सस्ती छोड़ महंगी शराब के दीवाने हुए भारतीय: 6.18 लाख करोड़ के पार पहुंचा बाजार, राज्यों को 19% टैक्स कमाई
Aman Vaishnav | Oct 11, 2026, 13:33 IST
राज्यों की टैक्स आय में शराब की हिस्सेदारी और राजस्व रिपोर्ट
देश में राज्यों की कुल टैक्स कमाई में शराब से 19% हिस्सा आया। वित्त वर्ष 2024-25 में शराब से जुड़े टैक्स से केंद्र और राज्यों को कुल 4 लाख करोड़ रुपए मिले। वहीं, तेलंगाना इस मामले में सबसे आगे रहा। वहां राज्य की कुल टैक्स कमाई में शराब की हिस्सेदारी 32% रही।
राज्यों की 19% टैक्स आय शराब से
आंकड़ों पर नजर डालें, तो वित्त वर्ष 2024-25 में शराब उद्योग से केंद्र और राज्य सरकारों को कुल 4 लाख करोड़ रुपए का टैक्स राजस्व मिला है। साल 2020-21 में यह आंकड़ा 2.4 लाख करोड़ रुपए था। देश की मौजूदा जीडीपी (GDP) के मुकाबले इस टैक्स का अनुपात भी 1.2% से बढ़कर अब करीब 1.3% हो गया है।
राज्य की कमाई में शराब की कितनी हिस्सेदारी?
- तेलंगाना (Telangana): 32% (राज्य की टैक्स आय का लगभग एक-तिहाई हिस्सा)
- तमिलनाडु (Tamil Nadu): 27%
- उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh): 25%
- केरल (Kerala): 23%
- हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh): 23%
- अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh): 23%
- छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh): 23%
- आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh): 21%
- उत्तराखंड (Uttarakhand): 21%
6.18 लाख करोड़ रुपए का हुआ भारतीय शराब बाजार
- स्पिरिट्स कैटेगरी (
Spirits Category ): 4 लाख 16 हजार 54 करोड़ रुपए देसी शराब (Country Liquor): 1 लाख 5 हजार 52 करोड़ रुपए- बीयर(Beer): 93 हजार 500 करोड़ रुपए
- वाइन (Wine): 4 हजार 38 करोड़ रुपए
महंगी और प्रीमियम शराब की मांग में भारी उछाल
- वर्ष 2022 से 2025 के बीच महंगी श्रेणी (Premium Category) की सालाना चक्रवृद्धि वृद्धि दर (CAGR) 10.2% रही है।
- वहीं, सामान्य श्रेणी (Regular Category) में यह बढ़ोत्तरी केवल 1.4% रही।
- सस्ती श्रेणी (Economy Category) में सालाना बढ़त महज 1.1% दर्ज की गई।
1. वित्त वर्ष 2024-25 में केंद्र और
वित्त वर्ष 2024-25 में शराब उद्योग से केंद्र और राज्यों को कुल मिलाकर 4 लाख करोड़ रुपये का टैक्स मिला है, जो कि वर्ष 2020-21 के 2.4 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले काफी ज्यादा है।
2. देश में किस राज्य की अपनी टैक्स कमाई में शराब की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही?
तेलंगाना इस सूची में सबसे ऊपर रहा, जहाँ राज्य की कुल टैक्स आय का 32 फीसदी (लगभग एक-तिहाई) हिस्सा शराब से आए टैक्स का था। इसके बाद तमिलनाडु (27%) और उत्तर प्रदेश (25%) का नंबर आता है।
3. साल 2025 में भारतीय शराब बाजार में किस कैटेगरी का कारोबार सबसे बड़ा रहा?
साल 2025 में कुल 6 लाख 18 हजार 644 करोड़ रुपए के बाजार में सबसे बड़ा हिस्सा स्पिरिट्स कैटेगरी का रहा। इसका कारोबार 4 लाख 16 हजार 54 करोड़ रुपए दर्ज किया गया। इसके बाद देसी शराब का 1 लाख 5 हजार 2 करोड़ और बीयर का 93 हजार 500 करोड़ रुपए का बाजार रहा।
सस्ती छोड़ महंगी शराब के दीवाने हुए भारतीय: 6.18 लाख करोड़ के पार पहुंचा बाजार, राज्यों को 19% टैक्स कमाई
By Aman Vaishnav
भगवान के नाम पर दर्ज ज़मीन, अब मुआवजा किसे दे सरकार, जानिए इस अनोखे मामले की पूरी सच्चाई
By Arun Tiwari
भोपाल की चक्की में पिस रहे जहर वाले मसाले? हल्दी में लेड क्रोमेट, तो मिर्च पाउडर में धड़ल्ले से मिल रहा ईंट का चूरा
By Manya Jain
राजस्थान में 89 अधिकारियों पर कार्यभार का दोहरा बोझ, 24 अफसरों के पास कोई काम नहीं
By Ashish Bhardwaj
सिंहासन छत्तीसी : मिनिस्टर बनने विधायक की बगलामुखी मंदिर में तंत्र पूजा,मंत्री का पीए बनने 50 पेटी का ऑफर,चुनावी सर्वे से सनसनी
By Arun Tiwari
जनता से बोले 5 बच्चे पैदा करो, पर खुद के कितने? जानें सलाह देने वाले इन नेता-धर्मगुरुओं की हकीकत
By Aman Vaishnav
2 करोड़ की रिश्वत मामला: ट्रैप से पहले 3 दिन तक बातचीत रिकॉर्ड करती रही ACB
By Ashish Bhardwaj