MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद

Amresh Kushwaha | Updated:
Share
मध्यप्रदेश में 1 जनवरी 2027 से 13 जिलों के कलेक्टरों को प्रमोशन का लाभ मिलने की तैयारी है।
मध्यप्रदेश में 1 जनवरी 2027 से 13 जिलों के कलेक्टरों को प्रमोशन का लाभ मिलने की तैयारी है।

MP IAS Promotion: मध्यप्रदेश में नए साल की शुरुआत कई बड़े अफसरों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाली है। प्रदेश के 13 जिलों के कलेक्टरों को 1 जनवरी 2027 से प्रमोशन का लाभ मिलेगा। इनमें ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान सचिव पद पर प्रमोट होंगी, जबकि 12 अन्य जिलों के कलेक्टरों को अपर सचिव का दर्जा मिलेगा।

सिर्फ कलेक्टर ही नहीं, प्रदेश के आईएएस, आईपीएस, वन सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए भी पदोन्नति की तैयारी चल रही है। कुल मिलाकर करीब एक हजार अधिकारियों को इसका फायदा मिल सकता है।

दिसंबर में होगी बैठक, 31 तक जारी होंगे आदेश

मध्यप्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने अफसरों के प्रमोशन की तैयारी शुरू कर दी है। दिसंबर में विभागीय पदोन्नति समिति यानी DPC Meeting होगी, जिसमें 150 से ज्यादा आईएएस अधिकारियों के प्रमोशन पर फैसला लिया जाएगा।

इसके अलावा पुलिस, वन, राजस्व और अन्य विभागों के अधिकारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। योजना के मुताबिक, 31 दिसंबर तक सभी प्रमोशन आदेश जारी कर दिए जाएंगे, ताकि अधिकारियों को नए साल की पहली तारीख से इसका लाभ मिल सके।

डीजीपी कैलाश मकवाना को 3 महीने का एक्सटेंशन! वरुण कपूर रेस से बाहर, पंकज श्रीवास्तव की एंट्री संभव | DGP Kailash Makwana gets 3-month extension! Varun Kapoor out of race, Pankaj Srivastava likely to enter
डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है 3 महीने का एक्सटेंशन! बढ़ा कार्यकाल तो वरुण कपूर रेस से होंगे बाहर, पंकज श्रीवास्तव की होगी एंट्री
22 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
मध्यप्रदेश का अगला पुलिस मुखिया कौन होगा? इस सवाल का जवाब मिलने से पहले ही नया मोड़ आ गया है। मौजूदा डीजीपी कैलाश मकवाना को एक्सटेंशन मिलने की चर्चा तेज हो गई है। अगर ऐसा होता है तो नए डीजीपी की नियुक्ति कुछ महीने आगे बढ़ सकती है। इतना ही नहीं, अभी जिन तीन आईपीएस अफसरों के नाम डीजीपी की दौड़ में हैं, उस पैनल का समीकरण भी बदल सकता है।

ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान बनेंगी सचिव

प्रमोशन की सूची में ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान का नाम प्रमुख है। वे 2011 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और उन्हें अपर सचिव से सचिव पद पर पदोन्नति मिलेगी।

वहीं, 2014 बैच के 12 आईएएस अधिकारियों को उपसचिव से अपर सचिव के पद का वेतनमान मिलेगा। ये अधिकारी अभी अलग-अलग जिलों में कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

इन 12 जिलों के कलेक्टरों को मिलेगा अपर सचिव पद

  • अशोकनगर: आईएएस साकेत मालवीय
  • जबलपुर: आईएएस अरुण विश्वकर्मा
  • खंडवा: आईएएस ऋषभ गुप्ता
  • देवास: आईएएस नेहा मीना
  • नर्मदापुरम: आईएएस आशीष वशिष्ठ
  • सिंगरौली: आईएएस अंकित अस्थाना
  • बालाघाट: आईएएस आदित्य सिंह
  • मुरैना: आईएएस लोकेश जांगिड़
  • सागर: आईएएस दिलीप कुमार यादव
  • आलीराजपुर: आईएएस नीतू माथुर
  • डिंडौरी: आईएएस अंजू पवन भदौरिया
  • निवाड़ी: आईएएस जमुना भिड़े
इन अधिकारियों को प्रमोशन मिलने से उनका पद और वेतनमान बढ़ेगा। हालांकि, प्रमोशन का मतलब यह नहीं है कि उन्हें तुरंत कलेक्टर पद से हटा दिया जाएगा।

