शराब शौकीनों के लिए खुशखबरी, प्रीमियम स्कॉच व्हिस्की और जॉनी वॉकर समेत कई ब्रांड होंगे सस्ते
Aman Vaishnav | Updated:
प्रीमियम स्कॉच व्हिस्की की कीमतों में कटौती की तैयारी
प्रीमियम स्कॉच व्हिस्की के दाम जल्द कम हो सकते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, कुछ ब्रांड 10 से 15 प्रतिशत तक सस्ते हो सकते हैं। भारत-यूके ट्रेड एग्रीमेंट के असर की फिलहाल पूरी जांच की जा रही है। 10 अक्टूबर के बाद शराब की कीमतों में बदलाव दिख सकता है। हर ब्रांड के हिसाब से नई कीमत तय की जाएगी।
सस्ती हो सकती है प्रीमियम स्कॉच व्हिस्की
भारत-यूके ट्रेड एग्रीमेंट का असर
इसके तहत ब्रिटिश व्हिस्की और जिन पर कस्टम ड्यूटी घटा दी गई है। कस्टम ड्यूटी को 150 प्रतिशत से घटाकर 75 प्रतिशत किया गया है। आगे चलकर यह टैक्स घटकर 40 प्रतिशत तक आ जाएगा।
शराब के दाम तय होने का पूरा गणित
इसमें दुकानदारों का मार्जिन और अन्य लागत भी जोड़ी जाती है। इसलिए ग्राहकों को मिलने वाला असल फायदा हर ब्रांड पर निर्भर करेगा।
हर ब्रांड पर एक जैसी कटौती संभव नहीं
सिर्फ विदेशी नाम होने से टैक्स छूट का फायदा नहीं मिलेगा। कुछ ब्रांड्स पूरी तरह तैयार बोतल के रूप में भारत आते हैं। कुछ शराब ब्रांड्स की बॉटलिंग या मैन्युफैक्चरिंग भारत में की जाती है। विभाग इसी वजह से हर ब्रांड की अलग से जांच कर रहा है।
10 अक्टूबर से पड़ोसी राज्यों में भी बदलाव
दिल्ली में एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का नया प्रस्ताव
यह प्रस्ताव मंजूर हुआ, तो शराब की कीमतें बढ़ सकती हैं। राज्य का यह अतिरिक्त टैक्स कस्टम ड्यूटी की छूट को खत्म कर सकता है।
नए एक्साइज कमिश्नर के आने के बाद फैसला
शीर्ष स्तर पर बदलाव से दोनों फैसले अलग-अलग समय पर लागू हो सकते हैं। योग्य स्कॉच ब्रांड्स को पहले सस्ती कस्टम ड्यूटी का लाभ मिल सकता है। राज्य की एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी का फैसला बाद में लागू हो सकता है।
इंदौर कृष्णबाग में 62 मकान सोमवार सुबह टूटेंगे, कलेक्टर ने 7 SDM सहित 29 अधिकारी उतारे
By Sanjay Gupta
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
By Amresh Kushwaha
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
By Umeshwari Baghel
इंस्टाग्राम पर अब नहीं दिखेंगे अश्लील और हिंसक कंटेंट! Meta ने भारत में बदले नियम
By The Sootr

दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
By Jageshwar Prasad
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
By Amresh Kushwaha