जयपुर की 300 साल पुरानी विरासत बचाने की चुनौती: सरकार ने बदला निगरानी का सिस्टम, 2 कमेटियों का पुनर्गठन

Jageshwar Prasad | Updated:
Share
गुलाबी नगरी की ऐतिहासिक पहचान बचाने के लिए सरकार ने कसी कमर।
गुलाबी नगरी की ऐतिहासिक पहचान बचाने के लिए सरकार ने कसी कमर।

गुलाबी नगरी जयपुर की ऐतिहासिक पहचान को बचाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने अब विरासत की निगरानी और फैसले लेने का नया ढांचा तैयार किया है। परकोटे की विरासत को सुरक्षित रखने के लिए दो प्रमुख समितियों का पुनर्गठन किया गया है। इनमें स्टेट हेरिटेज कमेटी और टेक्निकल हेरिटेज कमेटी शामिल हैं। दोनों समितियां अलग-अलग स्तर पर काम करेंगी।

एक तरफ नीतिगत और प्रशासनिक फैसले होंगे। इनमें वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग शामिल रहेंगे। दूसरी तरफ तकनीकी मामलों की जिम्मेदारी विशेषज्ञ अधिकारियों को दी गई है। जयपुर नगर निगम ग्रेटर और हेरिटेज के एकीकरण के बाद समितियों के ढांचे में यह बदलाव किया गया है।

यूनेस्को की सीधी नजर, 1 दिसंबर 2026 तक देनी है रिपोर्ट

जयपुर की ऐतिहासिक विरासत पर अब यूनेस्को (UNESCO) की सीधी नजर टिकी है। साल 2019 में जयपुर को विश्व धरोहर शहर का दर्जा मिला था। लेकिन इसके बाद से परकोटे में अवैध निर्माण लगातार बढ़े हैं।

कई ऐतिहासिक हवेलियों को तोड़ दिया गया। संरक्षण के नियमों की भी अनदेखी हुई। इन बातों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। यूनेस्को ने प्रशासन से विरासत बचाने के लिए उठाए गए कदमों का जवाब मांगा है। प्रशासन को 1 दिसंबर 2026 तक अपनी रिपोर्ट पेश करनी है।

यदि रिपोर्ट से यूनेस्को संतुष्ट नहीं हुआ, तो बड़ी कार्रवाई हो सकती है। यूनेस्को जयपुर की विरासत का जायजा लेने के लिए रिएक्टिव मॉनिटरिंग मिशन भेज सकता है। इसीलिए विश्व धरोहर के तमगे को बचाए रखने के लिए सरकार सख्त हो गई है। जवाबदेही तय करने के लिए दोनों समितियों को फिर से गठित किया गया है।

मुख्य सचिव करेंगे स्टेट हेरिटेज कमेटी की अगुवाई

स्टेट हेरिटेज कमेटी की कमान राज्य के मुख्य सचिव के पास रहेगी। इस उच्च स्तरीय समिति में प्रशासन और जनता दोनों की भागीदारी रखी गई है।

  • जनप्रतिनिधि और अफसर: समिति में संबंधित विधायक और नगर निगम महापौर सदस्य होंगे। इनके साथ स्वायत्त शासन, कला-संस्कृति और पर्यटन विभाग के प्रभारी सचिव भी रहेंगे।
  • सुरक्षा और पुरातत्व: पुलिस आयुक्त को भी समिति में जगह दी गई है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के ज्वाइंट डायरेक्टर जनरल (वर्ल्ड हेरिटेज) भी इसके सदस्य होंगे।
  • व्यापारियों और निवासियों की आवाज: इस बार एक खास बदलाव किया गया है। अब परकोटे के निवासियों और व्यापारियों की बात भी सीधे समिति तक पहुंचेगी। इसके लिए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।
  • विशेषज्ञों की राय: इनके अलावा इतिहासकार और हेरिटेज संरक्षण विशेषज्ञ भी इस समिति का हिस्सा रहेंगे।
जयपुर परकोटे में अवैध निर्माण पर HC सख्त
जयपुर का UNESCO विश्व धरोहर तमगा संकट में, HC ने कहा परकोटे से हटें अवैध निर्माण
07 Aug 2026 ,
By Mukesh Sharma
राजस्थान हाई कोर्ट ने चारदीवारी (परकोटे) में बिना अनुमति चल रहे अवैध निर्माणों पर तुरंत रोक लगाने का सख्त निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि 300 साल पुरानी यूनेस्को विश्व धरोहर का संरक्षण बेहद जरूरी है, इसलिए मुख्य बाजारों में पहले चरण की कार्रवाई की जाए।

तकनीकी मामलों पर अधिकारियों की टीम लेगी निर्णय

दूसरी तरफ टेक्निकल हेरिटेज कमेटी का गठन किया गया है। इस समिति की अध्यक्षता स्वायत्त शासन विभाग के सचिव करेंगे। इस टीम में केवल तकनीकी और प्रशासनिक अधिकारियों को रखा गया है। इसमें पर्यटन विभाग के निदेशक-कमिश्नर शामिल होंगे। नगर निगम आयुक्त और स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक भी सदस्य रहेंगे।

