25 करोड़ की रंगदारी केस में शोएब ढेबर को हाईकोर्ट से राहत, दोबारा गिरफ्तारी के आदेश पर लगी रोक

Harrison Masih | Updated:
Share
25 करोड़ की रंगदारी केस: शोएब ढेबर की दोबारा गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक, जमानत आदेश बहाल
25 करोड़ की रंगदारी केस: शोएब ढेबर की दोबारा गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक, जमानत आदेश बहाल

रायपुर। 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा से रंगदारी मांगने के इस मामले में शोएब की दोबारा गिरफ्तारी की तैयारी चल रही थी। निचली अदालतों ने उसकी गिरफ्तारी के आदेश भी जारी कर दिए थे। लेकिन अब हाईकोर्ट ने इन आदेशों पर रोक लगा दी है।

जस्टिस पीपी साहू की एकल पीठ ने सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने 27 सितंबर को रिमांड कोर्ट की ओर से दिए गए जमानत के फैसले को भी सही माना है।

CJM और ADJ कोर्ट के आदेश पर रोक

इस मामले में सबसे पहले रिमांड कोर्ट ने शोएब ढेबर की गिरफ्तारी को गलत माना था। कोर्ट ने पुलिस का रिमांड आवेदन खारिज कर उसे जमानत दे दी थी। इसके बाद पुलिस ने इस फैसले को चुनौती दी।

मामला सीजेएम कोर्ट पहुंचा। यहां गिरफ्तारी को सही मानते हुए पहले दिए गए जमानत के आदेश को रद्द कर दिया गया। साथ ही शोएब को दोबारा गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए।

इसके बाद एडीजे कोर्ट ने भी दोबारा गिरफ्तारी के आदेश जारी किए। अब शोएब ने इन आदेशों को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने सीजेएम और एडीजे कोर्ट के आदेशों पर रोक लगा दी। कोर्ट ने रिमांड कोर्ट के जमानत वाले फैसले को सही माना।

शोएब ढेबर को सूचना लीक करने वाला इंस्पेक्टर विनीत दुबे सस्पेंड, कमिश्नर की रिपोर्ट पर IG का एक्शन | Inspector Vineet Dubey Suspended for Leaking Information to Shoaib Dhebar, IG Acts on Commissioner's Report
पुलिस का एक्शन प्लान शोएब ढेबर तक पहुंचा रहा था इंस्पेक्टर विनीत दुबे, कमिश्नर की रिपोर्ट पर आईजी ने किया सस्पेंड
18 Nov 2026 ,
By VINAY VERMA
<b>रायपुर। </b>फरार शोएब ढेबर को पुलिस की दबिश से पहले ही हर बार खबर कैसे मिल जाती थी? पुलिस की टीम कहां पहुंचेगी, कब दबिश देगी और किस ठिकाने पर छापा पड़ने वाला है, इसकी जानकारी आखिर कौन लीक कर रहा था? अब इस सवाल के घेरे में एक इंस्पेक्टर भी आ गया है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट से जुड़े रहे इंस्पेक्टर विनीत दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है।

विदेशी नंबर से वॉट्सऐप पर दी गई थी धमकी

पूरा मामला रायपुर के तेलीबांधा थाने में दर्ज FIR से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक, कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को विदेशी नंबर से वॉट्सऐप पर धमकी भरे मैसेज भेजे गए थे। इन मैसेज के जरिए उनसे 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने शोएब ढेबर को आरोपी बनाया। उसकी तलाश के लिए रायपुर कमिश्नरेट ने इनाम भी घोषित किया था। पुलिस ने सूचना देने वाले को नकद इनाम देने की घोषणा की थी।

25 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पुलिस ने बढ़ाया इनाम, अब 15 हजार का इनामी | Shoaib Dhebar, who demanded 25 crore rupees in extortion, is absconding, police increased reward to 15 thousand
शोएब ढेबर पर अब 15 हजार का इनाम घोषित, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से मांगे थे 25 करोड़
16 Oct 2026 ,
By Harrison Masih
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता को धमकी देकर 25 करोड़ रूपए की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस ने कुल 15 हजार रूपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने आरोपी की सूचना देने वाले को 10 हजार रूपए का नकद इनाम देने की घोषणा की है।

गिरफ्तारी के बाद पहचानने से किया इनकार

पुलिस कमिश्नरेट ने अक्टूबर में तकनीकी सबूत मिलने का दावा किया था। इसके आधार पर शोएब ढेबर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तारी की सूचना देने के लिए एक युवक को बुलाया था। लेकिन युवक ने कोर्ट में पेश होकर शोएब को पहचानने से इनकार कर दिया।

इसके अलावा गिरफ्तारी से जुड़े दस्तावेजों में भी कई खामियां सामने आईं। इन्हीं कमियों को आधार बनाकर रिमांड कोर्ट ने पुलिस का आवेदन खारिज कर दिया था। कोर्ट ने 27 सितंबर को शोएब को जमानत दे दी थी।

हालांकि, अगले ही दिन तेलीबांधा पुलिस ने दोबारा गिरफ्तारी के लिए आवेदन दिया। इसके बाद सीजेएम कोर्ट ने पहले के आदेश को रद्द कर दिया और दोबारा गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए।