वर्दी में रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों की खुलेगी कुंडली: PHQ ने मांगी सोशल मीडिया अकाउंट की डिटेल, पुराने वीडियो हटाने की मची होड़ | Police personnel making reels in uniform will be investigated: PHQ seeks social media account details, rush to remove old videos
MP में रीलबाज पुलिसकर्मियों की खुलेगी कुंडली, PHQ ने मांगी सोशल मीडिया अकाउंट की डिटेल, पुराने वीडियो हटाने की मची होड़
21 Nov 2026 ,
By Ratan Kumar Mishra
वर्दी पहनकर कभी फिल्मी गानों पर रील, तो कभी हथियारों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर छाने का शौक अब पुलिसकर्मियों की मुश्किल बढ़ा सकता है। लाइक और व्यूज के लिए बनाए गए ऐसे वीडियो अब पुलिस मुख्यालय (PHQ) की नजर में आ गए हैं। मुख्यालय के निर्देश के बाद ग्वालियर में पुलिसकर्मियों के सोशल मीडिया अकाउंट की गोपनीय जांच शुरू हो गई है।

तीन वरिष्ठ आईएएस बनेंगे प्रमुख सचिव

प्रदेश के तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को भी नए साल में बड़ी जिम्मेदारी वाले पद का दर्जा मिलेगा। 2003 बैच के संजय गोयल, निशांत वरवड़े और ज्ञानेश्वर बी. पाटिल को प्रमुख सचिव पद पर प्रमोट किया जाएगा।

इनमें ज्ञानेश्वर बी. पाटिल फिलहाल महाराष्ट्र में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं।

2011 बैच के इन अफसरों को मिलेगा सचिव पद

2011 बैच के अधिकारियों को अपर सचिव से सचिव पद पर प्रमोशन दिया जाएगा। इस सूची में वीएस चौधरी कोलसानी, हरजिंदर सिंह, रुचिका चौहान, सौरभ कुमार सुमन, नेहा मारव्या, विजय कुमार जे., अनुग्रह पी., बी विजय दत्ता, मोहित बुंदस, संजीव श्रीवास्तव, चंद्रमौली शुक्ला, मनोज पुष्प, उमाशंकर भार्गव, गौतम सिंह, प्रीति जैन, उषा परमार, सरिता ओमबाला प्रजापति, मुजीबुर्रहमान खान, दिनेश जैन, गिरीश शर्मा, शिवराज सिंह वर्मा और वीरेंद्र कुमार शामिल हैं।

MPPSC परीक्षा कैलेंडर 2027 जारी: जनवरी में राज्य सेवा परीक्षा, मई में स्पेशल पीएससी | MPPSC Exam Calendar 2027 Released: State Service Exam in January, Special PSC in May
MPPSC ने जारी किया 2027 का परीक्षा कैलेंडर: जनवरी में पहली PSC, मई में स्पेशल PSC, 25 परीक्षाओं का शेड्यूल आया
21 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
Indore. मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने आखिरकार युवाओं का इंतजार खत्म करते हुए शुक्रवार, 20 नवंबर को साल 2027 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस शेड्यूल का सबसे ज्यादा इंतजार राज्य सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को था। कैलेंडर के मुताबिक, साल की पहली राज्य सेवा परीक्षा जनवरी में होगी, जबकि स्पेशल पीएससी के लिए मई का समय तय किया गया है।

2014 बैच के इन आईएएस अधिकारियों का भी बढ़ेगा वेतनमान

2014 बैच के अधिकारियों को उपसचिव से अपर सचिव का Pay Scale देने की तैयारी है।

इनमें अवि प्रसाद, शीतला पटले, संकेत मालवीय, अरुण कुमार विश्वकर्मा, ऋषव गुप्ता, नेहा मीना, तन्वी हुड्डा, आशीष वशिष्ठ, अंकित अस्थाना, आदित्य सिंह, लोकेश जांगिड़, ऋजु बाफना, भव्या मित्तल, क्षितिज सिंघल, सलोनी सिडाना, दिलीप यादव, रानी बाटड़, चंद्रशेखर शुक्ला, दिलीप कुमार कापसे, बुद्धेश कुमार वैद्य, विनय निगम, अभय बेडेकर, सुधीर कोचर, अजयदेव शर्मा, नीतू माथुर, अंजू पवन भदौरिया और जमुना भिड़े शामिल हैं।

इसके साथ ही 2018 बैच के आईएएस अफसरों को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (JAG) और 2023 बैच के अधिकारियों को सीनियर टाइम स्केल में प्रमोट करने की प्रक्रिया भी प्रस्तावित है।

डिप्टी कलेक्टर और तहसीलदारों को भी मिलेगा मौका

प्रमोशन की तैयारी सिर्फ आईएएस अधिकारियों तक सीमित नहीं है। राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों की भी पदोन्नति होगी। इनमें डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और अपर कलेक्टर के पद शामिल हैं।

राजस्व विभाग के सीनियर तहसीलदारों और एसएलआर को भी डिप्टी कलेक्टर पद पर प्रमोट किया जाएगा।