इसके अलावा मुख्य नगर नियोजक, नगर निगम के मुख्य अभियंता और पुरातत्व विभाग के अधिकारी भी इसमें शामिल किए गए हैं। इस तरह तकनीकी पहलुओं पर संबंधित विभागों के अधिकारियों की सीधी भागीदारी तय की गई है।

यूनेस्को की पहचान बचाना बड़ी चुनौती

स्वायत्त शासन विभाग के सचिव रवि जैन ने इस फैसले के पीछे की वजह साफ की है। उन्होंने बताया कि जयपुर को 2019 में यूनेस्को की विश्व धरोहर शहर की पहचान मिली थी।

लेकिन इस पहचान को बनाए रखना अब एक बड़ी चुनौती है। परकोटे की ऐतिहासिक इमारतों और पारंपरिक स्थापत्य कला को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। पुराने मकानों का जर्जर होना एक बड़ी समस्या है। साथ ही ऐतिहासिक भवनों में अवैध बदलाव और नए निर्माण लगातार चिंता बढ़ा रहे हैं। इन्हीं समस्याओं से निपटने के लिए दोनों समितियों का पुनर्गठन किया गया है।

जयपुर परकोटे में खजाने की तलाश: मकान मालिक खुद तुड़वा रहे हैं, हाई-टेक कैमरे से निगरानी | Treasure Hunt in Jaipur Walled City: House Owners Demolishing Themselves, Monitoring with High-Tech Cameras
जयपुर के परकोटे में खजाने की उम्मीद: मकान बेचने से पहले खुद तुड़वा रहे मालिक, लगा रहे हाई-टेक कैमरे
09 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
जयपुर के 300 साल पुराने परकोटे में मकान तोड़ना अब सिर्फ निर्माण का काम नहीं रह गया है। एक मकान की खुदाई में चांदी की सिल्ली और पुराने सिक्के मिलने की घटना के बाद लोगों के मन में उम्मीद जाग गई है कि उनकी हवेली के नीचे भी सोना-चांदी दबा हो सकता है।

Tags:
  • Jaipur Heritage Protection
  • जयपुर विरासत संरक्षण
  • UNESCO World Heritage Site
  • यूनेस्को विश्व धरोहर
  • State Heritage Committee
  • परकोटा विरासत निगरानी
  • स्टेट हेरिटेज कमेटी
  • टेक्निकल हेरिटेज कमेटी
  • जयपुर विश्व धरोहर
  • परकोटा अवैध निर्माण
सीकर और जयपुर में कांग्रेस ने किया बड़ा सियासी उलटफेर, मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी के साथ दोनों बेटें भी हारें

By Ashish Bhardwaj

सीकर और जयपुर में कांग्रेस ने किया बड़ा सियासी उलटफेर, मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी के साथ दोनों बेटें भी हारें
राजस्थान के 18 जिलों में 20 नवंबर से फार्मर ID के जरिए मिलेगा खाद, पंचायत चुनाव के बाद सरकार ने फिर लागू की व्यवस्था

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान के 18 जिलों में 20 नवंबर से फार्मर ID के जरिए मिलेगा खाद, पंचायत चुनाव के बाद सरकार ने फिर लागू की व्यवस्था
मध्यप्रदेश के 4 IAS और 2 IPS शादी के बंधन में बंध रहे, एक आईपीएस गुजरात कैडर से, दो आईएएस इंदौर निगम में पदस्थ

By Sanjay Gupta

मध्यप्रदेश के 4 IAS और 2 IPS शादी के बंधन में बंध रहे, एक आईपीएस गुजरात कैडर से, दो आईएएस इंदौर निगम में पदस्थ
खड़े गणेशजी मंदिर हत्याकांड में पुलिस की कहानी फेल, नेत्रहीन को हत्या का आरोपी और दिव्यांग को बताया मुख्य हमलावर

By Jageshwar Prasad

खड़े गणेशजी मंदिर हत्याकांड में पुलिस की कहानी फेल, नेत्रहीन को हत्या का आरोपी और दिव्यांग को बताया मुख्य हमलावर
25 करोड़ की रंगदारी केस में शोएब ढेबर को हाईकोर्ट से राहत, दोबारा गिरफ्तारी के आदेश पर लगी रोक

By Harrison Masih

25 करोड़ की रंगदारी केस में शोएब ढेबर को हाईकोर्ट से राहत, दोबारा गिरफ्तारी के आदेश पर लगी रोक
राजस्थान में सरकारी खरीद बदली, 56 तरह की वस्तुएं GeM पोर्टल से खरीदी जाएंगी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में सरकारी खरीद बदली, 56 तरह की वस्तुएं GeM पोर्टल से खरीदी जाएंगी
पहले कॉलेज में एडमिशन, फिर बढ़ी फीस; B.Ed छात्रों के सामने नई परेशानी, अब कौन देगा अतिरिक्त रकम?

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पहले कॉलेज में एडमिशन, फिर बढ़ी फीस; B.Ed छात्रों के सामने नई परेशानी, अब कौन देगा अतिरिक्त रकम?