता था। इसके अलावा, विनोद के पास से एक डायरी भी मिली है। इसमें शराब की बिक्री का पूरा हिसाब-किताब दर्ज है। लेकिन यह हिसाब-किताब किस बड़ी दुकान या रसूखदार व्यक्ति से जुड़ा है, इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि देवास में जहरीली और अवैध शराब से मौतों का यह पिछले तीन महीनों में सामने आया तीसरा बड़ा मामला है।

आज कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस

मामला सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति भी पूरी तरह गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोमवार को पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका दर्द बांटा। उन्होंने मौके से ही मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) को फोन लगाया। सिंघार ने मांग की कि प्रत्येक मृतक के परिवार को 25-25 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए।

इसके साथ ही सिंघार ने कांग्रेस पार्टी की तरफ से हर पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। इस पूरे शराब कांड के विरोध में और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस आज मंगलवार, 27 अक्टूबर को देवास कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी।

एमपी में देशी शराब घोटाला: 21% तक कम अल्कोहल, आबकारी विभाग की चुप्पी पर सवाल | MP Country Liquor Scam: Up to 21% Less Alcohol, Questions on Excise Department's Silence
एमपी में देशी शराब की बोतलों में 21% तक कम मिला अल्कोहल, डिस्टिलरियों के खेल पर विभाग खामोश
18 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्य प्रदेश की देशी शराब में सरकारी नियमों के मुकाबले 21 प्रतिशत तक कम अल्कोहल मिला है। सबसे ज्यादा कमी सागर की डीसीआर डिस्टिलरी की प्लेन शराब में मिली। अब सवाल उठ रहा है कि शराब बनाने में जितनी स्पिरिट बचाई गई, उसका इस्तेमाल आखिर कहां किया गया? आइए इस मामले को विस्तार से जानते हैं...

Tags:
  • देवास शराब कांड
  • मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम
  • कलेक्टर कार्यालय का घेराव
  • देवास कलेक्टर कार्यालय
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • उमंग सिंघार
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • CM Mohan Yadav
  • अवैध शराब
सीएम विष्णुदेव साय का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम: नियुक्ति पत्र वितरण और समीक्षा बैठकों पर रहेगा खास जोर

By Harrison Masih

सीएम विष्णुदेव साय का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम: नियुक्ति पत्र वितरण और समीक्षा बैठकों पर रहेगा खास जोर
एमपी पुलिस में कागजी छुट्टी का खेल खत्म: अब मोबाइल से होगा फैसला, e-HRMS पोर्टल से ही मिलेगी मंजूरी

By Aman Vaishnav

एमपी पुलिस में कागजी छुट्टी का खेल खत्म: अब मोबाइल से होगा फैसला, e-HRMS पोर्टल से ही मिलेगी मंजूरी
क्रिएटर्स सावधान! सिर्फ 36 रुपए में सोशल मीडिया अकाउंट को निशाना बना रहे सुपारी किलर, वेबसाइटों की जांच में चौंकाने वाले दावे

By Amresh Kushwaha

क्रिएटर्स सावधान! सिर्फ 36 रुपए में सोशल मीडिया अकाउंट को निशाना बना रहे सुपारी किलर, वेबसाइटों की जांच में चौंकाने वाले दावे
आज भोपाल में ही रहेंगे सीएम मोहन यादव, कैबिनेट बैठक के बाद छात्रों से करेंगे संवाद, जानें सीएम का पूरा शेड्यूल

By Kaushiki

आज भोपाल में ही रहेंगे सीएम मोहन यादव, कैबिनेट बैठक के बाद छात्रों से करेंगे संवाद, जानें सीएम का पूरा शेड्यूल
मोहन कैबिनेट में आज 21 प्रस्तावों पर चर्चा, 6 साल पुराने गेहूं के मामले और नए पदों पर हो सकता है फैसला

By Sourabh Bhatnagar

मोहन कैबिनेट में आज 21 प्रस्तावों पर चर्चा, 6 साल पुराने गेहूं के मामले और नए पदों पर हो सकता है फैसला
भोपाल मेट्रो का 7 दिन का खर्च निकालने में लग रहे 100 दिन, यात्रियों की कमी से बिगड़ा कमाई का गणित

By Sandeep Kumar

भोपाल मेट्रो का 7 दिन का खर्च निकालने में लग रहे 100 दिन, यात्रियों की कमी से बिगड़ा कमाई का गणित
12 लाख में पटवारी बनाने की डील! ज्वाइनिंग लेटर थमाया, कलेक्ट्रेट में वेरिफिकेशन भी कराया, युवाओं से 50 लाख की ठगी

By Amresh Kushwaha

12 लाख में पटवारी बनाने की डील! ज्वाइनिंग लेटर थमाया, कलेक्ट्रेट में वेरिफिकेशन भी कराया, युवाओं से 50 लाख की ठगी