एमपी में देशी शराब की बोतलों में 21% तक कम मिला अल्कोहल, डिस्टिलरियों के खेल पर विभाग खामोश

Aman Vaishnav | Oct 18, 2026, 09:32 IST
Share
मध्य प्रदेश में देशी शराब के नमूनों में कम मिला अल्कोहल, तीन डिस्टिलरी की जांच रिपोर्ट में खुलासा
मध्य प्रदेश में देशी शराब के नमूनों में कम मिला अल्कोहल, तीन डिस्टिलरी की जांच रिपोर्ट में खुलासा

मध्य प्रदेश की देशी शराब में सरकारी नियमों के मुकाबले 21 प्रतिशत तक कम अल्कोहल मिला है। सबसे ज्यादा कमी सागर की डीसीआर डिस्टिलरी की प्लेन शराब में मिली। अब सवाल उठ रहा है कि शराब बनाने में जितनी स्पिरिट बचाई गई, उसका इस्तेमाल आखिर कहां किया गया? आइए इस मामले को विस्तार से जानते हैं...

एमपी में देशी शराब घोटाला

दरअसल, जून 2026 में भोपाल की सीईएस एनालिटिकल एंड रिसर्च सर्विसेज लैब में शराब के नमूनों की जांच हुई थी। इसमें प्रदेश की तीन अलग-अलग डिस्टिलरियों के पांच नमूने फेल हो गए। सभी नमूनों में सरकारी नियमों के मुकाबले अल्कोहल की मात्रा काफी कम मिली।

गंभीर बात यह है कि जांच रिपोर्ट जून में ही आ गई थी। इसके बावजूद आबकारी विभाग के अफसरों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। न कोई सख्त कार्रवाई हुई और न ही सरकार ने आगे इसकी जांच कराई।

किस डिस्टिलरी के नमूने में कितनी पाई गई कमी?

जांच रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि सबसे ज्यादा खेल सागर स्थित डीसीआर डिस्टिलरी के प्लेन शराब के नमूने में हुआ है। यहां अल्कोहल की मात्रा तय सीमा से 20.74 प्रतिशत कम पाई गई। अलग-अलग फैक्ट्रियों के नमूनों की स्थिति इस प्रकार रही...

  • डीसीआर डिस्टिलरी, सागर (प्लेन शराब): तय मानक 28.55 प्रतिशत है। इसमें 20.74 प्रतिशत कम अल्कोहल मिला।
  • जगपिन डिस्टिलरी (मसाला शराब): तय मानक 42.80 प्रतिशत है। इसमें 15.04 प्रतिशत कम अल्कोहल मिला।
  • अग्रवाल डिस्टिलरी (प्लेन शराब): तय मानक 28.55 प्रतिशत है। इसमें 13.42 प्रतिशत कम अल्कोहल मिला।
  • अग्रवाल डिस्टिलरी (मसाला शराब): तय मानक 42.80 प्रतिशत है। इसमें 3.18 प्रतिशत कम अल्कोहल मिला।
  • डीसीआर डिस्टिलरी, सागर (मसाला शराब): तय मानक 42.80 प्रतिशत है। इसमें 1.26 प्रतिशत कम अल्कोहल मिला।
MP आबकारी विभाग में फर्जी FDR का खेल: डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी दीपम रायचुरा सस्पेंड, 2.75 करोड़ की गड़बड़ी उजागर | MP Excise Department's Fake FDR Scam: Former OSD to Deputy CM Deepam Raichura Suspended, Rs 2.75 Crore Irregularities Exposed
MP आबकारी विभाग में फर्जी FDR का खेल,डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी दीपम रायचुरा सस्पेंड, जांच में सामने आईं कई गड़बड़ियां
12 Oct 2026 ,
By Sanjay Dhiman
मध्यप्रदेश आबकारी विभाग में शराब ठेका आवंटन से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। भोपाल में फर्जी FDR स्वीकार करने और नियमों की अनदेखी के आरोप में आबकारी अधिकारी दीपम रायचुरा को निलंबित किया गया है। विभागीय जांच में अनियमितताएं सामने आई हैं। मामला साल 2024-25 के शराब ठेके से जुड़ा है। बता दें कि रायचुरा आरोप लगने से पहले तक डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी थे।

कहां हुई गड़बड़ी?

मध्य प्रदेश देशी स्पिरिट नियम (MP Country Spirit Rules) के मुताबिक हर बोतल में एक निश्चित मात्रा में अल्कोहल होना अनिवार्य है।

  • मसाला शराब (Spiced Country Liquor): इसमें 42.80 प्रतिशत अल्कोहल होना जरूरी है।
  • प्लेन शराब (Plain Country Liquor): इसमें 28.55 प्रतिशत अल्कोहल होना तय किया गया है।
सवाल यह है कि यदि शराब में तय मात्रा से कम स्पिरिट मिलाई गई, तो बची हुई स्पिरिट कहां गई? बड़े पैमाने पर ऐसा करके डिस्टिलरी मालिक करोड़ों रुपए का मुनाफा कमा सकते हैं।

सरकारी लैब में दोबारा जांच होना क्यों जरूरी?

