MPPSC 2027 का परीक्षा कैलेंडर
MPPSC ने जारी किया 2027 का परीक्षा कैलेंडर: जनवरी में पहली PSC, मई में स्पेशल PSC, 25 परीक्षाओं का शेड्यूल आया
Sanjay Gupta | Updated:
MPPSC ने साल 2027 का संभावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है।
Indore. मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने आखिरकार युवाओं का इंतजार खत्म करते हुए शुक्रवार, 20 नवंबर को साल 2027 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस शेड्यूल का सबसे ज्यादा इंतजार राज्य सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को था। कैलेंडर के मुताबिक, साल की पहली राज्य सेवा परीक्षा जनवरी में होगी, जबकि स्पेशल पीएससी के लिए मई का समय तय किया गया है।
खास बात यह है कि मध्यप्रदेश सरकार ने 2027 को युवा वर्ष घोषित किया है और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी एक साल में दो पीएससी परीक्षाएं कराने की बात कह चुके हैं। इसी दिशा में आयोग ने अब दो राज्य सेवा परीक्षाओं का संभावित कार्यक्रम जारी किया है। इसके साथ ही साल 2027 में होने वाली कुल 25 परीक्षाओं का Tentative Schedule भी सामने रख दिया गया है।
कैलेंडर के मुताबिक, नियमित राज्य सेवा और वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 24 जनवरी 2027 को होगी। वहीं, मुख्य परीक्षा 10 से 15 मई के बीच होने की संभावना है।
वहीं राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्पेशल 2027 की प्री के लिए 2 मई की तारीख रखी गई है। इसकी मेंस के लिए 9 से 14 अगस्त का शेड्यूल रखा गया है।
माना जा रहा है कि राज्य सेवा परीक्षा 2027 नियमित की मेंस मई में होने के बाद इसका रिजल्ट अगस्त तक जारी कर दिया जाएगा और सितंबर-अक्टूबर में इसके इंटरव्यू कर रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। वहीं स्पेशल मेंस अगस्त में होने के बाद नवंबर तक इसका रिजल्ट जारी कर कोशिश की जाएगी कि दिसंबर में इसके इंटरव्यू कराए जाएं।
माना जा रहा है कि नियमित राज्य सेवा परीक्षा 2027 की मेंस मई में होने के बाद अगस्त तक इसका रिजल्ट जारी किया जा सकता है। इसके बाद सितंबर-अक्टूबर में इंटरव्यू कराकर फाइनल रिजल्ट घोषित करने की तैयारी रहेगी। वहीं स्पेशल पीएससी की मेंस परीक्षा अगस्त में होने की संभावना है। इसका रिजल्ट नवंबर तक जारी करने की कोशिश होगी, ताकि दिसंबर में इंटरव्यू कराकर चयन प्रक्रिया पूरी की जा सके।
स्टेट इंजीनियरिंग परीक्षा 2027- 14 फरवरी
राज्य पात्रता (सेट) परीक्षा 2027- 7 मार्च
पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ परीक्षा 2027, सहायक लोक अभियोजन अधिकारी एडीपीओ 2027 व उप संचालक प्राचार्य वर्ग टू सहायक संचालक तकनीकी परीक्षा 2027 ये तीनों 18 अप्रैल को संभावित
राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2027 -25 अप्रैल
सहायक कुलसचिव 2027- 30 मई
आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी 2027, यूनानी चिकित्सा अधिकारी, होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी - 27 जून
असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2027, ग्रंथपाल परीक्षा, व क्रीड़ा अधिकारी 2027- 4 जुलाई
सहायक प्रबंधक परीक्षा, खनिज इंस्पेक्टर परीक्षा- 25 जुलाई
खाद्य सुरक्षा अधिकारी 2027 - 1 अगस्त
वैज्ञानिक अधिकारी 2027- 26 सितंबर
कराधान सहायक परीक्षा 2027- 26 सितंबर
व्याख्याता पॉलीटेक्निक महाविद्यालय - 17 अक्टूबर