25 करोड़ की रंगदारी केस: शोएब ढेबर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, देश छोड़कर भागने की आशंका | 25 Crore Extortion Case: Lookout Circular Issued Against Shoaib Dhebar, Suspected of Fleeing the Country
25 करोड़ की रंगदारी केस में शोएब ढेबर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, देश छोड़कर भागने की है आशंका
15 Oct 2026 ,
By Harrison Masih
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 25 करोड़ रूपए की कथित रंगदारी और धमकी के मामले में फरार चल रहे शोएब ढेबर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रायपुर पुलिस ने आरोपी के देश छोड़कर फरार होने की आशंका के मद्देनजर उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। इससे पहले पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर चुकी है।

छापेमारी को लेकर पुलिस पर उठे सवाल

शोएब की दोबारा गिरफ्तारी के आदेश के बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी थी। कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई को लेकर पुलिस विभाग में भी सवाल उठने लगे।

आरोप लगे कि गिरफ्तारी के लिए सही तरीके से योजना नहीं बनाई गई। एक ही पुलिस टीम से कई जगहों पर छापेमारी कराई गई। इस मामले में पहले दो सिपाहियों को लाइन अटैच किया गया। बाद में दोनों को सस्पेंड कर दिया गया।

मामला पुलिस मुख्यालय यानी PHQ तक पहुंच गया। मुख्यालय ने पुलिस कमिश्नरेट से पूरी कार्रवाई की जांच कर रिपोर्ट मांगी थी।

TI विनीत दुबे भी हुए सस्पेंड

इस मामले में हाल ही में पुलिस कमिश्नरेट ने जांच रिपोर्ट PHQ को भेजी थी। रिपोर्ट के आधार पर नारायणपुर जिले में पदस्थ TI विनीत दुबे को भी सस्पेंड कर दिया गया।

बताया गया कि TI विनीत दुबे पर शोएब को पुलिस की दबिश की जानकारी लीक करने का आरोप है। इस मामले में IG बस्तर बीएन मीणा ने निलंबन का आदेश जारी किया। आदेश में तेलीबांधा थाने में दर्ज रंगदारी केस से जुड़ी अनुशासनहीनता का जिक्र किया गया है।

हाईकोर्ट के फैसले से शोएब को मिली राहत

25 करोड़ रुपए की कथित रंगदारी के इस मामले में अब हाईकोर्ट के फैसले से शोएब ढेबर को राहत मिली है। कोर्ट ने उसकी दोबारा गिरफ्तारी के लिए सीजेएम और एडीजे कोर्ट की ओर से जारी आदेशों पर रोक लगा दी है। साथ ही रिमांड कोर्ट के जमानत आदेश को सही माना है।

वहीं, इस पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई भी सवालों के घेरे में रही है। छापेमारी और गिरफ्तारी से जुड़े विवाद के बाद दो सिपाहियों और TI विनीत दुबे को सस्पेंड किया जा चुका है।
Tags:
  • Shoaib Dhebar
  • शोएब ढेबर
  • Extortion Case
  • रंगदारी मामला
  • cg high court
  • रायपुर रंगदारी मामला
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
राजस्थान में सरकारी खरीद बदली, 56 तरह की वस्तुएं GeM पोर्टल से खरीदी जाएंगी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में सरकारी खरीद बदली, 56 तरह की वस्तुएं GeM पोर्टल से खरीदी जाएंगी
पहले कॉलेज में एडमिशन, फिर बढ़ी फीस; B.Ed छात्रों के सामने नई परेशानी, अब कौन देगा अतिरिक्त रकम?

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पहले कॉलेज में एडमिशन, फिर बढ़ी फीस; B.Ed छात्रों के सामने नई परेशानी, अब कौन देगा अतिरिक्त रकम?
राजस्थान में 30 करोड़ की EV चार्जिंग योजना अटकी, 10 शहरों में 100 से ज्यादा स्टेशन लगाने का प्लान ठप

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में 30 करोड़ की EV चार्जिंग योजना अटकी, 10 शहरों में 100 से ज्यादा स्टेशन लगाने का प्लान ठप
जयपुर में वेडिंग सीजन के बीच नए नोटों की मारामारी, बैंक से गायब गड्डियां फुटपाथ पर मिल रहीं; जानिए किस नोट का क्या दाम

By Jageshwar Prasad

जयपुर में वेडिंग सीजन के बीच नए नोटों की मारामारी, बैंक से गायब गड्डियां फुटपाथ पर मिल रहीं; जानिए किस नोट का क्या दाम
आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के कार्यक्रम में होंगे शामिल

By Harrison Masih

आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के कार्यक्रम में होंगे शामिल
MP में अफसरों की लापरवाही पर भड़के सीएस अशोक बर्णवाल: ग्वालियर कमिश्नर से कहा- ध्यान नहीं दे रहे, भिंड कलेक्टर को नसीहत- आश्वासन नहीं, काम बताओ

By Amresh Kushwaha

MP में अफसरों की लापरवाही पर भड़के सीएस अशोक बर्णवाल: ग्वालियर कमिश्नर से कहा- ध्यान नहीं दे रहे, भिंड कलेक्टर को नसीहत- आश्वासन नहीं, काम बताओ
कोटा में प्रसूताओं की मौतों का सिलसिला जारी, 35 दिन में 7 महिलाओं समेत 8 की गई जान, ज्यादातर केस रेफरल के

By Jageshwar Prasad

कोटा में प्रसूताओं की मौतों का सिलसिला जारी, 35 दिन में 7 महिलाओं समेत 8 की गई जान, ज्यादातर केस रेफरल के