इस मामले में एक पेंच यह भी है कि जांच एक निजी लैब में हुई थी। ये नमूने भी शराब कारोबारियों द्वारा ही उपलब्ध कराए गए थे।

पूरी सच्चाई जानने के लिए यह देखना जरूरी है कि इन बैचों की बोतलों में शराब भरते समय रिकॉर्ड में अल्कोहल की मात्रा कितनी दर्ज थी। सरकारी लैब में विभाग के सीलबंद नमूनों की दोबारा जांच होनी चाहिए। इसके बाद ही इस गड़बड़ी की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

शराब से राज्यों की कमाई: 19% टैक्स, तेलंगाना सबसे आगे, 4 लाख करोड़ का राजस्व! | States' Earnings from Alcohol: 19% Tax, Telangana Leads, 4 Lakh Crore Revenue!
सस्ती छोड़ महंगी शराब के दीवाने हुए भारतीय: 6.18 लाख करोड़ के पार पहुंचा बाजार, राज्यों को 19% टैक्स कमाई
11 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
देश में राज्यों की कुल टैक्स कमाई में शराब से 19% हिस्सा आया। वित्त वर्ष 2024-25 में शराब से जुड़े टैक्स से केंद्र और राज्यों को कुल 4 लाख करोड़ रुपए मिले। वहीं, तेलंगाना इस मामले में सबसे आगे रहा। वहां राज्य की कुल टैक्स कमाई में शराब की हिस्सेदारी 32% रही।

FAQ

1. मध्य प्रदेश में देशी शराब में अल्कोहल की कमी का मामला कब सामने आया?

यह मामला जून 2026 में सामने आया, जब भोपाल की सीईएस एनालिटिकल एंड रिसर्च सर्विसेज लैब में जांच के लिए भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट आई। इस रिपोर्ट में 3 डिस्टिलरियों के 5 नमूनों में तय मात्रा से कम अल्कोहल पाया गया था।

2. एमपी में शराब के किस नमूने में सबसे ज्यादा गड़बड़ी मिली है?

सबसे ज्यादा गड़बड़ी सागर की डीसीआर डिस्टिलरी की प्लेन शराब के नमूने में मिली है। इसमें तय मानक 28.55 प्रतिशत के मुकाबले 20.74 प्रतिशत कम अल्कोहल पाया गया।
Tags:
  • एमपी में देशी शराब घोटाला
  • डिस्टिलरियों के पांच नमूने फेल
  • मध्य प्रदेश देशी स्पिरिट नियम
  • MP Country Spirit Rules
  • spiced country liquor
  • Plain Country Liquor
  • मध्य प्रदेश में देशी शराब
  • देशी शराब में अल्कोहल की कमी
  • शराब में अल्कोहल की कमी का मामला
जल जीवन मिशन घोटाला: जेल से बाहर आए महेश जोशी, बोले- सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं

By Jageshwar prasad

जल जीवन मिशन घोटाला: जेल से बाहर आए महेश जोशी, बोले- सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं
MP में DA बढ़ाने की मांग तेज, 12 लाख कर्मचारी-पेंशनर्स परेशान, 28 हजार तक हो रहा नुकसान

By Amresh Kushwaha

MP में DA बढ़ाने की मांग तेज, 12 लाख कर्मचारी-पेंशनर्स परेशान, 28 हजार तक हो रहा नुकसान
एमपी में शहर से बाहर शिफ्ट होंगी 12 पुरानी जेल, सागर-रीवा की सेंट्रल जेल भी शामिल, सरकार को होगी हजार करोड़ की बचत

By Aman Vaishnav

एमपी में शहर से बाहर शिफ्ट होंगी 12 पुरानी जेल, सागर-रीवा की सेंट्रल जेल भी शामिल, सरकार को होगी हजार करोड़ की बचत
CM भजनलाल शर्मा आज बांसवाड़ा जाएंगे, त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दर्शन के बाद कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

By Ashish Bhardwaj

CM भजनलाल शर्मा आज बांसवाड़ा जाएंगे, त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दर्शन के बाद कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में बढ़ी कानूनी हलचल, सरकार के बाद भाजपा OBC मोर्चा अध्यक्ष भी पहुंचे SC

By Neel Tiwari

ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में बढ़ी कानूनी हलचल, सरकार के बाद भाजपा OBC मोर्चा अध्यक्ष भी पहुंचे SC
ग्वालियर में बेकाबू ट्रक ने मचाई तबाही, शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को रौंदा, 13 की मौत, 40 से ज्यादा घायल

By Aman Vaishnav

ग्वालियर में बेकाबू ट्रक ने मचाई तबाही, शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को रौंदा, 13 की मौत, 40 से ज्यादा घायल
आज इंदौर-उज्जैन दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, चुनरी यात्रा में होंगे शामिल, फिर MY अस्पताल को देंगे पेट सीटी स्कैन की सौगात

By Aman Vaishnav

आज इंदौर-उज्जैन दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, चुनरी यात्रा में होंगे शामिल, फिर MY अस्पताल को देंगे पेट सीटी स्कैन की सौगात