कब-कब होगी राज्य सेवा परीक्षा
विशेष परीक्षा पीएससी के लिए यह शेड्यूल
कब हो सकते हैं रिजल्ट और इंटरव्यू
माना जा रहा है कि नियमित राज्य सेवा परीक्षा 2027 की मेंस मई में होने के बाद अगस्त तक इसका रिजल्ट जारी किया जा सकता है। इसके बाद सितंबर-अक्टूबर में इंटरव्यू कराकर फाइनल रिजल्ट घोषित करने की तैयारी रहेगी। वहीं स्पेशल पीएससी की मेंस परीक्षा अगस्त में होने की संभावना है। इसका रिजल्ट नवंबर तक जारी करने की कोशिश होगी, ताकि दिसंबर में इंटरव्यू कराकर चयन प्रक्रिया पूरी की जा सके।
ये अहम परीक्षाएं भी शेड्यूल
राज्य पात्रता (सेट) परीक्षा 2027- 7 मार्च
पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ परीक्षा 2027, सहायक लोक अभियोजन अधिकारी एडीपीओ 2027 व उप संचालक प्राचार्य वर्ग टू सहायक संचालक तकनीकी परीक्षा 2027 ये तीनों 18 अप्रैल को संभावित
राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2027 -25 अप्रैल
सहायक कुलसचिव 2027- 30 मई
आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी 2027, यूनानी चिकित्सा अधिकारी, होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी - 27 जून
असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2027, ग्रंथपाल परीक्षा, व क्रीड़ा अधिकारी 2027- 4 जुलाई
सहायक प्रबंधक परीक्षा, खनिज इंस्पेक्टर परीक्षा- 25 जुलाई
खाद्य सुरक्षा अधिकारी 2027 - 1 अगस्त
वैज्ञानिक अधिकारी 2027- 26 सितंबर
कराधान सहायक परीक्षा 2027- 26 सितंबर
व्याख्याता पॉलीटेक्निक महाविद्यालय - 17 अक्टूबर
FAQs
- मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने 2027 का परीक्षा कैलेंडर कब जारी किया?
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने 2027 का परीक्षा कैलेंडर 20 नवंबर को जारी किया। - राज्य सेवा परीक्षा 2027 की प्रारंभिक और मेंस परीक्षाएं कब होंगी?
राज्य सेवा परीक्षा 2027 की प्रारंभिक परीक्षा 24 जनवरी 2027 को और मेंस परीक्षा 10 से 15 मई 2027 के बीच संभावित है। - विशेष पीएससी परीक्षा के रिजल्ट और इंटरव्यू कब होंगे?
विशेष पीएससी की मेंस परीक्षा अगस्त 2027 में होगी, और इसका रिजल्ट नवंबर 2027 तक जारी करने की कोशिश की जाएगी, ताकि दिसंबर में इंटरव्यू कराए जा सकें।
शादी का सीजन शुरू, घर-घर गूंजेगी शहनाई; इस साल 11 शुभ मुहूर्त, 2027 में इतने होंगे शादी के लिए शुभ दिन
By Arohi Raj
सीएम के कोरिया दौरे से पहले MP को मिलेगा नया DGP: 3 नामों के पैनल पर मुहर, वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव रेस में
By Amresh Kushwaha
जयपुर की 300 साल पुरानी विरासत बचाने की चुनौती: सरकार ने बदला निगरानी का सिस्टम, 2 कमेटियों का पुनर्गठन
By Jageshwar Prasad
सीकर और जयपुर में कांग्रेस ने किया बड़ा सियासी उलटफेर, मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी के साथ दोनों बेटें भी हारें
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान के 18 जिलों में 20 नवंबर से फार्मर ID के जरिए मिलेगा खाद, पंचायत चुनाव के बाद सरकार ने फिर लागू की व्यवस्था
By Jyoti Mahender Bhardwaj
मध्यप्रदेश के 4 IAS और 2 IPS शादी के बंधन में बंध रहे, एक आईपीएस गुजरात कैडर से, दो आईएएस इंदौर निगम में पदस्थ
By Sanjay Gupta
खड़े गणेशजी मंदिर हत्याकांड में पुलिस की कहानी फेल, नेत्रहीन को हत्या का आरोपी और दिव्यांग को बताया मुख्य हमलावर
By Jageshwar Prasad