मंत्रालय में काम करने वाले निजी सचिव, स्टाफ ऑफिसर और अन्य कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए भी विभागीय बैठकें होंगी।

MP पुलिस पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप: पूर्व DG बोले- अफसरों की ढीली निगरानी से बेखौफ मैदानी अमला, कई मामले आए सामने | MP Police Faces Serious Corruption Allegations: Former DG Says Lax Supervision by Officers Empowers Field Staff, Numerous Cases Emerge
MP पुलिस की वर्दी पर भ्रष्टाचार के दाग! पूर्व स्पेशल DG बोले- अफसरों की ढीली निगरानी से बेखौफ मैदानी अमला
19 Nov 2026 ,
By Atul Dwivedi
सिवनी के एक होटल में प्रेमी जोड़े को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि यह सब एडिशनल एसपी की मौजूदगी में हुआ। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस घटना ने एक बार फिर मध्यप्रदेश पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस और वन विभाग में भी बड़े स्तर पर प्रमोशन

गृह विभाग में भी अधिकारियों को Promotion देने की तैयारी है। आईपीएस अधिकारियों को डीजी, स्पेशल डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी स्तर पर पदोन्नति मिलेगी।

वहीं, राज्य पुलिस सेवा में एसडीओपी, सीएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों को एडिशनल एसपी पद पर प्रमोट किया जाएगा।

इसी तरह भारतीय वन सेवा और राज्य वन सेवा के अधिकारियों के लिए भी पदोन्नति की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

अब दिसंबर की DPC पर टिकी नजर

मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर होने वाले इन प्रमोशन को लेकर प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। सबसे ज्यादा चर्चा 13 जिलों के कलेक्टरों और वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर है।

अब दिसंबर में होने वाली विभागीय पदोन्नति समिति की बैठकों पर नजर रहेगी। इनमें नामों पर अंतिम फैसला होने के बाद आदेश जारी किए जाएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रक्रिया पूरी हुई तो 1 जनवरी 2027 से प्रदेश के करीब एक हजार अधिकारियों के लिए नया साल नई पदोन्नति लेकर आएगा।
Tags:
  • एमपी आईएएस प्रमोशन
  • MP IAS Promotion
  • District Collector Promotion MP
  • नए साल पर कलेक्टरों का प्रमोशन
  • Ruchika Chauhan Secretary MP
  • कलेक्टर रुचिका चौहान सचिव
  • मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग
  • आईएएस साकेत मालवीय
  • आईएएस अरुण विश्वकर्मा
  • आईएएस ऋषभ गुप्ता
उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार

By Jageshwar Prasad

उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार
मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा टली, 7.50 लाख उम्मीदवारों को अब करना होगा इतना इंतजार

By Sanjay Gupta

मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा टली, 7.50 लाख उम्मीदवारों को अब करना होगा इतना इंतजार
डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है 3 महीने का एक्सटेंशन! बढ़ा कार्यकाल तो वरुण कपूर रेस से होंगे बाहर, पंकज श्रीवास्तव की होगी एंट्री

By Amresh Kushwaha

डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है 3 महीने का एक्सटेंशन! बढ़ा कार्यकाल तो वरुण कपूर रेस से होंगे बाहर, पंकज श्रीवास्तव की होगी एंट्री
अजमेर के प्रॉपर्टी कारोबारी को गैंगस्टर के नाम से धमकी, 12 करोड़ के लेनदेन का विवाद

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अजमेर के प्रॉपर्टी कारोबारी को गैंगस्टर के नाम से धमकी, 12 करोड़ के लेनदेन का विवाद
डीग में बोर्ड गठन से पहले कांग्रेस में घमासान, विश्वेंद्र सिंह ने पूछा- जीते हुए सदस्य कहां गायब हो गए?

By Ashish Bhardwaj

डीग में बोर्ड गठन से पहले कांग्रेस में घमासान, विश्वेंद्र सिंह ने पूछा- जीते हुए सदस्य कहां गायब हो गए?
GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी सस्पेंड, डेढ़ लाख की रिश्वत लेते ACB ने किया था गिरफ्तार

By Umeshwari Baghel

GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी सस्पेंड, डेढ़ लाख की रिश्वत लेते ACB ने किया था गिरफ्तार
अब मॉल में शॉपिंग-फिल्म से आगे का रोमांच: जयपुर में शुरू हुआ इमर्सिव डेस्टिनेशन, 25 हजार वर्गफीट में बसी अनोखी दुनिया

By Jageshwar Prasad

अब मॉल में शॉपिंग-फिल्म से आगे का रोमांच: जयपुर में शुरू हुआ इमर्सिव डेस्टिनेशन, 25 हजार वर्गफीट में बसी अनोखी दुनिया